< Ezekiel 14 >
1 Uto k meni dođoše neki od starješina Izraelovih i sjedoše preda me.
फिर इस्राएल के कुछ अगुए मेरे पास आकर मेरे सामने बैठ गए.
2 I dođe mi riječ Jahvina:
तब याहवेह का यह वचन मेरे पास आया:
3 “Sine čovječji! Ti ljudi nose kumire u srcu i upiru oči u ono što ih na grijeh potiče. Pa zar da trpim da u mene traže savjeta?
“हे मनुष्य के पुत्र, ये लोग अपने हृदय में मूर्तियों को बसा रखे हैं और अपने चेहरे के सामने दुष्टता के ठोकर के पत्थर रखे हुए हैं. क्या मैं इन्हें मुझसे जानकारी लेने की अनुमति दूं?
4 Zato im reci: Ovako govori Jahve Gospod: 'Tko god iz doma Izraelova nosi u srcu kumire i upire oči u ono što ga na grijeh potiče, a dolazi k proroku, ja, Jahve, odgovorit ću mu prema mnoštvu njegovih kumira,
इसलिये उनसे बात करो और उनसे कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: जब कोई इस्राएली अपने हृदय में मूर्तियों को बसाता है और अपने चेहरे के सामने दुष्टता का ठोकर का पत्थर रखता है और तब वह भविष्यवक्ता के पास जाता है, तो मैं, याहवेह स्वयं उसकी बड़ी मूर्ति पूजा की बातों को ध्यान में रखते हुए उसे उत्तर दूंगा.
5 da uhvatim za srce dom Izraelov koji se zbog idola svojih odmetnu od mene.'
मैं इसलिये ऐसा करूंगा ताकि मैं उन इस्राएली लोगों के हृदय को फिर से अपने तरफ कर सकूं, जो अपनी मूर्तियों के लिये मुझे छोड़ दिये हैं.’
6 Zato reci domu Izraelovu: Ovako govori Jahve Gospod: 'Obratite se, odvratite se od kumira svojih! Odvratite lice od gnusoba svojih!
“इसलिये इस्राएल के लोगों से कहो, ‘परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: पश्चात्ताप करो! अपने मूर्तियों से दूर होकर अपने सब घृणित कार्यों को छोड़ दो!
7 Jer tko se god iz doma Izraelova i od došljaka koji se nastaniše u Izraelu odmetne od mene i u srcu nosi kumire i upire oči u ono što ga potiče na grijeh, pa unatoč tome dođe k proroku da preko njega u mene traži savjeta, njemu ću ja, Jahve, sam odgovoriti;
“‘जब इस्राएलियों में से कोई या कोई विदेशी इस्राएल में रहता है और अपने आपको मुझसे अलग कर लेता है और अपने हृदय में मूर्तियों को बसाता है और अपने चेहरे के सामने दुष्टता का ठोकर का पत्थर रखता है और तब मुझसे जानकरी लेने के लिये भविष्यवक्ता के पास जाता है, तो मैं, याहवेह स्वयं उसको उत्तर दूंगा.
8 okrenut ću se protiv njega i učinit ću od njega poslovičan primjer: iskorijenit ću ga iz svojega naroda! I znat ćete da sam ja Jahve.
मैं उसके विरुद्ध अपना मुंह करूंगा और उसे दूसरों के लिये एक चेतावनी और एक कहावत बना दूंगा. मैं उसे अपने लोगों के बीच से हटा दूंगा. तब तुम जानोगे कि मैं याहवेह हूं.
9 Ako li se prorok dadne zavesti i progovori, bilo bi to kao da sam ja, Jahve, zaveo toga proroka: ruku ću podići na njega i iskorijenit ću ga iz svojega naroda izraelskoga.
“‘और यदि भविष्यवक्ता भविष्यवाणी करने के लिये बहकाया जाता है, तो यह जान लो कि मैं, याहवेह ने उस भविष्यवक्ता को बहकाया है, और मैं उसके विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाऊंगा और उसे अपने इस्राएली लोगों के बीच में से नाश कर दूंगा.
10 Obojica će podjednako snositi grijeh svoj: grijeh prorokov jednak je grijehu onoga koji je u njega tražio savjeta.
उन्हें उनके अपराध का दंड मिलेगा—भविष्यवक्ता भी उतना ही दोषी ठहरेगा जितना कि वह जो उससे सलाह लेता है.
11 I tako se dom Izraelov više neće odmetati od mene i neće se više kaljati svojim opačinama: on će biti narod moj, a ja ću biti njegov Bog' - riječ je Jahve Gospoda.”
तब इस्राएल के लोग मुझसे अलग न होंगे, और न ही वे फिर कभी अपने सब पापों के द्वारा अपने आपको दूषित करेंगे. वे मेरे लोग होंगे, और मैं उनका परमेश्वर होऊंगा, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.’”
12 I dođe mi riječ Jahvina:
तब याहवेह का वचन मेरे पास आया:
13 “Sine čovječji, zgriješi li koja zemlja protiv mene nevjerom i ja podignem ruku na nju te joj uništim i posljednju pričuvu kruha i pustim na nju glad da zatrem u njoj sve ljude i stoku;
“हे मनुष्य के पुत्र, यदि कोई देश विश्वासघात करके मेरे विरुद्ध पाप करता है और मैं उसके विरुद्ध अपना हाथ बढ़ाकर उसका भोजन-पानी बंद कर देता हूं और उस पर अकाल भेजकर उसके लोगों और जानवरों को मार डालता हूं,
14 preostanu li u njoj samo tri čovjeka - Noa, Daniel i Job - ti će se svojom pravednošću spasiti - riječ je Jahve Gospoda.
और चाहे यदि ये तीन लोग—नोहा, दानिएल और अय्योब भी उनके बीच होते, तो वे अपने धर्मीपन के कारण सिर्फ अपने आपको ही बचा पाते, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.
15 Također, ako na tu zemlju pustim divlje zvijeri da joj djecu unište a nju pretvore u pustinju, kojom se zbog zvijeri više nitko neće usuditi proći;
“या यदि मैं उस देश में जंगली जानवरों को भेजूं और वे उसे निर्जन कर देते हैं और वह देश उजड़ जाए ताकि जंगली जानवरों के कारण उस देश में से होकर कोई न जाए,
16 preostanu li u njoj samo ta tri čovjeka, života mi moga - riječ je Jahve Gospoda - oni neće spasiti ni sinova ni kćeri nego samo sebe, a zemlja će njihova postati prava pustinja.
तो, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है कि मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, चाहे यदि ये तीनों व्यक्ति भी वहां होते, तो वे अपने खुद के बेटे-बेटियों को भी बचा न पाते. वे अकेले ही बचते, पर देश उजाड़ हो जाएगा.
17 Ili, ako ja trgnem mač na tu zemlju govoreći: 'Maču, prođi ovom zemljom!' da istrijebim u njoj sve ljude i stoku,
“या यदि मैं उस देश के विरुद्ध तलवार उठाऊं और ये कहूं, ‘पूरे देश में तलवार चले,’ और मैं उस देश के लोगों और उनके जानवरों को मार डालूं,
18 a u njoj se nađu samo ona tri čovjeka, života mi moga - riječ je Jahve Gospoda - oni neće spasiti ni sinova ni kćeri nego samo sebe.
तो मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, चाहे यदि ये तीनों व्यक्ति भी वहां होते, वे अपने खुद के बेटे-बेटियों को भी बचा न पाते. वे अकेले ही बचते.
19 Ili, ako ja pošaljem na tu zemlju kugu te izlijem na nju gnjev i pokolj da zatrem u njoj sve ljude i stoku,
“या यदि मैं उस देश में महामारी भेजूं और उस देश के लोगों और उनके जानवरों को मारते हुए रक्तपात के द्वारा उस पर अपना कोप प्रगट करूं,
20 a u njoj preostanu samo ona tri čovjeka, Noa, Daniel i Job, života mi moga - riječ je Jahve Gospoda - oni neće spasiti ni sinova ni kćeri nego samo sebe svojom pravednošću.”
तो मैं अपने जीवन की शपथ खाकर कहता हूं, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है, चाहे यदि नोहा, दानिएल तथा अय्योब भी वहां होते, तो वे न तो अपने बेटे को बचा पाते और न ही अपनी बेटी को. वे अपने धर्मीपन के कारण सिर्फ अपने आपको बचा पाते.
21 Ovako govori Jahve Gospod: “Ipak, ako na Jeruzalem pustim sva svoja četiri ljuta biča - mač, glad, divlju zvjerad i kugu - da zatrem u njemu sve ljude i stoku,
“क्योंकि परम प्रधान याहवेह का यह कहना है: कितनी दयनीय स्थिति होगी जब मैं येरूशलेम पर ये चार प्रकार के दंड लाऊंगा—तलवार, अकाल, जंगली जानवर और महामारी, ताकि इसके लोग और उनके जानवर मारे जाएं!
22 u njemu će ipak preživjeti Ostatak koji će spasiti sinove i kćeri. I evo, oni će doći k vama da vidite njihovo vladanje i njihova djela i da se utješite, jer ćete upoznati: što god poduzeh protiv Jeruzalema, ne učinih bez razloga.
फिर भी कुछ लोग जीवित रहेंगे—बेटे और बेटियां, जिन्हें यहां से बाहर लाया जाएगा. वे तुम्हारे पास आएंगे, और जब तुम उनके आचरण एवं उनके कार्यों को देखोगे, तो तुम्हें उस विपत्ति के बारे में सांत्वना मिलेगी जिसे मैंने येरूशलेम पर लाया है—हर एक विपत्ति जिसे मैंने इस पर लाया है.
23 Da, kad vidite njihovo vladanje i njihova djela, utješit ćete se, jer ćete upoznati da ne učinih bez razloga što god poduzeh protiv Jeruzalema - riječ je Jahve Gospoda.”
तुम्हें सांत्वना मिलेगी जब तुम उनके आचरण और उनके कार्यों को देखोगे, क्योंकि तब तुम जानोगे कि येरूशलेम में मैंने जो कुछ किया है, वह बिना कारण के नहीं किया है, परम प्रधान याहवेह की घोषणा है.”