< Jakovljeva 2 >
1 Braćo moja, vjeru Gospodina našega Isusa Krista slavnoga ne miješajte s pristranošću!
१हे मेरे भाइयों, हमारे महिमायुक्त प्रभु यीशु मसीह का विश्वास तुम में पक्षपात के साथ न हो।
2 Dođe li na vaš sastanak čovjek sa zlatnim prstenjem, u sjajnoj odjeći, a dođe i siromah u bijednoj odjeći
२क्योंकि यदि एक पुरुष सोने के छल्ले और सुन्दर वस्त्र पहने हुए तुम्हारी सभा में आए और एक कंगाल भी मैले कुचैले कपड़े पहने हुए आए।
3 i vi se zagledate u onoga što nosi sjajnu odjeću te reknete: “Ti lijepo ovdje sjedni!”, a siromahu reknete: “Ti stani - ili sjedni - ondje, podno podnožja moga!”,
३और तुम उस सुन्दर वस्त्रवाले पर ध्यान केन्द्रित करके कहो, “तू यहाँ अच्छी जगह बैठ,” और उस कंगाल से कहो, “तू वहाँ खड़ा रह,” या “मेरे पाँवों के पास बैठ।”
4 niste li u sebi pristrano sudili te postali suci što naopako sude?
४तो क्या तुम ने आपस में भेद भाव न किया और कुविचार से न्याय करनेवाले न ठहरे?
5 Čujte, braćo moja ljubljena: nije li Bog one koji su svijetu siromašni izabrao da budu bogataši u vjeri i baštinici Kraljevstva što ga je obećao onima koji ga ljube?
५हे मेरे प्रिय भाइयों सुनो; क्या परमेश्वर ने इस जगत के कंगालों को नहीं चुना कि वह विश्वास में धनी, और उस राज्य के अधिकारी हों, जिसकी प्रतिज्ञा उसने उनसे की है जो उससे प्रेम रखते हैं?
6 A vi prezreste siromaha! Ne tlače li vas upravo bogataši? Ne vuku li vas baš oni na sudove?
६पर तुम ने उस कंगाल का अपमान किया। क्या धनी लोग तुम पर अत्याचार नहीं करते और क्या वे ही तुम्हें कचहरियों में घसीट-घसीट कर नहीं ले जाते?
7 Ne psuju li oni lijepo Ime na vas zazvano?
७क्या वे उस उत्तम नाम की निन्दा नहीं करते जिसके तुम कहलाए जाते हो?
8 Ako doista izvršujete kraljevski zakon po Pismu: Ljubi bližnjega svoga kao sebe samoga, dobro činite;
८तो भी यदि तुम पवित्रशास्त्र के इस वचन के अनुसार, “तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख,” सचमुच उस राज व्यवस्था को पूरी करते हो, तो अच्छा करते हो।
9 ako li ste pristrani, grijeh činite i Zakon vas osuđuje kao prijestupnike.
९पर यदि तुम पक्षपात करते हो, तो पाप करते हो; और व्यवस्था तुम्हें अपराधी ठहराती है।
10 Ta tko sav Zakon uščuva, a u jednome samo posrne, postao je krivac svega.
१०क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा।
11 Jer tko reče: Ne čini preljuba, reče i: Ne ubij. Ako dakle i ne činiš preljuba, a ubiješ, postao si prijestupnik Zakona.
११इसलिए कि जिसने यह कहा, “तू व्यभिचार न करना” उसी ने यह भी कहा, “तू हत्या न करना” इसलिए यदि तूने व्यभिचार तो नहीं किया, पर हत्या की तो भी तू व्यवस्था का उल्लंघन करनेवाला ठहरा।
12 Tako govorite i tako činite kao oni koji imaju biti suđeni po zakonu slobode.
१२तुम उन लोगों के समान वचन बोलो, और काम भी करो, जिनका न्याय स्वतंत्रता की व्यवस्था के अनुसार होगा।
13 Jer nemilosrdan je sud onomu tko ne čini milosrđa; a milosrđe likuje nad sudom.
१३क्योंकि जिसने दया नहीं की, उसका न्याय बिना दया के होगा। दया न्याय पर जयवन्त होती है।
14 Što koristi, braćo moja, ako tko rekne da ima vjeru, a djela nema? Može li ga vjera spasiti?
१४हे मेरे भाइयों, यदि कोई कहे कि मुझे विश्वास है पर वह कर्म न करता हो, तो उससे क्या लाभ? क्या ऐसा विश्वास कभी उसका उद्धार कर सकता है?
15 Ako su koji brat ili sestra goli i bez hrane svagdanje
१५यदि कोई भाई या बहन नंगे उघाड़े हों, और उन्हें प्रतिदिन भोजन की घटी हो,
16 pa im tkogod od vas rekne: “Hajdete u miru, grijte se i sitite”, a ne dadnete im što je potrebno za tijelo, koja korist?
१६और तुम में से कोई उनसे कहे, “शान्ति से जाओ, तुम गरम रहो और तृप्त रहो,” पर जो वस्तुएँ देह के लिये आवश्यक हैं वह उन्हें न दे, तो क्या लाभ?
17 Tako i vjera: ako nema djela, mrtva je u sebi.
१७वैसे ही विश्वास भी, यदि कर्म सहित न हो तो अपने स्वभाव में मरा हुआ है।
18 Inače, mogao bi tko reći: “Ti imaš vjeru, a ja imam djela. Pokaži mi svoju vjeru bez djela, a ja ću tebi djelima pokazati svoju vjeru.
१८वरन् कोई कह सकता है, “तुझे विश्वास है, और मैं कर्म करता हूँ।” तू अपना विश्वास मुझे कर्म बिना दिखा; और मैं अपना विश्वास अपने कर्मों के द्वारा तुझे दिखाऊँगा।
19 Ti vjeruješ da je jedan Bog? Dobro činiš! I đavli vjeruju, i dršću.”
१९तुझे विश्वास है कि एक ही परमेश्वर है; तू अच्छा करता है; दुष्टात्मा भी विश्वास रखते, और थरथराते हैं।
20 Hoćeš li spoznati, šuplja glavo, da je vjera bez djela jalova?
२०पर हे निकम्मे मनुष्य क्या तू यह भी नहीं जानता, कि कर्म बिना विश्वास व्यर्थ है?
21 Zar se Abraham, otac naš, ne opravda djelima, kad na žrtvenik prinese Izaka, sina svoga?
२१जब हमारे पिता अब्राहम ने अपने पुत्र इसहाक को वेदी पर चढ़ाया, तो क्या वह कर्मों से धार्मिक न ठहरा था?
22 Vidiš: vjera je surađivala s djelima njegovim i djelima se vjera usavršila
२२तूने देख लिया कि विश्वास ने उसके कामों के साथ मिलकर प्रभाव डाला है और कर्मों से विश्वास सिद्ध हुआ।
23 te se ispunilo Pismo koje veli: Povjerova Abraham Bogu i uračuna mu se u pravednost pa prijatelj Božji posta.
२३और पवित्रशास्त्र का यह वचन पूरा हुआ, “अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया, और यह उसके लिये धार्मिकता गिनी गई,” और वह परमेश्वर का मित्र कहलाया।
24 Gledajte: čovjek se opravdava djelima, a ne samom vjerom.
२४तुम ने देख लिया कि मनुष्य केवल विश्वास से ही नहीं, वरन् कर्मों से भी धर्मी ठहरता है।
25 Ne opravda li se slično, djelima, i Rahaba bludnica kad primi glasnike i drugim ih putom izvede?
२५वैसे ही राहाब वेश्या भी जब उसने दूतों को अपने घर में उतारा, और दूसरे मार्ग से विदा किया, तो क्या कर्मों से धार्मिक न ठहरी?
26 Jer kao što je tijelo bez duha mrtvo, tako je i vjera bez djela mrtva.
२६जैसे देह आत्मा बिना मरी हुई है वैसा ही विश्वास भी कर्म बिना मरा हुआ है।