< Ezekiel 20 >
1 Godine sedme, petoga mjeseca, desetoga dana, dođoše k meni neke od starješina izraelskih da se s Jahvom svjetuju. Posjedaše preda me.
सातवें वर्ष के पांचवें महीने के दसवें दिन, इस्राएल के कुछ अगुए याहवेह की इच्छा जानने के लिये आये और वे मेरे सामने बैठ गये.
2 I dođe mi riječ Jahvina:
तब याहवेह का वचन मेरे पास आया:
3 “Sine čovječji! Govori starješinama Izraelovim! Reci im: Ovako govori Jahve Gospod: 'Došli ste me pitati za savjet? Života mi moga, nećete me pitati!' - riječ je Jahve Gospoda.
“हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के अगुओं से बात करो और उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्या तुम मेरी इच्छा जानने आए हो? मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, मैं तुम्हें अपनी इच्छा नहीं बताऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’
4 Hoćeš li im suditi, hoćeš li suditi, sine čovječji? Pokaži im gadosti otaca njihovih.
“क्या तुम उनका न्याय करोगे? हे मनुष्य के पुत्र, क्या तुम उनका न्याय करोगे? तब उनके पूर्वजों के द्वारा किए घृणित कार्य उन्हें बताओ
5 Reci im: Ovako govori Jahve Gospod: 'Onoga dana kad izabrah Izraela i ruku stavih na potomstvo doma Jakovljeva te im se objavih u zemlji egipatskoj, zakleh im se: Ja sam Jahve, Bog vaš!
और उनसे कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: जिस दिन मैंने इस्राएल को चुन लिया, मैंने अपना हाथ उठाकर याकोब के वंशजों से शपथ खाई और अपने आपको मिस्र देश में उन पर प्रकट किया. हाथ उठाकर मैंने उनसे कहा, “मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.”
6 Toga im se dana rukom podignutom zakleh da ću ih izvesti iz zemlje egipatske u zemlju koju za njih izabrah, u zemlju kojom teče med i mlijeko, od svih zemalja najljepšu.
उस दिन मैंने उनसे शपथ खाई कि मैं उन्हें मिस्र देश से निकालकर एक ऐसे देश में ले आऊंगा, जिसे मैंने उनके लिये खोजा था, एक ऐसा देश जिसमें दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, और जो सब देशों से सुंदर है.
7 I rekoh im: Odbacite od sebe sve gadosti što vam oči privlače i ne kaljajte se kumirima egipatskim jer - ja sam Jahve, Bog vaš!'
और मैंने उनसे कहा, “तुममें से हर एक उन निकम्मे मूर्तियों को निकाल फेंको, जिन पर तुम्हारी दृष्टि लगी रहती है, और मिस्र की मूर्तियों से अपने आपको अशुद्ध मत करो. मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.”
8 Ali se oni odvrgoše od mene i ne htjedoše me poslušati: nijedan ne odbaci gadosti koje mu oči zaniješe i ne okani se kumira egipatskih. Tad odlučih izliti gnjev svoj na njih i iskaliti srdžbu na njima u zemlji egipatskoj.
“‘परंतु उन्होंने मेरे विरुद्ध विद्रोह किया और मेरी बातें नहीं सुनी; उन्होंने उन निकम्मी मूर्तियों को नहीं फेंका, जिन पर उनकी दृष्टि लगी हुई थी, और न ही उन्होंने मिस्र की मूर्तियों का परित्याग किया. इसलिये मैंने कहा कि मैं उन पर अपना कोप उंडेलूंगा और मिस्र देश में उनके विरुद्ध अपना क्रोध दिखाऊंगा.
9 Ali radi imena svojega - da se ne kalja na oči naroda među kojima obitavahu i pred kojima im bijah objavio da ću ih izvesti -
पर अपने नाम के निमित्त मैं उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया. मैंने ऐसा इसलिये किया ताकि मेरा नाम उन जातियों के दृष्टि में अपवित्र न ठहरे, जिनके बीच वे रहते थे और जिनके देखते में मैंने अपने आपको इस्राएलियों पर प्रकट किया था.
10 izvedoh ih iz zemlje egipatske i odvedoh ih u pustinju;
इसलिये मैं उन्हें मिस्र देश से निकालकर निर्जन प्रदेश में ले आया.
11 i dadoh im svoje uredbe i objavih svoje zakone, koje svatko mora vršiti da bi živio;
मैंने उन्हें अपने नियम दिये और उन्हें अपना कानून बताया, जिनका यदि कोई व्यक्ति पालन करता है, तो वह जीवित रहेगा.
12 dadoh im i svoje subote, kao znak između sebe i njih, neka znaju da sam ja Jahve koji ih posvećujem.
मैंने उनके लिये अपने शब्बाथ भी ठहराए, जो मेरे और उनके बीच एक चिन्ह हो, ताकि वे जानें कि मैं याहवेह ने उन्हें पवित्र बनाया है.
13 Ali se i u pustinji dom Izraelov odmetnu od mene: nisu hodili po mojim uredbama; odbaciše moje zakone, koje svatko mora vršiti da bi živio; subote moje oskvrnjivahu. I zato odlučih u pustinji gnjev svoj na njih izliti da ih zatrem.
“‘तो भी इस्राएल के लोगों ने निर्जन प्रदेश में मेरे विरुद्ध विद्रोह किया. वे मेरे नियमों पर नहीं चले और मेरे कानूनों को अस्वीकार किया—जिनका यदि कोई व्यक्ति पालन करता है, तो वह जीवित रहेगा—और उन्होंने पूरी तरह से मेरे विश्राम दिन को अपवित्र किया. इसलिये मैंने कहा कि मैं उन पर अपना कोप उंडेलूंगा और निर्जन प्रदेश में उन्हें नाश कर दूंगा.
14 Ali ni toga ne učinih radi svojeg imena, da se ono ne kalja pred narodima kojima ih naočigled izvedoh.
पर अपने नाम के निमित्त मैंने वह किया जिससे मेरा नाम उन जनताओं की दृष्टि में अपवित्र न ठहरे, जिनके देखते मैं उन्हें निकाल लाया था.
15 Ali im se zakleh u pustinji da ih neću uvesti u zemlju koju sam im bio dao, u zemlju kojom teče med i mlijeko, od svih zemalja najljepšu,
अपना हाथ उठाकर निर्जन प्रदेश में, मैंने शपथ भी खाई कि मैं उन्हें उस देश में नहीं लाऊंगा, जिसे मैंने उन्हें दिया था—एक ऐसा देश जहां दूध और मधु की धाराएं बहती हैं, जो सब देशों से सुंदर है—
16 jer odbaciše moje zakone, i ne hodiše po mojim uredbama, i subote moje oskvrnjivahu, a srce im iđaše za njihovim kumirima.
इसका कारण यह था कि उन्होंने मेरे कानूनों को अस्वीकार किया और मेरे नियमों पर नहीं चले और मेरे विश्राम दिन को अपवित्र किया. क्योंकि उनका मन उनकी मूर्तियों पर लगा हुआ था.
17 Oči se moje ipak sažališe da ih ne zatrem. I tako ih u pustinji ne uništih,
तौभी मैंने उन पर दया की और उन्हें नाश नहीं किया या निर्जन प्रदेश में उनका अंत नहीं किया.
18 nego rekoh sinovima njihovim u pustinji: 'Ne hodite po uredbama svojih otaca, ne čuvajte zakona njihovih i ne kaljajte se kumirima njihovim!
निर्जन प्रदेश में मैंने उनके बच्चों से कहा, “अपने माता-पिता के विधियों पर या उनके कानूनों पर मत चलो या उनके मूर्तियों से अपने आपको अशुद्ध मत करो.
19 Ja sam Jahve, Bog vaš! Po uredbama mojim hodite, čuvajte i vršite moje zakone
मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं; मेरे नियमों पर चलो और ध्यानपूर्वक मेरे कानूनों का पालन करो.
20 i svetkujte moje subote, neka one budu znak između mene i vas, kako bi se znalo da sam ja Jahve, Bog vaš!'
मेरे विश्राम दिनों को पवित्र मानो, कि वे मेरे और तुम्हारे बीच एक चिन्ह ठहरें. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह तुम्हारा परमेश्वर हूं.”
21 Ali se i sinovi odmetnuše od mene: po mojim uredbama nisu hodili i nisu čuvali ni vršili mojih zakona, koje svatko mora vršiti da bi živio, a subote su moje oskvrnjivali. I zato odlučih gnjev svoj izliti i iskaliti srdžbu svoju na njima u pustinji.
“‘परंतु उनके बच्चों ने भी मेरे विरुद्ध विद्रोह किया: वे मेरे नियमों पर नहीं चले, उन्होंने मेरे कानूनों का पालन करने में सावधानी नहीं बरती, जिनके बारे में मैंने कहा था, “वह व्यक्ति जो उनका पालन करेगा, वह जीवित रहेगा,” और उन्होंने मेरे विश्राम दिनों को अपवित्र किया. इसलिये मैंने कहा मैं उन पर अपना कोप उंडेलूंगा और निर्जन प्रदेश में उनको अपना क्रोध दिखाऊंगा.
22 Ali opet ruku svoju sustegoh radi svojeg imena, da se ono ne kalja pred narodima kojima ih naočigled izvedoh.
परंतु मैंने अपना हाथ रोके रखा, और अपने नाम के निमित्त मैंने वह किया, जिससे मेरा नाम उन जनताओं के दृष्टि में अपवित्र न ठहरे, जिनके देखते में, मैं उन्हें निकाल लाया था.
23 No zakleh se u pustinji da ću ih raspršiti među narode i rasijati po zemljama,
निर्जन प्रदेश में, मैंने अपना हाथ उठाकर उनसे शपथ भी खाई कि मैं उन्हें जाति-जाति के लोगों के बीच छितरा दूंगा और विभिन्न देशों में तितर-बितर कर दूंगा,
24 jer nisu vršili mojih zakona i jer prezreše moje uredbe i jer subote moje oskvrnjivahu i oči upirahu u kumire svojih otaca.
क्योंकि उन्होंने मेरे कानूनों का पालन नहीं किया और मेरे नियमों को अस्वीकार किया और मेरे विश्राम दिनों को अपवित्र किया, और उनकी आंखें उनके माता-पिता के मूर्तियों पर लगी रहीं.
25 I zato im dadoh uredbe koje ne bijahu dobre, zakone koji usmrćuju:
इसलिये मैंने उन्हें दूसरे विधि विधान दिये जो अच्छे नहीं थे और उन्हें ऐसे कानून दिये जिसके द्वारा वे जीवित नहीं रह सकते थे;
26 da se oskvrnjuju svojim prinosima, provodeći kroz oganj svoju prvorođenčad. Htjedoh tako da ih zastrašim, neka znaju da sam ja Jahve.
मैंने उन्हें उनके ही उपहारों के द्वारा अशुद्ध किया—हर पहलौठा का बलिदान किया जाना—जिससे वे अत्यंत भयभीत हों और वे जानें कि मैं याहवेह हूं.’
27 Sine čovječji, reci domu Izraelovu: 'Ovako govori Jahve Gospod! I ovim me oci vaši još uvrijediše: nevjerom mi se iznevjeriše!
“इसलिये, हे मनुष्य के पुत्र, इस्राएल के लोगों से बात करो और उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: इस पर भी तुम्हारे पूर्वजों ने मुझसे विश्वासघात करके मेरी निंदा की.
28 Kad ih uvedoh u zemlju koju im se zakleh dati, gdje god bi ugledali povišen brežuljak ili stablo krošnjato, prinosili bi žrtve, donosili izazovne prinose, metali mirise ugodne, nalijevali ljevanice.
जब मैं उन्हें उस देश में ले आया, जिसे मैंने उन्हें देने की शपथ खाई थी तो वे किसी ऊंची पहाड़ी या किसी पत्तीवाले पेड़ को देखकर, वहां अपना बलिदान और भेंट चढ़ाने लगे, और अपना सुगंधित धूप जलाकर पेय बलिदान देने लगे, जिससे मेरा क्रोध भड़का.
29 Upitah ih: što li znači ta uzvišica na koju se penjete?' I tako osta ime 'bama', uzvišica, do dana današnjega.
तब मैंने उनसे कहा: यह ऊंचा स्थान क्या है जो तुम वहां जाते हो?’
30 Zato reci domu Izraelovu: 'Ovako govori Jahve Gospod: Ne kaljate li se i vi kao oci vaši, ne provodite li i vi blud s gadostima njihovim?
“इसलिये इस्राएलियों से कहो: ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: क्या तुम लोग अपने पूर्वजों की तरह अपने आपको अशुद्ध करोगे और उनकी निकम्मी मूर्तियों के पीछे भागोगे?
31 Kaljate se prinoseći im darove, provodeći kroz oganj svoje sinove u čast svim kumirima svojim sve do dana današnjega. I da me onda za savjet pitaš, dome Izraelov! Života mi moga - riječ je Jahve Gospoda - nećete me za savjet pitati!
जब तुम अपनी भेटें चढ़ाते हो—अपने बच्चों का आग में बलिदान करते हो—तो ऐसा करने के द्वारा तुम आज तक अपने आपको अपनी सब मूर्तियों के द्वारा अशुद्ध करते आ रहे हो. तो हे इस्राएलियो, क्या मैं तुमको मुझसे पूछताछ करने दूंगा? मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, मैं तुमको मुझसे पूछताछ करने नहीं दूंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
32 I neće se zbiti o čemu sanjate kad govorite: 'Bit ćemo kao drugi narodi, kao narodi ostalih zemalja što služe drveću i kamenju.'
“‘तुम कहते हो, “हम उन जाति-जाति और संसार के लोगों के समान होना चाहते हैं, जो लकड़ी और पत्थर की सेवा करते हैं.” पर तुम्हारे मन में जो है, वह कभी पूरा न होगा.
33 Života mi moga - riječ je Jahve Gospoda - vladat ću vama rukom krepkom i mišicom uzdignutom, u svoj žestini svoje jarosti.
मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मैं शक्तिशाली हाथ और बढ़ाए हुए भुजा और भड़के हुए कोप से तुम्हारे ऊपर शासन करूंगा.
34 Izvest ću vas iz naroda, skupiti vas iz svih zemalja u koje bijaste raspršeni rukom krepkom i mišicom uzdignutom, u svem plamu jarosti moje!
मैं तुम्हें उन जाति-जाति के लोगों और देशों से लाकर इकट्ठा करूंगा, जहां तुम बिखरे हुए हो—मैं तुम्हें शक्तिशाली हाथ और बढ़ाए हुए भुजा और भड़के हुए कोप से इकट्ठा करूंगा.
35 Odvest ću vas u pustinju naroda i ondje vam licem u lice suditi!
मैं तुम्हें जनताओं के निर्जन प्रदेश में ले आऊंगा और वहां, आमने-सामने मैं तुम्हारा न्याय करूंगा.
36 Kao što sudih ocima vašim u pustinji zemlje egipatske, i vama ću suditi - riječ je Jahve Gospoda!
जैसा कि मैंने मिस्र देश के निर्जन प्रदेश में तुम्हारे पूर्वजों का न्याय किया था, वैसा ही मैं तुम्हारा न्याय करूंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
37 Provest ću vas ispod štapa svojega, podvrći vas brojenju:
जब तुम मेरी लाठी के अधीन चलोगे, तो मेरा ध्यान तुम पर रहेगा, और मैं तुम्हें वाचा के बंधन में लाऊंगा.
38 razlučit ću između vas sve koji se pobuniše i odvrgoše od mene: izvest ću ih iz zemlje u kojoj kao došljaci borave, ali - u zemlju Izraelovu nikad ući neće! I znat ćete da sam ja Jahve!'
मैं तुम्हें उनमें से हटाकर शुद्ध करूंगा, जो मेरे विरुद्ध विद्रोह और अपराध करते हैं. यद्यपि मैं उन्हें उस देश से निकालकर लाऊंगा, जहां वे रह रहे हैं, तौभी वे इस्राएल देश में प्रवेश न कर पाएंगे. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
39 'A vi, dome Izraelov' - ovako govori Jahve Gospod - 'samo idite i dalje služite svaki svom kumiru! Jednom ćete, kunem vas se, poslušati i nećete više kaljati moje sveto ime svojim prinosima i kumirima:
“‘हे इस्राएल के लोगों, जहां तक तुम्हारा संबंध है, परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: तुममें से हर एक जन जाए और अपनी-अपनी मूर्तियों की सेवा करे! परंतु बाद में तुम निश्चित रूप से मेरी सुनोगे और फिर मेरे पवित्र नाम को अपने उपहारों और मूर्तियों से अशुद्ध नहीं करोगे.
40 na Svetoj gori mojoj, na visokoj gori Izraelovoj - riječ je Jahve Gospoda - služit će mi sav dom Izraelov, u svojoj zemlji. Ondje će mi oni omiljeti i ondje ću iskati vaše podizanice i prinose vaših prvina sa svim svetinjama.
क्योंकि परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, मेरे पवित्र पर्वत, इस्राएल के ऊंचे पर्वत पर, वहां देश में, इस्राएल के सारे लोग मेरी सेवा करेंगे, और वहां मैं उन्हें स्वीकार करूंगा. तब वहां मैं तुम्हारी भेंट और उत्तम उपहारों को तुम्हारे सब पवित्र बलिदानों सहित ग्रहण करूंगा.
41 Omiljet ćete mi kao miris ugodan kad vas izvedem iz narodÄa i skupim iz zemalja u kojima bjeste rasijani. I na vama ću očitovati svetost svoju naočigled svih naroda.
मैं तुम्हें एक सुगंधित धूप के रूप में ग्रहण करूंगा जब मैं तुम्हें जनताओं के बीच से निकाल लाऊंगा और उन देशों से तुम्हें इकट्ठा करूंगा, जहां तुम तितर-बितर हो गये हो, और मैं जाति-जाति के लोगों के दृष्टि में तुम्हारे द्वारा पवित्र ठहराया जाऊंगा.
42 Tada ćete znati da sam ja Jahve, kada vas dovedem u zemlju Izraelovu, u zemlju koju se zakleh dati očevima vašim.
तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं, जब मैं तुम्हें इस्राएल देश में ले आऊंगा, वह देश जिसे मैंने तुम्हारे पूर्वजों को देने की हाथ उठाकर शपथ खाई थी.
43 Ondje ćete se spomenuti svih svojih putova i nedjela kojima se okaljaste: sami ćete sebi omrznuti zbog nedjela što ih počiniste.
वहां तुम अपने चालचलन और उन सब कामों को याद करोगे, जिनके द्वारा तुमने अपने आपको अशुद्ध किया है, और अपने द्वारा किए गए सब बुरे कामों के कारण, तुम अपने आपसे घृणा करोगे.
44 I tada ćete spoznati da sam ja Jahve kad, radi imena svojega, ne postupim s vama po zloći vaših putova ni po vašim pokvarenim djelima, dome Izraelov! Tako govori Jahve Gospod!'”
हे इस्राएल के लोगों, जब मैं तुम्हारे बुरे कार्यों और तुम्हारे भ्रष्ट आचरण के अनुसार नहीं, परंतु अपने नाम के निमित्त तुमसे व्यवहार करूंगा, तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’”
45 I dođe mi riječ Jahvina:
याहवेह का वचन मेरे पास आया:
46 “Sine čovječji, okreni lice k jugu i prospi besjedu prema jugu te prorokuj protiv šume u kraju negepskom.
“हे मनुष्य के पुत्र, अपना चेहरा दक्षिण की ओर करो; दक्षिण के विरुद्ध प्रचार करो और दक्षिण देश के बंजर भूमि के विरुद्ध भविष्यवाणी करो.
47 Reci šumi negepskoj: 'Poslušaj riječ Jahvinu! Ovako govori Jahve Gospod: Evo, zapalit ću usred tebe oganj i on će proždrijeti u tebi svako drvo, zeleno i suho! Razgorjeli se oganj neće utrnuti dok sve ne izgori od sjevera do juga.
दक्षिण के बंजर भूमि से कहो: ‘याहवेह के वचन को सुनो. परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: मैं तुम पर आग लगाने ही वाला हूं, और यह तुम्हारे हरे और सूखे सब पेड़ों को जलाकर नष्ट कर देगी. धधकती ज्वाला नहीं बुझेगी, और दक्षिण से लेकर उत्तर तक हर चेहरा इससे झुलस जाएगा.
48 I svi će vidjeti da sam ja, Jahve, zapalio taj oganj i neće se ugasiti.'”
हर एक जन देखेगा कि मैं याहवेह ने ही यह आग लगायी है; यह नहीं बुझेगी.’”
49 Rekoh na to: “Jao, Jahve Gospode, tÓa oni će za mene reći: 'Evo opet pričalice s pričama!'”
तब मैंने कहा, “हे परम प्रधान याहवेह, वे लोग मेरे विषय में कह रहे हैं, ‘क्या वह मात्र दृष्टांत नहीं कह रहे हैं?’”