< Matej 27 >
1 A kad objutri, svi su glavari svećenički i starješine narodne održali vijećanje protiv Isusa da ga pogube.
१जब भोर हुई, तो सब प्रधान याजकों और लोगों के प्राचीनों ने यीशु के मार डालने की सम्मति की।
2 I svezana ga odveli i predali upravitelju Pilatu.
२और उन्होंने उसे बाँधा और ले जाकर पिलातुस राज्यपाल के हाथ में सौंप दिया।
3 Kada Juda, njegov izdajica, vidje da je Isus osuđen, pokaja se i vrati trideset srebrnjaka glavarima svećeničkim i starješinama
३जब उसके पकड़वानेवाले यहूदा ने देखा कि वह दोषी ठहराया गया है तो वह पछताया और वे तीस चाँदी के सिक्के प्रधान याजकों और प्राचीनों के पास फेर लाया।
4 govoreći: “Sagriješih predavši krv nedužnu!” Odgovoriše: “Što se to nas tiče? To je tvoja stvar!”
४और कहा, “मैंने निर्दोषी को मृत्यु के लिये पकड़वाकर पाप किया है?” उन्होंने कहा, “हमें क्या? तू ही जाने।”
5 I bacivši srebrnjake u Hram, ode te se objesi.
५तब वह उन सिक्कों को मन्दिर में फेंककर चला गया, और जाकर अपने आपको फांसी दी।
6 Glavari svećenički uzeše srebrnjake i rekoše:
६प्रधान याजकों ने उन सिक्कों को लेकर कहा, “इन्हें, भण्डार में रखना उचित नहीं, क्योंकि यह लहू का दाम है।”
7 “Nije dopušteno staviti ih u hramsku riznicu jer su krvarina.” Posavjetuju se i kupe za njih lončarovu njivu za ukop stranaca.
७अतः उन्होंने सम्मति करके उन सिक्कों से परदेशियों के गाड़ने के लिये कुम्हार का खेत मोल ले लिया।
8 Stoga se ona njiva zove “Krvava njiva” sve do danas.
८इस कारण वह खेत आज तक लहू का खेत कहलाता है।
9 Tada se ispuni što je rečeno po proroku Jeremiji: Uzeše trideset srebrnjaka - cijenu Neprocjenjivoga kojega procijeniše sinovi Izraelovi -
९तब जो वचन यिर्मयाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था वह पूरा हुआ “उन्होंने वे तीस सिक्के अर्थात् उस ठहराए हुए मूल्य को (जिसे इस्राएल की सन्तान में से कितनों ने ठहराया था) ले लिया।
10 i dadoše ih za njivu lončarovu kako mi naredi Gospodin.
१०और जैसे प्रभु ने मुझे आज्ञा दी थी वैसे ही उन्हें कुम्हार के खेत के मूल्य में दे दिया।”
11 Dovedoše dakle Isusa pred upravitelja. Upita ga upravitelj: “Ti li si kralj židovski?” On odgovori: “Ti kažeš.”
११जब यीशु राज्यपाल के सामने खड़ा था, तो राज्यपाल ने उससे पूछा, “क्या तू यहूदियों का राजा है?” यीशु ने उससे कहा, “तू आप ही कह रहा है।”
12 I dok su ga glavari svećenički i starješine narodne optuživale, ništa nije odgovarao.
१२जब प्रधान याजक और पुरनिए उस पर दोष लगा रहे थे, तो उसने कुछ उत्तर नहीं दिया।
13 Tada mu reče Pilat: “Ne čuješ li što sve protiv tebe svjedoče?”
१३इस पर पिलातुस ने उससे कहा, “क्या तू नहीं सुनता, कि ये तेरे विरोध में कितनी गवाहियाँ दे रहे हैं?”
14 I ne odgovori mu ni na jednu riječ te se upravitelj silno čudio.
१४परन्तु उसने उसको एक बात का भी उत्तर नहीं दिया, यहाँ तक कि राज्यपाल को बड़ा आश्चर्य हुआ।
15 A o Blagdanu upravitelj je običavao svjetini pustiti jednoga uznika, koga bi već htjeli.
१५और राज्यपाल की यह रीति थी, कि उस पर्व में लोगों के लिये किसी एक बन्दी को जिसे वे चाहते थे, छोड़ देता था।
16 Tada upravo bijaše u njih poznati uznik zvani Baraba.
१६उस समय बरअब्बा नामक उन्हीं में का, एक नामी बन्धुआ था।
17 Kad se dakle sabraše, reče im Pilat: “Koga hoćete da vam pustim: Barabu ili Isusa koji se zove Krist?”
१७अतः जब वे इकट्ठा हुए, तो पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम किसको चाहते हो, कि मैं तुम्हारे लिये छोड़ दूँ? बरअब्बा को, या यीशु को जो मसीह कहलाता है?”
18 Znao je doista da ga predadoše iz zavisti.
१८क्योंकि वह जानता था कि उन्होंने उसे डाह से पकड़वाया है।
19 Dok je sjedio na sudačkoj stolici, poruči nu njegova žena: “Mani se ti onoga pravednika jer sam danas u snu mnogo pretrpjela zbog njega.”
१९जब वह न्याय की गद्दी पर बैठा हुआ था तो उसकी पत्नी ने उसे कहला भेजा, “तू उस धर्मी के मामले में हाथ न डालना; क्योंकि मैंने आज स्वप्न में उसके कारण बहुत दुःख उठाया है।”
20 Međutim, glavari svećenički i starješine nagovore svjetinu da zaište Barabu, a Isus da se pogubi.
२०प्रधान याजकों और प्राचीनों ने लोगों को उभारा, कि वे बरअब्बा को माँग लें, और यीशु को नाश कराएँ।
21 Upita ih dakle upravitelj: “Kojega od ove dvojice hoćete da vam pustim?” A oni rekoše: “Barabu!”
२१राज्यपाल ने उनसे पूछा, “इन दोनों में से किसको चाहते हो, कि तुम्हारे लिये छोड़ दूँ?” उन्होंने कहा, “बरअब्बा को।”
22 Kaže im Pilat: “Što dakle da učinim s Isusom koji se zove Krist?” Oni će: “Neka se razapne.”
२२पिलातुस ने उनसे पूछा, “फिर यीशु को जो मसीह कहलाता है, क्या करूँ?” सब ने उससे कहा, “वह क्रूस पर चढ़ाया जाए।”
23 A on upita: “A što je zla učinio?” Vikahu još jače: “Neka se razapne!”
२३राज्यपाल ने कहा, “क्यों उसने क्या बुराई की है?” परन्तु वे और भी चिल्ला चिल्लाकर कहने लगे, “वह क्रूस पर चढ़ाया जाए।”
24 Kad Pilat vidje da ništa ne koristi, nego da biva sve veći metež, uzme vodu i opere ruke pred svjetinom govoreći: “Nevin sam od krvi ove! Vi se pazite!”
२४जब पिलातुस ने देखा, कि कुछ बन नहीं पड़ता परन्तु इसके विपरीत उपद्रव होता जाता है, तो उसने पानी लेकर भीड़ के सामने अपने हाथ धोए, और कहा, “मैं इस धर्मी के लहू से निर्दोष हूँ; तुम ही जानो।”
25 Sav narod nato odvrati: “Krv njegova na nas i na djecu našu!”
२५सब लोगों ने उत्तर दिया, “इसका लहू हम पर और हमारी सन्तान पर हो!”
26 Tada im pusti Barabu, a Isusa, izbičevana, preda da se razapne.
२६इस पर उसने बरअब्बा को उनके लिये छोड़ दिया, और यीशु को कोड़े लगवाकर सौंप दिया, कि क्रूस पर चढ़ाया जाए।
27 Onda vojnici upraviteljevi uvedoše Isusa u dvor upraviteljev i skupiše oko njega cijelu četu.
२७तब राज्यपाल के सिपाहियों ने यीशु को किले में ले जाकर सारे सैनिक उसके चारों ओर इकट्ठा किए।
28 Svukoše ga pa zaogrnuše skrletnim plaštem.
२८और उसके कपड़े उतारकर उसे लाल चोगा पहनाया।
29 Spletoše zatim vijenac od trnja i staviše mu na glavu, a tako i trsku u desnicu. Prigibajući pred njim koljena, izrugivahu ga: “Zdravo, kralju židovski!”
२९और काँटों का मुकुट गूँथकर उसके सिर पर रखा; और उसके दाहिने हाथ में सरकण्डा दिया और उसके आगे घुटने टेककर उसे उपहास में उड़ाने लगे, “हे यहूदियों के राजा नमस्कार!”
30 Onda pljujući po njemu, uzimahu trsku i udarahu ga njome po glavi.
३०और उस पर थूका; और वही सरकण्डा लेकर उसके सिर पर मारने लगे।
31 Pošto ga izrugaše, svukoše mu plašt, obukoše mu njegove haljine pa ga odvedoše da ga razapnu.
३१जब वे उसका उपहास कर चुके, तो वह चोगा उस पर से उतारकर फिर उसी के कपड़े उसे पहनाए, और क्रूस पर चढ़ाने के लिये ले चले।
32 Izlazeći nađu nekoga čovjeka Cirenca, imenom Šimuna, i prisile ga da mu ponese križ.
३२बाहर जाते हुए उन्हें शमौन नामक एक कुरेनी मनुष्य मिला, उन्होंने उसे बेगार में पकड़ा कि उसका क्रूस उठा ले चले।
33 I dođoše na mjesto zvano Golgota, to jest Lubanjsko mjesto,
३३और उस स्थान पर जो गुलगुता नाम की जगह अर्थात् खोपड़ी का स्थान कहलाता है पहुँचकर
34 dadoše mu piti vino sa žuči pomiješano. I kad okusi, ne htjede piti.
३४उन्होंने पित्त मिलाया हुआ दाखरस उसे पीने को दिया, परन्तु उसने चखकर पीना न चाहा।
35 A pošto ga razapeše, razdijeliše među se haljine njegove bacivši kocku.
३५तब उन्होंने उसे क्रूस पर चढ़ाया; और चिट्ठियाँ डालकर उसके कपड़े बाँट लिए।
36 I sjedeći ondje, čuvahu ga.
३६और वहाँ बैठकर उसका पहरा देने लगे।
37 I staviše mu ponad glave krivicu napisanu: “Ovo je Isus, kralj židovski.”
३७और उसका दोषपत्र, उसके सिर के ऊपर लगाया, कि “यह यहूदियों का राजा यीशु है।”
38 Tada razapeše s njime dva razbojnika, jednoga zdesna, drugoga slijeva.
३८तब उसके साथ दो डाकू एक दाहिने और एक बाएँ क्रूसों पर चढ़ाए गए।
39 A prolaznici su ga pogrđivali mašući glavama:
३९और आने-जानेवाले सिर हिला-हिलाकर उसकी निन्दा करते थे।
40 “Ti koji razvaljuješ Hram i za tri ga dana sagradiš, spasi sam sebe! Ako si Sin Božji, siđi s križa!”
४०और यह कहते थे, “हे मन्दिर के ढानेवाले और तीन दिन में बनानेवाले, अपने आपको तो बचा! यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो क्रूस पर से उतर आ।”
41 Slično i glavari svećenički s pismoznancima i starješinama, rugajući se, govorahu:
४१इसी रीति से प्रधान याजक भी शास्त्रियों और प्राचीनों समेत उपहास कर करके कहते थे,
42 “Druge je spasio, sebe ne može spasiti! Kralj je Izraelov! Neka sada siđe s križa pa ćemo povjerovati u nj!
४२“इसने दूसरों को बचाया, और अपने आपको नहीं बचा सकता। यह तो ‘इस्राएल का राजा’ है। अब क्रूस पर से उतर आए, तो हम उस पर विश्वास करें।
43 Uzdao se u Boga! Neka ga sad izbavi ako mu omilje! Ta govorio je: 'Sin sam Božji!'”
४३उसने परमेश्वर का भरोसा रखा है, यदि वह इसको चाहता है, तो अब इसे छुड़ा ले, क्योंकि इसने कहा था, कि ‘मैं परमेश्वर का पुत्र हूँ।’”
44 Tako ga vrijeđahu i s njim raspeti razbojnici.
४४इसी प्रकार डाकू भी जो उसके साथ क्रूसों पर चढ़ाए गए थे उसकी निन्दा करते थे।
45 Od šeste ure nasta tama po svoj zemlji - do ure devete.
४५दोपहर से लेकर तीसरे पहर तक उस सारे देश में अंधेरा छाया रहा।
46 O devetoj uri povika Isus iza glasa: “Eli, Eli, lema sabahtani?” To će reći: “Bože moj, Bože moj, zašto si me ostavio?”
४६तीसरे पहर के निकट यीशु ने बड़े शब्द से पुकारकर कहा, “एली, एली, लमा शबक्तनी?” अर्थात् “हे मेरे परमेश्वर, हे मेरे परमेश्वर, तूने मुझे क्यों छोड़ दिया?”
47 A neki od nazočnih, čuvši to, govorahu: “Ovaj zove Iliju.”
४७जो वहाँ खड़े थे, उनमें से कितनों ने यह सुनकर कहा, “वह तो एलिय्याह को पुकारता है।”
48 I odmah pritrča jedan od njih, uze spužvu, natopi je octom, natakne je na trsku i pruži mu piti.
४८उनमें से एक तुरन्त दौड़ा, और पनसोख्ता लेकर सिरके में डुबोया, और सरकण्डे पर रखकर उसे चुसाया।
49 A ostali rekoše: “Pusti da vidimo hoće li doći Ilija da ga spasi.”
४९औरों ने कहा, “रह जाओ, देखें, एलिय्याह उसे बचाने आता है कि नहीं।”
50 A Isus opet povika iz glasa i ispusti duh.
५०तब यीशु ने फिर बड़े शब्द से चिल्लाकर प्राण छोड़ दिए।
51 I gle, zavjesa se hramska razdrije odozgor dodolje, nadvoje; zemlja se potrese, pećine se raspukoše,
५१तब, मन्दिर का परदा ऊपर से नीचे तक फटकर दो टुकड़े हो गया: और धरती डोल गई और चट्टानें फट गईं।
52 grobovi otvoriše i tjelesa mnogih svetih preminulih uskrsnuše
५२और कब्रें खुल गईं, और सोए हुए पवित्र लोगों के बहुत शव जी उठे।
53 te iziđoše iz grobova nakon njegova uskrsnuća, uđoše u sveti grad i pokazaše se mnogima.
५३और उसके जी उठने के बाद वे कब्रों में से निकलकर पवित्र नगर में गए, और बहुतों को दिखाई दिए।
54 A satnik i oni koji su s njime čuvali Isusa vidješe potres i što se zbiva, silno se prestrašiše i rekoše: “Uistinu, Sin Božji bijaše ovaj.”
५४तब सूबेदार और जो उसके साथ यीशु का पहरा दे रहे थे, भूकम्प और जो कुछ हुआ था, देखकर अत्यन्त डर गए, और कहा, “सचमुच यह परमेश्वर का पुत्र था!”
55 A bijahu ondje i izdaleka promatrahu mnoge žene što su iz Galileje išle za Isusom poslužujući mu;
५५वहाँ बहुत सी स्त्रियाँ जो गलील से यीशु की सेवा करती हुईं उसके साथ आईं थीं, दूर से देख रही थीं।
56 među njima Marija Magdalena i Marija, Jakovljeva i Josipova majka, i majka sinova Zebedejevih.
५६उनमें मरियम मगदलीनी और याकूब और योसेस की माता मरियम और जब्दी के पुत्रों की माता थीं।
57 Uvečer dođe neki bogat čovjek iz Arimateje, imenom Josip, koji i sam bijaše učenik Isusov.
५७जब साँझ हुई तो यूसुफ नामक अरिमतियाह का एक धनी मनुष्य जो आप ही यीशु का चेला था, आया।
58 On pristupi Pilatu i zaiska tijelo Isusovo. Tada Pilat zapovjedi da mu se dadne.
५८उसने पिलातुस के पास जाकर यीशु का शव माँगा। इस पर पिलातुस ने दे देने की आज्ञा दी।
59 Josip uze tijelo, povi ga u čisto platno
५९यूसुफ ने शव को लेकर उसे साफ चादर में लपेटा।
60 i položi u svoj novi grob koji bijaše isklesao u stijeni. Dokotrlja velik kamen na grobna vrata i otiđe.
६०और उसे अपनी नई कब्र में रखा, जो उसने चट्टान में खुदवाई थी, और कब्र के द्वार पर बड़ा पत्थर लुढ़काकर चला गया।
61 A bijahu ondje Marija Magdalena i druga Marija: sjedile su nasuprot grobu.
६१और मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम वहाँ कब्र के सामने बैठी थीं।
62 Sutradan, to jest dan nakon Priprave, sabraše se glavari svećenički i farizeji kod Pilata
६२दूसरे दिन जो तैयारी के दिन के बाद का दिन था, प्रधान याजकों और फरीसियों ने पिलातुस के पास इकट्ठे होकर कहा।
63 te mu rekoše: “Gospodaru, sjetismo se da onaj varalica još za života kaza: 'Nakon tri dana uskrsnut ću.'
६३“हे स्वामी, हमें स्मरण है, कि उस भरमानेवाले ने अपने जीते जी कहा था, कि मैं तीन दिन के बाद जी उठूँगा।
64 Zapovjedi dakle da se grob osigura sve do trećega dana da ne bi možda došli njegovi učenici, ukrali ga pa rekli narodu: 'Uskrsnuo je od mrtvih!' I bit će posljednja prijevara gora od prve.”
६४अतः आज्ञा दे कि तीसरे दिन तक कब्र की रखवाली की जाए, ऐसा न हो कि उसके चेले आकर उसे चुरा ले जाएँ, और लोगों से कहने लगें, कि वह मरे हुओं में से जी उठा है: तब पिछला धोखा पहले से भी बुरा होगा।”
65 Reče im Pilat: “Imate stražu! Idite i osigurajte kako znate!”
६५पिलातुस ने उनसे कहा, “तुम्हारे पास पहरेदार तो हैं जाओ, अपनी समझ के अनुसार रखवाली करो।”
66 Nato oni odu i osiguraju grob: zapečate kamen i postave stražu.
६६अतः वे पहरेदारों को साथ लेकर गए, और पत्थर पर मुहर लगाकर कब्र की रखवाली की।