< Ezekiel 32 >

1 Godine dvanaeste, dvanaestoga mjeseca, prvoga dana, dođe mi riječ Jahvina:
बारहवें वर्ष के, बारहवें माह के पहले दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया:
2 “Sine čovječji, zaplači nad faraonom, kraljem egipatskim, i kaži mu: 'Laviću naroda, propao si! Ti bješe kao krokodil u vodi, bučio si u rijekama svojim, nogama si vodu mutio, valove joj podizao!'
“हे मनुष्य के पुत्र, मिस्र के राजा फ़रोह के बारे में एक विलापगीत लो और उसे सुनाओ: “‘जाति-जाति के लोगों के बीच तुम एक सिंह की तरह हो; समुद्र में तुम एक विशाल और विलक्षण प्राणी की तरह हो, तुम अपने सोतों में मजा लेते, पांव से पानी को मथते, और सोतों को कीचड़ से भर देते हो.
3 Ovako govori Jahve Gospod: 'Gle, razapet ću mrežu nad tobom sa skupom mnogih naroda: oni će te u mojoj mreži izvući.
“‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘लोगों की एक बड़ी भीड़ के साथ मैं तुम पर अपना जाल फेंकूंगा, और वे तुम्हें मेरे जाल में ऊपर खींच लेंगे.
4 Ostavit će te na zemlji, tresnuti tobom o tlo. Sve ptice nebeske na te ću pustiti i zvijeri zemaljske tobom ću nahraniti!
मैं तुम्हें भूमि पर फेंक दूंगा, और खुले मैदान में तुम्हें पटक दूंगा. मैं आकाश के सब पक्षियों को तुम पर बसेरा करने दूंगा और बंजर भूमि के सारे पशु तुम्हें भकोसकर खा जाएंगे.
5 Meso ću ti razbacat' po gorama, doline ću prekriti strvinom tvojom.
मैं तुम्हारा मांस पर्वतों पर बिखरा दूंगा और घाटियों को तुम्हारे बचे अंगों से भर दूंगा.
6 Istekom iz tebe zemlju ću napojiti, krvlju tvojom po gorama, i korita riječna njome napuniti.
मैं तुम्हारे बहते हुए खून से पर्वतों तक की भूमि को भीगा दूंगा, और घाटियां तुम्हारे मांस से भर जाएंगी.
7 A kada te utrnem, nebesa ću potamniti i zvijezde na njima ugasiti! Oblakom ću sunce zastrijeti, i mjesec svjetlošću neće svijetliti.
जब मैं तुम्हें सूंघकर निकालूंगा तब मैं आकाश को ढांक दूंगा और उसके तारों को अंधेरा कर दूंगा; मैं सूर्य को एक बादल से ढांक दूंगा, और चंद्रमा अपना प्रकाश न देगा.
8 Sva ću svjetlila na nebu zbog tebe utrnuti i mrak ću nad zemljom razastrijeti!' - riječ je Jahve Gospoda.
आकाश के सब चमकते ज्योतियों को मैं तुम्हारे लिये अंधेरा कर दूंगा; मैं तुम्हारे देश पर अंधकार ले आऊंगा, प्रभु याहवेह की वाणी है!
9 'Ucvilit ću srca mnogih naroda kad izgnanike tvoje odvedem u zemlje tebi nepoznate.
जब जाति-जाति के लोगों के बीच, और उन देशों के बीच जिसे तुम नहीं जानते, मैं तुम्हारे ऊपर विनाश लाऊंगा, तब मैं बहुतों के मन को व्याकुल करूंगा.
10 Narode će mnoge strava uhvatiti, a njihovi će se kraljevi nad tobom užasnuti njima naočigled. I na dan pada tvojega svatko će za svoj život neprestano strepiti.'
जब मैं उनके सामने अपनी तलवार चलाऊंगा, तब मैं बहुत से लोगों को तुमसे भयभीत कराऊंगा, और उनके राजा तुम्हारे कारण अत्यधिक भय से कांपेंगे. तुम्हारे पतन के दिन उनमें से हर एक अपने जीवन के लिये हर क्षण कांपेगा.
11 Jer ovako govori Jahve Gospod: 'Mač kralja babilonskoga na te će se spustiti.
“‘क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: “‘बाबेल के राजा की तलवार तुम्हारे ऊपर चलेगी.
12 Tvoje ću mnoštvo pobiti mačevima junaka, najljući od svih naroda opustošit će ponos Egipta i sve mnoštvo njegovo zatrijeti.
मैं शक्तिशाली लोगों की तलवार से तुम्हारे उपद्रवी लोगों को मरवाऊंगा— ये शक्तिशाली लोग सब जातियों में सबसे अधिक निर्दयी हैं. वे मिस्र के अहंकार को चकनाचूर कर देंगे, और उसके सब उपद्रवी लोग नाश कर दिये जाएंगे.
13 Svu ću stoku njegovu uništiti pokraj voda obilnih. Ljudska ih noga više neće gaziti niti će ih životinjski papak mutiti.
मैं उसके सब पशुओं को जलाशयों के किनारे से नष्ट कर दूंगा जिससे पानी मनुष्य के पांव से मथकर गंदा न हो या पशुओं के खुर से वहां कीचड़ न हो.
14 Onda ću im vode opet stišati i učinit ću da im rijeke kao ulje teku!' - riječ je Jahve Gospoda.
तब मैं उसके पानी को साफ कर दूंगा और उसके सोतों से पानी को तेल की तरह बहाऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
15 'Kad zemlju egipatsku opustošim, kad bude opljačkano što je na njoj, kad udarim sve žitelje njezine, znat će da sam ja Jahve.
जब मैं मिस्र देश को उजाड़ दूंगा और देश से सब चीज़ों को छीन लूंगा, जब मैं उन सबको मारूंगा, जो वहां रहते हैं, तब वे जानेंगे कि मैं याहवेह हूं.’
16 Tužaljka je to koja će se naricati. Naricat će je kćeri naroda. Naricat će je nad Egiptom i nad svim njegovim mnoštvom' - riječ je Jahve Gospoda.”
“यह वह विलापगीत है, जिसे वे उसके लिये गाएंगे. जनताओं की बेटियां इसे गाएंगी; मिस्र देश और उसके सब उपद्रवी लोगों के लिये वे इसे गाएंगी, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”
17 Godine dvanaeste, prvoga mjeseca, petnaestoga dana, dođe mi riječ Jahvina:
बारहवें वर्ष के, पहले माह के पन्द्रहवें दिन, याहवेह का वचन मेरे पास आया:
18 “Sine čovječji, nariči za egipatskim mnoštvom, gurni ga, njega i kćeri naroda slavnih, u podzemni kraj, k onima što siđoše u jamu.
“हे मनुष्य के पुत्र, मिस्र देश के उपद्रवी लोगों के लिये शोक मनाओ और उसे तथा शक्तिशाली जाति के बेटियों को उन लोगों के साथ पृथ्वी को सौंप दो, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
19 Od koga si bolji? Siđi i počini s neobrezanima.
उनसे कहो, ‘क्या तुम दूसरों की अपेक्षा ज्यादा कृपापात्र हो? नीचे जाकर खतना-रहितों के बीच लेट जाओ.’
20 Oni će pasti među one što ih mač pokosi. Ležaj će dobiti sa svim mnoštvom.
वे उन्हीं के बीच गिरेंगे, जो तलवार से घात किए गये हैं. तलवार म्यान से निकाली गई है; उसे उसके सब उपद्रवी लोगों के साथ घसीटकर ले जाया जाए.
21 Najhrabriji junaci govorit će mu iz srca Podzemlja: 'Ti i pomoćnici tvoji siđite i počinite s neobrezanima, mačem pokošenima!' (Sheol h7585)
मृतकों के राज्य के भीतर से ही शक्तिशाली अगुए मिस्र और उसके साथ वालों के बारे में कहेंगे, ‘वे नीचे आ गये हैं और वे उन खतना-रहित लोगों के साथ पड़े हैं, जो तलवार से मारे गये हैं.’ (Sheol h7585)
22 Ondje je i Asirac i sva njegova gomila oko groba njegova - svi pobijeni, mačem pokošeni.
“अश्शूर वहां अपनी पूरी सेना के साथ है; वह अपने सब मारे गये लोगों की कब्रों से घिरी हुई है, वे सब जो तलवार से मारे गये हैं.
23 Grobovi im leže na dnu jame i sva mu je gomila oko grobova njegova - svi, nekoć užas u zemlji živih, sada pobijeni, mačem pokošeni.
उनकी कब्र गड्ढों के गहराइयों में हैं और उसकी सेना उसकी कब्र के चारों ओर लेटी हुई है. वे सब जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, घात किए गये हैं; वे सब तलवार से मारे गये हैं.
24 Ondje Elam i sve mnoštvo njegovo oko groba njegova - svi pobijeni, mačem pokošeni, neobrezani u podzemni kraj mrtvih siđoše: nekoć užas u zemlji živih, snose sad sramotu svoju s onima što u jamu siđoše.
“एलाम वहां है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों ओर हैं. वे सब तलवार से मारे गये हैं, जिन्होंने जीवितों के देश में आतंक फैलाया था, वे सब नीचे पृथ्वी में खतना-रहित चले गये हैं. वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
25 Usred pobijenih ležaj smjestiše njemu i mnoštvu oko groba njegova - sve neobrezani, mačem probodeni: nekoć užas u zemlji živih, snose sad sramotu svoju s onima što u jamu siđoše, među pobijene položeni.
मारे गये लोगों के बीच उसके लिये एक बिछौना बनाया गया है, और उसके सब उपद्रवी लोग उसकी कब्र के चारों तरफ हैं. ये सबके सब खतना-रहित लोग हैं और तलवार से मारे गये हैं. क्योंकि जीवितों के देश में उनका आतंक फैला था, इसलिये वे उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं; उन्हें मारे गये लोगों के बीच रखा गया है.
26 Ondje je Mešek i Tubal i sve mnoštvo njegovo, s grobovima oko groba njegova - svi neobrezani, mačem probodeni, nekoć užas u zemlji živih.
“मेशेख और तूबल वहां हैं, और उनके उपद्रवी लोग उनकी कब्रों के चारों तरफ हैं. उनमें से सब खतना-रहित हैं और तलवार से मारे गये हैं क्योंकि उन्होंने जीवितों के देश में अपना आतंक फैलाया था.
27 Ne leže s junacima davno palima, u Podzemlje siđoše s oružjem, s mačem pod glavom i sa štitom na kostima, jer bijahu užas junacima u zemlji živih. (Sheol h7585)
पर वे मरे हुए उन पुराने योद्धाओं के साथ नहीं पड़े हैं, जो अपने युद्ध के हथियारों के साथ मृतकों के राज्य में नीचे गये—उनकी तलवारें उनके सिर के नीचे रखी थी और उनके ढाल उनकी हड्डियों पर पड़े थे—यद्यपि ये योद्धा भी जीवितों के देश को आतंकित किए थे. (Sheol h7585)
28 I ti ćeš ležati usred neobrezanih, mačem pokošenih.
“हे फ़रोह, तुम्हें भी टुकड़े-टुकड़े कर दिया जाएगा और तुम भी उन खतना-रहितों के बीच पड़े रहोगे, जो तलवार से मारे गये हैं.
29 Ondje je Edom i svi njegovi kraljevi i knezovi: unatoč svojemu junaštvu, i oni leže zajedno s onima što su mačem pokošeni, s neobrezanima, s onima koji u jamu siđoše.
“एदोम, उसके राजा और उसके सब राजकुमार वहां हैं; शक्तिशाली होने के बावजूद, वे उनके साथ पड़े हैं, जो तलवार से मारे गये हैं. वे उन खतना-रहितों के साथ पड़े हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
30 Ondje su knezovi sjevera i svi Sidonci, i oni siđoše među probodene. Unatoč užasu svojega junaštva, leže neobrezani, s mačem probodenima, snoseći svoju sramotu s onima što u jamu siđoše.
“उत्तर दिशा के सारे राजकुमार और सारे सीदोनी भी वहां हैं; अपनी शक्ति से आतंक फैलाने के बावजूद, कलंकित होकर वे मारे गये लोगों के साथ कब्र में चले गये. वे खतना-रहित दशा में उन लोगों के साथ पड़े हुए हैं, जो तलवार से मारे गये हैं और उनके साथ ही लज्जित हैं, जो नीचे कब्र में जाते हैं.
31 Vidjet će ih faraon i utješit će se zbog svog mnoštva - faraon i sva vojska njegova mačem pokošena, riječ je Jahve Gospoda!
“फ़रोह—वह और उसकी सारी सेना—उन्हें देखेगी और उसे अपने उन सारे उपद्रवी लोगों के बारे में सांत्वना मिलेगी, जो तलवार से मारे गये थे, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
32 Jer je zadavao strah u zemlji živih, faraon i sve mnoštvo njegovo leže s neobrezanima, s mačem pokošenima - riječ je Jahve Gospoda.”
यद्यपि मैंने जीवितों के देश में फ़रोह का आतंक फैला दिया था, फिर भी वह और उसके सब उपद्रवी लोग उन खतना-रहितों के बीच पड़े रहेंगे, जो तलवार से मारे गये हैं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”

< Ezekiel 32 >