< Jevrejima 2 >
1 Zato treba da mi svesrdnije prianjamo uz ono što čusmo da ne bismo promašili.
१इस कारण चाहिए, कि हम उन बातों पर जो हमने सुनी हैं अधिक ध्यान दें, ऐसा न हो कि बहक कर उनसे दूर चले जाएँ।
2 Jer ako je riječ po anđelima izrečena bila čvrsta te je svaki prijestup i neposluh primio pravednu plaću,
२क्योंकि जो वचन स्वर्गदूतों के द्वारा कहा गया था, जब वह स्थिर रहा और हर एक अपराध और आज्ञा न मानने का ठीक-ठीक बदला मिला।
3 kako li ćemo mi umaći ako zanemarimo toliko spasenje? Spasenje koje je počeo propovijedati Gospodin, koje su nam potvrdili slušatelji,
३तो हम लोग ऐसे बड़े उद्धार से उपेक्षा करके कैसे बच सकते हैं? जिसकी चर्चा पहले-पहल प्रभु के द्वारा हुई, और सुननेवालों के द्वारा हमें निश्चय हुआ।
4 a suposvjedočio Bog znamenjima i čudesima, najrazličitijim silnim djelima i darivanjima Duha Svetoga po svojoj volji.
४और साथ ही परमेश्वर भी अपनी इच्छा के अनुसार चिन्हों, और अद्भुत कामों, और नाना प्रकार के सामर्थ्य के कामों, और पवित्र आत्मा के वरदानों के बाँटने के द्वारा इसकी गवाही देता रहा।
5 Nije doista anđelima podložio budući svijet o kojem govorimo.
५उसने उस आनेवाले जगत को जिसकी चर्चा हम कर रहे हैं, स्वर्गदूतों के अधीन न किया।
6 Netko negdje posvjedoči: Što je čovjek da ga se spominješ, sin čovječji te ga pohađaš.
६वरन् किसी ने कहीं, यह गवाही दी है, “मनुष्य क्या है, कि तू उसकी सुधि लेता है? या मनुष्य का पुत्र क्या है, कि तू उस पर दृष्टि करता है?
7 Ti ga tek za malo učini manjim od anđela, slavom i časti njega ovjenča,
७तूने उसे स्वर्गदूतों से कुछ ही कम किया; तूने उस पर महिमा और आदर का मुकुट रखा और उसे अपने हाथों के कामों पर अधिकार दिया।
8 njemu pod noge sve podloži. Kad mu, doista, sve podloži, ništa ne ostavi što mu ne bi bilo podloženo. Sad još ne vidimo da mu je sve podloženo,
८तूने सब कुछ उसके पाँवों के नीचे कर दिया।” इसलिए जबकि उसने सब कुछ उसके अधीन कर दिया, तो उसने कुछ भी रख न छोड़ा, जो उसके अधीन न हो। पर हम अब तक सब कुछ उसके अधीन नहीं देखते।
9 ali Njega, za malo manjeg od anđela, Isusa, vidimo zbog pretrpljene smrti slavom i časti ovjenčana da milošću Božjom bude svakome na korist što je on smrt okusio.
९पर हम यीशु को जो स्वर्गदूतों से कुछ ही कम किया गया था, मृत्यु का दुःख उठाने के कारण महिमा और आदर का मुकुट पहने हुए देखते हैं; ताकि परमेश्वर के अनुग्रह से वह हर एक मनुष्य के लिये मृत्यु का स्वाद चखे।
10 Dolikovalo je doista da Onaj radi kojega je sve i po kojemu je sve - kako bi mnoge sinove priveo k slavi - po patnjama do savršenstva dovede Početnika njihova spasenja.
१०क्योंकि जिसके लिये सब कुछ है, और जिसके द्वारा सब कुछ है, उसे यही अच्छा लगा कि जब वह बहुत से पुत्रों को महिमा में पहुँचाए, तो उनके उद्धार के कर्ता को दुःख उठाने के द्वारा सिद्ध करे।
11 Ta i Posvetitelj i posvećeni - svi su od jednoga! Zato se on i ne stidi zvati ih braćom,
११क्योंकि पवित्र करनेवाला और जो पवित्र किए जाते हैं, सब एक ही मूल से हैं, अर्थात् परमेश्वर, इसी कारण वह उन्हें भाई कहने से नहीं लजाता।
12 kad veli: Braći ću svojoj naviještat ime tvoje, hvalit ću te usred zbora.
१२पर वह कहता है, “मैं तेरा नाम अपने भाइयों को सुनाऊँगा, सभा के बीच में मैं तेरा भजन गाऊँगा।”
13 I još: Ja ću se u njega uzdati, i još: Evo, ja i djeca koju mi Bog dade.
१३और फिर यह, “मैं उस पर भरोसा रखूँगा।” और फिर यह, “देख, मैं उन बच्चों सहित जो परमेश्वर ने मुझे दिए।”
14 Pa budući da djeca imaju zajedničku krv i meso, i sam on tako postade u tome sudionikom da smrću obeskrijepi onoga koji imaše moć smrti, to jest đavla,
१४इसलिए जबकि बच्चे माँस और लहू के भागी हैं, तो वह आप भी उनके समान उनका सहभागी हो गया; ताकि मृत्यु के द्वारा उसे जिसे मृत्यु पर शक्ति मिली थी, अर्थात् शैतान को निकम्मा कर दे,
15 pa oslobodi one koji - od straha pred smrću - kroza sav život bijahu podložni ropstvu.
१५और जितने मृत्यु के भय के मारे जीवन भर दासत्व में फँसे थे, उन्हें छुड़ा ले।
16 Ta ne zauzima se dašto za anđele, nego se zauzima za potomstvo Abrahamovo.
१६क्योंकि वह तो स्वर्गदूतों को नहीं वरन् अब्राहम के वंश को सम्भालता है।
17 Stoga je trebalo da u svemu postane braći sličan, da milosrdan bude i ovjerovljen Veliki svećenik u odnosu prema Bogu kako bi okajavao grijehe naroda.
१७इस कारण उसको चाहिए था, कि सब बातों में अपने भाइयों के समान बने; जिससे वह उन बातों में जो परमेश्वर से सम्बंध रखती हैं, एक दयालु और विश्वासयोग्य महायाजक बने ताकि लोगों के पापों के लिये प्रायश्चित करे।
18 Doista, u čemu je iskušan trpio, može iskušavanima pomoći.
१८क्योंकि जब उसने परीक्षा की दशा में दुःख उठाया, तो वह उनकी भी सहायता कर सकता है, जिनकी परीक्षा होती है।