< Marko 8 >
1 Onih se dana opet skupio silan svijet. Budući da nisu imali što jesti, dozva Isus učenike pa im reče:
१उन दिनों में, जब फिर बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई, और उनके पास कुछ खाने को न था, तो उसने अपने चेलों को पास बुलाकर उनसे कहा,
2 “Žao mi je naroda jer su već tri dana uza me i nemaju što jesti.
२“मुझे इस भीड़ पर तरस आता है, क्योंकि यह तीन दिन से बराबर मेरे साथ हैं, और उनके पास कुछ भी खाने को नहीं।
3 Ako ih otpravim gladne njihovim kućama, klonut će putom. A neki su od njih došli iz daleka.”
३यदि मैं उन्हें भूखा घर भेज दूँ, तो मार्ग में थककर रह जाएँगे; क्योंकि इनमें से कोई-कोई दूर से आए हैं।”
4 Učenici mu odgovore: “Otkuda bi ih tko ovdje u pustinji mogao nahraniti kruhom?”
४उसके चेलों ने उसको उत्तर दिया, “यहाँ जंगल में इतनी रोटी कोई कहाँ से लाए कि ये तृप्त हों?”
5 On ih zapita: “Koliko kruhova imate?” Oni odgovore: “Sedam.”
५उसने उनसे पूछा, “तुम्हारे पास कितनी रोटियाँ हैं?” उन्होंने कहा, “सात।”
6 Nato zapovjedi mnoštvu da posjeda po zemlji. I uze sedam kruhova, zahvali, razlomi i davaše svojim učenicima da posluže. I poslužiše mnoštvu.
६तब उसने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी, और वे सात रोटियाँ लीं, और धन्यवाद करके तोड़ीं, और अपने चेलों को देता गया कि उनके आगे रखें, और उन्होंने लोगों के आगे परोस दिया।
7 A imali su i malo ribica. Blagoslovi i njih te reče da i to posluže.
७उनके पास थोड़ी सी छोटी मछलियाँ भी थीं; और उसने धन्यवाद करके उन्हें भी लोगों के आगे रखने की आज्ञा दी।
8 I jeli su i nasitili se. A od preteklih ulomaka odniješe sedam košara.
८अतः वे खाकर तृप्त हो गए और शेष टुकड़ों के सात टोकरे भरकर उठाए।
9 Bilo ih je oko četiri tisuće. Tada ih otpusti,
९और लोग चार हजार के लगभग थे, और उसने उनको विदा किया।
10 a sam sa svojim učenicima odmah uđe u lađu i ode u kraj dalmanutski.
१०और वह तुरन्त अपने चेलों के साथ नाव पर चढ़कर दलमनूता देश को चला गया।
11 Tada istupiše farizeji i počeše raspravljati s njime. Iskušavajući ga, zatraže od njega znak s neba.
११फिर फरीसी आकर उससे वाद-विवाद करने लगे, और उसे जाँचने के लिये उससे कोई स्वर्गीय चिन्ह माँगा।
12 On uzdahnu iz sve duše i reče: “Zašto ovaj naraštaj traži znak? Zaista, kažem vam, ovome se naraštaju neće dati znak.”
१२उसने अपनी आत्मा में भरकर कहा, “इस समय के लोग क्यों चिन्ह ढूँढ़ते हैं? मैं तुम से सच कहता हूँ, कि इस समय के लोगों को कोई चिन्ह नहीं दिया जाएगा।”
13 Tada ih ostavi, ponovno uđe u lađu pa otiđe prijeko.
१३और वह उन्हें छोड़कर फिर नाव पर चढ़ गया, और पार चला गया।
14 A zaboraviše ponijeti kruha; imali su samo jedan kruh sa sobom na lađi.
१४और वे रोटी लेना भूल गए थे, और नाव में उनके पास एक ही रोटी थी।
15 Nato ih Isus opomenu: “Pazite, čuvajte se kvasca farizejskog i kvasca Herodova!”
१५और उसने उन्हें चेतावनी दी, “देखो, फरीसियों के ख़मीर और हेरोदेस के ख़मीर से सावधान रहो।”
16 Oni, zamišljeni, među sobom govorahu: “Kruha nemamo.”
१६वे आपस में विचार करके कहने लगे, “हमारे पास तो रोटी नहीं है।”
17 Zamijetio to Isus pa im reče: “Zašto ste zamišljeni što kruha nemate? Zar još ne shvaćate i ne razumijete? Zar vam je srce stvrdnuto?
१७यह जानकर यीशु ने उनसे कहा, “तुम क्यों आपस में विचार कर रहे हो कि हमारे पास रोटी नहीं? क्या अब तक नहीं जानते और नहीं समझते? क्या तुम्हारा मन कठोर हो गया है?
18 Oči imate, a ne vidite; uši imate, a ne čujete? Zar se ne sjećate?
१८क्या आँखें रखते हुए भी नहीं देखते, और कान रखते हुए भी नहीं सुनते? और तुम्हें स्मरण नहीं?
19 Kad sam ono razlomio pet kruhova na pet tisuća, koliko punih košara ulomaka odnijeste?” Kažu mu: “Dvanaest.”
१९कि जब मैंने पाँच हजार के लिये पाँच रोटी तोड़ी थीं तो तुम ने टुकड़ों की कितनी टोकरियाँ भरकर उठाईं?” उन्होंने उससे कहा, “बारह टोकरियाँ।”
20 “A kada razlomih sedam na četiri tisuće, koliko punih košara ulomaka odnijeste?” Odgovore: “Sedam.”
२०उसने उनसे कहा, “और जब चार हजार के लिए सात रोटियाँ थीं तो तुम ने टुकड़ों के कितने टोकरे भरकर उठाए थे?” उन्होंने उससे कहा, “सात टोकरे।”
21 A on će njima: “I još ne razumijete?”
२१उसने उनसे कहा, “क्या तुम अब तक नहीं समझते?”
22 Dođu u Betsaidu, dovedu mu slijepca pa ga zamole da ga se dotakne.
२२और वे बैतसैदा में आए; और लोग एक अंधे को उसके पास ले आए और उससे विनती की कि उसको छूए।
23 On uhvati slijepca za ruku, izvede ga iz sela, pljunu mu u oči, stavi na nj ruke i zapita ga: “Vidiš li što?”
२३वह उस अंधे का हाथ पकड़कर उसे गाँव के बाहर ले गया। और उसकी आँखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उससे पूछा, “क्या तू कुछ देखता है?”
24 Slijepac upilji pogled i reče: “Opažam ljude; vidim nešto kao drveće ... hodaju.”
२४उसने आँख उठाकर कहा, “मैं मनुष्यों को देखता हूँ; क्योंकि वे मुझे चलते हुए दिखाई देते हैं, जैसे पेड़।”
25 Tada mu Isus opet stavi ruke na oči i slijepac progleda i ozdravi te je mogao sve jasno na daleko vidjeti.
२५तब उसने फिर दोबारा उसकी आँखों पर हाथ रखे, और उसने ध्यान से देखा। और चंगा हो गया, और सब कुछ साफ-साफ देखने लगा।
26 Tada ga posla kući i reče mu: “Ne ulazi u selo.”
२६और उसने उसे यह कहकर घर भेजा, “इस गाँव के भीतर पाँव भी न रखना।”
27 I krenu Isus i njegovi učenici u sela Cezareje Filipove. Putem on upita učenike: “Što govore ljudi, tko sam ja?”
२७यीशु और उसके चेले कैसरिया फिलिप्पी के गाँवों में चले गए; और मार्ग में उसने अपने चेलों से पूछा, “लोग मुझे क्या कहते हैं?”
28 Oni mu rekoše: “Da si Ivan Krstitelj, drugi da si Ilija, treći opet da si neki od proroka.”
२८उन्होंने उत्तर दिया, “यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला; पर कोई-कोई, एलिय्याह; और कोई-कोई, भविष्यद्वक्ताओं में से एक भी कहते हैं।”
29 On njih upita: “A vi, što vi kažete, tko sam ja?” Petar prihvati i reče: “Ti si Pomazanik - Krist!”
२९उसने उनसे पूछा, “परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो?” पतरस ने उसको उत्तर दिया, “तू मसीह है।”
30 I zaprijeti im da nikomu ne kazuju o njemu.
३०तब उसने उन्हें चिताकर कहा कि “मेरे विषय में यह किसी से न कहना।”
31 I poče ih poučavati kako Sin Čovječji treba da mnogo pretrpi, da ga starješine, glavari svećenički i pismoznanci odbace, da bude ubijen i nakon tri dana da ustane.
३१और वह उन्हें सिखाने लगा, कि मनुष्य के पुत्र के लिये अवश्य है, कि वह बहुत दुःख उठाए, और पुरनिए और प्रधान याजक और शास्त्री उसे तुच्छ समझकर मार डालें और वह तीन दिन के बाद जी उठे।
32 Otvoreno im to govoraše. Petar ga uze u stranu i poče odvraćati.
३२उसने यह बात उनसे साफ-साफ कह दी। इस पर पतरस उसे अलग ले जाकर डाँटने लगा।
33 A on se okrenu, pogleda svoje učenike pa zaprijeti Petru: “Nosi se od mene, sotono, jer ti nije na pameti što je Božje, nego što je ljudsko!”
३३परन्तु उसने फिरकर, और अपने चेलों की ओर देखकर पतरस को डाँटकर कहा, “हे शैतान, मेरे सामने से दूर हो; क्योंकि तू परमेश्वर की बातों पर नहीं, परन्तु मनुष्य की बातों पर मन लगाता है।”
34 Tada dozva narod i učenike pa im reče: “Hoće li tko za mnom, neka se odrekne samoga sebe, neka uzme svoj križ i neka ide za mnom.
३४उसने भीड़ को अपने चेलों समेत पास बुलाकर उनसे कहा, “जो कोई मेरे पीछे आना चाहे, वह अपने आप से इन्कार करे और अपना क्रूस उठाकर, मेरे पीछे हो ले।
35 Tko hoće život svoj spasiti, izgubit će ga; a tko izgubi život svoj poradi mene i evanđelja, spasit će ga.
३५क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, पर जो कोई मेरे और सुसमाचार के लिये अपना प्राण खोएगा, वह उसे बचाएगा।
36 Ta što koristi čovjeku steći sav svijet, a životu svojemu nauditi?
३६यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा?
37 Ta što da čovjek dadne u zamjenu za život svoj?
३७और मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?
38 Doista, tko se zastidi mene i mojih riječi u ovom preljubničkom i grešničkom naraštaju - njega će se stidjeti i Sin Čovječji kada dođe u slavi Oca svoga zajedno sa svetim anđelima.”
३८जो कोई इस व्यभिचारी और पापी जाति के बीच मुझसे और मेरी बातों से लजाएगा, मनुष्य का पुत्र भी जब वह पवित्र स्वर्गदूतों के साथ अपने पिता की महिमा सहित आएगा, तब उससे भी लजाएगा।”