< Ezekiel 12 >

1 Opet mi dođe riječ Jahvina:
फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
2 “Sine čovječji! Ti boraviš u rodu odmetničkom koji ima oči, a ne vidi, uši ima, a ne čuje, jer su rod odmetnički.
“हे मनुष्य के सन्तान, तू बलवा करनेवाले घराने के बीच में रहता है, जिनके देखने के लिये आँखें तो हैं, परन्तु नहीं देखते; और सुनने के लिये कान तो हैं परन्तु नहीं सुनते; क्योंकि वे बलवा करनेवाले घराने के हैं।
3 Zato, sine čovječji, spremi izgnanički zavežljaj i njima na oči obdan se seli: seli se iz svojega mjesta u drugo, ne bi li uvidjeli da su rod odmetnički.
इसलिए हे मनुष्य के सन्तान, दिन को बँधुआई का सामान तैयार करके उनके देखते हुए उठ जाना, उनके देखते हुए अपना स्थान छोड़कर दूसरे स्थान को जाना। यद्यपि वे बलवा करनेवाले घराने के हैं, तो भी सम्भव है कि वे ध्यान दें।
4 Obdan, njima na oči, iznesi zavežljaj, zavežljaj izgnanički, a iziđi obnoć na njihove oči kao što se odlazi u izgnanstvo.
इसलिए तू दिन को उनके देखते हुए बँधुआई के सामान को निकालना, और तब तू साँझ को बँधुआई में जानेवाले के समान उनके देखते हुए उठ जाना।
5 Njima na oči prokopaj zid i kroza nj izađi.
उनके देखते हुए दीवार को फोड़कर उसी से अपना सामान निकालना।
6 I njima na oči vrgni zavežljaj na ramena i po mrkloj noći iziđi. Pokrij lice da ne vidiš zemlju, jer te postavih kao znamenje domu Izraelovu!”
उनके देखते हुए उसे अपने कंधे पर उठाकर अंधेरे में निकालना, और अपना मुँह ढाँपे रहना कि भूमि तुझे न देख पड़े; क्योंकि मैंने तुझे इस्राएल के घराने के लिये एक चिन्ह ठहराया है।”
7 Učinih kako mi bijaše zapovjeđeno: obdan iznesoh zavežljaj, zavežljaj izgnanički, a obnoć prokopah zid rukama i njima na oči po mrkloj noći vrgoh zavežljaj na ramena.
उस आज्ञा के अनुसार मैंने वैसा ही किया। दिन को मैंने अपना सामान बँधुआई के सामान के समान निकाला, और साँझ को अपने हाथ से दीवार को फोड़ा; फिर अंधेरे में सामान को निकालकर, उनके देखते हुए अपने कंधे पर उठाए हुए चला गया।
8 Ujutro mi dođe riječ Jahvina:
सवेरे यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
9 “Sine čovječji, zapita li te dom Izraelov, dom odmetnički: 'Što to radiš?'
“हे मनुष्य के सन्तान, क्या इस्राएल के घराने ने अर्थात् उस बलवा करनेवाले घराने ने तुझ से यह नहीं पूछा, ‘यह तू क्या करता है?’
10 ti mu reci: 'Ovako govori Jahve Gospod! Ovo je proroštvo knezu jeruzalemskom i svemu domu Izraelovu koji je u Jeruzalemu.'
१०तू उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है: यह प्रभावशाली वचन यरूशलेम के प्रधान पुरुष और इस्राएल के सारे घराने के विषय में है जिसके बीच में वे रहते हैं।’
11 Reci: 'Ja sam vam znamenje! Kako ja uradih, tako će biti njima: svi ćete se morati seliti u izgnanstvo!
११तू उनसे कह, ‘मैं तुम्हारे लिये चिन्ह हूँ; जैसा मैंने किया है, वैसा ही इस्राएली लोगों से भी किया जाएगा; उनको उठकर बँधुआई में जाना पड़ेगा।’
12 Knez njihov morat će vrći zavežljaj na ramena i po mrkloj noći izaći. Prokopat će zid da izađe kroza nj i lice će pokriti rukama da očima ne vidi zemlje.
१२उनके बीच में जो प्रधान है, वह अंधेरे में अपने कंधे पर बोझ उठाए हुए निकलेगा; वह अपना सामान निकालने के लिये दीवार को फोड़ेगा, और अपना मुँह ढाँपे रहेगा कि उसको भूमि न देख पड़े।
13 Ja ću mu razapeti mrežu, i uhvatit će se u moju zamku, i odvest ću ga u Babilon, u zemlju kaldejsku. Ali je on neće ugledati i ondje će život ostaviti.
१३और मैं उस पर अपना जाल फैलाऊँगा, और वह मेरे फंदे में फँसेगा; और मैं उसे कसदियों के देश के बाबेल में पहुँचा दूँगा; यद्यपि वह उस नगर में मर जाएगा, तो भी उसको न देखेगा।
14 A sve one oko njega, pomagače i čete, raspršit ću u sve vjetrove i svoj mač ću trgnuti na njih.
१४जितने उसके सहायक उसके आस-पास होंगे, उनको और उसकी सारी टोलियों को मैं सब दिशाओं में तितर-बितर कर दूँगा; और तलवार खींचकर उनके पीछे चलवाऊँगा।
15 A kad ih raspršim među narode i rasijem po zemljama, znat će da sam ja Jahve.
१५जब मैं उन्हें जाति-जाति में तितर-बितर कर दूँगा, और देश-देश में छिन्न भिन्न कर दूँगा, तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।
16 Ipak, ostavit ću nekolicinu koji će umaći maču, gladi i kugi, da među narodima kamo prispiju pripovijedaju svoje gadosti; neka se zna da sam ja Jahve.'”
१६परन्तु मैं उनमें से थोड़े से लोगों को तलवार, भूख और मरी से बचा रखूँगा; और वे अपने घृणित काम उन जातियों में बखान करेंगे जिनके बीच में वे पहुँचेंगे; तब वे जान लेंगे कि मैं यहोवा हूँ।”
17 I dođe mi riječ Jahvina:
१७तब यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
18 “Sine čovječji, jedi kruha zabrinuto i pij vode sa zebnjom i sa strepnjom!
१८“हे मनुष्य के सन्तान, काँपते हुए अपनी रोटी खाना और थरथराते और चिन्ता करते हुए अपना पानी पीना;
19 I reci puku zemlje: 'Ovako govori Jahve Gospod Jeruzalemcima u zemlji Izraelovoj: Zabrinuto će jesti kruha i sa strepnjom piti vode, jer će im zemlja opustjeti i ostat će bez igdje ičega s bezakonja žitelja svojih.
१९और इस देश के लोगों से यह कहना, कि प्रभु यहोवा यरूशलेम और इस्राएल के देश के निवासियों के विषय में यह कहता है, वे अपनी रोटी चिन्ता के साथ खाएँगे, और अपना पानी विस्मय के साथ पीएँगे; क्योंकि देश अपने सब रहनेवालों के उपद्रव के कारण अपनी सारी भरपूरी से रहित हो जाएगा।
20 I svi gradovi, sada napučeni, bit će poharani, a sva zemlja opustošena. I znat će da sam ja Jahve!'”
२०बसे हुए नगर उजड़ जाएँगे, और देश भी उजाड़ हो जाएगा; तब तुम लोग जान लोगे कि मैं यहोवा हूँ।”
21 I dođe mi riječ Jahvina:
२१फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
22 “Sine čovječji, kakve su vam to priče o zemlji Izraelovoj? Govori se: 'Gle, prolaze dani, a od proroštva ništa!'
२२“हे मनुष्य के सन्तान यह क्या कहावत है जो तुम लोग इस्राएल के देश में कहा करते हो, ‘दिन अधिक हो गए हैं, और दर्शन की कोई बात पूरी नहीं हुई?’
23 Zato im reci: Ovako govori Jahve Gospod: 'Dokončat ću te priče i neće se više ponavljati u Izraelu.' Reci im: 'Bliže se već dani i sva će se proroštva moja ispuniti!
२३इसलिए उनसे कह, ‘प्रभु यहोवा यह कहता है: मैं इस कहावत को बन्द करूँगा; और यह कहावत इस्राएल पर फिर न चलेगी।’ और तू उनसे कह कि वह दिन निकट आ गया है, और दर्शन की सब बातें पूरी होने पर हैं।
24 Jer neće više biti u domu Izraelovu varavih viđenja, ni lažnih proroštava kojima ljude bijahu zavodili.
२४क्योंकि इस्राएल के घराने में न तो और अधिक झूठे दर्शन की कोई बात और न कोई चिकनी-चुपड़ी बात फिर कही जाएगी।
25 Jer što ja, Jahve Gospod, govorim, to će i biti, i riječ se neće odgoditi! Da! Još za vaših dana, rode odmetnički, riječ ću izgovoriti i izvršiti.' Tako govori Jahve Gospod!”
२५क्योंकि मैं यहोवा हूँ; जब मैं बोलूँ, तब जो वचन मैं कहूँ, वह पूरा हो जाएगा। उसमें विलम्ब न होगा, परन्तु, हे बलवा करनेवाले घराने तुम्हारे ही दिनों में मैं वचन कहूँगा, और वह पूरा हो जाएगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”
26 I dođe mi riječ Jahvina:
२६फिर यहोवा का यह वचन मेरे पास पहुँचा,
27 “Sine čovječji! Evo što se govori u domu Izraelovu: 'Viđenje što ga ovaj ugleda za dane je daleke! Prorokuje za daleka vremena!'
२७“हे मनुष्य के सन्तान, देख, इस्राएल के घराने के लोग यह कह रहे हैं कि जो दर्शन वह देखता है, वह बहुत दिन के बाद पूरा होनेवाला है; और कि वह दूर के समय के विषय में भविष्यद्वाणी करता है।
28 Zato im reci: Ovako govori Jahve Gospod: 'Nijedna riječ moja neće se više odgoditi! Što rekoh, rečeno je, i sve će se ispuniti!' - riječ je Jahve Gospoda.”
२८इसलिए तू उनसे कह, प्रभु यहोवा यह कहता है: मेरे किसी वचन के पूरा होने में फिर विलम्ब न होगा, वरन् जो वचन मैं कहूँ, वह निश्चय पूरा होगा, प्रभु यहोवा की यही वाणी है।”

< Ezekiel 12 >