< Brojevi 24 >

1 Kad opazi Bileam da je Jahvi drago što on blagoslivlja Izraela, ne htjede više ni ići kao prije u potragu za znamenjima, nego se licem okrenu prema pustari.
यह देखकर कि यहोवा इस्राएल को आशीष ही दिलाना चाहता है, बिलाम पहले के समान शकुन देखने को न गया, परन्तु अपना मुँह जंगल की ओर कर लिया।
2 Bileam podiže oči i vidje Izraela utaborena po njegovim plemenima. Na nj siđe Duh Božji
और बिलाम ने आँखें उठाई, और इस्राएलियों को अपने गोत्र-गोत्र के अनुसार बसे हुए देखा। और परमेश्वर का आत्मा उस पर उतरा।
3 i on poče svoju pjesmu te reče: “Proročanstvo Bileama, sina Beorova, proročanstvo čovjeka pronicava pogleda,
तब उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरुष की आँखें खुली थीं उसी की यह वाणी है,
4 proročanstvo onoga koji riječi Božje sluša, koji vidi viđenja Svesilnoga, koji pada i oči mu se otvaraju.
परमेश्वर के वचनों का सुननेवाला, जो दण्डवत् में पड़ा हुआ खुली हुई आँखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है कि
5 Kako su lijepi ti šatori, Jakove, i stanovi tvoji, Izraele!
हे याकूब, तेरे डेरे, और हे इस्राएल, तेरे निवास-स्थान क्या ही मनभावने हैं!
6 Kao dolovi što se steru, kao vrtovi uz obalu rijeke, kao aloje što ih Jahve posadi, kao cedri pokraj voda!
वे तो घाटियों के समान, और नदी के तट की वाटिकाओं के समान ऐसे फैले हुए हैं, जैसे कि यहोवा के लगाए हुए अगर के वृक्ष, और जल के निकट के देवदारू।
7 Iz potomstva junak mu izlazi, nad mnogim on vlada narodima. Kralj će njegov nadvisit' Agaga, uzdiže se kraljevstvo njegovo.
और उसके घड़ों से जल उमड़ा करेगा, और उसका बीज बहुत से जलभरे खेतों में पडे़गा, और उसका राजा अगाग से भी महान होगा, और उसका राज्य बढ़ता ही जाएगा।
8 Iz Egipta Bog ga izveo, on je njemu k'o rozi bivola. On proždire narode dušmanske, on njihove kosti drobi.
उसको मिस्र में से परमेश्वर ही निकाले लिए आ रहा है; वह तो जंगली साँड़ के समान बल रखता है, जाति-जाति के लोग जो उसके द्रोही हैं उनको वह खा जाएगा, और उनकी हड्डियों को टुकड़े-टुकड़े करेगा, और अपने तीरों से उनको बेधेगा।
9 Skupio se, polegao poput lava, poput lavice: tko ga podići smije? Blagoslovljen bio tko te blagoslivlje, proklet da je tko tebe proklinje!”
वह घात लगाए बैठा है, वह सिंह या सिंहनी के समान लेट गया है; अब उसको कौन छेड़े? जो कोई तुझे आशीर्वाद दे वह आशीष पाए, और जो कोई तुझे श्राप दे वह श्रापित हो।”
10 I usplamtje srdžbom Balak na Bileama i udari rukom o ruku. “Pozvao sam te da prokuneš moje neprijatelje”, reče Balak Bileamu, “a kad tamo, ti ih blagoslovi evo triput!
१०तब बालाक का कोप बिलाम पर भड़क उठा; और उसने हाथ पर हाथ पटककर बिलाम से कहा, “मैंने तुझे अपने शत्रुओं को श्राप देने के लिये बुलवाया, परन्तु तूने तीन बार उन्हें आशीर्वाद ही आशीर्वाद दिया है।
11 Nosi se odmah u svoj kraj. Bio sam rekao: dostojno ću te počastiti! A eto, Jahve te liši časti.”
११इसलिए अब तू अपने स्थान पर भाग जा; मैंने तो सोचा था कि तेरी बड़ी प्रतिष्ठा करूँगा, परन्तु अब यहोवा ने तुझे प्रतिष्ठा पाने से रोक रखा है।”
12 Nato Bileam odgovori Balaku: “Zar nisam rekao i tvojim glasnicima koje si k meni poslao:
१२बिलाम ने बालाक से कहा, “जो दूत तूने मेरे पास भेजे थे, क्या मैंने उनसे भी न कहा था,
13 'Da mi Balak dadne svoju kuću punu srebra i zlata, ne bih mogao prestupiti zapovijed Jahvinu i po svojoj volji činiti bilo dobro, bilo zlo; ono što kaže Jahve, to ću i ja reći.'
१३कि चाहे बालाक अपने घर को सोने चाँदी से भरकर मुझे दे, तो भी मैं यहोवा की आज्ञा तोड़कर अपने मन से न तो भला कर सकता हूँ और न बुरा; जो कुछ यहोवा कहेगा वही मैं कहूँगा?
14 A sada, kad, evo, odlazim k svome narodu, hajde da ti objavim što će ovaj narod učiniti tvome narodu u budućnosti!”
१४“अब सुन, मैं अपने लोगों के पास लौटकर जाता हूँ; परन्तु पहले मैं तुझे चेतावनी देता हूँ कि आनेवाले दिनों में वे लोग तेरी प्रजा से क्या-क्या करेंगे।”
15 I poče svoju pjesmu i reče: “Proročanstvo Bileama, sina Beorova, proročanstvo čovjeka pronicava pogleda,
१५फिर वह अपनी गूढ़ बात आरम्भ करके कहने लगा, “बोर के पुत्र बिलाम की यह वाणी है, जिस पुरुष की आँखें बन्द थीं उसी की यह वाणी है,
16 proročanstvo onoga koji riječi Božje sluša, koji poznaje mudrost Svevišnjega, koji vidi viđenja Svesilnoga, koji pada i oči mu se otvaraju.
१६परमेश्वर के वचनों का सुननेवाला, और परमप्रधान के ज्ञान का जाननेवाला, जो दण्डवत् में पड़ा हुआ खुली हुई आँखों से सर्वशक्तिमान का दर्शन पाता है, उसी की यह वाणी है:
17 Vidim ga, ali ne sada: motrim ga, al' ne iz blizine: od Jakova zvijezda izlazi, od Izraela žezlo se diže. On Moabu razbija bokove i svu djecu Šetovu zatire!
१७मैं उसको देखूँगा तो सही, परन्तु अभी नहीं; मैं उसको निहारूँगा तो सही, परन्तु समीप होकर नहीं याकूब में से एक तारा उदय होगा, और इस्राएल में से एक राजदण्ड उठेगा; जो मोआब की सीमाओं को चूर कर देगा, और सब शेत के पुत्रों का नाश कर देगा।
18 Edom će njegovim postati posjedom, a Seir zemljom osvojenom. Razvija snagu svoju Izrael,
१८तब एदोम और सेईर भी, जो उसके शत्रु हैं, दोनों उसके वश में पड़ेंगे, और इस्राएल वीरता दिखाता जाएगा।
19 Jakov vlada nad neprijateljima i uništava preživjele iz Ira.”
१९और याकूब ही में से एक अधिपति आएगा जो प्रभुता करेगा, और नगर में से बचे हुओं को भी सत्यानाश करेगा।”
20 Bileam se zagleda u Amaleka te poče svoju pjesmu i reče: “Amalek je prvenac među narodima, ali vječna propast njegov je svršetak.”
२०फिर उसने अमालेक पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “अमालेक अन्यजातियों में श्रेष्ठ तो था, परन्तु उसका अन्त विनाश ही है।”
21 Onda se zagleda u Kenijce te poče svoju pjesmu i reče: “Tvrd je stan tvoj, Kajine, na timoru ti gnijezdo savijeno!
२१फिर उसने केनियों पर दृष्टि करके अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “तेरा निवास-स्थान अति दृढ़ तो है, और तेरा बसेरा चट्टान पर तो है;
22 Al' gnijezdo pripada Beoru; dokle ćeš Ašuru robovati?”
२२तो भी केन उजड़ जाएगा। और अन्त में अश्शूर तुझे बन्दी बनाकर ले आएगा।”
23 Opet poče svoju pjesmu i reče: “Narodi pomorski sabiru se sa sjevera,
२३फिर उसने अपनी गूढ़ बात आरम्भ की, और कहने लगा, “हाय, जब परमेश्वर यह करेगा तब कौन जीवित बचेगा?
24 a brodovlje od strane Kitima. Podjarmljuju Ašur, podjarmljuju Heber, pa i njega će propast stići vječita.”
२४तो भी कित्तियों के पास से जहाज वाले आकर अश्शूर को और एबेर को भी दुःख देंगे; और अन्त में उसका भी विनाश हो जाएगा।”
25 Potom ustade Bileam te se uputi natrag u svoj kraj. A i Balak ode svojim putem.
२५तब बिलाम चल दिया, और अपने स्थान पर लौट गया; और बालाक ने भी अपना मार्ग लिया।

< Brojevi 24 >