< Izlazak 5 >

1 Poslije toga odu Mojsije i Aron pa reknu faraonu: “Ovako veli Jahve, Bog Izraelov: 'Pusti narod moj da ode i u moju čast slavi svetkovinu.'”
इसके पश्चात् मूसा और हारून ने जाकर फ़िरौन से कहा, “इस्राएल का परमेश्वर यहोवा यह कहता है, ‘मेरी प्रजा के लोगों को जाने दे, कि वे जंगल में मेरे लिये पर्व करें।’”
2 “Tko je taj Jahve da ga ja poslušam”, odvrati faraon, “i pustim Izraelce? Ja toga Jahvu ne znam niti ću pustiti Izraelce.”
फ़िरौन ने कहा, “यहोवा कौन है कि मैं उसका वचन मानकर इस्राएलियों को जाने दूँ? मैं यहोवा को नहीं जानता, और मैं इस्राएलियों को नहीं जाने दूँगा।”
3 “Bog Hebreja objavio nam se”, rekoše. “Zato nas pusti da odemo tri dana hoda u pustinju i prinesemo žrtvu Jahvi, Bogu svome, da se na nas ne obori pomorom ili mačem.”
उन्होंने कहा, “इब्रियों के परमेश्वर ने हम से भेंट की है; इसलिए हमें जंगल में तीन दिन के मार्ग पर जाने दे, कि अपने परमेश्वर यहोवा के लिये बलिदान करें, ऐसा न हो कि वह हम में मरी फैलाए या तलवार चलवाए।”
4 Nato im odvrati egipatski kralj: “Mojsije i Arone, zašto odvraćate svijet od njegovih dužnosti? Idite na svoj posao.
मिस्र के राजा ने उनसे कहा, “हे मूसा, हे हारून, तुम क्यों लोगों से काम छुड़वाना चाहते हो? तुम जाकर अपने-अपने बोझ को उठाओ।”
5 Sad kad se svjetina tako umnožila”, nastavi faraon, “vi biste ih od posla odvratili?”
और फ़िरौन ने कहा, “सुनो, इस देश में वे लोग बहुत हो गए हैं, फिर तुम उनको उनके परिश्रम से विश्राम दिलाना चाहते हो!”
6 Istoga dana izda faraon naredbu nadglednicima i bilježnicima:
फ़िरौन ने उसी दिन उन परिश्रम करवानेवालों को जो उन लोगों के ऊपर थे, और उनके सरदारों को यह आज्ञा दी,
7 “Ne pribavljajte više ovome narodu slame kao do sada. Neka idu sami i sebi je skupljaju.
“तुम जो अब तक ईंटें बनाने के लिये लोगों को पुआल दिया करते थे वह आगे को न देना; वे आप ही जाकर अपने लिये पुआल इकट्ठा करें।
8 A zahtijevajte od njih istu količinu opeke koju su pravili i dosad. Ne smanjujte je! Lijenčine su. Zato viču: 'Hajdemo prinijeti žrtvu Bogu svome!'
तो भी जितनी ईंटें अब तक उन्हें बनानी पड़ती थीं उतनी ही आगे को भी उनसे बनवाना, ईंटों की गिनती कुछ भी न घटाना; क्योंकि वे आलसी हैं; इस कारण वे यह कहकर चिल्लाते हैं, ‘हम जाकर अपने परमेश्वर के लिये बलिदान करें।’
9 Navalite poslove na taj svijet: neka rade, da ne obraćaju pažnje klevetama!”
उन मनुष्यों से और भी कठिन सेवा करवाई जाए कि वे उसमें परिश्रम करते रहें और झूठी बातों पर ध्यान न लगाएँ।”
10 Sad dođu nadglednici naroda i njegovi bilježnici te svijetu objave: “Ovako poručuje faraon: 'Neću vam više nabavljati slame.
१०तब लोगों के परिश्रम करानेवालों ने और सरदारों ने बाहर जाकर उनसे कहा, “फ़िरौन इस प्रकार कहता है, ‘मैं तुम्हें पुआल नहीं दूँगा।
11 Vi sami morate ići i tražiti je gdje god je možete naći. Ali zato neću smanjiti vaš posao.'”
११तुम ही जाकर जहाँ कहीं पुआल मिले वहाँ से उसको बटोरकर ले आओ; परन्तु तुम्हारा काम कुछ भी नहीं घटाया जाएगा।’”
12 Stoga se narod raziđe po svoj zemlji egipatskoj da skuplja strnjiku namjesto slame.
१२इसलिए वे लोग सारे मिस्र देश में तितर-बितर हुए कि पुआल के बदले खूँटी बटोरें।
13 A nadglednici ih gonili: “Morate svakoga dana svršiti jednako posla kao i onda dok ste slamu dobivali.”
१३परिश्रम करनेवाले यह कह-कहकर उनसे जल्दी करते रहे कि जिस प्रकार तुम पुआल पाकर किया करते थे उसी प्रकार अपना प्रतिदिन का काम अब भी पूरा करो।
14 A bilježnike koje faraonovi nadglednici bijahu postavili nad Izraelcima tukli su i korili: “Zašto niste ni jučer ni danas napravili opeke koliko i prije?”
१४और इस्राएलियों में से जिन सरदारों को फ़िरौन के परिश्रम करानेवालों ने उनका अधिकारी ठहराया था, उन्होंने मार खाई, और उनसे पूछा गया, “क्या कारण है कि तुम ने अपनी ठहराई हुई ईंटों की गिनती के अनुसार पहले के समान कल और आज पूरी नहीं कराई?”
15 Onda bilježnici Izraelaca odu i potuže se faraonu: “Zašto ovako postupaš sa svojim slugama?
१५तब इस्राएलियों के सरदारों ने जाकर फ़िरौन की दुहाई यह कहकर दी, “तू अपने दासों से ऐसा बर्ताव क्यों करता है?
16 Tvoje sluge više ne dobivaju slame, a ipak se od nas traži: napravite opeku? Čak i tuku tvoje sluge, a kriv je tvoj narod!”
१६तेरे दासों को पुआल तो दिया ही नहीं जाता और वे हम से कहते रहते हैं, ‘ईंटें बनाओ, ईंटें बनाओ,’ और तेरे दासों ने भी मार खाई है; परन्तु दोष तेरे ही लोगों का है।”
17 “Lijenčine ste vi! Lijenčine!” - odgovori faraon. “Stoga i kažete: 'Hajdemo da prinesemo žrtvu Jahvi!'
१७फ़िरौन ने कहा, “तुम आलसी हो, आलसी; इसी कारण कहते हो कि हमें यहोवा के लिये बलिदान करने को जाने दे।
18 Nosite se na posao! Slama vam se neće davati, ali morate praviti određene količine opeke.”
१८अब जाकर अपना काम करो; और पुआल तुम को नहीं दिया जाएगा, परन्तु ईंटों की गिनती पूरी करनी पड़ेगी।”
19 Bilježnici Izraelaca nađu se na muci zbog naredbe: “Svakodnevnu količinu opeke ne smijete smanjiti!”
१९जब इस्राएलियों के सरदारों ने यह बात सुनी कि उनकी ईंटों की गिनती न घटेगी, और प्रतिदिन उतना ही काम पूरा करना पड़ेगा, तब वे जान गए कि उनके संकट के दिन आ गए हैं।
20 Otišavši od faraona, naiđu na Mojsija i Arona, koji su ih čekali.
२०जब वे फ़िरौन के सम्मुख से बाहर निकल आए तब मूसा और हारून, जो उनसे भेंट करने के लिये खड़े थे, उन्हें मिले।
21 “Neka vas Jahve ima na oku i sudi vam!” - dobace im. “Omrazili ste nas kod faraona i njegovih dvorana; dali ste im mač u ruke da nas pobiju.”
२१और उन्होंने मूसा और हारून से कहा, “यहोवा तुम पर दृष्टि करके न्याय करे, क्योंकि तुम ने हमको फ़िरौन और उसके कर्मचारियों की दृष्टि में घृणित ठहराकर हमें घात करने के लिये उनके हाथ में तलवार दे दी है।”
22 Mojsije se vrati Jahvi i reče: “Zašto, Gospodine, nanosiš štetu svome puku? Zašto si me poslao?
२२तब मूसा ने यहोवा के पास लौटकर कहा, “हे प्रभु, तूने इस प्रजा के साथ ऐसी बुराई क्यों की? और तूने मुझे यहाँ क्यों भेजा?
23 Otkad sam ja stupio pred faraona i progovorio mu u tvoje ime, on još gore postupa s ovim narodom. A ti ništa ne poduzimaš da izbaviš svoj narod.”
२३जब से मैं तेरे नाम से फ़िरौन के पास बातें करने के लिये गया तब से उसने इस प्रजा के साथ बुरा ही व्यवहार किया है, और तूने अपनी प्रजा का कुछ भी छुटकारा नहीं किया।”

< Izlazak 5 >