< Mudre Izreke 16 >

1 Čovjek snuje u srcu, a od Jahve je što će jezik odgovoriti.
मन की युक्ति मनुष्य के वश में रहती है, परन्तु मुँह से कहना यहोवा की ओर से होता है।
2 Čovjeku se svi njegovi putovi čine čisti, a Jahve ispituje duhove.
मनुष्य का सारा चाल चलन अपनी दृष्टि में पवित्र ठहरता है, परन्तु यहोवा मन को तौलता है।
3 Prepusti Jahvi svoja djela, i tvoje će se namisli ostvariti.
अपने कामों को यहोवा पर डाल दे, इससे तेरी कल्पनाएँ सिद्ध होंगी।
4 Jahve je sve stvorio u svoju svrhu, pa i opakoga za dan zli.
यहोवा ने सब वस्तुएँ विशेष उद्देश्य के लिये बनाई हैं, वरन् दुष्ट को भी विपत्ति भोगने के लिये बनाया है।
5 Mrzak je Jahvi svatko ohola duha: takav zaista ne ostaje bez kazne.
सब मन के घमण्डियों से यहोवा घृणा करता है; मैं दृढ़ता से कहता हूँ, ऐसे लोग निर्दोष न ठहरेंगे।
6 Ljubavlju se i vjernošću pomiruje krivnja, i strahom se Gospodnjim uklanja zlo.
अधर्म का प्रायश्चित कृपा, और सच्चाई से होता है, और यहोवा के भय मानने के द्वारा मनुष्य बुराई करने से बच जाते हैं।
7 Kad su Jahvi mili putovi čovječji, i neprijatelje njegove miri s njim.
जब किसी का चाल चलन यहोवा को भावता है, तब वह उसके शत्रुओं का भी उससे मेल कराता है।
8 Bolje je malo s pravednošću nego veliki dohoci s nepravdom.
अन्याय के बड़े लाभ से, न्याय से थोड़ा ही प्राप्त करना उत्तम है।
9 Srce čovječje smišlja svoj put, ali Jahve upravlja korake njegove.
मनुष्य मन में अपने मार्ग पर विचार करता है, परन्तु यहोवा ही उसके पैरों को स्थिर करता है।
10 Proročanstvo je na usnama kraljevim: u osudi se njegova usta neće ogriješiti.
१०राजा के मुँह से दैवीवाणी निकलती है, न्याय करने में उससे चूक नहीं होती।
11 Mjere i tezulje pripadaju Jahvi; njegovo su djelo i svi utezi.
११सच्चा तराजू और पलड़े यहोवा की ओर से होते हैं, थैली में जितने बटखरे हैं, सब उसी के बनवाए हुए हैं।
12 Mrsko je kraljevima počiniti opačinu, jer se pravdom utvrđuje prijestolje.
१२दुष्टता करना राजाओं के लिये घृणित काम है, क्योंकि उनकी गद्दी धर्म ही से स्थिर रहती है।
13 Mile su kraljevima usne pravedne i oni ljube onog koji govori pravo.
१३धर्म की बात बोलनेवालों से राजा प्रसन्न होता है, और जो सीधी बातें बोलता है, उससे वह प्रेम रखता है।
14 Jarost je kraljeva vjesnik smrti ali je mudar čovjek ublaži.
१४राजा का क्रोध मृत्यु के दूत के समान है, परन्तु बुद्धिमान मनुष्य उसको ठंडा करता है।
15 U kraljevu je vedru licu život, i njegova je milost kao oblak s kišom proljetnom.
१५राजा के मुख की चमक में जीवन रहता है, और उसकी प्रसन्नता बरसात के अन्त की घटा के समान होती है।
16 Probitačnije je steći mudrost nego zlato, i stjecati razbor dragocjenije je nego srebro.
१६बुद्धि की प्राप्ति शुद्ध सोने से क्या ही उत्तम है! और समझ की प्राप्ति चाँदी से बढ़कर योग्य है।
17 Životni je put pravednih: kloniti se zla, i tko pazi na svoj put, čuva život svoj.
१७बुराई से हटना धर्मियों के लिये उत्तम मार्ग है, जो अपने चाल चलन की चौकसी करता, वह अपने प्राण की भी रक्षा करता है।
18 Pred slomom ide oholost i pred padom uznositost.
१८विनाश से पहले गर्व, और ठोकर खाने से पहले घमण्ड आता है।
19 Bolje je biti krotak s poniznima nego dijeliti plijen s oholima.
१९घमण्डियों के संग लूट बाँट लेने से, दीन लोगों के संग नम्र भाव से रहना उत्तम है।
20 Tko pazi na riječ, nalazi sreću, i tko se uzda u Jahvu, blago njemu.
२०जो वचन पर मन लगाता, वह कल्याण पाता है, और जो यहोवा पर भरोसा रखता, वह धन्य होता है।
21 Mudar srcem naziva se razumnim i prijazne usne uvećavaju znanje.
२१जिसके हृदय में बुद्धि है, वह समझवाला कहलाता है, और मधुर वाणी के द्वारा ज्ञान बढ़ता है।
22 Izvor je životni razum onima koji ga imaju, a ludima je kazna njihova ludost.
२२जिसमें बुद्धि है, उसके लिये वह जीवन का स्रोत है, परन्तु मूर्ख का दण्ड स्वयं उसकी मूर्खता है।
23 Mudračev duh urazumljuje usta njegova, na usnama mu znanje umnožava.
२३बुद्धिमान का मन उसके मुँह पर भी बुद्धिमानी प्रगट करता है, और उसके वचन में विद्या रहती है।
24 Saće meda riječi su ljupke, slatke duši i lijek kostima.
२४मनभावने वचन मधु भरे छत्ते के समान प्राणों को मीठे लगते, और हड्डियों को हरी-भरी करते हैं।
25 Neki se put čini čovjeku prav, a na kraju vodi k smrti.
२५ऐसा भी मार्ग है, जो मनुष्य को सीधा जान पड़ता है, परन्तु उसके अन्त में मृत्यु ही मिलती है।
26 Radnikova glad radi za nj; jer ga tjeraju usta njegova.
२६परिश्रमी की लालसा उसके लिये परिश्रम करती है, उसकी भूख तो उसको उभारती रहती है।
27 Bezočnik pripravlja samo zlo i na usnama mu je oganj plameni.
२७अधर्मी मनुष्य बुराई की युक्ति निकालता है, और उसके वचनों से आग लग जाती है।
28 Himben čovjek zameće svađu i klevetnik razdor među prijatelje.
२८टेढ़ा मनुष्य बहुत झगड़े को उठाता है, और कानाफूसी करनेवाला परम मित्रों में भी फूट करा देता है।
29 Nasilnik zavodi bližnjega svoga i navodi ga na rđav put.
२९उपद्रवी मनुष्य अपने पड़ोसी को फुसलाकर कुमार्ग पर चलाता है।
30 Tko očima namiguje, himbu smišlja, a tko usne stišće, već je smislio pakost.
३०आँख मूँदनेवाला छल की कल्पनाएँ करता है, और होंठ दबानेवाला बुराई करता है।
31 Sijede su kose prekrasna kruna, nalaze se na putu pravednosti.
३१पक्के बाल शोभायमान मुकुट ठहरते हैं; वे धर्म के मार्ग पर चलने से प्राप्त होते हैं।
32 Tko se teško srdi, bolji je od junaka, i tko nad sobom vlada, bolji je od osvojitelja grada.
३२विलम्ब से क्रोध करना वीरता से, और अपने मन को वश में रखना, नगर को जीत लेने से उत्तम है।
33 U krilo plašta baca se kocka, ali je od Jahve svaka odluka.
३३चिट्ठी डाली जाती तो है, परन्तु उसका निकलना यहोवा ही की ओर से होता है।

< Mudre Izreke 16 >