< Postanak 15 >

1 Poslije tih događaja Jahve uputi Abramu riječ u ukazanju: “Ne boj se, Abrame, ja sam ti zaštita; a nagrada tvoja bit će vrlo velika!”
इन बातों के पश्चात् यहोवा का यह वचन दर्शन में अब्राम के पास पहुँचा “हे अब्राम, मत डर; मैं तेरी ढाल और तेरा अत्यन्त बड़ा प्रतिफल हूँ।”
2 Abram odgovori: “Gospodine moj, Jahve, čemu mi tvoji darovi kad ostajem bez poroda; kad je mojoj kući nasljednik Eliezer Damaščanin?
अब्राम ने कहा, “हे प्रभु यहोवा, मैं तो सन्तानहीन हूँ, और मेरे घर का वारिस यह दमिश्कवासी एलीएजेर होगा, अतः तू मुझे क्या देगा?”
3 Kako mi nisi dao potomstva - nastavi Abram - jedan će, eto, od mojih ukućana postati moj baštinik.”
और अब्राम ने कहा, “मुझे तो तूने वंश नहीं दिया, और क्या देखता हूँ, कि मेरे घर में उत्पन्न हुआ एक जन मेरा वारिस होगा।”
4 Ali mu Jahve opet uputi riječ: “Taj neće biti tvoj baštinik, nego će ti baštinik biti tvoj potomak.”
तब यहोवा का यह वचन उसके पास पहुँचा, “यह तेरा वारिस न होगा, तेरा जो निज पुत्र होगा, वही तेरा वारिस होगा।”
5 Izvede ga van i reče: “Pogledaj na nebo i zvijezde prebroj ako ih možeš prebrojiti.” A onda doda: “Toliko će biti tvoje potomstvo.”
और उसने उसको बाहर ले जाकर कहा, “आकाश की ओर दृष्टि करके तारागण को गिन, क्या तू उनको गिन सकता है?” फिर उसने उससे कहा, “तेरा वंश ऐसा ही होगा।”
6 Abram povjerova Jahvi, i on mu to uračuna u pravednost.
उसने यहोवा पर विश्वास किया; और यहोवा ने इस बात को उसके लेखे में धार्मिकता गिना।
7 Tada mu on reče: “Ja sam Jahve koji sam te odveo iz Ura Kaldejskoga da ti predam ovu zemlju u posjed.”
और उसने उससे कहा, “मैं वही यहोवा हूँ जो तुझे कसदियों के ऊर नगर से बाहर ले आया, कि तुझको इस देश का अधिकार दूँ।”
8 A on odvrati: “Gospodine moj, Jahve, kako ću ja doznati da ću je zaposjesti?”
उसने कहा, “हे प्रभु यहोवा मैं कैसे जानूँ कि मैं इसका अधिकारी होऊँगा?”
9 Odgovori mu: “Prinesi mi junicu od tri godine, kozu od tri godine, ovna od tri godine, jednu grlicu i jednog golubića.”
यहोवा ने उससे कहा, “मेरे लिये तीन वर्ष की एक बछिया, और तीन वर्ष की एक बकरी, और तीन वर्ष का एक मेढ़ा, और एक पिण्डुक और कबूतर का एक बच्चा ले।”
10 Sve mu to donese, rasiječe na pole i metnu sve pole jednu prema drugoj; ptica nije rasijecao.
१०और इन सभी को लेकर, उसने बीच से दो टुकड़े कर दिया और टुकड़ों को आमने-सामने रखा पर चिड़ियों के उसने टुकड़े नहीं किए।
11 Ptice grabežljivice obarale se na leševe, ali ih je Abram rastjerivao.
११जब माँसाहारी पक्षी लोथों पर झपटे, तब अब्राम ने उन्हें उड़ा दिया।
12 Kad je sunce bilo pri zalazu, dubok san obuzme Abrama, a onda se na nj spusti gust mrak pun jeze.
१२जब सूर्य अस्त होने लगा, तब अब्राम को भारी नींद आई; और देखो, अत्यन्त भय और महा अंधकार ने उसे छा लिया।
13 Tada Bog reče Abramu: “Dobro znaj da će tvoji potomci biti stranci u tuđoj zemlji; robovat će i biti tlačeni četiri stotine godina,
१३तब यहोवा ने अब्राम से कहा, “यह निश्चय जान कि तेरे वंश पराए देश में परदेशी होकर रहेंगे, और उस देश के लोगों के दास हो जाएँगे; और वे उनको चार सौ वर्ष तक दुःख देंगे;
14 ali narodu kojem budu služili ja ću suditi; i konačno će izići s velikim blagom.
१४फिर जिस देश के वे दास होंगे उसको मैं दण्ड दूँगा: और उसके पश्चात् वे बड़ा धन वहाँ से लेकर निकल आएँगे।
15 A ti ćeš k ocima svojim u miru poći, u sretnoj starosti bit ćeš sahranjen.
१५तू तो अपने पितरों में कुशल के साथ मिल जाएगा; तुझे पूरे बुढ़ापे में मिट्टी दी जाएगी।
16 Oni će se ovamo vratiti za četvrtog naraštaja, jer mjera se zlodjela amorejskih još nije navršila.”
१६पर वे चौथी पीढ़ी में यहाँ फिर आएँगे: क्योंकि अब तक एमोरियों का अधर्म पूरा नहीं हुआ हैं।”
17 Kad je sunce zašlo i pao gust mrak, pojavi se zadimljen žeravnjak i goruća zublja te prođu između onih dijelova.
१७और ऐसा हुआ कि जब सूर्य अस्त हो गया और घोर अंधकार छा गया, तब एक अँगीठी जिसमें से धुआँ उठता था और एक जलती हुई मशाल दिखाई दी जो उन टुकड़ों के बीच में से होकर निकल गई।
18 Toga je dana Jahve sklopio Savez s Abramom rekavši: “Potomstvu tvojemu dajem zemlju ovu od Rijeke u Egiptu do Velike rijeke, rijeke Eufrata:
१८उसी दिन यहोवा ने अब्राम के साथ यह वाचा बाँधी, “मिस्र के महानद से लेकर फरात नामक बड़े नद तक जितना देश है,
19 Kenijce, Kenižane, Kadmonce,
१९अर्थात्, केनियों, कनिज्जियों, कदमोनियों,
20 Hetite, Perižane, Refaimce,
२०हित्तियों, परिज्जियों, रापाइयों,
21 Amorejce, Kanaance, Girgašane, Jebusejce.”
२१एमोरियों, कनानियों, गिर्गाशियों और यबूसियों का देश, मैंने तेरे वंश को दिया है।”

< Postanak 15 >