< Mudre Izreke 10 >

1 Mudar sin veseli oca, a lud je sin žalost majci svojoj.
शलोमोन के ज्ञान सूत्र निम्न लिखित हैं: बुद्धिमान संतान पिता के आनंद का विषय होती है, किंतु मूर्ख संतान माता के शोक का कारण.
2 Ne koristi krivo stečeno blago, dok pravednost izbavlja od smrti.
बुराई द्वारा प्राप्‍त किया धन लाभ में वृद्धि नहीं करता, धार्मिकता मृत्यु से सुरक्षित रखती है.
3 Ne dopušta Jahve da gladuje duša pravednika, ali odbija pohlepu opakih.
याहवेह धर्मी व्यक्ति को भूखा रहने के लिए छोड़ नहीं देते, किंतु वह दुष्ट की लालसा पर अवश्य पानी फेर देते हैं.
4 Lijena ruka osiromašuje čovjeka, a marljiva ga obogaćuje.
निर्धनता का कारण होता है आलस्य, किंतु परिश्रमी का प्रयास ही उसे समृद्ध बना देता है.
5 Tko sabira ljeti, razuman je sin, a tko hrče o žetvi, navlači sramotu.
बुद्धिमान है वह पुत्र, जो ग्रीष्मकाल में ही आहार संचित कर रखता है, किंतु वह जो फसल के दौरान सोता है वह एक अपमानजनक पुत्र है.
6 Blagoslovi su nad glavom pravedniku, a usta opakih kriju nasilje.
धर्मी आशीषें प्राप्‍त करते जाते हैं, किंतु दुष्ट में हिंसा ही समाई रहती है.
7 Pravednikov je spomen blagoslovljen, a opakom se ime proklinje.
धर्मी का जीवन ही आशीर्वाद-स्वरूप स्मरण किया जाता है, किंतु दुष्ट का नाम ही मिट जाता है.
8 Tko je mudra srca, prima zapovijedi, dok brbljava luda propada.
बुद्धिमान आदेशों को हृदय से स्वीकार करेगा, किंतु बकवादी मूर्ख विनष्ट होता जाएगा.
9 Tko nedužno živi, hodi bez straha, a tko ide krivim putovima, poznat će se.
जिस किसी का चालचलन सच्चाई का है, वह सुरक्षित है, किंतु वह, जो कुटिल मार्ग अपनाता है, पकड़ा जाता है.
10 Tko žmirka okom, zadaje tugu, a tko ludo zbori, propada.
जो कोई आंख मारता है, वह समस्या उत्पन्‍न कर देता है, किंतु बकवादी मूर्ख विनष्ट हो जाएगा.
11 Pravednikova su usta izvor života, a opakomu usta kriju nasilje.
धर्मी के मुख से निकले वचन जीवन का सोता हैं, किंतु दुष्ट अपने मुख में हिंसा छिपाए रहता है.
12 Mržnja izaziva svađu, a ljubav pokriva sve pogreške.
घृणा कलह की जननी है, किंतु प्रेम सभी अपराधों पर आवरण डाल देता है.
13 Na usnama razumnoga nalazi se mudrost, a batina je za leđa nerazumna čovjeka.
समझदार व्यक्ति के होंठों पर ज्ञान का वास होता है, किंतु अज्ञानी के लिए दंड ही निर्धारित है.
14 Mudri kriju znanje, a luđakova su usta blizu propasti.
बुद्धिमान ज्ञान का संचयन करते हैं, किंतु मूर्ख की बातें विनाश आमंत्रित करती है.
15 Blago je bogatomu tvrdi grad, a ubogima je propast njihovo siromaštvo.
धनी व्यक्ति के लिए उसका धन एक गढ़ के समान होता है, किंतु निर्धन की गरीबी उसे ले डूबती है.
16 Pravednik prirađuje za život, a opaki prirađuje za grijeh.
धर्मी का ज्ञान उसे जीवन प्रदान करता है, किंतु दुष्ट की उपलब्धि होता है पाप.
17 Tko se naputka drži, na putu je života, a zabluđuje tko se na ukor ne osvrće.
जो कोई सावधानीपूर्वक शिक्षा का चालचलन करता है, वह जीवन मार्ग पर चल रहा होता है, किंतु जो ताड़ना की अवमानना करता है, अन्यों को भटका देता है.
18 Lažljive usne kriju mržnju, a tko klevetu širi, bezuman je!
वह, जो घृणा को छिपाए रहता है, झूठा होता है और वह व्यक्ति मूर्ख प्रमाणित होता है, जो निंदा करता फिरता है.
19 Obilje riječi ne biva bez grijeha, a tko zauzdava svoj jezik, razuman je.
जहां अधिक बातें होती हैं, वहां अपराध दूर नहीं रहता, किंतु जो अपने मुख पर नियंत्रण रखता है, वह बुद्धिमान है.
20 Pravednikov je jezik odabrano srebro, a razum opakoga malo vrijedi.
धर्मी की वाणी उत्कृष्ट चांदी तुल्य है; दुष्ट के विचारों का कोई मूल्य नहीं होता.
21 Pravednikove su usne hrana mnogima, a luđaci umiru s ludosti svoje.
धर्मी के उद्गार अनेकों को तृप्‍त कर देते हैं, किंतु बोध के अभाव में ही मूर्ख मृत्यु का कारण हो जाते हैं.
22 Gospodnji blagoslov obogaćuje i ne prati ga nikakva muka.
याहवेह की कृपादृष्टि समृद्धि का मर्म है. वह इस कृपादृष्टि में दुःख को नहीं मिलाता.
23 Bezumniku je radost učiniti sramotno djelo, a razumnu čovjeku biti mudar.
जैसे अनुचित कार्य करना मूर्ख के लिए हंसी का विषय है, वैसे ही बुद्धिमान के समक्ष विद्वत्ता आनंद का विषय है.
24 Čega se opaki boji, ono će ga stići, a pravednička se želja ispunjava.
जो आशंका दुष्ट के लिए भयास्पद होती है, वही उस पर घटित हो जाती है; किंतु धर्मी की मनोकामना पूर्ण होकर रहती है.
25 Kad oluja prohuja, opakoga nestane, a pravednik ima temelj vječni.
बवंडर के निकल जाने पर दुष्ट शेष नहीं रह जाता, किंतु धर्मी चिरस्थायी बना रहता है.
26 Kakav je ocat zubima i dim očima, takav je ljenivac onima koji ga šalju.
आलसी संदेशवाहक अपने प्रेषक पर वैसा ही प्रभाव छोड़ता है, जैसा सिरका दांतों पर और धुआं नेत्रों पर.
27 Strah Gospodnji umnaža dane, a opakima se prekraćuju godine.
याहवेह के प्रति श्रद्धा से आयु बढ़ती जाती है, किंतु थोड़े होते हैं दुष्ट के आयु के वर्ष.
28 Pravedničko je ufanje puno radosti, a opakima je nada uprazno.
धर्मी की आशा में आनंद का उद्घाटन होता है, किंतु दुर्जन की आशा निराशा में बदल जाती है.
29 Gospodnji je put okrilje bezazlenu, a propast onima koji čine zlo.
निर्दोष के लिए याहवेह का विधान एक सुरक्षित आश्रय है, किंतु बुराइयों के निमित्त सर्वनाश.
30 Pravednik se neće nikad pokolebati, a opakih će nestati s lica zemlje.
धर्मी सदैव अटल और स्थिर बने रहते हैं, किंतु दुष्ट पृथ्वी पर निवास न कर सकेंगे.
31 Pravednikova usta rađaju mudrošću, a opak jezik čupa se s korijenom.
धर्मी अपने बोलने में ज्ञान का संचार करते हैं, किंतु कुटिल की जीभ काट दी जाएगी.
32 Pravednikove usne znaju što je milo, dok usta opakih poznaju zloću.
धर्मी में यह सहज बोध रहता है, कि उसका कौन सा उद्गार स्वीकार्य होगा, किंतु दुष्ट के शब्द कुटिल विषय ही बोलते हैं.

< Mudre Izreke 10 >