< Ezekiel 17 >

1 Dođe mi riječ Jahvina:
और ख़ुदावन्द का कलाम मुझ पर नाज़िल हुआ।
2 “Sine čovječji, smisli zagonetku i iznesi prispodobu domu Izraelovu! Reci:
“कि ऐ आदमज़ाद, एक पहेली निकाल और अहल — ए — इस्राईल से एक मिसाल बयान कर,
3 'Ovako govori Jahve Gospod: Velik orao, velikih krila, duga perja, gusta, šarena paperja, doletje na Libanon i zgrabi cedrov vrh;
और कह, ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: एक बड़ा उक़ाब जो बड़े बाज़ू और लम्बे पर रखता था, अपने रंगा — रंग के बाल — ओ — पर में छिपा हुआ लुबनान में आया, और उसने देवदार की चोटी तोड़ ली।
4 odlomi mu najvišu grančicu, odnese je u zemlju trgovaca i spusti je u grad prodavača.
वह सब से ऊँची डाली तोड़ कर सौदागरी के मुल्क में ले गया, और सौदागरों के शहर में उसे लगाया।
5 Onda uze izdanak iz zemlje, u plodnu ga njivu posadi, kraj obilnih voda stavi, kao vrbu usadi.
और वह उस सर — ज़मीन में से बीज ले गया और उसे ज़रखेज़ ज़मीन में बोया; उसने उसे आब — ए — फ़िरावाँ के किनारे, बेद के दरख़्त की तरह लगाया।
6 Izdanak proklija, bujan izbi čokot, onizak izraste, mladice mu k orlu segnuše, a pod njim mu žilje bješe; u bujan se razvi čokot, potjera izdanke, mladice razgrana.
और वह उगा और अंगूर का एक पस्त — क़द शाख़दार दरख़्त हो गया और उसकी शाख़ें उसकी तरफ़ झुकी थीं, और उसकी जड़ें उसके नीचे थीं, चुनाँचे वह अँगूर का एक दरख़्त हुआ; उसकी शाख़ें निकलीं और उसकी कोपलें बढ़ीं
7 Bijaše i drugi orao, velik i velikih krila, gusta perja. I gle, čokot k njemu žilje pruži, k njemu upravi grančice svoje da ga natapa bolje od tla u koje bi zasađen.
'और एक और बड़ा 'उक़ाब था, जिसके बाज़ू बड़े बड़े और पर — ओ — बाल बहुत थे, और इस ताक ने अपनी जड़ें उसकी तरफ़ झुकाई और अपनी क्यारियों से अपनी शाख़ें उसकी तरफ़ बढ़ईं ताकि वह उसे सींचे।
8 Na plodnoj njivi, kraj obilnih voda, bješe zasađen: mogao je tjerat' mladice, uroditi rodom, k'o veličanstveni trs izrasti.'
यह आब — ए — फ़िरावाँ के किनारे ज़रखेज़ ज़मीन में लगाई गई थी, ताकि उसकी शाख़ें निकलें और इसमें फल लगें और यह नफ़ीस ताक हो।
9 Reci: 'Ovako govori Jahve Gospod: Hoće l' uspijevati? Neće l' mu orao sve žilje izguliti? Neće l' mu sve plodove potrgati? Neće l' mu sve mladice, čim izbiju, sasušiti? Da, i bez snažne mišice, i bez mnoštva naroda, iščupat će ga iz korijena!
तू कह, ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: कि क्या यह कामयाब होगी? क्या वह इसको उखाड़ न डालेगा और इसका फल न तोड़ डालेगा कि यह ख़ुश्क हो जाए, और इसके सब ताज़ा पत्ते मुरझा जाएँ? इसे जड़ से उखाड़ने के लिए बहुत ताक़त और बहुत से आदमियों की ज़रूरत न होगी।
10 Gle, zasađen je! Hoće l' uspijevati? Čim ga takne istočnjak, neće l' sav usahnuti? Da, na lijehama iz kojih niče uvenut će.'”
देख, यह लगाई तो गई, पर क्या यह कामयाब होगी? क्या यह पूरबी हवा लगते ही बिल्कुल सूख न जाएगी? यह अपनी क्यारियों ही में पज़मुर्दा हो जाएगी।”
11 Dođe mi riječ Jahvina:
और ख़ुदावन्द का कलाम मुझ पर नाज़िल हुआ
12 “Reci domu odmetničkome: 'Zar ne znate što ovo znači?' Reci im: 'Eto, dođe kralj babilonski u Jeruzalem, zarobi mu kralja i sve knezove, odvede ih k sebi u Babilon.
इस बाग़ी ख़ान्दान से कह, क्या तुम इन बातों का मतलब नहीं जानते? इनसे कह, देखो, शाह — ए — बाबुल ने येरूशलेम पर चढ़ाई की और उसके बादशाह को और उसके 'हाकिमों को ग़ुलाम करके अपने साथ बाबुल को ले गया।
13 Odvede i izdanak iz kraljevskoga koljena, sklopi s njima savez i zakletvom se obveza, pošto odvede sve mogućnike iz zemlje,
और उसने शाही नसल में से एक को लिया और उसके साथ 'अहद बाँधा और उससे क़सम ली और मुल्क के उहदे दारों को भी ले गया,
14 da će kraljevstvo ostati neznatno i da se neće dizati, nego će čuvati i držati savez s njime.
ताकि वह मम्लकत पस्त हो जाए और फिर सिर न उठा सके, बल्कि उसके 'अहद को क़ायम रखने से क़ायम रहे।
15 Ali se on od njega odmetnu; poslanike uputi u Egipat, tražeći od njega konje i jaku vojsku. Hoće li uspjeti? Može li umaći onaj tko tako radi? Raskinu savez, pa da umakne?
लेकिन उसने बहुत से आदमी और घोड़े लेने के लिए मिस्र में क़ासिद भेज कर उससे शरकशी की क्या वह कामयाब होगा क्या ऐसे काम करने वाला बच सकता है क्या वह 'अहद शिकनी करके बच जाएगा।
16 Života mi moga, riječ je Jahve Gospoda: jer prezre zakletvu kralja koji ga na prijestolje posadi i razvrže savez s njime, u njegovoj će zemlji umrijeti, usred Babilona!
ख़ुदावन्द ख़ुदा फ़रमाता है, मुझे अपनी हयात की क़सम, वह उसी जगह जहाँ उस बादशाह का घर है जिसने उसे बादशाह बनाया और जिसकी क़सम को उसने बेकार जाना और जिसका 'अहद उसने तोड़ा, या'नी बाबुल में उसी के पास मरेगा।
17 Svojom silnom vojskom i mnoštvom naroda faraon mu neće pomoći u boju kad onaj digne nasipe i sagradi kule opsadne da mu zatre mnogo ljudstvo.
और फ़िर'औन अपने बड़े लश्कर और बहुत से लोगों को लेकर लड़ाई में उसके साथ शरीक न होगा, जब दमदमा बाँधते हों और बुर्ज बनाते हों कि बहुत से लोगों को क़त्ल करें।
18 Prezreo je zakletvu, razvrgao savez. Da, iako ruku bijaše dao, sve to učini! Ne, neće umaći!'
चूँकि उसने क़सम को बेकार जाना और उस 'अहद को तोड़ा, और हाथ पर हाथ मार कर भी यह सब कुछ किया, इसलिए वह बच न सकेगा।
19 Stoga ovako govori Jahve Gospod: 'Života mi moga, zakletvu što je prezre i savez što ga razvrže oborit ću na glavu njegovu!
इसलिए ख़ुदावन्द ख़ुदा यूँ फ़रमाता है: कि मुझे अपनी हयात की क़सम वह मेरी ही क़सम है, जिसको उसने बेकार जाना और वह मेरा ही 'अहद है जो उसने तोड़ा; मैं ज़रूर यह उसके सिर पर लाऊँगा।
20 Mrežu ću nad njim razapeti i uhvatit će se u moju zamku, pa ću ga odvesti u Babilon i ondje mu suditi zbog nevjere kojom mi se iznevjeri.
और मैं अपना जाल उस पर फैलाऊँगा और वह मेरे फन्दे में पकड़ा जाएगा, और मैं उसे बाबुल को ले आऊँगा, और जो मेरा गुनाह उसने किया है उसके बारे मैं वहाँ उससे हुज्जत करूँगा।
21 Cvijet vojske njegove od mača će pasti, a ostatak se raspršiti u sve vjetrove. I spoznat ćete da ja, Jahve, tako rekoh.'
और उसके लश्कर के सब फ़रारी तलवार से क़त्ल होंगे, और जो बच रहेंगे वह चारों तरफ़ तितर बितर हो जाएँगे; और तुम जानोगे कि मैं ख़ुदावन्द ने यह फ़रमाया है।
22 Ovako govori Jahve Gospod: 'S vrha cedra velikoga, s vrška mladih grana njegovih, odlomit ću grančicu i posadit' je na gori visokoj, najvišoj.
ख़ुदावन्द ख़ुदा फ़रमाता है: “मैं भी देवदार की बुलन्द चोटी लूँगा और उसे लगाऊँगा, फिर उसकी नर्म शाख़ों में से एक कोंपल काट लूँगा और उसे एक ऊँचे और बुलन्द पहाड़ पर लगाऊँगा।
23 Na najvišoj gori izraelskoj nju ću zasaditi: razgranat će se ona, plodom uroditi.
मैं उसे इस्राईल के ऊँचे पहाड़ पर लगाऊँगा, और वह शाख़ें निकालेगा और फल लाएगा और 'आलीशान देवदार होगा। और हर क़िस्म के परिन्दे उसके नीचे बसेंगे, वह उसकी डालियों के साये में बसेरा करेंगे।
24 I sve će poljsko drveće znati da ja sam Jahve koji visoko drvo ponizujem, a nisko uzvisujem; zeleno drvo sušim, a drvu suhu dajem da rodi. Ja, Jahve, rekoh i učinit ću!'”
और मैदान के सब दरख़्त जानेंगे कि मैं ख़ुदावन्द ने बड़े दरख़्त को पस्त किया और छोटे दरख़्त को बुलन्द किया; हरे दरख़्त को सुखा दिया और सूखे दरख़्त को हरा किया; मैं ख़ुदावन्द ने फ़रमाया और कर दिखाया।”

< Ezekiel 17 >