< Mudre Izreke 12 >

1 Tko ljubi pouku, ljubi znanje, a tko mrzi ukor, lud je.
अनुशासन प्रिय व्यक्ति को बुद्धिमता से प्रेम है, किंतु मूर्ख होता है वह, जिसे अप्रिय होती है सुधारना.
2 Dobar dobiva milost od Jahve, a podmukao osudu.
धर्मी व्यक्ति को याहवेह की कृपादृष्टि प्राप्‍त हो जाती है, किंतु जो दुष्कर्म की युक्ति करता रहता है, उसके लिए याहवेह का दंड नियत है.
3 Zloćom se čovjek ne utvrđuje, a korijen se pravedniku ne pomiče.
किसी को स्थिर करने में दुष्टता कोई भी योग नहीं देती, किंतु धर्मी के मूल को कभी उखाड़ा नहीं जा सकता.
4 Kreposna je žena vijenac mužu svojemu, a sramotna mu je kao gnjilež u kostima.
अच्छे चाल-चलनवाली पत्नी अपने पति का शिरोमणि होती है, किंतु वह पत्नी, जो पति के लिए लज्जा का विषय है, मानो पति की अस्थियों में लगा रोग है.
5 Pravedničke su misli pravične, spletke opakih prijevarne.
धर्मी की धारणाएं न्याय संगत होती हैं, किंतु दुष्ट व्यक्ति के परामर्श छल-कपट पूर्ण होते हैं.
6 Riječi opakih pogubne su zamke, a pravedne izbavljaju usta njihova.
दुष्ट व्यक्ति के शब्द ही रक्तपात के लिए उच्चारे जाते हैं. किंतु सज्जन व्यक्ति की बातें लोगों को छुड़ाने वाली होती हैं.
7 Opaki se ruše i nema ih više, a kuća pravednika ostaje.
बुराइयां उखाड़ फेंकी जाती हैं और उनकी स्मृति भी शेष नहीं रहती, किंतु धार्मिक का परिवार स्थिर खड़ा रहता है.
8 Čovjek se hvali po oštrini svoga razuma, a prezire se tko je opak srcem.
बुद्धिमान की बुद्धि उसे प्रशंसा प्रदान करती है, किंतु कुटिल मनोवृत्ति के व्यक्ति को घृणित समझा जाता है.
9 Bolje je biti malen i imati samo jednog slugu nego se hvastati a nemati ni kruha.
सामान्य व्यक्ति होकर भी सेवक रखने की क्षमता जिसे है, वह उस व्यक्ति से श्रेष्ठतर है, जो बड़प्‍पन तो दिखाता है, किंतु खाने की रोटी का भी अभाव में है.
10 Pravednik pazi i na život svog živinčeta, dok je opakomu srce okrutno.
धर्मी अपने पालतू पशु के जीवन का भी ध्यान रखता है, किंतु दुर्जन द्वारा प्रदर्शित दया भी निर्दयता ही होती है.
11 Tko obrađuje svoju zemlju, sit je kruha, a tko trči za ništavilom, nerazuman je.
जो किसान अपनी भूमि की जुताई-गुड़ाई करता रहता है, उसे भोजन का अभाव नहीं होता, किंतु जो व्यर्थ कार्यों में समय नष्ट करता है, निर्बुद्धि प्रमाणित होता है.
12 Čežnja je opakoga mreža od zala, a korijen pravednika daje ploda.
दुष्ट बुराइयों द्वारा लूटी गई संपत्ति की लालसा करता है, किंतु धर्मी की जड़ फलवंत होती है.
13 Opakomu je zamka grijeh njegovih usana, a pravednik se izbavlja od tjeskobe.
बुरा व्यक्ति अपने ही मुख की बातों से फंस जाता है, किंतु धर्मी संकट से बच निकलता है.
14 Od ploda svojih usta nasitit će se svatko obilno, a ono što je rukama učinio vratit će mu se.
समझदार शब्द कई लाभ लाते हैं, और कड़ी मेहनत प्रतिफल लाती है.
15 Luđaku se čini pravim njegov put, a mudar čovjek sluša savjete.
मूर्ख की दृष्टि में उसकी अपनी कार्यशैली योग्य लगती है, किंतु ज्ञानवान परामर्श की विवेचना करता है.
16 Luđak odmah odaje svoj bijes, a pametan pokriva sramotu.
मूर्ख अपना क्रोध शीघ्र ही प्रकट करता है, किंतु व्यवहार कुशल व्यक्ति अपमान को अनदेखा करता है.
17 Tko govori istinu, otkriva što je pravo, a lažljiv svjedok prijevaru.
सत्यवादी की साक्ष्य सत्य ही होती है, किंतु झूठा छलयुक्त साक्ष्य देता है.
18 Nesmotren govori kao da mačem probada, a jezik je mudrih iscjeljenje.
असावधानी में कहा गया शब्द तलवार समान बेध जाता है, किंतु बुद्धिमान के शब्द चंगाई करने में सिद्ध होते हैं.
19 Istinita usta traju dovijeka, a lažljiv jezik samo za čas.
सच्चाई के वचन चिरस्थायी सिद्ध होते हैं, किंतु झूठ बोलने वाली जीभ पल भर की होती है!
20 Prijevara je u srcu onih koji snuju zlo, a veselje u onih koji dijele miroljubive savjete.
बुराई की युक्ति करनेवाले के हृदय में छल होता है, किंतु जो मेल स्थापना का प्रयास करते हैं, हर्षित बने रहते हैं.
21 Pravednika ne stiže nikakva nevolja, a opaki u zlu grcaju.
धर्मी पर हानि का प्रभाव ही नहीं होता, किंतु दुर्जन सदैव संकट का सामना करते रहते हैं.
22 Mrske su Jahvi usne lažljive, a mili su mu koji zbore istinu.
झूठ बोलनेवाले ओंठ याहवेह के समक्ष घृणास्पद हैं, किंतु उनकी प्रसन्‍नता खराई में बनी रहती है.
23 Promišljen čovjek prikriva svoje znanje, a srce bezumničko razglašuje svoju ludost.
चतुर व्यक्ति ज्ञान को प्रगट नहीं करता, किंतु मूर्ख के हृदय मूर्खता का प्रसार करता है.
24 Marljiva ruka vlada, a nemar vodi u podložnost.
सावधान और परिश्रमी व्यक्ति शासक के पद तक उन्‍नत होता है, किंतु आलसी व्यक्ति को गुलाम बनना पड़ता है.
25 Briga u srcu pritiskuje čovjeka, a blaga riječ veseli ga.
चिंता का बोझ किसी भी व्यक्ति को दबा छोड़ता है, किंतु सांत्वना का मात्र एक शब्द उसमें आनंद को भर देता है.
26 Pravednik vodi svojeg prijatelja, a opake zavodi njihov put.
धर्मी अपने पड़ोसी के लिए मार्गदर्शक हो जाता है, किंतु बुरे व्यक्ति का चालचलन उसे भटका देता है.
27 Nemaran ne ulovi svoje lovine, a marljivost je čovjeku blago dragocjeno.
आलसी के पास पकाने के लिए अन्‍न ही नहीं रह जाता, किंतु परिश्रमी व्यक्ति के पास भरपूर संपत्ति जमा हो जाती है.
28 Na stazi pravice stoji život i na njezinu putu nema smrti.
धर्म का मार्ग ही जीवन है; और उसके मार्ग पर अमरत्व है.

< Mudre Izreke 12 >