< Izlazak 13 >
१फिर यहोवा ने मूसा से कहा,
2 “Meni posvetite svakoga prvorođenca! Prvenci materina krila kod Izraelaca, i od ljudi i od životinja, meni pripadaju!”
२“क्या मनुष्य के क्या पशु के, इस्राएलियों में जितने अपनी-अपनी माँ के पहलौठे हों, उन्हें मेरे लिये पवित्र मानना; वह तो मेरा ही है।”
3 A onda Mojsije reče narodu: “Sjećajte se ovoga dana u koji ste izbavljeni iz Egipta, iz kuće ropstva, jer vas Jahve izbavi odande svojom jakom mišicom. Ukvasani kruh neka se ne jede!
३फिर मूसा ने लोगों से कहा, “इस दिन को स्मरण रखो, जिसमें तुम लोग दासत्व के घर, अर्थात् मिस्र से निकल आए हो; यहोवा तो तुम को वहाँ से अपने हाथ के बल से निकाल लाया; इसमें ख़मीरी रोटी न खाई जाए।
4 Ovoga dana mjeseca Abiba vaše je izbavljenje.
४अबीब के महीने में आज के दिन तुम निकले हो।
5 Stoga: kad te Jahve uvede u zemlju Kanaanaca, Hetita, Amorejaca, Hivijaca i Jebusejaca, za koju se zakleo tvojim precima da će ti je dati - zemlju kojom teče med i mlijeko - ovoga mjeseca obavi ovakav obred:
५इसलिए जब यहोवा तुम को कनानी, हित्ती, एमोरी, हिब्बी, और यबूसी लोगों के देश में पहुँचाएगा, जिसे देने की उसने तुम्हारे पुरखाओं से शपथ खाई थी, और जिसमें दूध और मधु की धारा बहती हैं, तब तुम इसी महीने में पर्व करना।
6 sedam dana jedi nekvasan kruh, a sedmoga dana neka se slavi svetkovina u čast Jahvi.
६सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाया करना, और सातवें दिन यहोवा के लिये पर्व मानना।
7 Sedam dana neka se jede nekvasan kruh; ukvasanog kruha neka ne bude kod tebe; i neka se nigdje ne vidi kvasac na tvome području.
७इन सातों दिनों में अख़मीरी रोटी खाई जाए; वरन् तुम्हारे देश भर में न ख़मीरी रोटी, न ख़मीर तुम्हारे पास देखने में आए।
8 Svome sinu toga dana objasni: to je za ono što mi je Jahve učinio kad sam se iz Egipta izbavio.
८और उस दिन तुम अपने-अपने पुत्रों को यह कहकर समझा देना, कि यह तो हम उसी काम के कारण करते हैं, जो यहोवा ने हमारे मिस्र से निकल आने के समय हमारे लिये किया था।
9 Neka ti bude kao znak na tvojoj ruci i kao opomena na tvome čelu: da Jahvin zakon bude uvijek na tvojim ustima. Jer te rukom jakom Jahve izbavio iz Egipta.
९फिर यह तुम्हारे लिये तुम्हारे हाथ में एक चिन्ह होगा, और तुम्हारी आँखों के सामने स्मरण करानेवाली वस्तु ठहरे; जिससे यहोवा की व्यवस्था तुम्हारे मुँह पर रहे क्योंकि यहोवा ने तुम्हें अपने बलवन्त हाथों से मिस्र से निकाला है।
10 Ovaj propis vršite svake godine u određeno vrijeme.”
१०इस कारण तुम इस विधि को प्रतिवर्ष नियत समय पर माना करना।
11 “A kada te Jahve dovede u zemlju Kanaanaca - kako vam se zakle, tebi i tvojim ocima - i kada ti je preda,
११“फिर जब यहोवा उस शपथ के अनुसार, जो उसने तुम्हारे पुरखाओं से और तुम से भी खाई है, तुम्हें कनानियों के देश में पहुँचाकर उसको तुम्हें दे देगा,
12 ustupajte Jahvi prvorođence materinjega krila, a tako i sve prvine što ih tvoja stoka dade - svako muško pripada Jahvi!
१२तब तुम में से जितने अपनी-अपनी माँ के जेठे हों उनको, और तुम्हारे पशुओं में जो ऐसे हों उनको भी यहोवा के लिये अर्पण करना; सब नर बच्चे तो यहोवा के हैं।
13 Svaku prvinu magaradi otkupi janjetom ili jaretom. Ako je ne otkupiš, slomi joj vrat. A svakoga prvorođenca između svoje djece otkupi.
१३और गदही के हर एक पहलौठे के बदले मेम्ना देकर उसको छुड़ा लेना, और यदि तुम उसे छुड़ाना न चाहो तो उसका गला तोड़ देना। पर अपने सब पहलौठे पुत्रों को बदला देकर छुड़ा लेना।
14 Kad te sin tvoj sutra zapita: Što znači to? - odgovori mu: Rukom jakom izvede nas Jahve iz Egipta, iz kuće ropstva.
१४और आगे के दिनों में जब तुम्हारे पुत्र तुम से पूछें, ‘यह क्या है?’ तो उनसे कहना, ‘यहोवा हम लोगों को दासत्व के घर से, अर्थात् मिस्र देश से अपने हाथों के बल से निकाल लाया है।
15 Kako je faraon postao tvrdokoran pa nas nije htio pustiti, Jahve je poubijao sve prvorođence u zemlji egipatskoj: prvorođence ljudi i prvine stoke. Eto zato Jahvi žrtvujem svaku mušku prvinu materinjega krila, a svakoga prvorođenca od svojih sinova otkupljujem.
१५उस समय जब फ़िरौन ने कठोर होकर हमको जाने देना न चाहा, तब यहोवा ने मिस्र देश में मनुष्य से लेकर पशु तक सब के पहिलौठों को मार डाला। इसी कारण पशुओं में से तो जितने अपनी-अपनी माँ के पहलौठे नर हैं, उन्हें हम यहोवा के लिये बलि करते हैं; पर अपने सब जेठे पुत्रों को हम बदला देकर छुड़ा लेते हैं।’
16 Neka ti to bude kao znak na tvojoj ruci i kao znamenje posred čela da nas je rukom jakom Jahve izbavio iz Egipta.”
१६यह तुम्हारे हाथों पर एक चिन्ह-सा और तुम्हारी भौहों के बीच टीका-सा ठहरे; क्योंकि यहोवा हम लोगों को मिस्र से अपने हाथों के बल से निकाल लाया है।”
17 Kad je faraon dopustio da narod ode, Bog ih nije poveo prema filistejskoj zemlji, iako je onuda bilo najbliže. Bog je, naime, rekao: “Mogao bi se narod predomisliti i vratiti u Egipat kad vidi ratovanje.”
१७जब फ़िरौन ने लोगों को जाने की आज्ञा दे दी, तब यद्यपि पलिश्तियों के देश में होकर जो मार्ग जाता है वह छोटा था; तो भी परमेश्वर यह सोचकर उनको उस मार्ग से नहीं ले गया कि कहीं ऐसा न हो कि जब ये लोग लड़ाई देखें तब पछताकर मिस्र को लौट आएँ।
18 Stoga Bog povede narod zaobilaznim putem, kroz pustinju prema Crvenome moru. Izraelci su napustili zemlju egipatsku naoružani od glave do pete.
१८इसलिए परमेश्वर उनको चक्कर खिलाकर लाल समुद्र के जंगल के मार्ग से ले चला। और इस्राएली पाँति बाँधे हुए मिस्र से निकल गए।
19 Mojsije ponese sa sobom Josipove kosti. Jer Josip bijaše zakleo Izraelce riječima: “Bog će se zacijelo za vas zauzeti. Tada i moje kosti odavde ponesite sa sobom!”
१९और मूसा यूसुफ की हड्डियों को साथ लेता गया; क्योंकि यूसुफ ने इस्राएलियों से यह कहकर, ‘परमेश्वर निश्चय तुम्हारी सुधि लेगा,’ उनको इस विषय की दृढ़ शपथ खिलाई थी कि वे उसकी हड्डियों को अपने साथ यहाँ से ले जाएँगे।
20 Krenuvši iz Sukota, utabore se u Etamu, na kraju pustinje.
२०फिर उन्होंने सुक्कोत से कूच करके जंगल की छोर पर एताम में डेरा किया।
21 Jahve je išao pred njima, danju u stupu od oblaka da im put pokazuje, a noću u stupu od ognja da im svijetli. Tako su mogli putovati i danju i noću.
२१और यहोवा उन्हें दिन को मार्ग दिखाने के लिये बादल के खम्भे में, और रात को उजियाला देने के लिये आग के खम्भे में होकर उनके आगे-आगे चला करता था, जिससे वे रात और दिन दोनों में चल सके।
22 I nije ispred naroda nestajao stup od oblaka danju ni stup od ognja noću.
२२उसने न तो बादल के खम्भे को दिन में और न आग के खम्भे को रात में लोगों के आगे से हटाया।