< Izlazak 30 >

1 “Napravi i žrtvenik za paljenje tamjana; napravi ga od bagremova drva.
“फिर धूप जलाने के लिये बबूल की लकड़ी की वेदी बनाना।
2 Neka bude lakat dug, lakat širok, u pravokut, i dva lakta visok. Neka mu roščići budu od jednoga komada s njim.
उसकी लम्बाई एक हाथ और चौड़ाई एक हाथ की हो, वह चौकोर हो, और उसकी ऊँचाई दो हाथ की हो, और उसके सींग उसी टुकड़े से बनाए जाएँ।
3 Obloži mu u čisto zlato: njegovu gornju plohu, njegove strane naokolo i njegove roščiće. Načini mu zlatan završni pojas naokolo.
और वेदी के ऊपरवाले पल्ले और चारों ओर के बाजुओं और सींगों को शुद्ध सोने से मढ़ना, और इसके चारों ओर सोने की एक बाड़ बनाना।
4 Načini mu dva zlatna koluta. Pričvrsti mu ih s dviju suprotnih strana ispod završnog pojasa. Kroz njih će se provlačiti motke za nošenje.
और इसकी बाड़ के नीचे इसके आमने-सामने के दोनों पल्लों पर सोने के दो-दो कड़े बनाकर इसके दोनों ओर लगाना, वे इसके उठाने के डंडों के खानों का काम देंगे।
5 Motke načini od bagremova drva i zlatom ih obloži.
डंडों को बबूल की लकड़ी के बनाकर उनको सोने से मढ़ना।
6 Postavi žrtvenik pred zavjesu što zastire Kovčeg Svjedočanstva - nasuprot Pomirilištu nad Svjedočanstvom - gdje ću se ja s tobom sastajati.
और तू उसको उस पर्दे के आगे रखना जो साक्षीपत्र के सन्दूक के सामने है, अर्थात् प्रायश्चितवाले ढकने के आगे जो साक्षीपत्र के ऊपर है, वहीं मैं तुझ से मिला करूँगा।
7 Neka na njemu Aron pali miomirisni tamjan svako jutro kad priprema svjetla;
और उसी वेदी पर हारून सुगन्धित धूप जलाया करे; प्रतिदिन भोर को जब वह दीपक को ठीक करे तब वह धूप को जलाए,
8 neka ga Aron opet pali u suton kad svjetla zapaljuje, da to bude svagdašnje kadiono prinošenje pred Jahvom u sve vaše naraštaje.
तब साँझ के समय जब हारून दीपकों को जलाए तब धूप जलाया करे, यह धूप यहोवा के सामने तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में नित्य जलाया जाए।
9 Ne prinosi na njemu ni neposvećenoga tamjana, ni paljenice, ni prinosnice, ni ljevanice!
और उस वेदी पर तुम और प्रकार का धूप न जलाना, और न उस पर होमबलि और न अन्नबलि चढ़ाना; और न इस पर अर्घ देना।
10 Jednom u godini neka Aron obavi obred pomirenja na njegovim roščićima. Krvlju žrtve koja se prinosi za grijeh, jednom na godinu, neka obavi obred pomirenja za žrtvenik. Tako činite u sve naraštaje. Jer oltar je presveta svetinja Jahvina.”
१०हारून वर्ष में एक बार इसके सींगों पर प्रायश्चित करे; और तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में वर्ष में एक बार प्रायश्चित के पापबलि के लहू से इस पर प्रायश्चित किया जाए; यह यहोवा के लिये परमपवित्र है।”
11 Nadalje Jahve reče Mojsiju:
११और तब यहोवा ने मूसा से कहा,
12 “Kad budeš pravio popis Izraelaca prilikom novačenja, neka svatko da Jahvi otkupninu za se kad se upiše, da ih kakvo zlo ne snađe zbog novačenja.
१२“जब तू इस्राएलियों की गिनती लेने लगे, तब वे गिनने के समय जिनकी गिनती हुई हो अपने-अपने प्राणों के लिये यहोवा को प्रायश्चित दें, जिससे जब तू उनकी गिनती कर रहा हो उस समय कोई विपत्ति उन पर न आ पड़े।
13 Tko god potpada pod novačenje, ovoliko neka dadne: pola šekela - prema hramskom šekelu, gdje je dvadeset gera u šekelu. To pola šekela neka bude kao prinos Jahvi.
१३जितने लोग गिने जाएँ वे पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार आधा शेकेल दें, (यह शेकेल बीस गेरा का होता है), यहोवा की भेंट आधा शेकेल हो।
14 Tko god potpada pod novačenje, od dvadeset godina starosti pa naviše, neka dadne prinos Jahvi.
१४बीस वर्ष के या उससे अधिक अवस्था के जितने गिने जाएँ उनमें से एक-एक जन यहोवा को भेंट दे।
15 Bogataš neka ne plaća više niti siromah manje od pola šekela kad daju prinos Jahvi kao otkup za se.
१५जब तुम्हारे प्राणों के प्रायश्चित के निमित्त यहोवा की भेंट अर्पित की जाए, तब न तो धनी लोग आधे शेकेल से अधिक दें, और न कंगाल लोग उससे कम दें।
16 Uzimaj otkupni novac od Izraelaca i određuj ga za potrebe Šatora sastanka. Neka to bude Jahvi na spomen da se sjeća Izraelaca i da im bude milostiv.”
१६और तू इस्राएलियों से प्रायश्चित का रुपया लेकर मिलापवाले तम्बू के काम में लगाना; जिससे वह यहोवा के सम्मुख इस्राएलियों के स्मरणार्थ चिन्ह ठहरे, और उनके प्राणों का प्रायश्चित भी हो।”
17 Reče Jahve Mojsiju:
१७और यहोवा ने मूसा से कहा,
18 “Napravi umivaonik od tuča i podnožje od tuča za umivanje. Postavi ga između Šatora sastanka i žrtvenika. Nalij u nj vode
१८“धोने के लिये पीतल की एक हौदी और उसका पाया भी पीतल का बनाना। और उसे मिलापवाले तम्बू और वेदी के बीच में रखकर उसमें जल भर देना;
19 pa neka Aron i njegovi sinovi peru svoje ruke i noge vodom iz njega.
१९और उसमें हारून और उसके पुत्र अपने-अपने हाथ पाँव धोया करें।
20 Kad moradnu ulaziti u Šator sastanka, ili kad se moradnu primicati žrtveniku za službu da spaljuju žrtve u čast Jahvi paljene, neka se vodom operu da ne poginu.
२०जब जब वे मिलापवाले तम्बू में प्रवेश करें तब-तब वे हाथ पाँव जल से धोएँ, नहीं तो मर जाएँगे; और जब जब वे वेदी के पास सेवा टहल करने, अर्थात् यहोवा के लिये हव्य जलाने को आएँ तब-तब वे हाथ पाँव धोएँ, न हो कि मर जाएँ।
21 Neka operu ruke svoje i noge svoje da izbjegnu smrti: to je trajna naredba Aronu i njegovim potomcima u sve naraštaje.”
२१यह हारून और उसके पीढ़ी-पीढ़ी के वंश के लिये सदा की विधि ठहरे।”
22 Još reče Jahve Mojsiju:
२२फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
23 “Nabavi najboljih mirodija: pet stotina šekela smirne samotoka, pola te težine - dvjesta pedeset - mirisavog cimeta, dvjesta pedeset mirisave trstike,
२३“तू उत्तम से उत्तम सुगन्ध-द्रव्य ले, अर्थात् पवित्रस्थान के शेकेल के अनुसार पाँच सौ शेकेल अपने आप निकला हुआ गन्धरस, और उसका आधा, अर्थात् ढाई सौ शेकेल सुगन्धित दालचीनी और ढाई सौ शेकेल सुगन्धित अगर,
24 pet stotina - prema hramskom šekelu - lovorike i jedan hin maslinova ulja.
२४और पाँच सौ शेकेल तज, और एक हीन जैतून का तेल लेकर
25 Od toga napravi posvećeno ulje za pomazanje; da bude smjesa kao da ju je pravio pomastar. Neka to bude posvećeno ulje za pomazanje.
२५उनसे अभिषेक का पवित्र तेल, अर्थात् गंधी की रीति से तैयार किया हुआ सुगन्धित तेल बनवाना; यह अभिषेक का पवित्र तेल ठहरे।
26 Time onda pomaži: Šator sastanka i Kovčeg Svjedočanstva;
२६और उससे मिलापवाले तम्बू का, और साक्षीपत्र के सन्दूक का,
27 stol i sav njegov pribor; svijećnjak i sav njegov pribor; žrtvenik kadioni;
२७और सारे सामान समेत मेज का, और सामान समेत दीवट का, और धूपवेदी का,
28 žrtvenik za žrtve paljenice i sav njegov pribor; umivaonik i njegov stalak:
२८और सारे सामान समेत होमवेदी का, और पाए समेत हौदी का अभिषेक करना।
29 posveti ih, i oni će tako postati posvećeni; i što god ih se dotakne, posvećeno će postati.
२९और उनको पवित्र करना, जिससे वे परमपवित्र ठहरें; और जो कुछ उनसे छू जाएगा वह पवित्र हो जाएगा।
30 Pomaži Arona i njegove sinove i posveti ih meni za svećenike.
३०फिर हारून का उसके पुत्रों के साथ अभिषेक करना, और इस प्रकार उन्हें मेरे लिये याजक का काम करने के लिये पवित्र करना।
31 Onda kaži Izraelcima ovako: 'Ovo je moje posvećeno ulje za pomazanje od koljena do koljena.
३१और इस्राएलियों को मेरी यह आज्ञा सुनाना, ‘यह तेल तुम्हारी पीढ़ी-पीढ़ी में मेरे लिये पवित्र अभिषेक का तेल होगा।
32 Ne smije se polijevati po tijelu običnoga čovjeka; ne smijete praviti drugoga ovakva sastava! To je posvećeno i neka vam bude sveto!
३२यह किसी मनुष्य की देह पर न डाला जाए, और मिलावट में उसके समान और कुछ न बनाना; यह पवित्र है, यह तुम्हारे लिये भी पवित्र होगा।
33 Tko god takvo napravi, ili tko ga stavi na kojeg svjetovnjaka, neka se odstrani od svog naroda!'”
३३जो कोई इसके समान कुछ बनाए, या जो कोई इसमें से कुछ पराए कुलवाले पर लगाए, वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।’”
34 Jahve još reče Mojsiju: “Nabavi mirodija: natafe, šeheleta i helebene. Od ovih mirodija i čistoga tamjana,
३४फिर यहोवा ने मूसा से कहा, “बोल, नखी और कुन्दरू, ये सुगन्ध-द्रव्य निर्मल लोबान समेत ले लेना, ये सब एक तौल के हों,
35 sve u jednakim dijelovima, napravi tamjan za kađenje, smjesu mirodija kakvu pravi pomastar, opranu, čistu, svetu.
३५और इनका धूप अर्थात् नमक मिलाकर गंधी की रीति के अनुसार शुद्ध और पवित्र सुगन्ध-द्रव्य बनवाना;
36 Od toga nešto smrvi u prah i jedan dio stavi pred Svjedočanstvo, u Šator sastanka, gdje ću se ja s tobom sastajati. Držite ovu mirodiju presvetom!
३६फिर उसमें से कुछ पीसकर बारीक कर डालना, तब उसमें से कुछ मिलापवाले तम्बू में साक्षीपत्र के आगे, जहाँ पर मैं तुझ से मिला करूँगा वहाँ रखना; वह तुम्हारे लिये परमपवित्र होगा।
37 A miomiris koji napraviš prema ovome sastavu za svoju upotrebu ne smijete praviti. To drži za svetinju Jahvi!
३७और जो धूप तू बनवाएगा, मिलावट में उसके समान तुम लोग अपने लिये और कुछ न बनवाना; वह तुम्हारे आगे यहोवा के लिये पवित्र होगा।
38 Tko sebi napravi što takvo da mu miriše, neka se iskorijeni iz svoga naroda.”
३८जो कोई सूँघने के लिये उसके समान कुछ बनाए वह अपने लोगों में से नाश किया जाए।”

< Izlazak 30 >