< Izlazak 39 >

1 Od ljubičastog, crvenog i tamnocrvenog prediva naprave lijepo izrađeno ruho za službu u Svetištu; naprave svetu odjeću Aronu, kako je Jahve naredio Mojsiju.
और उन्होंने मक़दिस में ख़िदमत करने के लिए आसमानी और अर्ग़वानी और सुर्ख़ बेल बूटे कढ़े हुए लिबास और हारून के लिए पाक लिबास, जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म दिया था बनाए।
2 Oplećak naprave od zlata, ljubičastog, crvenog i tamnocrvenog prediva i prepredenog lana.
और उसने सोने, और आसमानी और अर्ग़वानी और सुर्ख़ रंग के कपड़ों और बारीक बटे हुए कतान का अफ़ोद बनाया।
3 Skuju zlatne pločice, a onda ih na niti izrežu da ih vještački uvezu u ljubičasto, crveno i tamnocrveno predivo i prepredeni lan.
और उन्होंने सोना पीट पीट कर पतले — पतले पत्तर और पतरों को काट — काट कर तार बनाए, ताकि आसमानी और अर्ग़वानी और सुर्ख़ रंग के कपड़ों और बारीक बटे हुए कतान पर माहिर उस्ताद की तरह उनसे ज़रदोज़ी करें।
4 Za oplećak naprave poramenice koje su bile s njim sastavljene na svoja dva kraja;
और अफ़ोद को जोड़ने के लिए उन्होंने दो मोंढे बनाए और उनके दोनों सिरों को मिलाकर बाँध दिया।
5 tkanica što je na njemu stajala bila je napravljena od zlata, ljubičastog, crvenog i tamnocrvenog prediva i prepredenog lana kao i on, i u jednome komadu s njim, kako je Jahve naredio Mojsiju.
और उसके कसने के लिए कारीगरी से बुना हुआ कमरबन्द जो उसके ऊपर था, वह भी उसी टुकड़े और बनावट का था, या'नी सोने और आसमानी और अर्ग़वानी और सुर्ख़ रंग के कपड़ों और बारीक बटे हुए कतान का बना हुआ था; जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
6 Kamenje oniksa optoče obrubom od zlata. Na njima su, kao što se režu pečati, bila urezana imena Izraelovih sinova.
और उन्होंने सुलेमानी पत्थर काट कर साफ़ किए जो सोने के ख़ानों में जड़े गए, और उन पर अँगूठी के नक़्श की तरह बनी इस्राईल के नाम खुदे थे।
7 Njih stave na poramenice oplećka da budu spomen-kamenje sinovima Izraelovim, kako je Jahve naredio Mojsiju.
और उसने उनको अफ़ोद के मोंढों पर लगाया ताकि वह बनी — इस्राईल की यादगारी के पत्थर हों, जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
8 I naprsnik izrade radovima vještaka kao i oplećak: od zlata, ljubičastog, crvenog i tamnocrvenog prediva i prepredenog lana.
और उसने अफ़ोद की बनावट का सीनाबन्द तैयार किया जो माहिर उस्ताद के हाथ का काम था, या'नी वह सोने और आसमानी और अर्ग़वानी और सुर्ख़ रंग के कपड़ों और बारीक बटे हुए कतान का बना हुआ था।
9 Naprsnik načiniše četverouglast, dvostruk; bio je pedalj dug, pedalj širok, a predvostručen.
वह चौकोर था; उन्होंने उस सीनाबन्द को दोहरा बनाया और दोहरा होने पर उसकी लम्बाई एक बालिश्त और चौड़ाई एक बालिश्त थी।
10 Umetnu u nj četiri reda dragulja. Prvi red bijaše od rubina, topaza i alema;
इस पर चार कतारों में उन्होंने जवाहर जड़े। याकू़त — ए — सुर्ख़, और पुखराज, और ज़मुर्रुद की कतार तो पहली कतार थी।
11 drugi red od smaragda, safira i ametista;
और दूसरी क़तार में गौहर — ए — शब चराग़, और नीलम, और हीरा:
12 treći red od hijacinta, ahata i leca;
तीसरी कतार में लश्म, और यश्म, और याकू़त:
13 a četvrti red od krizolita, oniksa i jaspisa. Sve je bilo zlatom obrubljeno.
चौथी क़तार में फ़ीरोज़ा, और संग — ए — सुलेमानी, और ज़बरजद; यह सब अलग — अलग सोने के ख़ानों में जड़े हुए थे।
14 Na kamenima su bila imena Izraelovih sinova. Na broj ih je bilo dvanaest, kao i njihovih imena. Bila su urezana kao i pečati - svaki kamen s imenom jednoga od dvanaest plemena.
और यह पत्थर इस्राईल के बेटों के नामों के शुमार के मुताबिक़ बारह थे और अँगूठी के नक़्श की तरह बारह क़बीलों में से एक — एक का नाम अलग — अलग एक एक पत्थर पर ख़ुदा था।
15 Za naprsnik naprave lančiće od čistoga zlata kao zasukane uzice.
और उन्होंने सीना बन्द पर डोरी की तरह गुन्धी हुई ख़ालिस सोने की ज़न्जीरें बनाई।
16 Naprave zatim dva zlatna okvira i dva zlatna kolutića pa pričvrste oba kolutića za dva gornja ugla naprsnika.
और उन्होंने सोने के दो ख़ाने और सोने के दो कड़े बनाए और दोनों कड़ों को सीनाबन्द के दोनों सिरों पर लगाया।
17 Sad privežu ovdje zasukane uzice od zlata za dva kolutića što su bila pričvšćena za uglove naprsnika.
और सोने की दोनों गुन्धी हुई ज़न्जीरें उन कड़ों में पहनाई जो सीनाबन्द के सिरों पर थे
18 Druga dva kraja zasukanih uzica pričvrste za dva okvira. Tako ih povežu za poramenice oplećka sprijeda.
और दोनों गुन्धी हुई ज़न्जीरों के बाक़ी दोनों सिरों को दोनों ख़ानो में जड़कर उनको अफ़ोद के दोनों मोंढों पर सामने के रुख़ लगाया।
19 Potom načine dva zlatna kolutića pa ih pričvrste za dva kraja naprsnika uz nutarnji rub, okrenut prema oplećku.
और उन्होंने सोने के दो कड़े और बना कर उनको सीना बन्द के दोनो सिरों के उस हाशिये में लगाया जिस का रुख़ अन्दर अफ़ोद की तरफ़ था।
20 Još naprave dva zlatna kolutića te ih pričvrste za donji, prednji kraj poramenice oplećka, pokraj mjesta gdje se veže, povrh tkanice oplećka.
और उन्होंने सोने के दो कड़े और बना कर उनको अफ़ोद के दोनों मेढ़ों के सामने के हिस्से में अन्दर के रुख़ जहाँ अफ़ोद जुड़ा था लगाया ताकि वह अफ़ोद के कारीगरी से बुने हुए पटके के ऊपर रहे।
21 Svežu kolutiće naprsnika s kolutićima oplećka modrom vrpcom, tako da naprsnik stoji nad tkanicom oplećka i da se s oplećka ne mogne odvojiti, kako je Jahve Mojsiju naredio.
और उन्होंने सीना बन्द को लेकर उसके कड़े को अफ़ोद के कड़ों के साथ एक नीले फ़ीते से इस तरह बाँधा कि वह अफ़ोद के कारीगरी से बने हुए पटके के ऊपर रहे और सीना बन्द ढीला होकर अफ़ोद से अलग न होने पाए जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म दिया था।
22 Naprave i ogrtač za oplećak, sav satkan od ljubičastog prediva.
और उसने अफ़ोद का जुब्बा बुन कर बिल्कुल आसमानी रंग का बनाया।
23 U sredini je ogrtača bio prorez kao otvor na oklopu, prorez naokolo opšiven, da se ogrtač ne podere.
और उसका गिरेबान ज़िरह के गिरेबान की तरह बीच में था और उसके चारों तरफ़ गोट लगी हुई थी ताकि वह फट न जाए।
24 O donjem rubu ogrtača načine šipke od ljubičastog, crvenog i tamnocrvenog prediva i prepredenog lana.
और उन्होंने उसके दामन के घेरे में आसमानी और अर्ग़वानी और सुर्ख़ रंग के बटे हुए तार से अनार बनाये।
25 A načine i zvonca od čistog zlata, pa zvonca privežu među šipke; sve naokolo donjeg ruba ogrtača između šipaka:
और ख़ालिस सोंने की घंटियाँ बना कर उनको जुब्बे के दामन के घेरे में चारों तरफ़ अनारों के बीच लगाया।
26 zvonce pa šipak, zvonce pa šipak okolo donjeg ruba ogrtača za vršenje službe, kako je Jahve naredio Mojsiju.
तब जुब्बे के दामन के सारे घेरे में ख़िदमत करने के लिए एक — एक घन्टी थी और फिर एक — एक अनार जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म दिया था।
27 Zatim od otkanog lana načine košulje Aronu i njegovim sinovima;
और उन्होंने बारीक कतान के बुने हुए कुरते हारून और उसके बेटों के लिए बनाये।
28 a naprave i mitru od lana i kape od lana; platnene gaće načine od prepredenog lana.
और बारीक कतान का 'अमामा, और बारीक कतान की ख़ूबसूरत पगड़ियाँ, और बारीक बटे हुए कतान के पजामे,
29 I pasovi su bili od prepredenog lana i od ljubičastog, crvenog i tamnocrvenog prediva, iglama izvezeni, kako je Jahve Mojsiju naredio.
और बारीक बटे हुए कतान, और आसमानी अर्ग़वानी और सुर्ख़ रंग के कपड़ों का बेल बूटेदार कमरबन्द भी बनाया; जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
30 Načine i ploču, sveti vijenac, od čistoga zlata i na njoj urežu natpis kako se urezuje na pečatnome prstenu: “Posvećen Jahvi.”
और उन्होंने पाक ताज का पत्तर ख़ालिस सोने का बनाकर उस पर अँगूठी के नक़्श की तरह यह खुदवाया: ख़ुदावन्द के लिए पाक।
31 Za nju privežu modru vrpcu da je mogu svezati na vrhu mitre, kako je Jahve naredio Mojsiju.
और उसे 'अमामे के साथ ऊपर बाँधने के लिए उसमे एक नीला फ़ीता लगाया, जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था।
32 Tako su bili završeni svi radovi na Prebivalištu, Šatoru sastanka. Izraelci su sve načinili onako kako je Jahve Mojsiju naredio da načine.
इस तरह ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के घर का सब काम ख़त्म हुआ और बनी इस्राईल ने सब कुछ जैसा ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म दिया था वैसा ही किया।
33 Onda donesu Mojsiju Prebivalište, Šator i sav njegov pribor: njegove kuke, njegove trenice, njegove priječnice, njegove stupove i njegova podnožja;
और वह घर को मूसा के पास लाए, या'नी ख़ेमा, और उसका सारा सामान, उसकी घुन्डियाँ, और तख़्ते, बेन्डे और सुतून और ख़ाने;
34 pokrov od učinjenih ovnujskih koža, pokrov od finih koža, zavjesu za zaklon;
और घटा टोप, मेंढों की सुर्ख़ रंगी हुई खालों का ग़िलाफ़ और तुख़स की खालों का ग़िलाफ़ और बीच का पर्दा;
35 Kovčeg svjedočanstva s njegovim motkama i Pomirilištem;
शहादत का सन्दूक़ और उसकी चोबें और सरपोश,
36 stol i sav njegov pribor, prinesene hljebove,
और मेज़ और उसके सब बर्तन और नज़्र की रोटी;
37 svijećnjak od čistoga zlata s njegovim svijećama - svijeće već u red stavljene - i sav njegov pribor i ulje za svjetlo;
और पाक शमा'दान और उसकी सजावट के चराग़ और उसके सब बर्तनऔर जलाने का तेल;
38 zlatni žrtvenik, ulje za pomazanje, miomirisni tamjan i zavjesu za ulaz Šatora;
और ज़र्रीन क़ुर्बानगाह, और मसह करने का तेल और ख़ुशबूदार ख़ुशबू और ख़ेमे के दरवाज़े का पर्दा;
39 žrtvenik od tuča s tučanom rešetkom; njegove motke i sav njegov pribor; umivaonik i njegov stalak;
और पीतल मढ़ा हुआ मज़बह, और पीतल की झंजरी, और उसकी चोबें और उसके सब बर्तन और हौज़ और उसकी कुर्सी;
40 zavjese za dvorište; njihove stupove i njihova podnožja, zavjesu za dvorišni ulaz, njegova užeta i njihove kočiće - sav pribor za službu u Prebivalištu, za Šator sastanka;
सहन के पर्दे और उनके सुतून और ख़ाने और सहन के दरवाज़े का पर्दा और उसकी रस्सियाँ और मेख़े और ख़ेमा — ए — इजितमा'अ के काम के लिए घर की इबादत के सब सामान;
41 lijepo izrađeno ruho za službu u Svetištu - svetu odjeću za svećenika Arona i odijela za svećeničku službu njegovih sinova.
और पाक मुक़ाम कि ख़िदमत के लिए कढ़े हुए लिबास और हारून काहिन के पाक लिबास और उसके बेटों के लिबास जिनको पहन कर उनको काहिन की ख़िदमत को अन्जाम देना था।
42 Upravo kako je Jahve Mojsiju naredio, tako su Izraelci sav posao obavili.
जो कुछ ख़ुदावन्द ने मूसा को हुक्म किया था उसी के मुताबिक़ बनी इस्राईल ने सब काम बनाया।
43 Mojsije pregleda sve radove i utvrdi da su ih dovršili: kako je Jahve naredio, onako su ih i napravili. I Mojsije ih blagoslovi.
और मूसा ने सब काम का मुलाहज़ा किया और देखा कि उन्होंने उसे कर लिया है जैसा ख़ुदावन्द ने हुक्म दिया था उन्होंने सब कुछ वैसा ही किया, और मूसा ने उनको बरकत दी।

< Izlazak 39 >