< Psalmi 108 >

1 Pjesma. Psalam. Davidov. Moje je srce sigurno, Bože, sigurno je srce moje: pjevat ću i svirati.
दाऊद का भजन हे परमेश्वर, मेरा हृदय स्थिर है; मैं गाऊँगा, मैं अपनी आत्मा से भी भजन गाऊँगा।
2 Probudi se, dušo moja! Probudi se, harfo i citaro! Probudit ću zoru jutarnju.
हे सारंगी और वीणा जागो! मैं आप पौ फटते जाग उठूँगा
3 Hvalit ću te, Jahve, među narodima, među pucima tebi ću pjevati,
हे यहोवा, मैं देश-देश के लोगों के मध्य में तेरा धन्यवाद करूँगा, और राज्य-राज्य के लोगों के मध्य में तेरा भजन गाऊँगा।
4 jer do neba je dobrota tvoja, do oblaka tvoja vjernost.
क्योंकि तेरी करुणा आकाश से भी ऊँची है, और तेरी सच्चाई आकाशमण्डल तक है।
5 Uzvisi se, Bože, nad nebesa, slava tvoja nek' je nad svom zemljom!
हे परमेश्वर, तू स्वर्ग के ऊपर हो! और तेरी महिमा सारी पृथ्वी के ऊपर हो!
6 Da ti se ljubimci izbave, desnicom pomozi, usliši nas!
इसलिए कि तेरे प्रिय छुड़ाए जाएँ, तू अपने दाहिने हाथ से बचा ले और हमारी विनती सुन ले!
7 Bog reče u svom Svetištu: “Šekem ću razdijelit' kličući, dolinu ću Sukot izmjeriti.
परमेश्वर ने अपनी पवित्रता में होकर कहा है, “मैं प्रफुल्लित होकर शेकेम को बाँट लूँगा, और सुक्कोत की तराई को नपवाऊँगा।
8 Moj je Gilead, moj Manaše, Efrajim mi kaciga, Judeja žezlo moje!
गिलाद मेरा है, मनश्शे भी मेरा है; और एप्रैम मेरे सिर का टोप है; यहूदा मेरा राजदण्ड है।
9 Moab je sud iz kojeg se umivam, na Edom ću baciti obuću, nad Filistejcem slaviti pobjedu!”
मोआब मेरे धोने का पात्र है, मैं एदोम पर अपना जूता फेंकूँगा, पलिश्त पर मैं जयजयकार करूँगा।”
10 Tko će me dovesti do utvrđena grada, tko će me dovesti do Edoma?
१०मुझे गढ़वाले नगर में कौन पहुँचाएगा? एदोम तक मेरी अगुआई किसने की हैं?
11 Zar nećeš ti, o Bože, što nas odbaci? Zar nećeš više, Bože, sa četama našim?
११हे परमेश्वर, क्या तूने हमको त्याग नहीं दिया?, और हे परमेश्वर, तू हमारी सेना के आगे-आगे नहीं चलता।
12 Pomozi nam protiv dušmana, jer je ljudska pomoć ništavna!
१२शत्रुओं के विरुद्ध हमारी सहायता कर, क्योंकि मनुष्य की सहायता व्यर्थ है!
13 S Božjom pomoću hrabro ćemo se boriti, Bog će zgaziti naše dušmane.
१३परमेश्वर की सहायता से हम वीरता दिखाएँगे, हमारे शत्रुओं को वही रौंदेगा।

< Psalmi 108 >