< Hošea 11 >
1 Dok Izrael bijaše dijete, ja ga ljubljah, iz Egipta dozvah sina svoga.
१जब इस्राएल बालक था, तब मैंने उससे प्रेम किया, और अपने पुत्र को मिस्र से बुलाया।
2 Al' što sam ih više zvao, sve su dalje od mene odlazili; baalima su žrtvovali, kadili kumirima.
२परन्तु जितना मैं उनको बुलाता था, उतना ही वे मुझसे भागते जाते थे; वे बाल देवताओं के लिये बलिदान करते, और खुदी हुई मूरतों के लिये धूप जलाते गए।
3 A ja sam Efrajima hodati učio, držeći ga za ruke njegove; al' oni ne spoznaše da sam se za njih brinuo.
३मैं ही एप्रैम को पाँव-पाँव चलाता था, और उनको गोद में लिए फिरता था, परन्तु वे न जानते थे कि उनका चंगा करनेवाला मैं हूँ।
4 Užima za ljude privlačio sam ih, konopcima ljubavi; bijah im k'o onaj koji u čeljustima njihovim žvale opušta; nad njega se saginjah i davah mu jesti.
४मैं उनको मनुष्य जानकर प्रेम की डोरी से खींचता था, और जैसा कोई बैल के गले की जोत खोलकर उसके सामने आहार रख दे, वैसा ही मैंने उनसे किया।
5 U zemlju egipatsku on će se vratiti, Asirac će mu kraljem biti, jer se ne htjede vratiti k meni.
५वह मिस्र देश में लौटने न पाएगा; अश्शूर ही उसका राजा होगा, क्योंकि उसने मेरी ओर फिरने से इन्कार कर दिया है।
6 Mač će bješnjeti njegovim gradovima, uništiti prijevornice njegove, proždirat će zbog spletaka njegovih.
६तलवार उनके नगरों में चलेगी, और उनके बेंड़ों को पूरा नाश करेगी; और यह उनकी युक्तियों के कारण होगा।
7 Narod je moj sklon otpadu; i premda ga k Višnjem dozivlju, nitko da ga podigne.
७मेरी प्रजा मुझसे फिर जाने में लगी रहती है; यद्यपि वे उनको परमप्रधान की ओर बुलाते हैं, तो भी उनमें से कोई भी मेरी महिमा नहीं करता।
8 Kako da te dadem, Efrajime, kako da te predam, Izraele! Kako da te dadem kao Admu, da učinim s tobom kao Sebojimu? Srce mi je uznemireno, uzavrela mi sva utroba:
८हे एप्रैम, मैं तुझे क्यों छोड़ दूँ? हे इस्राएल, मैं कैसे तुझे शत्रु के वश में कर दूँ? मैं कैसे तुझे अदमा के समान छोड़ दूँ, और सबोयीम के समान कर दूँ? मेरा हृदय तो उलट-पुलट हो गया, मेरा मन स्नेह के मारे पिघल गया है।
9 neću više gnjevu dati maha, neću opet zatirati Efrajima, jer ja sam Bog, a ne čovjek: Svetac posred tebe - neću više gnjevan dolaziti!
९मैं अपने क्रोध को भड़कने न दूँगा, और न मैं फिर एप्रैम को नाश करूँगा; क्योंकि मैं मनुष्य नहीं परमेश्वर हूँ, मैं तेरे बीच में रहनेवाला पवित्र हूँ; मैं क्रोध करके न आऊँगा।
10 Za Jahvom će ići on, k'o lav on će rikati; a kad zarikao bude, sinovi će mu veselo dohrliti sa zapada;
१०वे यहोवा के पीछे-पीछे चलेंगे; वह तो सिंह के समान गरजेगा; और तेरे लड़के पश्चिम दिशा से थरथराते हुए आएँगे।
11 k'o ptice će dohrliti iz Egipta, k'o golubica iz zemlje asirske, i naselit ću ih po kućama njihovim - riječ je Jahvina.
११वे मिस्र से चिड़ियों के समान और अश्शूर के देश से पंडुकी की भाँति थरथराते हुए आएँगे; और मैं उनको उन्हीं के घरों में बसा दूँगा, यहोवा की यही वाणी है।
12 Opkolio me lažju Efrajim i prijevarom Izraelov dom. A i Juda još je nestalan Bogu, Svecu vjernome.
१२एप्रैम ने मिथ्या से, और इस्राएल के घराने ने छल से मुझे घेर रखा है; और यहूदा अब तक पवित्र और विश्वासयोग्य परमेश्वर की ओर चंचल बना रहता है।