< Izlazak 17 >

1 Sva izraelska zajednica po Jahvinoj zapovijedi krene dalje iz pustinje Sina. Utabore se kod Refidima. Tu nije bilo vode da narod pije.
फिर इस्राएलियों की सारी मण्डली सीन नामक जंगल से निकल चली, और यहोवा के आज्ञानुसार कूच करके रपीदीम में अपने डेरे खड़े किए; और वहाँ उन लोगों को पीने का पानी न मिला।
2 Zato narod zapodjene prepirku s Mojsijem. Vikali su: “Daj nam vode da pijemo!” A Mojsije im odgovori: “Zašto se sa mnom prepirete? Zašto kušate Jahvu?”
इसलिए वे मूसा से वाद-विवाद करके कहने लगे, “हमें पीने का पानी दे।” मूसा ने उनसे कहा, “तुम मुझसे क्यों वाद-विवाद करते हो? और यहोवा की परीक्षा क्यों करते हो?”
3 Ali je narod žeđao za vodom, pa je mrmljao na Mojsija i govorio: “Zašto si nas iz Egipta izveo? Zar da nas žeđom pomoriš, nas, našu djecu i našu stoku?”
फिर वहाँ लोगों को पानी की प्यास लगी तब वे यह कहकर मूसा पर बुड़बुड़ाने लगे, “तू हमें बाल-बच्चों और पशुओं समेत प्यासा मार डालने के लिये मिस्र से क्यों ले आया है?”
4 “Što ću s ovim narodom!” - zazivao je Mojsije Jahvu. “Još malo pa će me kamenovati.”
तब मूसा ने यहोवा की दुहाई दी, और कहा, “इन लोगों से मैं क्या करूँ? ये सब मुझे पथरवाह करने को तैयार हैं।”
5 “Istupi pred narod!” - rekne Jahve Mojsiju. “Uzmi sa sobom nekoliko izraelskih starješina; uzmi u ruku štap kojim si udario Rijeku i pođi.
यहोवा ने मूसा से कहा, “इस्राएल के वृद्ध लोगों में से कुछ को अपने साथ ले ले; और जिस लाठी से तूने नील नदी पर मारा था, उसे अपने हाथ में लेकर लोगों के आगे बढ़ चल।
6 A ja ću stajati pred tobom ondje, na pećini na Horebu. Udari po pećini: iz nje će poteći voda, pa neka se narod napije.” Mojsije učini tako naočigled izraelskih starješina.
देख मैं तेरे आगे चलकर होरेब पहाड़ की एक चट्टान पर खड़ा रहूँगा; और तू उस चट्टान पर मारना, तब उसमें से पानी निकलेगा जिससे ये लोग पीएँ।” तब मूसा ने इस्राएल के वृद्ध लोगों के देखते वैसा ही किया।
7 Mjesto prozovu Masa i Meriba, zbog toga što su se Izraelci prepirali i kušali Jahvu govoreći: “Je li Jahve među nama ili nije?”
और मूसा ने उस स्थान का नाम मस्सा और मरीबा रखा, क्योंकि इस्राएलियों ने वहाँ वाद-विवाद किया था, और यहोवा की परीक्षा यह कहकर की, “क्या यहोवा हमारे बीच है या नहीं?”
8 Uto dođu Amalečani i zarate s Izraelcima kod Refidima.
तब अमालेकी आकर रपीदीम में इस्राएलियों से लड़ने लगे।
9 A Mojsije reče Jošui: “Odaberi momčad pa pođi i zapodjeni borbu s Amalečanima. Ja ću sutra stati na vrh brda, sa štapom Božjim u ruci.”
तब मूसा ने यहोशू से कहा, “हमारे लिये कई एक पुरुषों को चुनकर छाँट ले, और बाहर जाकर अमालेकियों से लड़; और मैं कल परमेश्वर की लाठी हाथ में लिये हुए पहाड़ी की चोटी पर खड़ा रहूँगा।”
10 Jošua učini kako mu je Mojsije rekao te zađe u borbu s Amalečanima, a Mojsije, Aron i Hur uzađoše na vrh brda.
१०मूसा की इस आज्ञा के अनुसार यहोशू अमालेकियों से लड़ने लगा; और मूसा, हारून, और हूर पहाड़ी की चोटी पर चढ़ गए।
11 I dok bi Mojsije držao ruke uzdignute, Izraelci bi nadjačavali; a kad bi ruke spustio, nadjačavali bi Amalečani.
११और जब तक मूसा अपना हाथ उठाए रहता था तब तक तो इस्राएल प्रबल होता था; परन्तु जब जब वह उसे नीचे करता तब-तब अमालेक प्रबल होता था।
12 Ali Mojsiju ruke napokon klonu. Zato uzeše kamen, staviše ga poda nj i on sjede, dok mu Aron i Hur, jedan s jedne, a drugi s druge strane, držahu ruke, tako da mu izdržaše do sunčanog zalaska.
१२और जब मूसा के हाथ भर गए, तब उन्होंने एक पत्थर लेकर मूसा के नीचे रख दिया, और वह उस पर बैठ गया, और हारून और हूर एक-एक ओर में उसके हाथों को सम्भाले रहे; और उसके हाथ सूर्यास्त तक स्थिर रहे।
13 I Jošua oštricom mača svlada Amaleka i njegov narod.
१३और यहोशू ने अनुचरों समेत अमालेकियों को तलवार के बल से हरा दिया।
14 Onda Jahve reče Mojsiju: “Zapiši ovo u knjigu na sjećanje i utuvi u uši Jošui da ću ja spomen na Amalečane sasvim izbrisati pod nebom!”
१४तब यहोवा ने मूसा से कहा, “स्मरणार्थ इस बात को पुस्तक में लिख ले और यहोशू को सुना दे कि मैं आकाश के नीचे से अमालेक का स्मरण भी पूरी रीति से मिटा डालूँगा।”
15 Podiže zatim Mojsije žrtvenik i nazva ga: Jahve mi je stijeg!
१५तब मूसा ने एक वेदी बनाकर उसका नाम ‘यहोवा निस्सी’ रखा;
16 “Jer”, reče, “Jahvin stijeg u ruku! Jahvin je boj protiv Amalečana od naraštaja do naraštaja!”
१६और कहा, “यहोवा ने शपथ खाई है कि यहोवा अमालेकियों से पीढ़ियों तक लड़ाई करता रहेगा।”

< Izlazak 17 >