< Job 42 >

1 A Job ovako odgovori Jahvi:
तब अय्यूब ने ख़ुदावन्द यूँ जवाब दिया
2 “Ja znadem, moć je tvoja bezgranična: što god naumiš, to izvesti možeš.
“मैं जानता हूँ कि तू सब कुछ कर सकता है, और तेरा कोई इरादा रुक नहीं सकता।
3 Tko je taj koji riječima bezumnim zamračuje božanski promisao? Govorah stoga, ali ne razumjeh, o čudesima meni neshvatljivim.
यह कौन है जो नादानी से मसलहत पर पर्दा डालता है?” लेकिन मैंने जो न समझा वही कहा, या'नी ऐसी बातें जो मेरे लिए बहुत 'अजीब थीं जिनको मैं जानता न था।
4 O, poslušaj me, pusti me da zborim: ja ću te pitat', a ti me pouči.
'मैं तेरी मिन्नत करता हूँ सुन, मैं कुछ कहूँगा। मैं तुझ से सवाल करूँगा, तू मुझे बता।
5 Po čuvenju tek poznavah te dosad, ali sada te oči moje vidješe.
मैंने तेरी ख़बर कान से सुनी थी, लेकिन अब मेरी आँख तुझे देखती है;
6 Sve riječi svoje zato ja poričem i kajem se u prahu i pepelu.”
इसलिए मुझे अपने आप से नफ़रत है, और मैं ख़ाक और राख में तौबा करता हूँ।”
7 Kada Jahve izgovori Jobu ove riječi, reče on Elifazu Temancu: “Ti i tvoja dva prijatelja raspalili ste gnjev moj jer niste o meni onako pravo govorili kao moj sluga Job.
और ऐसा हुआ कि जब ख़ुदावन्द यह बातें अय्यूब से कह चुका, तो उसने इलिफ़ज़ तेमानी से कहा कि “मेरा ग़ज़ब तुझ पर और तेरे दोनों दोस्तों पर भड़का है, क्यूँकि तुम ने मेरे बारे में वह बात न कही जो हक़ है, जैसे मेरे बन्दे अय्यूब ने कही।
8 Zato uzmite sada sedam junaca i sedam ovnova i pođite k mome sluzi Jobu, pa prinesite za sebe paljenicu, a sluga moj Job molit će se za vas. Imat ću obzira prema njemu i neću vam učiniti ništa nažao zato što niste o meni onako pravo govorili kao moj sluga Job.”
इसलिए अब अपने लिए सात बैल और सात मेंढे लेकर, मेरे बन्दे अय्यूब के पास जाओ और अपने लिए सोख़्तनी कु़र्बानी पेश करो, और मेरा बन्दा अय्यूब तुम्हारे लिए दुआ करेगा; क्यूँकि उसे तो मैं क़ुबूल करूँगा ताकि तुम्हारी जिहालत के मुताबिक़ तुम्हारे साथ सुलूक न करूँ, क्यूँकि तुम ने मेरे बारे में वह बात न कही जो हक़ है, जैसे मेरे बन्दे अय्यूब ने कही।”
9 Tada odoše Elifaz iz Temana, Bildad iz Šuaha i Sofar iz Naamata i učiniše kako im je Jahve zapovjedio. I Jahve se obazre na Joba.
इसलिए इलिफ़ज़ तेमानी, और बिलदद सूखी और जूफ़र ना'माती ने जाकर जैसा ख़ुदावन्द ने उनको फ़रमाया था किया, और ख़ुदावन्द ने अय्यूब को क़ुबूल किया।
10 I Jahve vrati Joba u prijašnje stanje jer se založio za svoje prijatelje, pa mu još udvostruči ono što je posjedovao.
और ख़ुदावन्द ने अय्यूब की ग़ुलामी को जब उसने अपने दोस्तों के लिए दुआ की बदल दिया और ख़ुदावन्द ने अय्यूब को जितने उसके पास पहले था उसका दो गुना दे दिया।
11 Tad se vratiše Jobu sva njegova braća, i sve njegove sestre, i svi prijašnji znanci te su jeli s njim kruh u njegovoj kući, žaleći ga i tješeći zbog svih nevolja što ih Jahve bijaše na nj poslao. Svaki mu darova po jedan srebrnik i po jedan zlatan prsten.
तब उसके सब भाई और सब बहनें और उसके सब अगले जान — पहचान उसके पास आए, और उसके घर में उसके साथ खाना खाया; और उस पर नौहा किया और उन सब बलाओं के बारे में, जो ख़ुदावन्द ने उस पर नाज़िल की थीं, उसे तसल्ली दी। हर शख़्स ने उसे एक सिक्का भी दिया और हर एक ने सोने की एक बाली।
12 Jahve blagoslovi novo Jobovo stanje još više negoli prijašnje. Blago mu je brojilo četrnaest tisuća ovaca, šest tisuća deva, tisuću jarmova volova i tisuću magarica.
यूँ ख़ुदावन्द ने अय्यूब के आख़िरी दिनों में शुरू'आत की निस्बत ज़्यादा बरकत बख़्शी; और उसके पास चौदह हज़ार भेड़ बकरियाँ, और छ: हज़ार ऊँट, और हज़ार जोड़ी बैल, और हज़ार गधियाँ, हो गईं।
13 Imao je sedam sinova i tri kćeri.
उसके सात बेटे और तीन बेटियाँ भी हुई।
14 Prvoj nadjenu ime Jemima, drugoj Kasija, a trećoj Keren-Hapuk.
और उसने पहली का नाम यमीमा और दूसरी का नाम क़स्याह और तीसरी का नाम क़रन — हप्पूक रख्खा।
15 U svem onom kraju ne bijaše žena tako lijepih kao Jobove kćeri. I otac im dade jednaku baštinu kao i njihovoj braći.
और उस सारी सर ज़मीन में ऐसी 'औरतें कहीं न थीं, जो अय्यूब की बेटियों की तरह ख़ूबसूरत हों, और उनके बाप ने उनको उनके भाइयों के बीच मीरास दी।
16 Poslije toga Job doživje dob od sto četrdeset godina i vidje djecu svoju i djecu svoje djece do četvrtog koljena.
और इसके बाद अय्यूब एक सौ चालीस बरस ज़िन्दा रहा, और अपने बेटे और पोते चौथी पुश्त तक देखे।
17 Potom umrije Job, star, nauživši se života.
और अय्यूब ने बुड्ढा और बुज़ुर्ग होकर वफ़ात पाई।

< Job 42 >