< Izaija 43 >

1 Sada ovako govori Jahve, koji te stvorio, Jakove, koji te sazdao, Izraele: “Ne boj se, jer ja sam te otkupio; imenom sam te zazvao: ti si moj!
हे याकूब तेरा सृजनहार यहोवा, और हे इस्राएल तेरा रचनेवाला, अब यह कहता है, “मत डर, क्योंकि मैंने तुझे छुड़ा लिया है; मैंने तुझे नाम लेकर बुलाया है, तू मेरा ही है।
2 Kad preko vode prelaziš, s tobom sam; ili preko rijeke, neće te preplaviti. Pođeš li kroz vatru, nećeš izgorjeti, plamen te opaliti neće.
जब तू जल में होकर जाए, मैं तेरे संग-संग रहूँगा और जब तू नदियों में होकर चले, तब वे तुझे न डुबा सकेगी; जब तू आग में चले तब तुझे आँच न लगेगी, और उसकी लौ तुझे न जला सकेगी।
3 Jer ja sam Jahve, Bog tvoj, Svetac Izraelov, tvoj spasitelj. Za otkupninu tvoju dajem Egipat, mjesto tebe dajem Kuš i Šebu.
क्योंकि मैं यहोवा तेरा परमेश्वर हूँ, इस्राएल का पवित्र मैं तेरा उद्धारकर्ता हूँ, तेरी छुड़ौती में मैं मिस्र को और तेरे बदले कूश और सबा को देता हूँ।
4 Jer dragocjen si u mojim očima, vrijedan si i ja te ljubim. Stog i dajem ljude za tebe i narode za život tvoj.
मेरी दृष्टि में तू अनमोल और प्रतिष्ठित ठहरा है और मैं तुझ से प्रेम रखता हूँ, इस कारण मैं तेरे बदले मनुष्यों को और तेरे प्राण के बदले में राज्य-राज्य के लोगों को दे दूँगा।
5 Ne boj se jer ja sam s tobom. S istoka ću ti dovest' potomstvo i sabrat ću te sa zapada.
मत डर, क्योंकि मैं तेरे साथ हूँ; मैं तेरे वंश को पूर्व से ले आऊँगा, और पश्चिम से भी इकट्ठा करूँगा।
6 Reći ću sjeveru: 'Daj mi ga!' a jugu 'Ne zadržavaj ga!' Sinove mi dovedi izdaleka i kćeri moje s kraja zemlje,
मैं उत्तर से कहूँगा, ‘दे दे’, और दक्षिण से कि ‘रोक मत रख;’ मेरे पुत्रों को दूर से और मेरी पुत्रियों को पृथ्वी की छोर से ले आओ;
7 sve koji se mojim zovu imenom i koje sam na svoju slavu stvorio, koje sam sazdao i načinio.”
हर एक को जो मेरा कहलाता है, जिसको मैंने अपनी महिमा के लिये सृजा, जिसको मैंने रचा और बनाया है।”
8 Izvedi narod slijep, premda oči ima, i gluh, premda uši ima.
आँख रहते हुए अंधे को और कान रखते हुए बहरों को निकाल ले आओ!
9 Neka se saberu sva plemena i neka se skupe narodi. Tko je od njih to prorekao i davno navijestio? Nek' dovedu svjedoke da se opravdaju, neka se čuje da se može reći: “Istina je!”
जाति-जाति के लोग इकट्ठे किए जाएँ और राज्य-राज्य के लोग एकत्रित हों। उनमें से कौन यह बात बता सकता या बीती हुई बातें हमें सुना सकता है? वे अपने साक्षी ले आएँ जिससे वे सच्चे ठहरें, वे सुन लें और कहें, यह सत्य है।
10 Jer vi ste mi svjedoci, riječ je Jahvina, i moje sluge koje sam izabrao, da biste znali i vjerovali i uvidjeli da sam to ja. Prije mene nijedan bog nije bio načinjen i neće poslije mene biti.
१०यहोवा की वाणी है, “तुम मेरे साक्षी हो और मेरे दास हो, जिन्हें मैंने इसलिए चुना है कि समझकर मेरा विश्वास करो और यह जान लो कि मैं वही हूँ। मुझसे पहले कोई परमेश्वर न हुआ और न मेरे बाद कोई होगा।
11 Ja, ja sam Jahve, osim mene nema spasitelja.
११मैं ही यहोवा हूँ और मुझे छोड़ कोई उद्धारकर्ता नहीं।
12 Ja sam prorekao, spasio i navijestio, i nema među vama tuđinca! Vi ste mi svjedoci, riječ je Jahvina, a ja sam Bog
१२मैं ही ने समाचार दिया और उद्धार किया और वर्णन भी किया, जब तुम्हारे बीच में कोई पराया देवता न था; इसलिए तुम ही मेरे साक्षी हो,” यहोवा की यह वाणी है।
13 od vječnosti - ja jesam! I nitko iz ruke moje ne izbavlja; što učinim, tko izmijeniti može?
१३“मैं ही परमेश्वर हूँ और भविष्य में भी मैं ही हूँ; मेरे हाथ से कोई छुड़ा न सकेगा; जब मैं काम करना चाहूँ तब कौन मुझे रोक सकेगा।”
14 Ovako govori Jahve, otkupitelj vaš, Svetac Izraelov: “Radi vas poslah protiv Babilona, oborit ću prijevornice zatvorima i Kaldejci će udarit u kukanje.
१४तुम्हारा छुड़ानेवाला और इस्राएल का पवित्र यहोवा यह कहता है, “तुम्हारे निमित्त मैंने बाबेल को भेजा है, और उसके सब रहनेवालों को भगोड़ों की दशा में और कसदियों को भी उन्हीं के जहाजों पर चढ़ाकर ले आऊँगा जिनके विषय वे बड़ा बोल बोलते हैं।
15 Ja sam Jahve, Svetac vaš, stvoritelj Izraelov, kralj vaš!”
१५मैं यहोवा तुम्हारा पवित्र, इस्राएल का सृजनहार, तुम्हारा राजा हूँ।”
16 Ovako govori Jahve, koji put po moru načini i stazu po vodama silnim;
१६यहोवा जो समुद्र में मार्ग और प्रचण्ड धारा में पथ बनाता है,
17 koji izvede bojna kola i konje, vojsku i junake, i oni padoše da više ne ustanu, zgasnuše, kao stijenj se utrnuše.
१७जो रथों और घोड़ों को और शूरवीरों समेत सेना को निकाल लाता है, (वे तो एक संग वहीं रह गए और फिर नहीं उठ सकते, वे बुझ गए, वे सन की बत्ती के समान बुझ गए हैं।) वह यह कहता है,
18 Ne spominjite se onog što se zbilo, nit' mislite na ono što je prošlo.
१८“अब बीती हुई घटनाओं का स्मरण मत करो, न प्राचीनकाल की बातों पर मन लगाओ।
19 Evo, činim nešto novo; već nastaje. Zar ne opažate? Da, put ću napraviti u pustinji, a staze u pustoši.
१९देखो, मैं एक नई बात करता हूँ; वह अभी प्रगट होगी, क्या तुम उससे अनजान रहोगे? मैं जंगल में एक मार्ग बनाऊँगा और निर्जल देश में नदियाँ बहाऊँगा।
20 Slavit će me divlje zvijeri, čaglji i nojevi, jer vodu ću stvorit' u pustinji, rijeke u stepi, da napojim svoj narod, izabranika svoga.
२०गीदड़ और शुतुर्मुर्ग आदि जंगली जन्तु मेरी महिमा करेंगे; क्योंकि मैं अपनी चुनी हुई प्रजा के पीने के लिये जंगल में जल और निर्जल देश में नदियाँ बहाऊँगा।
21 I narod koji sam sebi sazdao moju će kazivati hvalu!
२१इस प्रजा को मैंने अपने लिये बनाया है कि वे मेरा गुणानुवाद करें।
22 Ali me ti, Jakove, nisi zazvao, niti si se zamorio oko mene, Izraele!
२२“तो भी हे याकूब, तूने मुझसे प्रार्थना नहीं की; वरन् हे इस्राएल तू मुझसे थक गया है!
23 Nisi mi prinosio ovce za paljenicu, nisi me častio žrtvama. A ja te silio nisam na prinose, nisam ti dodijavao ištući kada.
२३मेरे लिये होमबलि करने को तू मेम्ने नहीं लाया और न मेलबलि चढ़ाकर मेरी महिमा की है। देख, मैंने अन्नबलि चढ़ाने की कठिन सेवा तुझ से नहीं कराई, न तुझ से धूप लेकर तुझे थका दिया है।
24 Nisi mi kupovao za novac trsku, nisi me sitio salom svojih žrtava; nego si me grijesima svojim mučio, bezakonjem svojim dosađivao mi.
२४तू मेरे लिये सुगन्धित नरकट रुपये से मोल नहीं लाया और न मेलबलियों की चर्बी से मुझे तृप्त किया। परन्तु तूने अपने पापों के कारण मुझ पर बोझ लाद दिया है, और अपने अधर्म के कामों से मुझे थका दिया है।
25 A ja, ja radi sebe opačine tvoje brišem i grijeha se tvojih ne spominjem.
२५“मैं वही हूँ जो अपने नाम के निमित्त तेरे अपराधों को मिटा देता हूँ और तेरे पापों को स्मरण न करूँगा।
26 Podsjeti me, zajedno se sporimo, govori ti da se opravdaš.
२६मुझे स्मरण करो, हम आपस में विवाद करें; तू अपनी बात का वर्णन कर जिससे तू निर्दोष ठहरे।
27 Prvi je otac tvoj sagriješio, posrednici tvoji od mene se odmetnuli,
२७तेरा मूलपुरुष पापी हुआ और जो-जो मेरे और तुम्हारे बीच बिचवई हुए, वे मुझसे बलवा करते चले आए हैं।
28 knezovi su tvoji oskvrnuli Svetište. Tad izručih Jakova prokletstvu, i poruzi Izraela.
२८इस कारण मैंने पवित्रस्थान के हाकिमों को अपवित्र ठहराया, मैंने याकूब को सत्यानाश और इस्राएल को निन्दित होने दिया है।

< Izaija 43 >