< Matej 3 >
1 U one dane pojavi se Ivan Krstitelj propovijedajući u Judejskoj pustinji:
१उन दिनों में यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला आकर यहूदिया के जंगल में यह प्रचार करने लगा:
2 “Obratite se jer približilo se kraljevstvo nebesko!”
२“मन फिराओ, क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आ गया है।”
3 Ovo je uistinu onaj o kom proreče Izaija prorok: Glas viče u pustinji: Pripravite put Gospodinu, poravnite mu staze!
३यह वही है जिसके बारे में यशायाह भविष्यद्वक्ता ने कहा था: “जंगल में एक पुकारनेवाले का शब्द हो रहा है, कि प्रभु का मार्ग तैयार करो, उसकी सड़कें सीधी करो।”
4 Ivan je imao odjeću od devine dlake i kožnat pojas oko bokova; hranom mu bijahu skakavci i divlji med.
४यह यूहन्ना ऊँट के रोम का वस्त्र पहने था, और अपनी कमर में चमड़े का कमरबन्द बाँधे हुए था, और उसका भोजन टिड्डियाँ और वनमधु था।
5 Grnuo k njemu Jeruzalem, sva Judeja i sva okolica jordanska.
५तब यरूशलेम के और सारे यहूदिया के, और यरदन के आस-पास के सारे क्षेत्र के लोग उसके पास निकल आए।
6 Primali su od njega krštenje u rijeci Jordanu ispovijedajući svoje grijehe.
६और अपने-अपने पापों को मानकर यरदन नदी में उससे बपतिस्मा लिया।
7 Kad ugleda mnoge farizeje i saduceje gdje mu dolaze na krštenje, reče im: “Leglo gujinje! Tko li vas je samo upozorio da bježite od skore srdžbe?
७जब उसने बहुत से फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उनसे कहा, “हे साँप के बच्चों, तुम्हें किसने चेतावनी दी कि आनेवाले क्रोध से भागो?
8 Donosite dakle plod dostojan obraćenja.
८मन फिराव के योग्य फल लाओ;
9 I ne usudite se govoriti u sebi: 'Imamo oca Abrahama!' Jer, kažem vam, Bog iz ovoga kamenja može podići djecu Abrahamovu.
९और अपने-अपने मन में यह न सोचो, कि हमारा पिता अब्राहम है; क्योंकि मैं तुम से कहता हूँ, कि परमेश्वर इन पत्थरों से अब्राहम के लिये सन्तान उत्पन्न कर सकता है।
10 Već je sjekira položena na korijen stablima. Svako dakle stablo koje ne donosi dobroga roda, siječe se i u oganj baca.”
१०और अब कुल्हाड़ा पेड़ों की जड़ पर रखा हुआ है, इसलिए जो-जो पेड़ अच्छा फल नहीं लाता, वह काटा और आग में झोंका जाता है।
11 “Ja vas, istina, krstim vodom na obraćenje, ali onaj koji za mnom dolazi jači je od mene. Ja nisam dostojan obuće mu nositi. On će vas krstiti Duhom Svetim i ognjem.
११“मैं तो पानी से तुम्हें मन फिराव का बपतिस्मा देता हूँ, परन्तु जो मेरे बाद आनेवाला है, वह मुझसे शक्तिशाली है; मैं उसकी जूती उठाने के योग्य नहीं, वह तुम्हें पवित्र आत्मा और आग से बपतिस्मा देगा।
12 U ruci mu vijača, pročistit će svoje gumno i skupiti žito u svoju žitnicu, a pljevu spaliti ognjem neugasivim.”
१२उसका सूप उसके हाथ में है, और वह अपना खलिहान अच्छी रीति से साफ करेगा, और अपने गेहूँ को तो खत्ते में इकट्ठा करेगा, परन्तु भूसी को उस आग में जलाएगा जो बुझने की नहीं।”
13 Tada dođe Isus iz Galileje na Jordan Ivanu da ga on krsti.
१३उस समय यीशु गलील से यरदन के किनारे पर यूहन्ना के पास उससे बपतिस्मा लेने आया।
14 Ivan ga odvraćaše: “Ti mene treba da krstiš, a ti da k meni dolaziš?”
१४परन्तु यूहन्ना यह कहकर उसे रोकने लगा, “मुझे तेरे हाथ से बपतिस्मा लेने की आवश्यकता है, और तू मेरे पास आया है?”
15 Ali mu Isus odgovori: “Pusti sada! Ta dolikuje nam da tako ispunimo svu pravednost!” Tada mu popusti.
१५यीशु ने उसको यह उत्तर दिया, “अब तो ऐसा ही होने दे, क्योंकि हमें इसी रीति से सब धार्मिकता को पूरा करना उचित है।” तब उसने उसकी बात मान ली।
16 Odmah nakon krštenja izađe Isus iz vode. I gle! Otvoriše se nebesa i ugleda Duha Božjega gdje silazi kao golub i spušta se na nj.
१६और यीशु बपतिस्मा लेकर तुरन्त पानी में से ऊपर आया, और उसके लिये आकाश खुल गया; और उसने परमेश्वर की आत्मा को कबूतर के समान उतरते और अपने ऊपर आते देखा।
17 I eto glasa s neba: “Ovo je Sin moj, Ljubljeni! U njemu mi sva milina!”
१७और यह आकाशवाणी हुई, “यह मेरा प्रिय पुत्र है, जिससे मैं अत्यन्त प्रसन्न हूँ।”