< Jeremija 22 >

1 Ovako govori Jahve: “Siđi u palaču kralja judejskoga i objavi ondje ovu riječ.
यहोवा ने यह कहा, “यहूदा के राजा के भवन में उतरकर यह वचन कह,
2 Reci: Slušaj riječ Jahvinu, kralju judejski, koji sjediš na prijestolju Davidovu, ti i tvoje sluge i tvoj narod koji ulaze na ova vrata.
‘हे दाऊद की गद्दी पर विराजमान यहूदा के राजा, तू अपने कर्मचारियों और अपनी प्रजा के लोगों समेत जो इन फाटकों से आया करते हैं, यहोवा का वचन सुन।
3 Ovako govori Jahve: 'Činite pravo i pravicu, izbavite potlačene iz ruku tlačitelja! Ne činite krivo strancu, siroti, udovici, ne tlačite ih i ne prolijevajte krvi nedužne na ovome mjestu.
यहोवा यह कहता है, न्याय और धार्मिकता के काम करो; और लुटे हुए को अंधेर करनेवाले के हाथ से छुड़ाओ। और परदेशी, अनाथ और विधवा पर अंधेर व उपद्रव मत करो, न इस स्थान में निर्दोषों का लहू बहाओ।
4 Jer budete li se istinski vladali po riječi ovoj, na vrata ovog dvora ulazit će kraljevi što sjede na prijestolju Davidovu, voze se na kolima i jašu na konjima - oni, njihove sluge i njihov narod.
देखो, यदि तुम ऐसा करोगे, तो इस भवन के फाटकों से होकर दाऊद की गद्दी पर विराजमान राजा रथों और घोड़ों पर चढ़े हुए अपने-अपने कर्मचारियों और प्रजा समेत प्रवेश किया करेंगे।
5 Ako pak ne poslušate ovih riječi, zaklinjem se sobom - riječ je Jahvina - da ću taj dvor pretvoriti u ruševinu!'”
परन्तु, यदि तुम इन बातों को न मानो तो, मैं अपनी ही सौगन्ध खाकर कहता हूँ, यहोवा की यह वाणी है, कि यह भवन उजाड़ हो जाएगा।
6 Jer ovako govori Jahve o dvoru kralja judejskoga: “Ti si za me Gilead, vrh libanonski. Ali, uistinu, pretvorit ću te u pustinju, u grad nenastanjen.
क्योंकि यहोवा यहूदा के राजा के इस भवन के विषय में यह कहता है, तू मुझे गिलाद देश सा और लबानोन के शिखर सा दिखाई पड़ता है, परन्तु निश्चय मैं तुझे मरुस्थल व एक निर्जन नगर बनाऊँगा।
7 Spremit ću protiv tebe zatirače, svakoga s oružjem njegovim, nek' posijeku izabrane ti cedrove i u vatru ih pobacaju.”
मैं नाश करनेवालों को हथियार देकर तेरे विरुद्ध भेजूँगा; वे तेरे सुन्दर देवदारों को काटकर आग में झोंक देंगे।
8 Mnoštvo će naroda prolaziti mimo taj grad i pitat će jedan drugoga: “Zašto je Jahve tako postupio s ovim velikim gradom?”
जाति-जाति के लोग जब इस नगर के पास से निकलेंगे तब एक दूसरे से पूछेंगे, ‘यहोवा ने इस बड़े नगर की ऐसी दशा क्यों की है?’
9 Odgovorit će im: “Jer su ostavili Savez Jahve, Boga svoga, klanjali se drugim bogovima i služili im.”
तब लोग कहेंगे, ‘इसका कारण यह है कि उन्होंने अपने परमेश्वर यहोवा की वाचा को तोड़कर दूसरे देवताओं को दण्डवत् किया और उनकी उपासना भी की।’”
10 Ne oplakujte mrtvoga, ne jadikujte za njim. Radije plačite za onim koji odlazi, jer se nikad više neće vratiti ni rodne grude vidjeti.
१०मरे हुए के लिये मत रोओ, उसके लिये विलाप मत करो। उसी के लिये फूट फूटकर रोओ जो परदेश चला गया है, क्योंकि वह लौटकर अपनी जन्म-भूमि को फिर कभी देखने न पाएगा।
11 Jer ovako govori Jahve o Šalumu, sinu Jošijinu, kralju judejskomu, koji kraljevaše mjesto oca svoga i morade otići iz ovoga mjesta: “Nikad se više neće vratiti,
११क्योंकि यहूदा के राजा योशिय्याह का पुत्र शल्लूम, जो अपने पिता योशिय्याह के स्थान पर राजा था और इस स्थान से निकल गया, उसके विषय में यहोवा यह कहता है “वह फिर यहाँ लौटकर न आने पाएगा।
12 nego će umrijeti u mjestu kamo ga izagnaše, a ovu zemlju nikad više neće vidjeti.”
१२वह जिस स्थान में बँधुआ होकर गया है उसी में मर जाएगा, और इस देश को फिर कभी देखने न पाएगा।”
13 Jao onom koji kuću gradi nepravedno i gornje odaje diže bez prava; koji bližnjega tjera na tlaku i plaću mu ne isplaćuje;
१३“उस पर हाय जो अपने घर को अधर्म से और अपनी उपरौठी कोठरियों को अन्याय से बनवाता है; जो अपने पड़ोसी से बेगारी में काम कराता है और उसकी मजदूरी नहीं देता।
14 koji kaže: “Sagradit ću sebi kuću prostranu i prozračne gornje odaje!” koji probija prozore, oblaže ih cedrovinom crveno obojenom.
१४वह कहता है, ‘मैं अपने लिये लम्बा-चौड़ा घर और हवादार ऊपरी कोठरी बना लूँगा,’ और वह खिड़कियाँ बनाकर उन्हें देवदार की लकड़ी से पाट लेता है, और सिन्दूर से रंग देता है।
15 Jesi li zato kralj što se cedrom razmećeš? Nije li ti i otac jeo i pio, ali je činio pravo i pravicu i zato mu bješe dobro.
१५तू जो देवदार की लकड़ी का अभिलाषी है, क्या इस रीति से तेरा राज्य स्थिर रहेगा। देख, तेरा पिता न्याय और धार्मिकता के काम करता था, और वह खाता पीता और सुख से भी रहता था!
16 Branio je pravo siromaha i jadnika, i zato mu bješe dobro. Zar ne znači to mene poznavati? - riječ je Jahvina.
१६वह इस कारण सुख से रहता था क्योंकि वह दीन और दरिद्र लोगों का न्याय चुकाता था। क्या यही मेरा ज्ञान रखना नहीं है? यहोवा की यह वाणी है।
17 Ali tvoje oči i srce idu samo za dobitkom, da krv nevinu prolijevaš, da nasilje činiš i krivdu.
१७परन्तु तू केवल अपना ही लाभ देखता है, और निर्दोष की हत्या करने और अंधेर और उपद्रव करने में अपना मन और दृष्टि लगाता है।”
18 Zato ovako govori Jahve o Jojakimu, sinu Jošijinu, kralju judejskom: “Za njim neće naricati: 'Jao, brate moj! Jao, sestro moja!' Za njim neće naricati: 'Jao, gospodaru! Jao, veličanstvo!'
१८इसलिए योशिय्याह के पुत्र यहूदा के राजा यहोयाकीम के विषय में यहोवा यह कहता है: “जैसे लोग इस रीति से कहकर रोते हैं, ‘हाय मेरे भाई, हाय मेरी बहन!’ इस प्रकार कोई ‘हाय मेरे प्रभु,’ या ‘हाय तेरा वैभव,’ कहकर उसके लिये विलाप न करेगा।
19 Pokopat će ga k'o magarca, izvući ga i baciti izvan vrata Jeruzalema.”
१९वरन् उसको गदहे के समान मिट्टी दी जाएगी, वह घसीट कर यरूशलेम के फाटकों के बाहर फेंक दिया जाएगा।”
20 “Popni se na Libanon i viči, po Bašanu nek' se ori glas, s Abarima buči, jer svi su tvoji prijatelji slomljeni!
२०“लबानोन पर चढ़कर हाय-हाय कर, तब बाशान जाकर ऊँचे स्वर से चिल्ला; फिर अबारीम पहाड़ पर जाकर हाय-हाय कर, क्योंकि तेरे सब मित्र नाश हो गए हैं।
21 Lijepo sam te svjetovao u danima mirnim, al' ti mi reče: 'Neću slušati!' Tako se vladaš od mladosti: ne slušaš glasa mojega.
२१तेरे सुख के समय मैंने तुझको चिताया था, परन्तु तूने कहा, ‘मैं तेरी न सुनूँगी।’ युवावस्था ही से तेरी चाल ऐसी है कि तू मेरी बात नहीं सुनती।
22 Sve će tvoje pastire vjetar popasti, a ljubavnici će tvoji u izgnanstvo. Tada ćeš se stidjet' i sramiti zbog sve pakosti svoje.
२२तेरे सब चरवाहे वायु से उड़ाए जाएँगे, और तेरे मित्र बँधुआई में चले जाएँगे; निश्चय तू उस समय अपनी सारी बुराइयों के कारण लज्जित होगी और तेरा मुँह काला हो जाएगा।
23 Ti što prebivaš na Libanonu, ti što se gnijezdiš po cedrovima, kako li ćeš stenjati kad bolovi te spopadnu, trudovi porodilje.
२३हे लबानोन की रहनेवाली, हे देवदार में अपना घोंसला बनानेवाली, जब तुझको जच्चा की सी पीड़ाएँ उठें तब तू व्याकुल हो जाएगी!”
24 Života mi moga - riječ je Jahvina - kad bi Konija, sin Jojakimov, kralj judejski, bio pečatnjak na mojoj desnici, ja bih ga strgao s prsta.
२४“यहोवा की यह वाणी है: मेरे जीवन की सौगन्ध, चाहे यहोयाकीम का पुत्र यहूदा का राजा कोन्याह, मेरे दाहिने हाथ की मुहर वाली अंगूठी भी होता, तो भी मैं उसे उतार फेंकता।
25 Dat ću te u ruke onima koji ti rade o glavi, u ruke onima pred kojima dršćeš, u ruke Nabukodonozora, kralja babilonskog, i u ruke Kaldejaca.
२५मैं तुझे तेरे प्राण के खोजियों के हाथ, और जिनसे तू डरता है उनके अर्थात् बाबेल के राजा नबूकदनेस्सर और कसदियों के हाथ में कर दूँगा।
26 I bacit ću tebe i majku koja te rodila u drugu zemlju gdje se niste rodili; tamo ćete umrijeti.
२६मैं तुझे तेरी जननी समेत एक पराए देश में जो तुम्हारी जन्म-भूमि नहीं है फेंक दूँगा, और तुम वहीं मर जाओगे।
27 Ali u zemlju u koju čeznu da se vrate neće se vratiti!”
२७परन्तु जिस देश में वे लौटने की बड़ी लालसा करते हैं, वहाँ कभी लौटने न पाएँगे।”
28 TÓa zar je taj čovjek Konija sud prezren, razbijen? Il' posuda što nikom se ne sviđa? Zašto bjehu protjerani on i potomstvo, prognani u zemlju koja im je posve neznana?
२८क्या, यह पुरुष कोन्याह तुच्छ और टूटा हुआ बर्तन है? क्या यह निकम्मा बर्तन है? फिर वह वंश समेत अनजाने देश में क्यों निकालकर फेंक दिया जाएगा?
29 Zemljo, zemljo, zemljo, poslušaj riječ Jahvinu.
२९हे पृथ्वी, पृथ्वी, हे पृथ्वी, यहोवा का वचन सुन!
30 Ovako govori Jahve: “Upišite za ovoga čovjeka: 'Bez djece. Život mu se nije posrećio. Nitko od potomstva njegova neće sjesti na prijesto Davidov ni vladati Judejom.'”
३०यहोवा यह कहता है, “इस पुरुष को निर्वंश लिखो, उसका जीवनकाल कुशल से न बीतेगा; और न उसके वंश में से कोई समृद्ध होकर दाऊद की गद्दी पर विराजमान या यहूदियों पर प्रभुता करनेवाला होगा।”

< Jeremija 22 >