< Izlazak 1 >

1 Ovo su imena Izraelovih sinova koji su s Jakovom sišli u Egipat, svaki sa svojim domom:
इस्राईल के बेटों के नाम जो अपने — अपने घराने को लेकर या'क़ूब के साथ मिस्र में आए यह हैं:
2 Ruben, Šimun, Levi i Juda;
रूबिन, शमौन, लावी, यहूदाह,
3 Jisakar, Zebulun i Benjamin;
इश्कार, ज़बूलून, बिनयमीन,
4 Dan i Naftali; Gad i Ašer.
दान, नफ़्ताली, जद्द, आशर
5 U svemu Jakovljevih potomaka bijaše sedamdeset duša. A Josip je već bio u Egiptu.
और सब जानें जो या'क़ूब के सुल्ब से पैदा हुई सत्तर थीं, और यूसुफ़ तो मिस्र में पहले ही से था।
6 I umre Josip, a pomru i sva njegova braća i sav onaj naraštaj.
और यूसुफ़ और उसके सब भाई और उस नसल के सब लोग मर मिटे।
7 Ali su Izraelci bili rodni, namnožili se i silno ojačali, tako da su napučili zemlju.
और इस्राईल की औलाद क़ामयाब और ज़्यादा ता'दाद और फ़िरावान और बहुत ताक़तवर हो गई और वह मुल्क उनसे भर गया।
8 Uto u Egiptu zavlada novi kralj koji nije poznavao Josipa.
तब मिस्र में एक नया बादशाह हुआ जो यूसुफ़ को नहीं जानता था।
9 I reče on svome puku: “Eto, sinovi su Izraelovi postali narod brojan i moćniji od nas.
और उसने अपनी क़ौम के लोगों से कहा, “देखो इस्राईली हम से ज़्यादा और ताक़तवर हो गए हैं।
10 Hajde, postupimo mudro s njima: spriječimo im porast, da se u slučaju rata ne pridruže našim neprijateljima, da ne udare na nas i napokon ne odu iz zemlje.”
इसलिए आओ, हम उनके साथ हिकमत से पेश आएँ, ऐसा न हो कि जब वह और ज़्यादा हो जाएँ और उस वक़्त जंग छिड़ जाए तो वह हमारे दुश्मनों से मिल कर हम से लड़ें और मुल्क से निकल जाएँ।”
11 I postaviše nad njima nadglednike da ih tlače teškim radovima. Tako su faraonu sagradili gradove-skladišta: Pitom i Ramses.
इसलिए उन्होंने उन पर बेगार लेने वाले मुक़र्रर किए जो उनसे सख़्त काम लेकर उनको सताएँ। तब उन्होंने फ़िर'औन के लिए ज़ख़ीरे के शहर पितोम और रा'मसीस बनाए।
12 Ali što su ih više tlačili, oni se još više množili, napredovali i širili se, tako da su Egipćani strahovali od Izraelaca.
तब उन्होंने जितना उनको सताया वह उतना ही ज़्यादा बढ़ते और फैलते गए, इसलिए वह लोग बनी — इस्राईल की तरफ़ से फ़िक्रमन्द ही गए।
13 I Egipćani se okrutno obore na Izraelce.
और मिस्रियों ने बनी — इस्राईल पर तशद्दुद कर — कर के उनसे काम कराया।
14 Ogorčavali su im život teškim radovima: pravljenjem meljte i opeke, različitim poljskim poslovima i svakovrsnim naporima koje im nemilosrdno nametahu.
और उन्होंने उनसे सख़्त मेहनत से गारा और ईंट बनवा — बनवाकर और खेत में हर क़िस्म की ख़िदमत ले — लेकर उनकी ज़िन्दगी कड़वी की; उनकी सब ख़िदमतें जो वह उनसे कराते थे दुख की थीं।
15 Egipatski se kralj obrati i na hebrejske babice, od kojih jednoj bijaše ime Šifra, a drugoj Pua, pa im naredi:
तब मिस्र के बादशाह ने'इब्रानी दाइयों से जिनमें एक का नाम सिफ़रा और दूसरी का नाम फू'आ था बातें की,
16 “Kad u porodu pomažete Hebrejkama, dobro pogledajte oba kamena sjedala: ako je muško dijete, ubijte ga; ako je žensko, neka živi.
और कहा, “जब 'इब्रानी 'औरतों के तुम बच्चा जनाओ और उनको पत्थर की बैठकों पर बैठी देखो, तो अगर बेटा हो तो उसे मार डालना, और अगर बेटी हो तो वह जीती रहे।”
17 Ali su se babice bojale Boga i nisu činile kako im je naredio egipatski kralj, nego su ostavljale na životu mušku djecu.
लेकिन वह दाइयाँ ख़ुदा से डरती थीं, तब उन्होंने मिस्र के बादशाह का हुक्म न माना बल्कि लड़कों को ज़िन्दा छोड़ देती थीं।
18 Stoga egipatski kralj pozove babice pa im rekne: “Zašto ste tako radile i na životu ostavljale mušku djecu?”
फिर मिस्र के बादशाह ने दाइयों को बुलवा कर उनसे कहा, “तुम ने ऐसा क्यूँ किया कि लड़कों को ज़िन्दा रहने दिया?”
19 Nato babice odgovore faraonu: “Hebrejke nisu kao egipatske žene. One su životne. Prije nego babica dođe k njima, one već rode.”
दाइयों ने फ़िर'औन से कहा, “'इब्रानी 'औरतें मिस्री 'औरतों की तरह नहीं हैं। वह ऐसी मज़बूत होती हैं कि दाइयों के पहुँचने से पहले ही जनकर फ़ारिग़ हो जाती हैं।”
20 Bog je to babicama za dobro primio. Narod se množio i silno porastao.
तब ख़ुदा ने दाइयों का भला किया और लोग बढ़े और बहुत ज़बरदस्त हो गए।
21 A kako su se babice bojale Boga, on ih obdari potomstvom.
और इस वजह से कि दाइयाँ ख़ुदा से डरी, उसने उनके घर आबाद कर दिए।
22 Onda faraon izda naredbu svemu svome narodu: “Svako muško dijete koje se rodi Hebrejima bacite u Rijeku! Na životu ostavite samo žensku djecu.”
और फ़िर'औन ने अपनी क़ौम के सब लोगों को ताकीदन कहा, “उनमें जो बेटा पैदा हो तुम उसे दरिया में डाल देना, और जो बेटी हो उसे ज़िन्दा छोड़ना।”

< Izlazak 1 >