< Psalmi 146 >
1 Aleluja! Hvali, dušo moja, Jahvu!
याहवेह का स्तवन हो. मेरे प्राण, याहवेह का स्तवन करो.
2 Hvalit ću Jahvu sveg života svojeg. Dok me bude, Bogu svom ću pjevati.
जीवन भर मैं याहवेह का स्तवन करूंगा; जब तक मेरा अस्तित्व है, मैं अपने परमेश्वर का स्तुति गान करता रहूंगा.
3 Ne uzdajte se u knezove, u čovjeka od kog nema spasenja!
प्रधानों पर अपना भरोसा आधारित न करो—उस नश्वर मनुष्य पर, जिसमें किसी को छुड़ाने की कोई सामर्थ्य नहीं है.
4 Iziđe li duh iz njega, u zemlju svoju on se vraća i propadaju sve misli njegove.
जब उसके प्राण पखेरू उड़ जाते हैं, वह भूमि में लौट जाता है; और ठीक उसी समय उसकी योजनाएं भी नष्ट हो जाती हैं.
5 Blago onom kome je pomoćnik Bog Jakovljev, kome je ufanje u Jahvi, Bogu njegovu,
धन्य होता है वह पुरुष, जिसकी सहायता का उगम याकोब के परमेश्वर में है, जिसकी आशा याहवेह, उसके परमेश्वर पर आधारित है.
6 koji stvori nebo i zemlju, more i sve što je u njima; koji ostaje vjeran dovijeka,
वही स्वर्ग और पृथ्वी के, समुद्र तथा उसमें चलते फिरते सभी प्राणियों के कर्ता हैं; वह सदा-सर्वदा विश्वासयोग्य रहते हैं.
7 potlačenima vraća pravicu, a gladnima kruh daje. Jahve oslobađa sužnje,
वही दुःखितों के पक्ष में न्याय निष्पन्न करते हैं, भूखों को भोजन प्रदान करते हैं. याहवेह बंदी को छुड़ाते हैं,
8 Jahve slijepcima oči otvara. Jahve uspravlja prignute, Jahve ljubi pravedne.
वह अंधों की आंखें खोल दृष्टि प्रदान करते हैं, याहवेह झुके हुओं को उठाकर सीधा खड़ा करते हैं, उन्हें नीतिमान पुरुष प्रिय हैं.
9 Jahve štiti tuđince, sirote i udovice podupire, a grešnicima mrsi putove.
याहवेह प्रवासियों की हितचिंता कर उनकी रक्षा करते हैं वही हैं, जो विधवा तथा अनाथों को संभालते हैं, किंतु वह दुष्टों की युक्तियों को नष्ट कर देते हैं.
10 Jahve će kraljevati dovijeka, tvoj Bog, Sione, od koljena do koljena. Aleluja!
याहवेह का साम्राज्य सदा के लिए है, ज़ियोन, पीढ़ी से पीढ़ी तक तेरा परमेश्वर राजा हैं. याहवेह का स्तवन करो.