< Suci 14 >
1 I siđe Samson u Timnu i ugleda ondje djevojku među filistejskim kćerima.
एक समय पर, जब शिमशोन तिमनाह नगर को गया हुआ था, उसने वहां एक फिलिस्तीनी कन्या देखी.
2 Vrativši se, povjeri to ocu i majci: “Opazio sam u Timni”, reče on, “djevojku među filistejskim kćerima: oženite me njome.”
वहां से लौटने पर उसने अपने माता-पिता से कहा, “तिमनाह में मैंने एक फिलिस्तीनी लड़की देखी है; उससे मेरा विवाह कर दीजिए.”
3 Otac i mati rekoše: “Zar nema djevojaka među kćerima tvoga plemena i u svemu našem narodu da moraš uzeti ženu između neobrezanih Filistejaca?” Ali Samson odgovori ocu: “Oženi me njome jer mi ona omilje.”
उसके माता-पिता ने उत्तर में उससे कहा, “तुम्हारे संबंधियों में, अथवा हमारे सजातियों में क्या कोई भी लड़की नहीं है, कि तुम्हें ख़तना रहित फिलिस्तीनियों में की पुत्री से विवाह करने की सूझी है?” किंतु शिमशोन ने उन्हें उत्तर दिया, “मेरा विवाह उसी से कर दीजिए, मुझे वही भा गई है.”
4 Otac mu i majka nisu znali da je to od Jahve, koji je tražio zadjevicu s Filistejcima jer Filistejci u ono doba vladahu Izraelom.
यद्यपि उसके माता-पिता को यह मालूम न था कि यह याहवेह की योजना थी, क्योंकि वह फिलिस्तीनियों से बदले का अवसर खोज रहा था, इस समय फिलिस्ती इस्राएल पर शासन कर रहे थे.
5 Samson siđe tako u Timnu i kad dođe do timnjanskih vinograda, gle - odjednom preda nj iskoči mladi lav ričući.
शिमशोन अपने माता-पिता के साथ तिमनाह गया. जब वे तिमनाह के अंगूरों के बगीचों तक पहुंचे, एक जवान शेर दहाड़ता हुआ उस पर लपका.
6 Duh Jahvin zahvati Samsona, i on goloruk raskida lava kao što se raskida jare; ali ne reče ni ocu ni majci što je učinio.
बड़ी सामर्थ्य के साथ याहवेह का आत्मा उस पर उतरा. शिमशोन ने उसे इस रीति से फाड़ डाला, जैसे कोई एक मेमने को फाड़ देता है, जबकि शिमशोन के हाथों में कोई भी हथियार न था. इस काम की चर्चा उसने अपने माता-पिता से नहीं की.
7 Došavši, razgovori se s djevojkom i ona mu omilje.
उसने जाकर उस स्त्री से बातचीत की. वह उसे प्रिय लगी.
8 Poslije nekog vremena, kada se vratio da je odvede, Samson skrenu da vidi mrtvog lava, a to u mrtvom lavu roj pčela i med.
कुछ समय बाद उस कन्या से विवाह करने के लिए वह तिमनाह लौटा. शेर का शव देखने के लिए मार्ग से मुड़ा. उसने देखा कि शेर के शव में मधुमक्खियों का छत्ता तथा उसमें शहद लगा हुआ था.
9 On uze meda u ruke i jeo ga je idući putem. Kada se vratio k ocu i majci, dade ga i njima te i oni jedoše; ali im ne reče da ga je uzeo iz mrtvog lava.
उसने अपने हाथों में वह शहद ले लिया और उसे खाता हुआ आगे बढ़ गया. जब वह अपने माता-पिता के पास पहुंचा, उसने उन्हें भी वह शहद दिया और उन्होंने भी उसे खाया, किंतु शिमशोन ने उन्हें यह न बताया कि उसने यह मधु शेर के शव में से निकाला था.
10 Zatim ode ženi i ondje prirediše gozbu Samsonu; trajala je sedam dana, jer tako običavahu mladi ljudi.
तब उसका पिता उस स्त्री के घर पर पहुंचा. शिमशोन ने वहां एक भोज आयोजित किया, जैसा कि वहां के युवकों की रीति थी.
11 Ali kako ga se bojahu, izabraše trideset svadbenih drugova da budu uza nj.
जब उन्होंने देखा और उन्होंने उसके साथ साथ रहने के लिए तीस युवक चुन दिए.
12 Tad im reče Samson: “Hajde da vam zadam zagonetku. Ako je odgonetnete za sedam svadbenih dana, dat ću vam trideset truba finog platna i trideset svečanih haljina.
शिमशोन ने उनसे कहा, “मैं तुम्हारे विचारने के लिए एक पहेली देता हूं; यदि तुम विवाहोत्सव के सात दिन के भीतर यह पहेली का समझ बूझ कर मुझे इसका उत्तर दे दोगे, तो मैं तुम्हें मलमल के तीस बाहरी वस्त्र और तीस जोड़े कपड़े दूंगा.
13 Ali ako je ne mognete odgonetnuti, vi ćete meni dati trideset truba platna i trideset svečanih haljina.” “Zadaj nam zagonetku”, odgovore mu oni, “mi te slušamo.”
मगर, यदि तुम इसका उत्तर न दे सको, तो तुम्हें मुझे तीस बाहरी वस्त्र और तीस जोड़े कपड़े देना पड़ेंगे.” उन्होंने उत्तर दिया, “पेश करो अपनी पहेली, हम सुन रहे हैं.”
14 A on im reče: “Od onog koji jede izišlo je jelo, od jakoga izišlo je slatko.” Ali za tri dana nisu mogli odgonetnuti zagonetke.
शिमशोन ने कहा, “खानेवाले में से भोजन, तथा बलवंत में से मिठास.” तीन दिन बीत गए मगर इस पहेली का उत्तर वे न दे सके.
15 Četvrtoga dana rekoše Samsonovoj ženi: “Izvuci od muža na prijevaru rješenje zagonetke, ili ćemo spaliti i tebe i očev ti dom! Zar ste nas ovamo pozvali da nas oplijenite?”
चौथे दिन उन्होंने शिमशोन की पत्नी से कहा, “अपने पति को फुसलाओ, कि वह उस पहेली का मतलब हमें बता दे. अगर नहीं, तो हम तुम्हें और तुम्हारे पिता के घर को आग लगा देंगे, क्या हमें आमंत्रित करने में तुम्हारी मंशा हमें कंगाल कर देने की थी? क्या यही सच नहीं?”
16 Tada žena, uplakana, obisnu Samsonu oko vrata govoreći: “Ti mene samo mrziš i ne ljubiš me. Zadao si zagonetku sinovima moga naroda, a meni je nisi objasnio.” On joj odgovori: “Nisam je objasnio ni ocu ni majci, a tebi da je kažem?”
शिमशोन की पत्नी उसके सामने रोने लगी. और उसने शिमशोन से कहा, “तुम तो मुझसे नफरत करते हो. तुम्हें मुझसे प्रेम है ही नहीं. मेरे जाति वाले युवाओं के सामने तुमने पहेली प्रस्तुत की, और मुझे इसका हल नहीं बताया.” शिमशोन ने साफ़ किया, “देखो, इसका हल तो मैंने अपने माता-पिता तक को नहीं बताया है, क्या मैं यह तुम्हें बता दूं?”
17 Ona mu plakaše oko vrata sedam dana, koliko je trajala gozba. Sedmoga dana on joj kaza odgonetku: toliko je na nj navaljivala. I ona je odade sinovima svoga naroda.
फिर भी सातों दिन, जब तक विवाहोत्सव चलता रहा, वह रोती रही. अंत में सातवें दिन शिमशोन ने उसे पहेली का हल बता ही दिया; उसकी पत्नी ने उसे इस सीमा तक तंग कर दिया था. उसने जाकर अपने जाति वाले युवकों को पहेली का उत्तर जा सुनाया.
18 Sedmoga dana, prije nego je zašlo sunce, ljudi iz toga grada rekoše Samsonu: “Što ima slađe od meda i što ima jače od lava?” A on im odgovori: “Da niste s mojom junicom orali, ne biste zagonetke pogodili.”
सातवें दिन सूरज डूबने के पहले, उन नगरवासियों ने जाकर शिमशोन से कहा, “क्या हो सकता है शहद से मीठा? कौन है शेर से अधिक बलवान? “शिमशोन ने उनसे कहा, “यदि तुमने मेरी बछिया से खेत न जोता होता, तो मेरी पहेली का उत्तर बिन सुलझा ही रहता.”
19 Tada duh Jahvin dođe na njega, te on siđe u Aškelon i ondje pobi trideset ljudi, uze im odjeću i dade svečane haljine onima koji su odgonetnuli zagonetku, a onda se sav gnjevan vrati očevoj kući.
तब बड़ी ही सामर्थ्य के साथ याहवेह का आत्मा शिमशोन पर उतरी. वह अश्कलोन गया, तीस व्यक्तियों को मार गिराया, उनका सामान इकट्ठा कर उसने वे कपड़े उन्हें दिए, जिन्होंने उस पहेली का उत्तर दे दिया था. उसका क्रोध भड़कता हुआ वह अपने पिता के घर को लौट गया.
20 A Samsonovu ženu dadoše drugu koji mu bijaše svadbeni pratilac.
शिमशोन की पत्नी उसके उस साथी को दे दी गई, जो उसका मित्र था.