< Ezekiel 23 >
१यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा:
2 “Sine čovječji, bile dvije žene, kćeri jedne matere.
२“हे मनुष्य के सन्तान, दो स्त्रियाँ थी, जो एक ही माँ की बेटी थी।
3 I odaše se bludu u Egiptu, blud činiše u mladosti: ondje su im grudi stiskali, djevojačke dojke gnječili.
३वे अपने बचपन ही में वेश्या का काम मिस्र में करने लगी; उनकी छातियाँ कुँवारेपन में पहले वहीं मींजी गई और उनका मरदन भी हुआ।
4 Starijoj bijaše ime Ohola, a sestri joj Oholiba. Obje moje postadoše i rodiše mi sinove i kćeri. Evo im imenÄa: Samarija je Ohola, Jeruzalem Oholiba.
४उन लड़कियों में से बड़ी का नाम ओहोला और उसकी बहन का नाम ओहोलीबा था। वे मेरी हो गई, और उनके पुत्र पुत्रियाँ उत्पन्न हुईं। उनके नामों में से ओहोला तो सामरिया, और ओहोलीबा यरूशलेम है।
5 Ohola, iako meni pripadaše, bludu se odala; uspalila se za ljubavnicima, za Asircima, susjedima svojim,
५“ओहोला जब मेरी थी, तब ही व्यभिचारिणी होकर अपने मित्रों पर मोहित होने लगी जो उसके पड़ोसी अश्शूरी थे।
6 u modri baršun odjevenima, sve samim vojvodama i namjesnicima, pristalim momcima, vještim konjanicima.
६वे तो सब के सब नीले वस्त्र पहननेवाले मनभावने जवान, अधिपति और प्रधान थे, और घोड़ों पर सवार थे।
7 I oda se bludu s njima, sve poizbor sinovima asirskim; i usplamtjev za njima, okalja se svim njihovim kumirima.
७इसलिए उसने उन्हीं के साथ व्यभिचार किया जो सब के सब सर्वोत्तम अश्शूरी थे; और जिस किसी पर वह मोहित हुई, उसी की मूरतों से वह अशुद्ध हुई।
8 A ne okani se ni bluda s Egipćanima, koji s njome ležahu od njezine mladosti, koji su joj djevojačke dojke gnječili i na nju blud svoj izlijevali.
८जो व्यभिचार उसने मिस्र में सीखा था, उसको भी उसने न छोड़ा; क्योंकि बचपन में मनुष्यों ने उसके साथ कुकर्म किया, और उसकी छातियाँ मींजी, और तन-मन से उसके साथ व्यभिचार किया गया था।
9 I zato je predah u ruke njenim ljubavnicima, u ruke Asircima za kojima se uspalila.
९इस कारण मैंने उसको उन्हीं अश्शूरी मित्रों के हाथ कर दिया जिन पर वह मोहित हुई थी।
10 I oni je razgoliše, zarobiše joj sinove i kćeri, a nju samu mačem pogubiše. I postade tako primjer svim ženama kako na njoj bi sud izvršen.
१०उन्होंने उसको नंगी किया; उसके पुत्र-पुत्रियाँ छीनकर उसको तलवार से घात किया; इस प्रकार उनके हाथ से दण्ड पाकर वह स्त्रियों में प्रसिद्ध हो गई।
11 Vidje to sestra joj Oholiba, ali se još gore uspali i gori blud činjaše.
११“उसकी बहन ओहोलीबा ने यह देखा, तो भी वह मोहित होकर व्यभिचार करने में अपनी बहन से भी अधिक बढ़ गई।
12 Za sinovima se asirskim uspaljivala, sve samim vojvodama i namjesnicima, svojim susjedima, raskošno odjevenim, vještim konjanicima, poizbor momcima.
१२वह अपने अश्शूरी पड़ोसियों पर मोहित होती थी, जो सब के सब अति सुन्दर वस्त्र पहननेवाले और घोड़ों के सवार मनभावने, जवान अधिपति और सब प्रकार के प्रधान थे।
13 I vidjeh kako se okaljala: obje su istim putem pošle.
१३तब मैंने देखा कि वह भी अशुद्ध हो गई; उन दोनों बहनों की एक ही चाल थी।
14 Ali se ova još gore bludu odala: kad bi ugledala muškarca na zidu naslikana, likove Kaldejaca crvenilom nacrtane,
१४परन्तु ओहोलीबा अधिक व्यभिचार करती गई; अतः जब उसने दीवार पर सेंदूर से खींचे हुए ऐसे कसदी पुरुषों के चित्र देखे,
15 bedara pasom opasanih, sa spuštenim povezima na glavama - sve junake, prave Babilonce, rodom iz zemlje kaldejske -
१५जो कमर में फेंटे बाँधे हुए, सिर में छोर लटकती हुई रंगीली पगड़ियाँ पहने हुए, और सब के सब अपनी कसदी जन्म-भूमि अर्थात् बाबेल के लोगों की रीति पर प्रधानों का रूप धरे हुए थे,
16 tek što bi ugledala priliku njihovu, sva bi se za njima uspalila te im slala poslanike u zemlju kaldejsku.
१६तब उनको देखते ही वह उन पर मोहित हुई और उनके पास कसदियों के देश में दूत भेजे।
17 Sinovi babilonski k njoj bi dohrlili na ljubavnu postelju da je bludom kaljaju. A kad bi se s njima okaljala, zgadili bi joj se.
१७इसलिए बाबेली उसके पास पलंग पर आए, और उसके साथ व्यभिचार करके उसे अशुद्ध किया; और जब वह उनसे अशुद्ध हो गई, तब उसका मन उनसे फिर गया।
18 Ali se razglasilo njezino bludništvo, otkrila se njena golotinja, i duša se moja od nje odvratila, kao što se bješe odvratila od sestre njene.
१८तो भी जब वह तन उघाड़ती और व्यभिचार करती गई, तब मेरा मन जैसे उसकी बहन से फिर गया था, वैसे ही उससे भी फिर गया।
19 Jer ona se još gorem bludu predala, opominjući se dana svoje mladosti kad se u Egiptu bludu odavala,
१९इस पर भी वह मिस्र देश के अपने बचपन के दिन स्मरण करके जब वह वेश्या का काम करती थी, और अधिक व्यभिचार करती गई;
20 uspaljujući se za razvratnicima kojima muška snaga bijaše kao u magaraca, a izljev kao u pastuha.
२०और ऐसे मित्रों पर मोहित हुई, जिनका अंग गदहों का सा, और वीर्य घोड़ों का सा था।
21 Tako se opet vrati sramoti svoje mladosti, kad su joj u Egiptu grudi pritiskivali, djevičanske dojke gnječili.
२१तू इस प्रकार से अपने बचपन के उस समय के महापाप का स्मरण कराती है जब मिस्री लोग तेरी छातियाँ मींजते थे।”
22 Zato, Oholibo, ovako govori Jahve Gospod: 'Gle, dignut ću na te tvoje ljubavnike, koji ti se duši ogadiše, i dovest ću ih odasvud na tebe:
२२इस कारण हे ओहोलीबा, परमेश्वर यहोवा तुझ से यह कहता है: “देख, मैं तेरे मित्रों को उभारकर जिनसे तेरा मन फिर गया चारों ओर से तेरे विरुद्ध ले आऊँगा।
23 Babilonce, sve Kaldejce, Pekođane, Šoance i Koance, a s njima sve sinove asirske - sve poizbor momke, vojvode i namjesnike, na glasu junake, vješte konjanike.
२३अर्थात् बाबेली और सब कसदियों को, और पकोद, शोया और कोआ के लोगों को; और उनके साथ सब अश्शूरियों को लाऊँगा जो सब के सब घोड़ों के सवार मनभावने जवान अधिपति, और कई प्रकार के प्रतिनिधि, प्रधान और नामी पुरुष हैं।
24 I doći će na te sa sjevera sila bojnih kola i točkova s mnoštvom naroda i svrstat' se odasvud protiv tebe sa štitovima, štitićima i oklopima. Njima ću te na sud predati, i svojim će ti sudom suditi.
२४वे लोग हथियार, रथ, छकड़े और देश-देश के लोगों का दल लिए हुए तुझ पर चढ़ाई करेंगे; और ढाल और फरी और टोप धारण किए हुए तेरे विरुद्ध चारों ओर पाँति बाँधेंगे; और मैं उन्हीं के हाथ न्याय का काम सौंपूँगा, और वे अपने-अपने नियम के अनुसार तेरा न्याय करेंगे।
25 Oborit ću na te svu svoju ljubomoru, neka s tobom jarosno postupe: nos i uši neka ti odsijeku, a ostatak tvoj da od mača padne; sinove i kćeri da ti odvedu, a ostatak tvoj da oganj proguta.
२५मैं तुझ पर जलूँगा, जिससे वे जलजलाहट के साथ तुझ से बर्ताव करेंगे। वे तेरी नाक और कान काट लेंगे, और तेरा जो भी बचा रहेगा वह तलवार से मारा जाएगा। वे तेरे पुत्र-पुत्रियों को छीन ले जाएँगे, और तेरा जो भी बचा रहेगा, वह आग से भस्म हो जाएगा।
26 I zderat će s tebe tvoje haljine i oteti sve tvoje nakite.
२६वे तेरे वस्त्र भी उतारकर तेरे सुन्दर-सुन्दर गहने छीन ले जाएँगे।
27 Tako ću okončati svu tvoju sramotu i bludničenje, sve tamo od Egipta: nećeš više k njima oči dizati i nećeš se više spominjati Egipta!'
२७इस रीति से मैं तेरा महापाप और जो वेश्या का काम तूने मिस्र देश में सीखा था, उसे भी तुझ से छुड़ाऊँगा, यहाँ तक कि तू फिर अपनी आँख उनकी ओर न लगाएगी और न मिस्र देश को फिर स्मरण करेगी।
28 Jer, ovako govori Jahve Gospod: 'Evo me! Predat ću te u ruke onima koji ti omrznuše, koji ti se duši ogadiše.
२८क्योंकि प्रभु यहोवा तुझ से यह कहता है: देख, मैं तुझे उनके हाथ सौंपूँगा जिनसे तू बैर रखती है और जिनसे तेरा मन फिर गया है;
29 Neka iskale na tebi svoju mržnju, neka ti svu muku preotmu, a tebe nek' ostave golu i nagu! Neka se obnaži sva golotinja tvoje bludnosti i besramnosti, tvojeg bludničenja.
२९और वे तुझ से बैर के साथ बर्ताव करेंगे, और तेरी सारी कमाई को उठा लेंगे, और तुझे नंगा करके छोड़ देंगे, और तेरे तन के उघाड़े जाने से तेरा व्यभिचार और महापाप प्रगट हो जाएगा।
30 Sve će te to stići zbog tvojeg bludničenja s narodima i jer si se okaljala njihovim kumirima.
३०ये काम तुझ से इस कारण किए जाएँगे क्योंकि तू अन्यजातियों के पीछे व्यभिचारिणी के समान हो गई, और उनकी मूर्तियों को पूजकर अशुद्ध हो गई है।
31 Putem si sestre svoje hodila: dat ću ti u ruku čašu njezinu:
३१तू अपनी बहन की लीक पर चली है; इस कारण मैं तेरे हाथ में उसका सा कटोरा दूँगा।
32 Ovako govori Jahve Gospod: Čašu sestre svoje ispit ćeš, čašu široku, duboku, i bit ćeš na podsmijeh i ruglo - mnogo u nju stane! -
३२प्रभु यहोवा यह कहता है, अपनी बहन के कटोरे से तुझे पीना पड़ेगा जो गहरा और चौड़ा है; तू हँसी और उपहास में उड़ाई जाएगी, क्योंकि उस कटोरे में बहुत कुछ समाता है।
33 napunit ćeš se pijanstva i žalosti! Čaša je to pustošenja, užasa - čaša sestre tvoje Samarije.
३३तू मतवालेपन और दुःख से छक जाएगी। तू अपनी बहन सामरिया के कटोरे को, अर्थात् विस्मय और उजाड़ को पीकर छक जाएगी।
34 Pit ćeš je, do dna iskapiti, zatim u komade razbiti, grudi svoje izraniti. Jer, ja tako rekoh' - riječ je Jahve Gospoda!
३४उसमें से तू गार-गारकर पीएगी, और उसके ठीकरों को भी चबाएगी और अपनी छातियाँ घायल करेगी; क्योंकि मैं ही ने ऐसा कहा है, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।
35 Stoga ovako govori Jahve Gospod: 'Jer ti mene zaboravi i leđa mi okrenu, snosi sada svu svoju sramotu i bestidnost!'”
३५तूने जो मुझे भुला दिया है और अपना मुँह मुझसे फेर लिया है, इसलिए तू आप ही अपने महापाप और व्यभिचार का भार उठा, परमेश्वर यहोवा का यही वचन है।”
36 I još mi reče Jahve: “Sine čovječji, hoćeš li suditi Oholi i Oholibi, pokazati im njihove gadosti?
३६यहोवा ने मुझसे कहा, “हे मनुष्य के सन्तान, क्या तू ओहोला और ओहोलीबा का न्याय करेगा? तो फिर उनके घिनौने काम उन्हें जता दे।
37 Preljub počiniše, ruke su im okrvavljene, s kumirima svojim preljub učiniše, djecu koju mi porodiše provedoše kroz oganj da ih proguta.
३७क्योंकि उन्होंने व्यभिचार किया है, और उनके हाथों में खून लगा है; उन्होंने अपनी मूरतों के साथ व्यभिचार किया, और अपने बच्चों को जो मुझसे उत्पन्न हुए थे, उन मूरतों के आगे भस्म होने के लिये चढ़ाए हैं।
38 Još mi i ovo učiniše: onoga dana obeščastiše moje Svetište i subote moje oskvrnuše.
३८फिर उन्होंने मुझसे ऐसा बर्ताव भी किया कि उसी के साथ मेरे पवित्रस्थान को भी अशुद्ध किया और मेरे विश्रामदिनों को अपवित्र किया है।
39 Jer istoga dana kad djecu svoju kumirima klaše, u Svetište moje dođoše da ga obeščaste. Eto, tako uradiše usred Doma mojega.
३९वे अपने बच्चे अपनी मूरतों के सामने बलि चढ़ाकर उसी दिन मेरा पवित्रस्थान अपवित्र करने को उसमें घुसीं। देख, उन्होंने इस भाँति का काम मेरे भवन के भीतर किया है।
40 Slale su čak po muškarce izdaleka, i oni bi im pohrlili čim bi glasnici k njima stigli. A ti se za njih kupala, oči svoje mazala i nakitom se kitila.
४०उन्होंने दूर से पुरुषों को बुलवा भेजा, और वे चले भी आए। उनके लिये तू नहा धो, आँखों में अंजन लगा, गहने पहनकर;
41 A potom bi sjedala na raskošnu postelju pred kojom stol prostrt bijaše na koji si stavljala moj tamjan i moje ulje.
४१सुन्दर पलंग पर बैठी रही; और तेरे सामने एक मेज बिछी हुई थी, जिस पर तूने मेरा धूप और मेरा तेल रखा था।
42 Tu se čulo pocikivanje bezbrižnog društva zbog velikog mnoštva dovedena sa svih strana pustinje; stavljali su ženama na ruke narukvice i na glavu vijence prekrasne.
४२तब उसके साथ निश्चिन्त लोगों की भीड़ का कोलाहल सुन पड़ा, और उन साधारण लोगों के पास जंगल से बुलाए हुए पियक्कड़ लोग भी थे; उन्होंने उन दोनों बहनों के हाथों में चूड़ियाँ पहनाई, और उनके सिरों पर शोभायमान मुकुट रखे।
43 I rekoh: 'Sa ženom ogrezlom u preljubu još blud tjeraju, i sama se ona još bludu odaje!'
४३“तब जो व्यभिचार करते-करते बुढ़िया हो गई थी, उसके विषय में बोल उठा, अब तो वे उसी के साथ व्यभिचार करेंगे।
44 Prilaze joj kao kakvoj bludnici! Da, prilazili su k Oholi i Oholibi, pokvarenicama.
४४क्योंकि वे उसके पास ऐसे गए जैसे लोग वेश्या के पास जाते हैं। वैसे ही वे ओहोला और ओहोलीबा नामक महापापिनी स्त्रियों के पास गए।
45 Zato će im pravednici suditi kao što se sudi preljubnicama i onima koji krv prolijevaju, jer - one su preljubnice, ruke su im okrvavljene.
४५अतः धर्मी लोग व्यभिचारिणियों और हत्यारों के योग्य उसका न्याय करें; क्योंकि वे व्यभिचारिणियों और हत्यारों के योग्य उसका न्याय करें; क्योंकि वे व्यभिचारिणी है, और उनके हाथों में खून लगा है।”
46 Jer ovako govori Jahve Gospod: 'Neka se protiv njih zbor sazove da ih izvrgnem zlostavljanju i pljački.
४६इस कारण परमेश्वर यहोवा यह कहता है: “मैं एक भीड़ से उन पर चढ़ाई कराकर उन्हें ऐसा करूँगा कि वे मारी-मारी फिरेंगी और लूटी जाएँगी।
47 Zbor neka ih kamenuje i mačevima raskomada; sinove i kćeri neka im pokolje, a domove ognjem spali.
४७उस भीड़ के लोग उनको पथराव करके उन्हें अपनी तलवारों से काट डालेंगे, तब वे उनके पुत्र-पुत्रियों को घात करके उनके घर भी आग लगाकर फूँक देंगे।
48 Tako ću iz zemlje istrijebiti sramotu, da se druge žene opomenu i ne čine djela vaših sramotnih.
४८इस प्रकार मैं महापाप को देश में से दूर करूँगा, और सब स्त्रियाँ शिक्षा पाकर तुम्हारा सा महापाप करने से बची रहेगी।
49 A na vas ću oboriti svu vašu bestidnost, ispaštat ćete grijehe idolopoklonstva. I znat ćete da sam ja Jahve Gospod.'”
४९तुम्हारा महापाप तुम्हारे ही सिर पड़ेगा; और तुम निश्चय अपनी मूरतों की पूजा के पापों का भार उठाओगे; और तब तुम जान लोगे कि मैं परमेश्वर यहोवा हूँ।”