< Ezra 7 >

1 Poslije tih događaja, za kraljevanja Artakserksa, kralja perzijskoga, Ezra - sin Seraje, sina Azarje, sina Hilkije,
इन बातों के बाद अर्थात् फारस के राजा अर्तक्षत्र के दिनों में, एज्रा बाबेल से यरूशलेम को गया। वह सरायाह का पुत्र था। सरायाह अजर्याह का पुत्र था, अजर्याह हिल्किय्याह का,
2 sina Šaluma, sina Sadoka, sina Ahituba,
हिल्किय्याह शल्लूम का, शल्लूम सादोक का, सादोक अहीतूब का, अहीतूब अमर्याह का, अमर्याह अजर्याह का,
3 sina Amarje, sina Azarje, sina Merajota,
अजर्याह मरायोत का,
4 sina Zerahje, sina Uzije, sina Bukija,
मरायोत जरहयाह का, जरहयाह उज्जी का, उज्जी बुक्की का,
5 sina Abišue, sina Pinhasa, sina Eleazara, sina vrhovnog svećenika Arona -
बुक्की अबीशू का, अबीशू पीनहास का, पीनहास एलीआजर का और एलीआजर हारून महायाजक का पुत्र था।
6 taj Ezra vrati se iz Babilona. Bio je književnik vješt Mojsijevu Zakonu, koji je dao Jahve, Bog Izraelov. Kako je ruka Jahve, Boga njegova, bila nad njim, kralj mu je dao sve što je tražio.
यही एज्रा मूसा की व्यवस्था के विषय जिसे इस्राएल के परमेश्वर यहोवा ने दी थी, निपुण शास्त्री था। उसके परमेश्वर यहोवा की कृपादृष्टि जो उस पर रही, इसके कारण राजा ने उसका मुँह माँगा वर दे दिया।
7 Stanovit broj Izraelaca, svećenika, levita, pjevača, vratara i sluga krenuše u Jeruzalem sedme godine kralja Artakserksa.
कुछ इस्राएली, और याजक लेवीय, गवैये, और द्वारपाल और मन्दिर के सेवकों में से कुछ लोग अर्तक्षत्र राजा के सातवें वर्ष में यरूशलेम को गए।
8 A Ezra je došao u Jeruzalem petoga mjeseca: bilo je to sedme godine kraljeve.
वह राजा के सातवें वर्ष के पाँचवें महीने में यरूशलेम को पहुँचा।
9 Pošao je iz Babilona prvoga dana prvoga mjeseca, a stigao je u Jeruzalem prvoga dana petoga mjeseca: nad njim je bila blaga ruka Boga njegova!
पहले महीने के पहले दिन को वह बाबेल से चल दिया, और उसके परमेश्वर की कृपादृष्टि उस पर रही, इस कारण पाँचवें महीने के पहले दिन वह यरूशलेम को पहुँचा।
10 Jer je Ezra nastojao svim srcem proniknuti Zakon Jahvin, vršiti ga i poučavati Izraela u zakonima i običajima.
१०क्योंकि एज्रा ने यहोवा की व्यवस्था का अर्थ जान लेने, और उसके अनुसार चलने, और इस्राएल में विधि और नियम सिखाने के लिये अपना मन लगाया था।
11 Evo prijepisa isprave koju je kralj Artakserkso dao svećeniku Ezri, književniku vještu naredbama i zakonima što ih je Jahve dao Izraelu:
११जो चिट्ठी राजा अर्तक्षत्र ने एज्रा याजक और शास्त्री को दी थी जो यहोवा की आज्ञाओं के वचनों का, और उसकी इस्राएलियों में चलाई हुई विधियों का शास्त्री था, उसकी नकल यह है;
12 “Artakserkso, kralj kraljeva, svećeniku Ezri, pisaru Zakona Boga nebeskoga, potpuni mir.
१२“एज्रा याजक के नाम जो स्वर्ग के परमेश्वर की व्यवस्था का पूर्ण शास्त्री है, उसको अर्तक्षत्र महाराजाधिराज की ओर से।
13 Evo mojih zapovijedi: Tko god u mome kraljevstvu od naroda izraelskog, njegovih svećenika ili od njegovih levita želi poći u Jeruzalem, može ići s tobom.
१३मैं यह आज्ञा देता हूँ, कि मेरे राज्य में जितने इस्राएली और उनके याजक और लेवीय अपनी इच्छा से यरूशलेम जाना चाहें, वे तेरे साथ जाने पाएँ।
14 Osim toga, šalje te kralj i njegovih sedam savjetnika da pregledaš Judeju i Jeruzalem prema Zakonu Boga tvoga, koji ti je u ruci,
१४“तू तो राजा और उसके सातों मंत्रियों की ओर से इसलिए भेजा जाता है, कि अपने परमेश्वर की व्यवस्था के विषय जो तेरे पास है, यहूदा और यरूशलेम की दशा जान ले,
15 i da odneseš srebro i zlato koje kralj i njegovih sedam savjetnika dragovoljno prinose Bogu Izraelovu, koji prebiva u Jeruzalemu,
१५और जो चाँदी-सोना, राजा और उसके मंत्रियों ने इस्राएल के परमेश्वर को जिसका निवास यरूशलेम में है, अपनी इच्छा से दिया है,
16 i sve srebro i zlato koje skupiš po svoj pokrajini babilonskoj s dragovoljnim prinosima koje narod i svećenici prinesu za Dom svoga Boga u Jeruzalemu.
१६और जितना चाँदी-सोना समस्त बाबेल प्रान्त में तुझे मिलेगा, और जो कुछ लोग और याजक अपनी इच्छा से अपने परमेश्वर के भवन के लिये जो यरूशलेम में है देंगे, उसको ले जाए।
17 I pobrini se da tim novcem kupiš junaca, ovnova i jaganjaca, a tako i darova i naljeva koji uz to idu: to prinesi na žrtvenik Doma Boga vašega u Jeruzalemu.
१७इस कारण तू उस रुपये से फुर्ती के साथ बैल, मेढ़े और मेम्ने उनके योग्य अन्नबलि और अर्घ की वस्तुओं समेत मोल लेना और उस वेदी पर चढ़ाना, जो तुम्हारे परमेश्वर के यरूशलेम वाले भवन में है।
18 Sa srebrom i zlatom što preostane učinite ti i tvoja braća kako vam se bude najviše svidjelo, vršeći volju Boga vašega.
१८और जो चाँदी-सोना बचा रहे, उससे जो कुछ तुझे और तेरे भाइयों को उचित जान पड़े, वही अपने परमेश्वर की इच्छा के अनुसार करना।
19 Posuđe koje si primio za službu Domu Boga tvoga ostavi pred Bogom tvojim, u Jeruzalemu.
१९तेरे परमेश्वर के भवन की उपासना के लिये जो पात्र तुझे सौंपे जाते हैं, उन्हें यरूशलेम के परमेश्वर के सामने दे देना।
20 I što bi još trebalo za Dom Boga tvoga i što bi trebalo nabaviti primit ćeš iz kraljevskih riznica.
२०इनसे अधिक जो कुछ तुझे अपने परमेश्वर के भवन के लिये आवश्यक जानकर देना पड़े, वह राज खजाने में से दे देना।
21 Ja, kralj Artakserkso, još zapovijedam svim rizničarima s one strane Rijeke: sve što od vas zatraži svećenik Ezra, pisar Zakona Boga nebeskoga, podajte odmah najtočnije,
२१“मैं अर्तक्षत्र राजा यह आज्ञा देता हूँ, कि तुम महानद के पार के सब खजांचियों से जो कुछ एज्रा याजक, जो स्वर्ग के परमेश्वर की व्यवस्था का शास्त्री है, तुम लोगों से चाहे, वह फुर्ती के साथ किया जाए।
22 do stotinu talenata srebra, stotinu kora pšenice, do stotinu bata vina, do stotinu bata ulja, a soli po želji.
२२अर्थात् सौ किक्कार तक चाँदी, सौ कोर तक गेहूँ, सौ बत तक दाखमधु, सौ बत तक तेल और नमक जितना चाहिये उतना दिया जाए।
23 Sve što naredi Bog nebeski, neka se odmah izvrši u svoj gorljivosti za Dom Boga nebeskog, da gnjev njegov ne dođe na kraljevstvo kraljevo i na djecu njegovu.
२३जो-जो आज्ञा स्वर्ग के परमेश्वर की ओर से मिले, ठीक उसी के अनुसार स्वर्ग के परमेश्वर के भवन के लिये किया जाए, राजा और राजकुमारों के राज्य पर परमेश्वर का क्रोध क्यों भड़कने पाए।
24 I još vam javljamo da se ne smije udariti danak, ni porez, ni carina ni na jednoga od svećenika, levita, pjevača, netinaca i drugih službenika toga Doma Božjega.
२४फिर हम तुम को चिता देते हैं, कि परमेश्वर के उस भवन के किसी याजक, लेवीय, गवैये, द्वारपाल, नतीन या और किसी सेवक से कर, चुंगी, अथवा राहदारी लेने की आज्ञा नहीं है।
25 A ti, Ezra, po mudrosti Boga svoga koju imaš u rukama, postavi činovnike i suce koji će suditi svemu narodu s onu stranu Rijeke, to jest svima koji poznaju Zakon Boga tvoga. Tko ne zna, vi ga poučite.
२५“फिर हे एज्रा! तेरे परमेश्वर से मिली हुई बुद्धि के अनुसार जो तुझ में है, न्यायियों और विचार करनेवालों को नियुक्त कर जो महानद के पार रहनेवाले उन सब लोगों में जो तेरे परमेश्वर की व्यवस्था जानते हों न्याय किया करें; और जो-जो उन्हें न जानते हों, उनको तुम सिखाया करो।
26 Tko ne bude držao Zakona Boga tvojega - koji je i kraljev zakon - neka se oštro osudi: na smrt, na progonstvo, na novčanu globu ili na tamnicu.”
२६जो कोई तेरे परमेश्वर की व्यवस्था और राजा की व्यवस्था न माने, उसको फुर्ती से दण्ड दिया जाए, चाहे प्राणदण्ड, चाहे देश निकाला, चाहे माल जप्त किया जाना, चाहे कैद करना।”
27 “Blagoslovljen neka je Jahve, Bog otaca naših, koji je nadahnuo srce kraljevo da proslavi Dom Jahvin u Jeruzalemu
२७धन्य है हमारे पितरों का परमेश्वर यहोवा, जिसने ऐसी मनसा राजा के मन में उत्पन्न की है, कि यरूशलेम स्थित यहोवा के भवन को सँवारे,
28 i koji je okrenuo prema meni naklonost kralja, njegovih savjetnika i svih najmoćnijih kraljevskih činovnika. A ja se osmjelih jer ruka Jahve, Boga mojega, bijaše nada mnom i sabrah glavare Izraela da pođu sa mnom.”
२८और मुझ पर राजा और उसके मंत्रियों और राजा के सब बड़े हाकिमों को दयालु किया। मेरे परमेश्वर यहोवा की कृपादृष्टि जो मुझ पर हुई, इसके अनुसार मैंने हियाव बाँधा, और इस्राएल में से मुख्य पुरुषों को इकट्ठा किया, कि वे मेरे संग चलें।

< Ezra 7 >