< Ezra 8 >

1 Evo glavara obitelji s rodoslovljem koji su sa mnom pošli iz Babilona za vladavine kralja Artakserksa:
अरतख़शशता बादशाह के दौर — ए — सल्तनत में जो लोग मेरे साथ बाबुल से निकले, उनके अबाई ख़ान्दानों के सरदार ये हैं और उनका नसबनामा ये है:
2 Od Pinhasovih sinova: Geršom; od Itamarovih sinova: Daniel; od Davidovih sinova: Hatuš,
बनी फ़ीन्हास में से, जैरसोन; बनी ऐतामर में से, दानीएल; बनी दाऊद में से हत्तूश;
3 Šekanijini sinovi; od sinova Paroševih: Zaharija i s njim upisanih muškaraca stotinu i pedeset;
बनी सिकनियाह की नस्ल के बनी पर'ऊस में से, ज़करियाह, और उसके साथ डेढ़ सौ आदमी नसबनामे के तौर से गिने हुए थे;
4 od Pahat-Moabovih sinova: Elijoenaj, sin Zerahjin, i s njim dvije stotine muškaraca;
बनी पख़त — मोआब में से, इलीहू'ऐनी बिन ज़राखियाह, और उसके साथ दो सौ आदमी;
5 od Zatuovih sinova: Šekanija, sin Jahazielov, i s njim tri stotine muškaraca;
और बनी सिकनियाह में से, यहज़ीएल का बेटा, और उसके साथ तीन सौ आदमी:
6 od sinova Adinovih: Ebed, sin Jonatanov, i s njim pedeset muškaraca;
और बनी 'अदीन में से, 'अबद — बिन यूनतन, और उसके साथ पचास आदमी,
7 od Elamovih sinova: Izaija, sin Atalijin, i s njim sedamdeset muškaraca;
और बनी 'ऐलाम में से, यसायाह बिन 'अतलियाह, और उसके साथ सत्तर आदमी;
8 od Šefatjinih sinova: Zebadja, sin Mihaelov, i s njim osamdeset muškaraca;
और बनी सफ़तियाह में से, जबदियाह बिन मीकाएल, और उसके साथ अस्सी आदमी,
9 od Joabovih sinova: Obadja, sin Jehielov, i s njim dvije stotine i osamnaest muškaraca;
और बनी योआब में से 'अबदियाह बिन यहीएल, और उसके साथ दो सौ अट्ठारह आदमी,
10 od sinova Banijevih: Šelomit, sin Josifjin, i s njim stotinu i šezdeset muškaraca;
और बनी सलूमीत में से, यूसिफ़ियाह का बेटा, और उसके साथ एक सौ साठ आदमी;
11 od Bebajevih sinova: Zaharija, sin Bebajev, i s njim dvadeset i osam muškaraca;
और बनी बबई में से ज़करियाह बिन बबई, और उसके साथ अट्ठाईस आदमी;
12 od Azgadovih sinova: Johanan, sin Hakatanov, i s njim stotinu i deset muškaraca;
और बनी 'अज़जाद में से यूहनान बिन हक्कातान, और उसके साथ एक सौ दस आदमी,
13 od posljednjih Adonikamovih sinova poimence: Elifelet, Jeiel i Šemaja, i s njima šezdeset muškaraca;
और बनी अदुनिक़ाम में से जो सबसे पीछे गए, उनके नाम ये हैं: इलिफ़ालत, और य'ईएल, और समा'याह, और उनके साथ साठ आदमी;
14 i od sinova Bigvajevih: Utaj, sin Zabudov, i s njim sedamdeset muškaraca.
और बनी बिगवई में से, ऊती और ज़ब्बूद, और उनके साथ सत्तर आदमी।
15 Sabrao sam ih kod rijeke koja teče prema Ahavi. Utaborili smo se za tri dana ondje. Pregledao sam svjetovnjake i svećenike, ali nisam ondje našao ni jednog levita.
फिर मैंने उनको उस दरिया के पास जो अहावा की सिम्त को बहता है इकट्ठा किया, और वहाँ हम तीन दिन ख़ैमों में रहे; और मैंने लोगों और काहिनों का मुलाहज़ा किया पर बनी लावी में से किसी को न पाया।
16 Tada sam poslao glavare Eliezera, Ariela, Šemaju, Elnatana, Jariba, Elnatana, Natana, Zahariju, Mešulama i učitelje Jojariba i Elnatana
तब मैंने एलियाज़र और अरीएल और समा'याह और इलनातन और यरीब और इलनातन और नातन और ज़करियाह और मसुल्लाम को जो रईस थे, और यूयरीब और इलनातन को जो मु'अल्लिम थे बुलवाया।
17 i uputio sam ih Idonu, poglavaru mjesta Kasifje. Stavio sam u njihova usta riječi koje će reći Idonu i njegovoj braći koja su se nalazila u mjestu Kasifji da nam pribave sluge za Dom Boga našega.
और मैंने उनको क़सीफ़िया नाम एक मक़ाम में इद्दो सरदार के पास भेजा; और जो कुछ उनको इद्दो और उसके भाइयों नतीनीम से क़सीफ़िया में कहना था बताया, कि वह हमारे ख़ुदा के घर के लिए ख़िदमत करने वाले हमारे पास ले आएँ।
18 Milostiva ruka Boga našega bijaše nad nama i oni nam dovedoše razumna čovjeka između sinova Mahlija, sina Levijeva, sina Izraelova: Šerebju s njegovim sinovima i braćom - njih osamnaest.
और चूँकि हमारे ख़ुदा की शफ़क़त का हाथ हम पर था, इसलिए वह महली बिन लावी बिन इस्राईल की औलाद में से एक 'अक़्लमन्द शख़्स को, और सरीबियाह को और उसके बेटों और भाइयों, या'नी अट्ठारह आदमियों को
19 Još Hašabju i s njim njegova brata Izaiju, sina Merarijeva, i njihove sinove: njih dvadeset.
और हसबियाह की, और उसके साथ बनी मिरारी में से यसायाह को, और उसके भाइयों और उनके बेटों को, या'नी बीस आदमियों को;
20 A od poslužitelja koje su David i glavari postavili levitima da im služe: dvije stotine i dvadeset poslužitelja. Svi su bili poimence zabilježeni.
और नतीनीम में से, जिनको दाऊद और अमीरों ने लावियों की ख़िदमत के लिए मुक़र्रर किया था, दो सौ बीस नतीनीम को ले आए। इन सभों के नाम बता दिए गए थे।
21 Ja sam ondje, kraj rijeke Ahave, proglasio post: da bismo se ponizili pred Bogom svojim i od njega izmolili sretan put sebi, svojoj djeci i svemu blagu svojem.
तब मैंने अहावा के दरिया पर रोज़े का ऐलान कराया, ताकि हम अपने ख़ुदा के सामने उस से अपने और अपने बाल बच्चों और अपने माल के लिए सीधी राह तलब करने को फ़रोतन बने।
22 Jer bih se stidio moliti od kralja vojske i konjanika da nas štite putem od neprijatelja; izjavili smo, naprotiv, kralju: “Ruka je Boga našega ispružena da blagoslovi sve one koji ga traže; njegova snaga i gnjev njegov nad onima su koji ga ostavljaju.”
क्यूँकि मैंने शर्म की वजह से बादशाह से सिपाहियों के जत्थे और सवारों के लिए दरख़्वास्त न की थी, ताकि वह राह में दुश्मन के मुक़ाबिले में हमारी मदद करें; क्यूँकि हम ने बादशाह से कहा था, कि हमारे ख़ुदा का हाथ भलाई के लिए उन सब के साथ है जो उसके तालिब हैं, और उसका ज़ोर और क़हर उन सबके ख़िलाफ़ है जो उसे छोड़ देते हैं।
23 I tako smo postili i molili Boga svoga na ovu nakanu, i on nas usliša.
इसलिए हम ने रोज़ा रखकर इस बात के लिए अपने ख़ुदा से मिन्नत की, और उसने हमारी सुनी।
24 Izabrao sam dvanaest glavara svećeničkih, Šerebju i Hašabju, i s njima desetoricu njihove braće;
तब मैंने सरदार काहिनों में से बारह को, या'नी सरीबियाह और हसबियाह और उनके साथ उनके भाइयों में से दस को अलग किया,
25 izmjerih im srebro, zlato i posuđe, darove koje su kralj, njegovi savjetnici, velikaši i svi Izraelci darovali za Dom Boga našega.
और उनको वह चाँदी सोना और बर्तन, या'नी वह हदिया जो हमारे ख़ुदा के घर के लिए बादशाह और उसके वज़ीरों और अमीरों और तमाम इस्राईल ने जो वहाँ हाज़िर थे, नज़्र किया था तोल दिया।
26 Izmjerih i stavih u njihove ruke šest stotina i pedeset talenata srebra, stotinu srebrnih posuda od po dva talenta, stotinu talenata zlata,
मैं ही ने उनके हाथ में साढ़े छ: सौ क़िन्तार चाँदी, और सौ क़िन्तार चाँदी के बर्तन, और सौ क़िन्तार सोना,
27 dvadeset zlatnih čaša od tisuću darika i dva vrča od dobre pozlaćene mjedi, skupocjene kao zlato.
और सोने के बीस प्याले जो हज़ार दिरहम के थे, और चोखे चमकते हुए पीतल के दो बर्तन जो सोने की तरह क़ीमती थे तौल कर दिए।
28 I rekoh im: “Vi ste Jahvi posvećeni; ovo je posuđe posvećeno, ovo srebro i zlato dragovoljno je darovano Jahvi, Bogu otaca vaših.
और मैंने उनसे कहा, कि तुम ख़ुदावन्द के लिए मुक़द्दस हो, और ये बर्तन भी मुक़द्दस हैं, और ये चाँदी और सोना ख़ुदावन्द तुम्हारे बाप — दादा के ख़ुदा के लिए ख़ुशी की क़ुर्बानी है।
29 Pazite i čuvajte ovo sve dok ne izmjerite pred glavarima svećeničkim i pred levitima i glavarima obitelji Izraelovih u Jeruzalemu, u dvoranama Doma Jahvina.”
इसलिए होशियार रहना, जब तक येरूशलेम में ख़ुदावन्द के घर की कोठरियों में सरदार काहिनों और लावियों और इस्राईल के आबाई ख़ान्दानों के अमीरों के सामने उनको तौल न दो, उनकी हिफ़ाज़त करना।
30 Svećenici i leviti primiše, dakle, izmjereno srebro, zlato i posuđe da ga odnesu u Jeruzalem, u Dom Boga našega.
तब काहिनों और लावियों ने सोने और चाँदी और बर्तनों को तौलकर लिया, ताकि उनको येरूशलेम में हमारे ख़ुदा के घर में पहुँचाएँ।
31 Dvanaestog dana prvoga mjeseca krenusmo od rijeke Ahave da pođemo u Jeruzalem: ruka Boga našega bijaše nad nama; on nas je na putu štitio od napada neprijatelja i od pljačkaša.
फिर हम पहले महीने की बारहवीं तारीख़ को अहावा के दरिया से रवाना हुए कि येरूशलेम को जाएँ, और हमारे ख़ुदा का हाथ हमारे साथ था, और उसने हम को दुश्मनों और रास्ते में घात लगानेवालों के हाथ से बचाया।
32 Stigli smo u Jeruzalem i ondje smo se tri dana odmarali.
और हम येरूशलेम पहुँचकर तीन दिन तक ठहरे रहे।
33 Četvrtoga dana izmjereno je srebro, zlato i posuđe u Domu Boga našega i predano je u ruke Merimotu, sinu Urijinu, s kojim je bio Eleazar, sin Pinhasov; a pred njima bijahu leviti: Jozabad, sin Ješuin, i Noadja, sin Binujev.
और चौथे दिन वह चाँदी और सोना और बर्तन हमारे ख़ुदा के घर में तौल कर काहिन मरीमोत बिन ऊरिय्याह के हाथ में दिए गए, और उसके साथ इली'एलियाज़र बिन फ़ीन्हास था, और उनके साथ ये लावी थे, या'नी यूज़बाद बिन यशू'अ और नौ इंदियाह बिन बिनवी।
34 Sve je bilo na broju i težini. Zabilježena je tada sveukupna težina. U to vrijeme
सब चीज़ों को गिन कर और तौल कर पूरा वज़न उसी वक़्त लिख लिया गया।
35 oni koji su se vratili iz sužanjstva, povratnici, priniješe žrtvu paljenicu Bogu Izraelovu: dvanaest junaca za sav Izrael, devedeset i šest ovnova, sedamdeset i sedam janjaca, dvanaest jaraca za grijehe - sve to kao paljenicu Jahvi.
और ग़ुलामों में से उन लोगों ने जो जिलावतनी से लौट आए थे, इस्राईल के ख़ुदा के लिए सोख़्तनी क़ुर्बानियाँ पेश कीं; या'नी सारे इस्राईल के लिए बारह बछड़े और छियानवे मेंढे, और सतत्तर बर्रे, और ख़ता की क़ुर्बानी के लिए बारह बकरे; ये सब ख़ुदावन्द के लिए सोख़्तनी क़ुर्बानी थी।
36 Zatim predaše kraljeve naredbe kraljevskim satrapima i upraviteljima s one strane Rijeke i oni pomogoše narod i Dom Božji.
और उन्होंने बादशाह के फ़रमानों को बादशाह के नाइबों, और दरिया पार के हाकिमों के हवाले किया; और उन्होंने लोगों की और ख़ुदा के घर की हिमायत की।

< Ezra 8 >