< Mudre Izreke 25 >

1 I ovo su mudre izreke Salomonove; sabrali ih ljudi Ezekije, kralja judejskog.
ये भी राजा शलोमोन के ही कुछ और नीति वाक्य हैं, जिन्हें यहूदिया राज्य के राजा हिज़किय्याह के लोगों ने तैयार किया है:
2 Slava je Božja sakrivati stvar, a slava kraljevska istraživati je.
परमेश्वर की महिमा इसमें है कि वह किसी विषय को गुप्‍त रख देते हैं; जबकि राजा की महिमा किसी विषय की गहराई तक खोजने में होती है.
3 Neistražljivo je nebo u visinu, zemlja u dubinu i srce kraljevsko.
जैसे आकाश की ऊंचाई और पृथ्वी की गहराई, उसी प्रकार राजाओं का हृदय भी रहस्यमय होता है.
4 Ukloni trosku od srebra, i uspjet će posao zlataru.
चांदी में से खोट दूर कर दो, तो चांदीकार के लिए शुद्ध चांदी शेष रह जाती है.
5 Ukloni opakoga ispred kralja, i utvrdit će se pravicom prijestol njegov.
राजा के सामने से दुष्टों को हटा दो, तो राज सिंहासन धर्म में प्रतिष्ठित हो जाएगा.
6 Ne veličaj se pred kraljem i ne sjedaj na mjesto velikaško,
न तो राजा के समक्ष स्वयं को सम्मान्य प्रमाणित करो, और न ही किसी प्रतिष्ठित व्यक्ति का स्थान लेने का प्रयास करो;
7 jer je bolje da ti se kaže: “Popni se gore” nego da te ponize pred odličnikom.
क्योंकि उत्तम तो यह होगा कि राजा ही तुम्हें आमंत्रित कर यह कहे, “यहां मेरे पास आओ,” इसकी अपेक्षा कि तुम्हें सब की दृष्टि में निम्नतर स्थान पर जाने का आदेश दिया जाए.
8 Što su ti oči vidjele ne iznosi prebrzo na raspru; jer što ćeš učiniti na koncu kad te opovrgne bližnji tvoj?
मात्र इसलिये कि तुमने कुछ देख लिया है, मुकदमा चलाने की उतावली न करना.
9 Kad si u parbi s bližnjim svojim, ne otkrivaj tuđe tajne,
विवादास्पद विषय पर सीधा उसी व्यक्ति से विचार-विमर्श कर लो, और किसी अन्य व्यक्ति का रहस्य प्रकाशित न करना,
10 da te ne izgrdi tko čuje i da ti se kleveta ne vrati.
कहीं ऐसा न हो कि कोई इसे सुन ले, यह तुम्हारे ही लिए लज्जा का कारण हो जाए और तुम्हारी प्रतिष्ठा स्थायी रूप से नष्ट हो जाए.
11 Riječi kazane u pravo vrijeme zlatne su jabuke u srebrnim posudama.
उचित अवसर पर कहा हुआ वचन चांदी के पात्र में प्रस्तुत स्वर्ण के सेब के समान होता है.
12 Mudrac koji kori uhu je poslušnu zlatan prsten i ogrlica od tanka zlata.
तत्पर श्रोता के लिए ज्ञानवान व्यक्ति की चेतावनी वैसी ही होती है जैसे स्वर्ण कर्णफूल अथवा स्वर्ण आभूषण.
13 Vjeran je glasnik onomu tko ga šalje kao ledena studen u doba žetve: on krijepi dušu svoga gospodara.
कटनी के समय की उष्णता में ठंडे पानी के पेय के समान होता है, प्रेषक के लिए वह दूत, जो विश्वासयोग्य है; वह अपने स्वामी के हृदय को प्रफुल्लित कर देता है.
14 Tko se diči lažljivim darom, on je kao oblak i vjetar bez kiše.
बारिश के बिना बादलों और हवा की तरह है जो व्यक्ति उपहार तो देता नहीं, किंतु सबके समक्ष देने की डींग मारता रहता है.
15 Strpljivošću se ublažava sudac, mek jezik i kosti lomi.
धैर्य के द्वारा शासक को भी मनाया जा सकता है, और कोमलता में कहे गए वचन से हड्डी को भी तोड़ा जा सकता है.
16 Kad naiđeš na med, jedi umjereno, kako se ne bi prejeo i pojedeno izbljuvao.
यदि तुम्हें कहीं मधु प्राप्‍त हो जाए, तो उतना ही खाना, जितना पर्याप्‍त है, सीमा से अधिक खाओगे तो, तुम उसे उगल दोगे.
17 Rijetko zalazi u kuću bližnjega svoga, da te se ne zasiti i ne zamrzi na te.
उत्तम तो यह होगा कि तुम्हारे पड़ोसी के घर में तुम्हारे पैर कम ही पडे़ं, ऐसा न हो कि वह तुमसे ऊब जाए और तुमसे घृणा करने लगे.
18 Čovjek koji svjedoči lažno na bližnjega svoga on je kao bojni malj i mač i oštra strijela.
वह व्यक्ति, जो अपने पड़ोसी के विरुद्ध झूठा साक्षी हो जाता है, वह युद्ध के लिए प्रयुक्त लाठी, तलवार अथवा बाण के समान है.
19 Uzdanje u bezbožnika na dan nevolje - krnjav je zub i noga klecava.
विपदा के अवसर पर ऐसे व्यक्ति पर भरोसा रखना, जिस पर विश्वास नहीं किया जा सकता, वैसा ही होता है, जैसे सड़े दांत अथवा टूटे पैर पर भरोसा रखना.
20 Kao onaj koji skida haljinu u zimski dan ili ocat lije na ranu, takav je onaj tko pjeva pjesmu turobnu srcu.
दुःख में डूबे व्यक्ति के समक्ष हर्ष गीत गाने का वैसा ही प्रभाव होता है, जैसा शीतकाल में किसी को विवस्त्र कर देना अथवा किसी के घावों पर सिरका मल देना.
21 Ako je gladan neprijatelj tvoj, nahrani ga kruhom, i ako je žedan, napoji ga vodom.
यदि तुम्हारा विरोधी भूखा है, उसे भोजन कराओ, यदि प्यासा है, उसे पीने के लिए जल दो;
22 Jer mu zgrćeš ugljevlje na glavu i Jahve će ti platiti.
इससे तुम उसके सिर पर प्रज्वलित कोयलों का ढेर लगा दोगे, और तुम्हें याहवेह की ओर से पारितोषिक प्राप्‍त होगा.
23 Sjeverni vjetar donosi dažd, a himben jezik srdito lice.
जैसे उत्तरी वायु प्रवाह वृष्टि का उत्पादक होता है, वैसे ही पीठ पीछे पर निंदा करती जीभ शीघ्र क्रोधी मुद्रा उत्पन्‍न करती है.
24 Bolje je stanovati pod rubom krova nego u zajedničkoj kući sa ženom svadljivom.
विवादी पत्नी के साथ घर में निवास करने से कहीं अधिक श्रेष्ठ है छत के एक कोने में रह लेना.
25 Kao studena voda žednu grlu, takva je dobra vijest iz zemlje daleke.
दूर देश से आया शुभ संदेश वैसा ही होता है, जैसा प्यासी आत्मा को दिया गया शीतल जल.
26 Kao zatrpan izvor i vrelo zamućeno, takav je pravednik koji kleca pred opakim.
वह धर्मी व्यक्ति, जो दुष्टों के आगे झुक जाता है, गंदले सोते तथा दूषित कुओं-समान होता है.
27 Jesti mnogo meda nije dobro niti tražiti pretjerane časti.
मधु का अत्यधिक सेवन किसी प्रकार लाभकर नहीं होता, ठीक इसी प्रकार अपने लिए सम्मान से और अधिक सम्मान का यत्न करना लाभकर नहीं होता.
28 Grad razvaljen i bez zidova - takav je čovjek koji nema vlasti nad sobom.
वह व्यक्ति, जिसका स्वयं पर कोई नियंत्रण नहीं है, वैसा ही है, जैसा वह नगर, जिसकी सुरक्षा के लिए कोई दीवार नहीं है.

< Mudre Izreke 25 >