< Postanak 45 >

1 Josip se više nije mogo svladavati pred onima koji su ga okruživali pa povika: “Neka svi odstupe!” Tako nitko nije ostao s Josipom kad se očitovao svojoj braći.
तब यूसुफ उन सब के सामने, जो उसके आस-पास खड़े थे, अपने को और रोक न सका; और पुकारकर कहा, “मेरे आस-पास से सब लोगों को बाहर कर दो।” भाइयों के सामने अपने को प्रगट करने के समय यूसुफ के संग और कोई न रहा।
2 Briznuo je u glasan plač, da su ga i Egipćani mogli čuti. Doznalo se za to i na faraonovu dvoru.
तब वह चिल्ला चिल्लाकर रोने लगा; और मिस्रियों ने सुना, और फ़िरौन के घर के लोगों को भी इसका समाचार मिला।
3 “Ja sam Josip”, reče Josip svojoj braći. “Otac mi je, dakle, još na životu!” Ali mu braća nisu mogla odgovoriti, toliko se zapanjiše pred njim.
तब यूसुफ अपने भाइयों से कहने लगा, “मैं यूसुफ हूँ, क्या मेरा पिता अब तक जीवित है?” इसका उत्तर उसके भाई न दे सके; क्योंकि वे उसके सामने घबरा गए थे।
4 Onda će opet Josip svojoj braći: “Primaknite se k meni!” Kad su se primakli, nastavi: “Ja sam Josip, vaš brat; onaj koga ste prodali u Egipat.
फिर यूसुफ ने अपने भाइयों से कहा, “मेरे निकट आओ।” यह सुनकर वे निकट गए। फिर उसने कहा, “मैं तुम्हारा भाई यूसुफ हूँ, जिसको तुम ने मिस्र आनेवालों के हाथ बेच डाला था।
5 Ali se nemojte uznemirivati i prekoravati što ste me ovamo prodali; jer Bog je onaj koji me pred vama poslao da vas održi u životu.
अब तुम लोग मत पछताओ, और तुम ने जो मुझे यहाँ बेच डाला, इससे उदास मत हो; क्योंकि परमेश्वर ने तुम्हारे प्राणों को बचाने के लिये मुझे तुम्हारे आगे भेज दिया है।
6 Dvije su već godine što je glad došla na zemlju, a još pet godina neće biti ni oranja ni žetve u zemlji.
क्योंकि अब दो वर्ष से इस देश में अकाल है; और अब पाँच वर्ष और ऐसे ही होंगे कि उनमें न तो हल चलेगा और न अन्न काटा जाएगा।
7 Zato me Bog poslao pred vama da vam se sačuva ostatak na zemlji te da vam život spasi velikim izbavljenjem.
इसलिए परमेश्वर ने मुझे तुम्हारे आगे इसलिए भेजा कि तुम पृथ्वी पर जीवित रहो, और तुम्हारे प्राणों के बचने से तुम्हारा वंश बढ़े।
8 Tako niste vi mene poslali ovamo nego Bog; on me postavio faraonu za oca, gospodara nad svim njegovim domom i vladaocem nad svom zemljom egipatskom.
इस रीति अब मुझ को यहाँ पर भेजनेवाले तुम नहीं, परमेश्वर ही ठहरा; और उसी ने मुझे फ़िरौन का पिता सा, और उसके सारे घर का स्वामी, और सारे मिस्र देश का प्रभु ठहरा दिया है।
9 Žurite se k mome ocu te mu recite: 'Ovo ti poručuje tvoj sin Josip: Bog me postavio gospodarem nad svim Egiptom; siđi k meni bez oklijevanja.
अतः शीघ्र मेरे पिता के पास जाकर कहो, ‘तेरा पुत्र यूसुफ इस प्रकार कहता है, कि परमेश्वर ने मुझे सारे मिस्र का स्वामी ठहराया है; इसलिए तू मेरे पास बिना विलम्ब किए चला आ।
10 Nastanit ćeš se u kraju Gošenu. Tako ćeš biti blizu mene: ti, tvoja djeca, tvoja unučad, tvoje ovce i goveda i sve što je tvoje.
१०और तेरा निवास गोशेन देश में होगा, और तू, बेटे, पोतों, भेड़-बकरियों, गाय-बैलों, और अपने सब कुछ समेत मेरे निकट रहेगा।
11 Ondje ću se za te brinuti, jer će glad potrajati još pet godina. Tako nećeš oskudijevati ni ti, ni tvoja obitelj, niti itko tvoj.'
११और अकाल के जो पाँच वर्ष और होंगे, उनमें मैं वहीं तेरा पालन-पोषण करूँगा; ऐसा न हो कि तू, और तेरा घराना, वरन् जितने तेरे हैं, वे भूखे मरें।’
12 Ta svojim očima možete vidjeti, kao što vidi i moj brat Benjamin, da vam to moja usta govore.
१२और तुम अपनी आँखों से देखते हो, और मेरा भाई बिन्यामीन भी अपनी आँखों से देखता है कि जो हम से बातें कर रहा है वह यूसुफ है।
13 Pripovjedite ocu o mome visokom položaju u Egiptu i sve što ste vidjeli; i brzo mi ovamo oca dovedite!”
१३तुम मेरे सब वैभव का, जो मिस्र में है और जो कुछ तुम ने देखा है, उस सब का मेरे पिता से वर्णन करना; और तुरन्त मेरे पिता को यहाँ ले आना।”
14 Potom zagrli brata Benjamina te zaplaka; a plakao je i Benjamin obisnuvši mu oko vrata.
१४और वह अपने भाई बिन्यामीन के गले से लिपटकर रोया; और बिन्यामीन भी उसके गले से लिपटकर रोया।
15 Izljubi zatim svu svoju braću, u naručju im se rasplaka. Poslije toga njegova braća zađu s njim u razgovor.
१५वह अपने सब भाइयों को चूमकर रोया और इसके पश्चात् उसके भाई उससे बातें करने लगे।
16 Glas se pročuje u faraonovu dvoru: “Stigla Josipova braća!” Bilo je to drago faraonu i njegovim dvoranima.
१६इस बात का समाचार कि यूसुफ के भाई आए हैं, फ़िरौन के भवन तक पहुँच गया, और इससे फ़िरौन और उसके कर्मचारी प्रसन्न हुए।
17 Onda faraon reče Josipu: “Kaži svojoj braći neka učine ovo: 'Natovarite svoje živine i odmah se uputite u zemlju kanaansku.
१७इसलिए फ़िरौन ने यूसुफ से कहा, “अपने भाइयों से कह कि एक काम करो: अपने पशुओं को लादकर कनान देश में चले जाओ।
18 Uzmite svoga oca i svoje obitelji i k meni dođite! Ja ću vam dati najbolju zemlju u Egiptu te ćete uživati od obilja ove zemlje.'
१८और अपने पिता और अपने-अपने घर के लोगों को लेकर मेरे पास आओ; और मिस्र देश में जो कुछ अच्छे से अच्छा है वह मैं तुम्हें दूँगा, और तुम्हें देश के उत्तम से उत्तम पदार्थ खाने को मिलेंगे।
19 A naredi i ovo: 'Ovako učinite: Iz zemlje egipatske potjerajte kola za svoju djecu i svoje žene, uzmite oca i dođite.
१९और तुझे आज्ञा मिली है, ‘तुम एक काम करो कि मिस्र देश से अपने बाल-बच्चों और स्त्रियों के लिये गाड़ियाँ ले जाओ, और अपने पिता को ले आओ।
20 Neka vam se oči ne rastužuju za vašim stvarima, jer sve što je u Egiptu najbolje bit će vaše.'”
२०और अपनी सामग्री की चिन्ता न करना; क्योंकि सारे मिस्र देश में जो कुछ अच्छे से अच्छा है वह तुम्हारा है।’”
21 Sinovi Izraelovi tako učine. Po faraonovoj zapovijedi Josip im dade kola i popudbinu.
२१इस्राएल के पुत्रों ने वैसा ही किया; और यूसुफ ने फ़िरौन की आज्ञा के अनुसार उन्हें गाड़ियाँ दीं, और मार्ग के लिये भोजन-सामग्री भी दी।
22 Svakom od njih dade nove haljine, a Benjaminu dade tri stotine srebrnika i petore haljine.
२२उनमें से एक-एक जन को तो उसने एक-एक जोड़ा वस्त्र भी दिया; और बिन्यामीन को तीन सौ रूपे के टुकड़े और पाँच जोड़े वस्त्र दिए।
23 Isto tako pošalje svome ocu: deset magaraca natovarenih najboljim plodovima egipatskim i deset magarica natovarenih žitom, kruhom i namirnicama ocu za put.
२३अपने पिता के पास उसने जो भेजा वह यह है, अर्थात् मिस्र की अच्छी वस्तुओं से लदे हुए दस गदहे, और अन्न और रोटी और उसके पिता के मार्ग के लिये भोजनवस्तु से लदी हुई दस गदहियाँ।
24 Isprativši svoju braću na put, reče im: “Nemojte se putem svađati!”
२४तब उसने अपने भाइयों को विदा किया, और वे चल दिए; और उसने उनसे कहा, “मार्ग में कहीं झगड़ा न करना।”
25 I tako oni odoše iz Egipta i stigoše u zemlju kanaansku, k svome ocu Jakovu.
२५मिस्र से चलकर वे कनान देश में अपने पिता याकूब के पास पहुँचे।
26 Kad mu rekoše: “Josip je živ i čak vlada nad svom zemljom egipatskom!”, njegovo se srce skameni jer im nije mogao vjerovati.
२६और उससे यह वर्णन किया, “यूसुफ अब तक जीवित है, और सारे मिस्र देश पर प्रभुता वही करता है।” पर उसने उन पर विश्वास न किया, और वह अपने आपे में न रहा।
27 Ali kad mu ispripovjediše sve što im je Josip rekao i kad vidje kola što ih je Josip poslao da ga prevezu, duh njihova oca Jakova oživje.
२७तब उन्होंने अपने पिता याकूब से यूसुफ की सारी बातें, जो उसने उनसे कहीं थीं, कह दीं; जब उसने उन गाड़ियों को देखा, जो यूसुफ ने उसके ले आने के लिये भेजी थीं, तब उसका चित्त स्थिर हो गया।
28 “Dosta”, reče Izrael. “Sin moj Josip još je živ! Moram poći i vidjeti ga prije nego umrem.”
२८और इस्राएल ने कहा, “बस, मेरा पुत्र यूसुफ अब तक जीवित है; मैं अपनी मृत्यु से पहले जाकर उसको देखूँगा।”

< Postanak 45 >