< Levitski zakonik 14 >

1 Jahve reče Mojsiju:
फिर ख़ुदावन्द ने मूसा से कहा,
2 “Neka ovo bude obred za gubavca na dan njegova čišćenja: neka se dovede svećeniku;
'कोढ़ी के लिए जिस दिन वह पाक क़रार दिया जाए यह शरा' है, कि उसे काहिन के पास ले जाएँ,
3 neka svećenik iziđe iz tabora i obavi pregled. Ako ustanovi da je gubavac od gube ozdravio,
और काहिन लश्करगाह के बाहर जाए, और काहिन ख़ुद कोढ़ी को मुलाहिज़ा करे और अगर देखे कि उसका कोढ़ अच्छा हो गया है,
4 neka naredi da se za čovjeka koji se ima čistiti uzmu dvije ptice, čiste i žive, cedrovine, grimiznog prediva i izopa.
तो काहिन हुक्म दे कि वह जो पाक क़रार दिए जाने को है, उसके लिए दो ज़िन्दा पाक परिन्दे और देवदार की लकड़ी और सुर्ख़ कपड़ा और ज़ूफ़ा लें।
5 Neka zatim svećenik naredi da se jedna ptica zakolje nad živom vodom u zemljanoj posudi.
और काहिन हुक्म दे कि उनमें से एक परिन्दा किसी मिट्टी के बर्तन में बहते हुए पानी के ऊपर ज़बह किया जाए।
6 Potom neka uzme živu pticu, a onda zajedno živu pticu, cedrovinu, grimizno predivo i izop zamoči u krv ptice što je bila zaklana povrh žive vode.
फिर वह ज़िन्दा परिन्दे को और देवदार की लकड़ी और सुर्ख़ कपड़े और ज़ूफ़े को ले, और इन को और उस ज़िन्दा परिन्दे को उस परिन्दे के ख़ून में ग़ोता दे जो बहते पानी पर ज़बह हो चुका है।
7 Sada neka sedam puta poškropi onoga koji se od gube čisti, a onda ga čistim proglasi. Poslije toga neka pusti živu pticu na otvorenu polju.
और उस शख़्स पर जो कोढ़ से पाक करार दिया जाने को है, सात बार छिड़क कर उसे पाक क़रार दे और ज़िन्दा परिन्दे को खुले मैदान में छोड़ दे।
8 Onaj koji se čisti neka opere svoju odjeću, obrije sve svoje dlake i u vodi se okupa. Tako neka je čist. Poslije toga neka uđe u tabor, ali sedam dana neka stanuje izvan svoga šatora.
और वह जो पाक करार दिया जाएगा अपने कपड़े धोए और सारे बाल मुन्डाए और पानी में ग़ुस्ल करे, तब वह पाक ठहरेगा; इसके बाद वह लश्करगाह में आए, लेकिन सात दिन तक अपने ख़ेमे के बाहर ही रहे।
9 Sedmi dan neka obrije sve svoje dlake: kosu, bradu i obrve; neka obrije sve ostale svoje dlake. Pošto u vodi opere svoju odjeću i okupa se, neka je čist.
और सातवें रोज़ अपने सिर के सब बाल और अपनी दाढ़ी और अपने अबरू ग़र्ज़ अपने सारे बाल मुंडाए, और अपने कपड़े धोए और पानी में नहाए, तब वह पाक ठहरेगा।
10 Osmoga dana neka uzme muško janje bez mane, jedno žensko janje od godine dana, također bez mane, tri desetine efe najboljeg brašna zamiješena u ulju za žrtvu prinosnicu i jedan log ulja.
और वह आठवें दिन दो बे — 'ऐब नर बर्रे और एक बे — 'ऐब यक — साला मादा बर्रा और नज़्र की क़ुर्बानी के लिए ऐफ़ा के तीन दहाई हिस्से के बराबर तेल मिला हुआ मैदा और लोज भर तेल ले।
11 Svećenik koji vrši čišćenje neka ih stavi pred Jahvu na ulazu u Šator sastanka s čovjekom koji se ima čistiti.
तब वह काहिन जो उसे पाक करार देगा, उस शख़्स को जो पाक करार दिया जाएगा और इन चीज़ों को ख़ुदावन्द के सामने ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर हाज़िर करे।
12 Neka zatim svećenik uzme jedno muško janje pa ga s ono ulja u logu prinese kao žrtvu naknadnicu. Neka ih prinese pred Jahvom kao žrtvu prikaznicu.
और काहिन नर बर्रों में से एक को लेकर जुर्म की क़ुर्बानी के लिए उसे और उस लोज भर तेल की नज़दीक लाए, और उनको हिलाने की क़ुर्बानी के तौर पर ख़ुदावन्द के सामने हिलाए;
13 Neka janje zakolje ondje gdje se kolju žrtve okajnice i žrtve paljenice - na svetome mjestu, jer žrtva naknadnica kao i okajnica pripada svećeniku: vrlo je sveta!
और उस बर्रे को हैकल में उस जगह ज़बह करे जहाँ ख़ता की क़ुर्बानी और सोख़्तनी क़ुर्बानी के जानवर ज़बह किए जाते हैं, क्यूँकि जुर्म की क़ुर्बानी ख़ता की क़ुर्बानी की तरह काहिन का हिस्सा ठहरेगी; वह बहुत पाक है।
14 Potom neka svećenik uzme krvi od žrtve naknadnice, pa neka njome namaže resicu desnoga uha, palac desne ruke i palac desne noge onoga koji se čisti.
और काहिन जुर्म की क़ुर्बानी का कुछ ख़ून ले और जो शख़्स पाक क़रार दिया जाएगा उसके दहने कान की लौ पर और दहने हाथ के अँगूठे पर और दहने पाँव के अंगूठे पर उसे लगाए,
15 Poslije toga neka uzme log s uljem i izlije na dlan svoje lijeve ruke.
और काहिन उस लोज भर तेल में से कुछ लेकर अपने बाएँ हाथ की हथेली में डाले;
16 Zamočivši svećenik svoj desni prst u ulje na svojoj lijevoj ruci, neka uljem sa svoga prsta obavi škropljenje pred Jahvom sedam puta.
और काहिन अपनी दहनी उँगली को अपने बाएँ हाथ के तेल में डुबोए, और ख़ुदावन्द के सामने कुछ तेल सात बार अपनी उँगली से छिड़के।
17 Od ulja što mu preostane u ruci neka svećenik, po krvi od žrtve naknadnice, pomaže resicu desnoga uha, palac desne ruke i palac desne noge onoga koji se čisti.
और काहिन अपने हाथ के बाक़ी तेल में से कुछ ले और जो शख़्स पाक करार दिया जाएगा उसके दहने कान की लौ पर और उसके दहने हाथ के अंगूठे और दहने पांव के अंगूठे पर, जुर्म की क़ुर्बानी के ख़ून के ऊपर लगाए।
18 Ostatak ulja sa svoje ruke neka svećenik metne na glavu onoga koji se čisti. Tako će svećenik nad njim izvršiti obred pomirenja pred Jahvom.
और जो तेल काहिन के हाथ में बाक़ी बचे उसे वह उस शख़्स के सिर में डाल दे जो पाक करार दिया जाएगा, यूँ काहिन उसके लिए ख़ुदावन्द के सामने कफ़्फ़ारा दे।
19 Neka svećenik poslije toga prinese žrtvu okajnicu i nad onim koji se čisti neka obavi obred pomirenja za njegovu nečistoću. Napokon neka zakolje žrtvu paljenicu,
और काहिन ख़ता की क़ुर्बानी भी पेश करे, और उसके लिए जो अपनी नापाकी से पाक करार दिया जाएगा कफ़्फ़ारा दे; इसके बाद वह सोख़्तनी क़ुर्बानी के जानवर को ज़बह करे।
20 a onda neka svećenik žrtvu paljenicu i žrtvu prinosnicu podigne na žrtvenik. Kad tako svećenik nad njim obavi obred pomirenja, neka je čist.
फिर काहिन सोख़्तनी कुबानी और नज़्र की क़ुर्बानी को मज़बह पर अदा करे। यूँ काहिन उसके लिए कफ़्फ़ारा दे तो वह पाक ठहरेगा।
21 Ako bude siromašan te ne mogne to priskrbiti, neka uzme samo jedno muško janje za žrtvu naknadnicu i neka se ono prinese kao žrtva prinosnica da se nad tim čovjekom izvrši obred pomirenja. I neka uzme samo desetinu efe najboljeg brašna zamiješena u ulju za žrtvu prinosnicu, jedan log ulja,
“और अगर वह ग़रीब हो और इतना उसे मक़दूर न हो तो वह हिलाने के लिए जुर्म की क़ुर्बानी के लिए एक नर बर्रा ले ताकि उसके लिए कफ़्फ़ारा दिया जाए और नज़्र की क़ुर्बानी के लिए ऐफ़ा के दसवें हिस्से के बराबर तेल मिला हुआ मैदा और लोज भर तेल,
22 k tome dvije grlice ili dva golubića - prema svojim mogućnostima - jedno za žrtvu okajnicu, a drugo za žrtvu paljenicu.
और अपने मक़दूर के मुताबिक़ दो कुमरियाँ या कबूतर के दो बच्चे भी ले, जिन में से एक तो ख़ता की क़ुर्बानी के लिए और दूसरा सोख़्तनी क़ुर्बानी के लिए हो।
23 Osam dana nakon svoga očišćenja neka ih donese svećeniku na ulaz u Šator sastanka pred Jahvu.
इन्हें वह आठवें दिन अपने पाक करार दिए जाने के लिए काहिन के पास ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के दरवाज़े पर ख़ुदावन्द के सामने लाए।
24 Neka svećenik uzme janje za žrtvu naknadnicu i log s uljem pa ih prinese pred Jahvom kao žrtvu prikaznicu.
और काहिन जुर्म की क़ुर्बानी के बर्रे को और उस लोज भर तेल को लेकर उनको ख़ुदावन्द के सामने हिलाने की क़ुर्बानी के तौर पर हिलाए।
25 Neka se onda zakolje janje žrtve naknadnice, a svećenik neka uzme njegove krvi i neka njome namaže resicu desnoga uha, palac desne ruke i palac desne noge onoga koji se čisti.
फिर काहिन जुर्म की क़ुर्बानी के बर्रे को ज़बह करे, और वह जुर्म की क़ुर्बानी का कुछ ख़ून लेकर जो शख़्स पाक क़रार दिया जाएगा, उसके दहने कान की लौ पर और दहने हाथ के अंगूठे और दहने पाँव के अंगूठे पर उसे लगाए।
26 Poslije toga neka svećenik izlije ulje na dlan svoje lijeve ruke.
फिर काहिन उस तेल में से कुछ अपने बाएँ हाथ की हथेली में डाले,
27 A onda neka od ulja što mu je na dlanu lijeve ruke obavi škropljenje sedam puta prstom svoje desne ruke pred Jahvom.
और वह अपने बाएँ हाथ के तेल में से कुछ अपनी दहनी उँगली से ख़ुदावन्द के सामने सात बार छिड़के।
28 Od ulja iz svoje ruke neka svećenik, po krvi žrtve naknadnice, namaže resicu desnog uha, palac desne ruke i palac desne noge onoga koji se čisti.
फिर काहिन कुछ अपने हाथ के तेल में से ले, और जो शख़्स पाक करार दिया जाएगा उसके दहने कान की लौ पर और उसके दहने हाथ के अंगूठे और दहने पाँव के अंगूठे पर, जुर्म की क़ुर्बानी के ख़ून की जगह उसे लगाए;
29 Ostatak ulja što bude na dlanu neka svećenik stavi na glavu onoga koji se čisti, vršeći nad njim obred pomirenja pred Jahvom.
और जो तेल काहिन के हाथ में बाक़ी बचे उसे वह उस शख़्स के सिर में डाल दे जो पाक क़रार दिया जाएगा, ताकि उसके लिए ख़ुदावन्द के सामने कफ़्फ़ारा दिया जाए।
30 Neka zatim prinese jednu od dviju grlica ili jednoga od dvaju golubića - što je već mogao pribaviti -
फिर वह कुमरियों या कबूतर के बच्चों में से जिन्हें वह ला सका हो एक को अदा करे,
31 kao žrtvu okajnicu, a drugu kao žrtvu paljenicu zajedno sa žrtvom prinosnicom. Neka tako svećenik izvrši obred pomirenja pred Jahvom nad onim koji se čisti.”
या'नी जो कुछ उसे मयस्सर हुआ हो उस में से एक को ख़ता की क़ुर्बानी के तौर पर और दूसरे को सोख़्तनी क़ुर्बानी के तौर पर, नज़्र की क़ुर्बानी के साथ पेश करे। यूँ काहिन उस शख़्स के लिए जो पाक क़रार दिया जाएगा, ख़ुदावन्द के सामने कफ़्फ़ारा दे।
32 To je propis za onoga koji je gubom zaražen a ne može priskrbiti sve za svoje očišćenje.
उस कोढ़ी के लिए जो अपने पाक क़रार दिए जाने के सामान को लाने का मक़दूर न रखता हो शरा' यह है।”
33 Jahve reče Mojsiju i Aronu:
फिर ख़ुदावन्द ने मूसा और हारून से कहा,
34 “Kad uđete u kanaansku zemlju koju ću vam dati u posjed, a ja pustim gubu na koju kuću u zemlji što je budete zaposjeli,
“जब तुम मुल्क — ए — कनान में जिसे मैं तुम्हारी मिल्कियत किए देता हूँ दाख़िल हो, और मैं तुम्हारे मीरासी मुल्क के किसी घर में कोढ़ की बला भेजूँ।
35 onda onaj čija je kuća neka dođe svećeniku i kaže: 'Čini mi se da je moja kuća zaražena gubom.'
तो उस घर का मालिक जाकर काहिन को ख़बर दे कि मुझे ऐसा मा'लूम होता है कि उस घर में कुछ बला सी है।
36 Neka svećenik naredi da se kuća isprazni prije nego on dođe da bolest pregleda, da ne bi sve što je u kući bilo proglašeno nečistim; poslije toga neka svećenik uđe da kuću pregleda.
तब काहिन हुक्म करे कि इससे पहले कि उस बला को देखने के लिए काहिन वहाँ जाए लोग उस घर को ख़ाली करें, ताकि जो कुछ घर में हो वह नापाक न ठहराया जाए। इसके बाद काहिन घर देखने को अन्दर जाए।
37 Ako nakon pregleda zapazi da je bolest na kućnim zidovima od zelenkastih ili crvenkastih udubina i pričini mu se da idu dublje od površine zida,
और उस बला को मुलाहिज़ा करे, और अगर देखे कि वह बला उस घर की दीवारों में सब्ज़ी या सुर्ख़ीमाइल गहरी लकीरों की सूरत में है, और दीवार में सतह के अन्दर नज़र आती है,
38 neka svećenik iziđe iz kuće na kućna vrata i neka kuću zatvori sedam dana.
तो काहिन घर से बाहर निकल कर घर के दरवाज़े पर जाए और घर को सात दिन के लिए बन्द कर दे;
39 Sedmi dan neka svećenik opet dođe i pregleda: ako se bolest bude proširila po zidovima kuće,
और वह सातवें दिन फिर आकर उसे देखें। अगर वह बला घर की दीवारों में फैली हुई नज़र आए,
40 neka svećenik naredi da se povadi zaraženo kamenje i baci na koje nečisto mjesto izvan grada.
तो काहिन हुक्म दे कि उन पत्थरों को जिन में वह बला है, निकालकर उन्हें शहर के बाहर किसी नापाक जगह में फेंक दें।
41 Zatim neka zapovjedi da se svi unutarnji zidovi kuće ostružu i da se sastrugani prah baci na koje nečisto mjesto izvan grada.
फिर वह उस घर को अन्दर ही अन्दर चारों तरफ़ से खुर्चवाए, और उस खुर्ची हुई मिट्टी को शहर के बाहर किसी नापाक जगह में डालें।
42 Onda neka se uzme drugo kamenje i umetne namjesto onoga kamenja. Potom neka se uzme druga žbuka i kuća ponovo ožbuka.
और वह उन पत्थरों की जगह और पत्थर लेकर लगाएं और काहिन ताज़ा गारे से उस घर की अस्तरकारी कराए।
43 Ako se pošast na kući opet pojavi pošto je kamenje bilo povađeno i kuća ostrugana i opet ožbukana,
और अगर पत्थरों के निकाले जाने और उस घर के खुर्च और अस्तरकारी कराए जाने के बाद भी वह बला फिर आ जाए और उस घर में फूट निकले,
44 neka svećenik ode da pregleda: bude li se bolest po kući proširila, to je onda u kući zarazna guba; kuća je nečista.
तो काहिन अन्दर जाकर मुलाहिज़ा करे, और अगर देखे कि वह बला घर में फैल गई है तो उस घर में खा जाने वाला कोढ़ है; वह नापाक है।
45 Neka se kuća poruši, a njezino kamenje, njezina drvena građa i sva žbuka s kuće neka se odnese izvan grada na koje nečisto mjesto.
तब वह उस घर को, उसके पत्थरों और लकड़ियों और उसकी सारी मिट्टी को गिरा दे; और वह उनको शहर के बाहर निकाल कर किसी नापाक जगह में ले जाए।
46 Tko uđe u kuću dok je zatvorena, neka je nečist do večeri.
इसके सिवा, अगर कोई उस घर के बन्द कर दिए जाने के दिनों में उसके अन्दर दाख़िल हो तो वह शाम तक नापाक रहेगा;
47 Tko u kući legne, mora oprati svoju odjeću. I tko u kući objeduje, mora svoju odjeću oprati.
और जो कोई उस घर में सोए वह अपने कपड़े धो डाले, और जो कोई उस घर में कुछ खाए वह भी अपने कपड़े धोए।
48 Ako li svećenik dođe i vidi da se bolest po kući nije proširila pošto je kuća opet bila ožbukana, neka svećenik kuću proglasi čistom, jer se bolest izliječila.
“और अगर काहिन अन्दर जाकर मुलाहिज़ा करे और देखे कि घर की अस्तरकारी के बाद वह बला उस घर में नहीं फैली, तो वह उस घर को पाक क़रार दे क्यूँकि वह बला दूर हो गई।
49 A za očišćenje kuće neka uzme: dvije ptice, cedrovine, grimizna prediva i izopa.
और वह उस घर को पाक करार देने के लिए दो परिन्दे और देवदार की लकड़ी और सुर्ख़ कपड़ा और ज़ूफ़ा ले,
50 Jednu od ptica neka zakolje nad živom vodom u zemljanoj posudi.
और वह उन परिन्दों में से एक को मिट्टी के किसी बर्तन में बहते हुए पानी पर ज़बह करे;
51 Potom neka uzme: cedrovinu, izop, grimizno predivo i pticu živu te ih zamoči u krv ptice zaklane i u živu vodu pa kuću poškropi sedam puta.
फिर वह देवदार की लकड़ी और ज़ूफ़ा और सुर्ख़ कपड़े और उस ज़िन्दा परिन्दे को लेकर उनको उस ज़बह किए हुए परिन्दे के ख़ून में और उस बहते हुए पानी में गोता दे, और सात बार उस घर पर छिड़के।
52 Očistivši tako od grijeha kuću krvlju ptice, živom vodom, živom pticom, cedrovinom, izopom i grimiznim predivom,
और वह उस परिन्दे के ख़ून से, और बहते हुए पानी और ज़िन्दा परिन्दे और देवदार की लकड़ी और ज़ूफ़े और सुर्ख़ कपड़े से उस घर को पाक करे;
53 neka pticu živu pusti izvan grada na otvorenu polju. Kad tako obavi obred pomirenja nad kućom, bit će čista.”
और उस ज़िन्दा परिन्दे को शहर के बाहर खुले मैदान में छोड़ दे; यूँ वह घर के लिए कफ़्फ़ारा दे, तो वह पाक ठहरेगा।”
54 To je propis za svaku vrst gube i šuge,
कोढ़ की हर क़िस्म की बला के, और साफ़े के लिए,
55 za gubu odjeće ili kuće,
और कपड़े और घर के कोढ़ के लिए,
56 za otekline, lišaje ili pjege.
और वर्म और पपड़ी, और चमकते हुए दाग़ के लिए शरा' यह है;
57 On određuje vrijeme nečistoće i čistoće. To je zakon o gubi.
ताकि बताया जाए कि कब वह नापाक और कब पाक करार दिए जाएँ। कोढ़ के लिए शरा' यही है।

< Levitski zakonik 14 >