< Psalmi 140 >
1 Zborovođi. Psalam. Davidov. Izbavi me, Jahve, od čovjeka zlobna, zaštiti me od čovjeka nasilna:
१प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन हे यहोवा, मुझ को बुरे मनुष्य से बचा ले; उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर,
2 od onih koji pakosti u srcu smišljaju i čitav dan začinju kavge.
२क्योंकि उन्होंने मन में बुरी कल्पनाएँ की हैं; वे लगातार लड़ाइयाँ मचाते हैं।
3 Kao zmije bruse jezike svoje, pod usnama im je otrov ljutičin.
३उनका बोलना साँप के काटने के समान है, उनके मुँह में नाग का सा विष रहता है। (सेला)
4 Spasi me, Jahve, od ruku zlotvora, čuvaj me od čovjeka nasilna koji hoće da mi noga posrne.
४हे यहोवा, मुझे दुष्ट के हाथों से बचा ले; उपद्रवी पुरुष से मेरी रक्षा कर, क्योंकि उन्होंने मेरे पैरों को उखाड़ने की युक्ति की है।
5 Oholice mi potajno nastavljaju zamku, užetima mrežu pletu, kraj puta klopke mi stavljaju.
५घमण्डियों ने मेरे लिये फंदा और पासे लगाए, और पथ के किनारे जाल बिछाया है; उन्होंने मेरे लिये फंदे लगा रखे हैं। (सेला)
6 Zavapih Jahvi: “Ti si Bog moj! Poslušaj, o Jahve, krik mojih molitava!
६हे यहोवा, मैंने तुझ से कहा है कि तू मेरा परमेश्वर है; हे यहोवा, मेरे गिड़गिड़ाने की ओर कान लगा!
7 Jahve, Gospode moj, spasitelju silni moj, u dan boja zakloni mi glavu!”
७हे यहोवा प्रभु, हे मेरे सामर्थी उद्धारकर्ता, तूने युद्ध के दिन मेरे सिर की रक्षा की है।
8 Ne daj da se ispune želje zlotvora, ne daj da svoje on izvrši namjere!
८हे यहोवा, दुष्ट की इच्छा को पूरी न होने दे, उसकी बुरी युक्ति को सफल न कर, नहीं तो वह घमण्ड करेगा। (सेला)
9 Nek' glavu ne podignu oni koji me opkoliše, nek' na njih padne zloba njihovih usana!
९मेरे घेरनेवालों के सिर पर उन्हीं का विचारा हुआ उत्पात पड़े!
10 Nek' daždi po njima ugljevlje ognjeno, nek' se strovale u jamu da više ne ustanu!
१०उन पर अंगारे डाले जाएँ! वे आग में गिरा दिए जाएँ! और ऐसे गड्ढों में गिरें, कि वे फिर उठ न सके!
11 Opadač se neće održat' na zemlji, silnika će odjednom zgrabiti nesreća.
११बकवादी पृथ्वी पर स्थिर नहीं होने का; उपद्रवी पुरुष को गिराने के लिये बुराई उसका पीछा करेगी।
12 Znam da će Jahve dati pravo ubogu i pravicu siromasima.
१२हे यहोवा, मुझे निश्चय है कि तू दीन जन का और दरिद्रों का न्याय चुकाएगा।
13 Zaista, pravedni će tvoje ime slaviti, pred tvojim će licem boraviti čestiti.
१३निःसन्देह धर्मी तेरे नाम का धन्यवाद करने पाएँगे; सीधे लोग तेरे सम्मुख वास करेंगे।