< Job 15 >

1 Elifaz Temanac progovori tad i reče:
इसके बाद तेमानी एलिफाज़ के उद्गार ये थे:
2 “Zar šupljom naukom odgovara mudrac i vjetrom istočnim trbuh napuhuje?
“क्या किसी बुद्धिमान के उद्गार खोखले विचार हो सकते हैं तथा क्या वह पूर्वी पवन से अपना पेट भर सकता है?
3 Zar on sebe brani riječima ispraznim, besjedama koje ničem ne koriste?
क्या वह निरर्थक सत्यों के आधार पर विचार कर सकता है? वह उन शब्दों का प्रयोग कर सकता है? जिनका कोई लाभ नहीं बनता?
4 Još više ti činiš: ništiš strah od Boga, pred njegovim licem pribranost ukidaš.
तुमने तो परमेश्वर के सम्मान को ही त्याग दिया है, तथा तुमने परमेश्वर की श्रद्धा में विघ्न डाले.
5 Tvoje riječi krivicu tvoju odaju, poslužio si se jezikom lukavih,
तुम्हारा पाप ही तुम्हारे शब्दों की प्रेरणा है, तथा तुमने धूर्तों के शब्दों का प्रयोग किये हैं.
6 vlastita te usta osuđuju, ne ja, protiv tebe same ti usne svjedoče.
ये तो तुम्हारा मुंह ही है, जो तुझे दोषी ठहरा रहा है, मैं नहीं; तुम्हारे ही शब्द तुम पर आरोप लगा रहे हैं.
7 Zar si prvi čovjek koji se rodio? Zar si na svijet prije bregova došao?
“क्या समस्त मानव जाति में तुम सर्वप्रथम जन्मे हो? अथवा क्या पर्वतों के अस्तित्व में आने के पूर्व तुम्हारा पालन पोषण हुआ था?
8 Zar si tajne Božje ti prisluškivao i mudrost čitavu za se prisvojio?
क्या तुम्हें परमेश्वर की गुप्‍त अभिलाषा सुनाई दे रही है? क्या तुम ज्ञान को स्वयं तक सीमित रखे हुए हो?
9 Što ti znadeš, a da i mi ne znamo, što ti razumiješ, a da to ne shvaćamo?
तुम्हें ऐसा क्या मालूम है, जो हमें मालूम नहीं है? तुमने वह क्या समझ लिया है, जो हम समझ न पाए हैं?
10 Ima među nama i sijedih i starih kojima je više ljeta no tvom ocu.
हमारे मध्य सफेद बाल के वृद्ध विद्यमान हैं, ये तुम्हारे पिता से अधिक आयु के भी हैं.
11 Zar su ti utjehe Božje premalene i blage riječi upućene tebi?
क्या परमेश्वर से मिली सांत्वना तुम्हारी दृष्टि में पर्याप्‍त है, वे शब्द भी जो तुमसे सौम्यतापूर्वक से कहे गए हैं?
12 Što te srce tvoje tako slijepo goni i što tako divlje prevrćeš očima
क्यों तुम्हारा हृदय उदासीन हो गया है? क्यों तुम्हारे नेत्र क्रोध में चमक रहे हैं?
13 kad proti Bogu jarost svoju okrećeš, a iz usta takve riječi ti izlaze!
कि तुम्हारा हृदय परमेश्वर के विरुद्ध हो गया है, तथा तुम अब ऐसे शब्द व्यर्थ रूप से उच्चार रहे हो?
14 Što je čovjek da bi čist mogao biti? Zar je itko rođen od žene pravedan?
“मनुष्य है ही क्या, जो उसे शुद्ध रखा जाए अथवा वह, जो स्त्री से पैदा हुआ, निर्दोष हो?
15 Gle, ni u svece se On ne pouzdava, oku njegovu ni nebesa čista nisu,
ध्यान दो, यदि परमेश्वर अपने पवित्र लोगों पर भी विश्वास नहीं करते, तथा स्वर्ग उनकी दृष्टि में शुद्ध नहीं है.
16 a kamoli to biće gadno i buntovno, čovjek što k'o vodu pije opačinu!
तब मनुष्य कितना निकृष्ट होगा, जो घृणित तथा भ्रष्‍ट है, जो पाप को जल समान पिया करता है!
17 Mene sad poslušaj, poučit' te hoću, što god sam vidjeh, ispričat' ti želim,
“यह मैं तुम्हें समझाऊंगा मेरी सुनो जो कुछ मैंने देखा है; मैं उसी की घोषणा करूंगा,
18 i ono što naučavahu mudraci ne tajeć' što su primili od pređa
जो कुछ बुद्धिमानों ने बताया है, जिसे उन्होंने अपने पूर्वजों से भी गुप्‍त नहीं रखा है.
19 kojima je zemlja ova bila dana kamo tuđin nije nikada stupio.
(जिन्हें मात्र यह देश प्रदान किया गया था तथा उनके मध्य कोई भी विदेशी न था):
20 Zlikovac se muči cijelog svoga vijeka, nasilniku već su ljeta odbrojena.
दुर्वृत्त अपने समस्त जीवनकाल में पीड़ा से तड़पता रहता है. तथा बलात्कारी के लिए समस्त वर्ष सीमित रख दिए गए हैं.
21 Krik strave svagda mu u ušima ječi, dok miruje, na njeg baca se razbojnik.
उसके कानों में आतंक संबंधी ध्वनियां गूंजती रहती हैं; जबकि शान्तिकाल में विनाश उस पर टूट पड़ता है.
22 Ne nada se da će izbjeći tminama i znade dobro da je maču namijenjen,
उसे यह विश्वास नहीं है कि उसका अंधकार से निकास संभव है; कि उसकी नियति तलवार संहार है.
23 strvinaru da je kao plijen obećan. On znade da mu se dan propasti bliži.
वह भोजन की खोज में इधर-उधर भटकता रहता है, यह मालूम करते हुए, ‘कहीं कुछ खाने योग्य वस्तु है?’ उसे यह मालूम है कि अंधकार का दिवस पास है.
24 Nemir i tjeskoba na njeg navaljuju, k'o kralj spreman na boj na nj se obaraju.
वेदना तथा चिंता ने उसे भयभीत कर रखा है; एक आक्रामक राजा समान उन्होंने उसे वश में कर रखा है,
25 On je protiv Boga podizao ruku, usuđivao se prkosit' Svesilnom
क्योंकि उसने परमेश्वर की ओर हाथ बढ़ाने का ढाढस किया है तथा वह सर्वशक्तिमान के सामने अहंकार का प्रयास करता है.
26 Ohola je čela na njega srljao, iza štita debela dobro zaklonjen.
वह परमेश्वर की ओर सीधे दौड़ पड़ा है, उसने मजबूत ढाल ले रखी है.
27 Lice mu bijaše obloženo salom a bokovi pretilinom otežali.
“क्योंकि उसने अपना चेहरा अपनी वसा में छिपा लिया है तथा अपनी जांघ चर्बी से भरपूर कर ली है.
28 Razrušene je zaposjeo gradove i kućišta nastanio napuštena. Srušit će se ono što za sebe sazda;
वह तो उजाड़ नगरों में निवास करता रहा है, ऐसे घरों में जहां कोई भी रहना नहीं चाहता था, जिनकी नियति ही है खंडहर हो जाने के लिए.
29 cvasti mu neće, već rasuti se blago, sjena mu se neće po zemlji širiti.
न तो वह धनी हो जाएगा, न ही उसकी संपत्ति दीर्घ काल तक उसके अधिकार में रहेगी, उसकी उपज बढ़ेगी नहीं.
30 On se tami više izmaknuti neće, opržit će oganj njegove mladice, u dahu plamenih usta nestat će ga.
उसे अंधकार से मुक्ति प्राप्‍त न होगी; ज्वाला उसके अंकुरों को झुलसा देगी, तथा परमेश्वर के श्वास से वह दूर उड़ जाएगा.
31 U taštinu svoju neka se ne uzda, jer će mu ispraznost biti svom nagradom.
उत्तम हो कि वह व्यर्थ बातों पर आश्रित न रहे, वह स्वयं को छल में न रखे, क्योंकि उसका प्रतिफल धोखा ही होगा.
32 Prije vremena će svenut' mu mladice, grane mu se nikad neće zazelenjet'.
समय के पूर्व ही उसे इसका प्रतिफल प्राप्‍त हो जाएगा, उसकी शाखाएं हरी नहीं रह जाएंगी.
33 Kao loza, grozd će stresat' svoj nezreo, poput masline pobacit će cvatove.
उसका विनाश वैसा ही होगा, जैसा कच्चे द्राक्षों की लता कुचल दी जाती है, जैसे जैतून वृक्ष से पुष्पों का झड़ना होता है.
34 Da, bezbožničko je jalovo koljeno, i vatra proždire šator podmitljivca.
क्योंकि दुर्वृत्तों की सभा खाली होती है, भ्रष्‍ट लोगों के तंबू को अग्नि चट कर जाती है.
35 Koji zlom zanesu, rađaju nesreću i prijevaru nose u utrobi svojoj.”
उनके विचारों में विपत्ति गर्भधारण करती है तथा वे पाप को जन्म देते हैं; उनका अंतःकरण छल की योजना गढ़ता रहता है.”

< Job 15 >