< Izlazak 12 >
1 Jahve reče Mojsiju i Aronu u zemlji egipatskoj:
१फिर यहोवा ने मिस्र देश में मूसा और हारून से कहा,
2 “Ovaj mjesec neka vam bude početak mjesecima; neka vam bude prvi mjesec u godini.
२“यह महीना तुम लोगों के लिये आरम्भ का ठहरे; अर्थात् वर्ष का पहला महीना यही ठहरे।
3 Ovo objavite svoj zajednici izraelskoj: Desetog dana ovoga mjeseca neka svatko za obitelj pribavi jedno živinče. Tako, jedno na obitelj.
३इस्राएल की सारी मण्डली से इस प्रकार कहो, कि इसी महीने के दसवें दिन को तुम अपने-अपने पितरों के घरानों के अनुसार, घराने पीछे एक-एक मेम्ना ले रखो।
4 Ako je obitelj premalena da ga potroši, neka se ona priključi svome susjedu, najbližoj kući, prema broju osoba. Podijelite živinče prema tome koliko koja osoba može pojesti.
४और यदि किसी के घराने में एक मेम्ने के खाने के लिये मनुष्य कम हों, तो वह अपने सबसे निकट रहनेवाले पड़ोसी के साथ प्राणियों की गिनती के अनुसार एक मेम्ना ले रखे; और तुम हर एक के खाने के अनुसार मेम्ने का हिसाब करना।
5 Živinče neka bude bez mane, od jedne godine i muško. Možete izabrati bilo janje bilo kozle.
५तुम्हारा मेम्ना निर्दोष और पहले वर्ष का नर हो, और उसे चाहे भेड़ों में से लेना चाहे बकरियों में से।
6 Čuvajte ga do četrnaestoga dana ovoga mjeseca. A onda neka ga sva izraelska zajednica zakolje kad se spusti suton.
६और इस महीने के चौदहवें दिन तक उसे रख छोड़ना, और उस दिन सूर्यास्त के समय इस्राएल की सारी मण्डली के लोग उसे बलि करें।
7 Neka uzmu krvi i poškrope oba dovratnika i nadvratnik kuće u kojoj se bude blagovalo.
७तब वे उसके लहू में से कुछ लेकर जिन घरों में मेम्ने को खाएँगे उनके द्वार के दोनों ओर और चौखट के सिरे पर लगाएँ।
8 Meso, pečeno na vatri, neka se pojede te iste noći sa beskvasnim kruhom i gorkim zeljem.
८और वे उसके माँस को उसी रात आग में भूनकर अख़मीरी रोटी और कड़वे सागपात के साथ खाएँ।
9 Da ništa sirovo ili na vodi skuhano od njega niste jeli, nego na vatri pečeno: s glavom, nogama i ponutricom.
९उसको सिर, पैर, और अंतड़ियाँ समेत आग में भूनकर खाना, कच्चा या जल में कुछ भी पकाकर न खाना।
10 Ništa od njega ne smijete ostaviti za sutradan: što bi god do jutra ostalo, morate na vatri spaliti.
१०और उसमें से कुछ सवेरे तक न रहने देना, और यदि कुछ सवेरे तक रह भी जाए, तो उसे आग में जला देना।
11 A ovako ga blagujte: opasanih bokova, s obućom na nogama i sa štapom u ruci. Jedite ga žurno: to je Jahvina pasha.
११और उसके खाने की यह विधि है; कि कमर बाँधे, पाँव में जूती पहने, और हाथ में लाठी लिए हुए उसे फुर्ती से खाना; वह तो यहोवा का फसह होगा।
12 Te ću, naime, noći ja proći egipatskom zemljom i pobiti sve prvorođence u zemlji egipatskoj - i čovjeka i životinju. Ja, Jahve, kaznit ću i sva egipatska božanstva.
१२क्योंकि उस रात को मैं मिस्र देश के बीच में से होकर जाऊँगा, और मिस्र देश के क्या मनुष्य क्या पशु, सब के पहिलौठों को मारूँगा; और मिस्र के सारे देवताओं को भी मैं दण्ड दूँगा; मैं तो यहोवा हूँ।
13 Krv neka označuje kuće u kojima vi budete. Gdje god spazim krv, proći ću vas; tako ćete vi izbjeći biču zatornomu kad se oborim na zemlju egipatsku.”
१३और जिन घरों में तुम रहोगे उन पर वह लहू तुम्हारे निमित्त चिन्ह ठहरेगा; अर्थात् मैं उस लहू को देखकर तुम को छोड़ जाऊँगा, और जब मैं मिस्र देश के लोगों को मारूँगा, तब वह विपत्ति तुम पर न पड़ेगी और तुम नाश न होंगे।
14 “Taj dan neka vam bude spomen-dan. Slavite ga kao blagdan u čast Jahvi. Svetkujte ga po trajnoj uredbi od koljena do koljena.
१४और वह दिन तुम को स्मरण दिलानेवाला ठहरेगा, और तुम उसको यहोवा के लिये पर्व करके मानना; वह दिन तुम्हारी पीढ़ियों में सदा की विधि जानकर पर्व माना जाए।
15 Sedam dana jedite beskvasan kruh. Prvoga već dana uklonite kvasac iz svojih kuća. Jer, tko bi god od prvoga do sedmoga dana jeo ukvasan kruh, taj se ima iskorijeniti između Izraelaca.
१५“सात दिन तक अख़मीरी रोटी खाया करना, उनमें से पहले ही दिन अपने-अपने घर में से ख़मीर उठा डालना, वरन् जो पहले दिन से लेकर सातवें दिन तक कोई ख़मीरी वस्तु खाए, वह प्राणी इस्राएलियों में से नाश किया जाए।
16 Prvoga dana držite sveto zborovanje, a tako i sedmoga dana. Nikakva posla tih dana nemojte raditi. Jedino jelo, što kome treba, možete pripraviti.
१६पहले दिन एक पवित्र सभा, और सातवें दिन भी एक पवित्र सभा करना; उन दोनों दिनों में कोई काम न किया जाए; केवल जिस प्राणी का जो खाना हो उसके काम करने की आज्ञा है।
17 Držite blagdan beskvasnog kruha! Toga sam, naime, dana izveo vaše čete iz zemlje egipatske. Držite zato taj dan kao blagdan od koljena do koljena: to je vječna naredba.
१७इसलिए तुम बिना ख़मीर की रोटी का पर्व मानना, क्योंकि उसी दिन मानो मैंने तुम को दल-दल करके मिस्र देश से निकाला है; इस कारण वह दिन तुम्हारी पीढ़ियों में सदा की विधि जानकर माना जाए।
18 Od večeri četrnaestoga dana prvoga mjeseca pa do večeri dvadeset prvoga dana toga mjeseca jedite beskvasan kruh.
१८पहले महीने के चौदहवें दिन की साँझ से लेकर इक्कीसवें दिन की साँझ तक तुम अख़मीरी रोटी खाया करना।
19 Sedam dana ne smije biti kvasca u vašim domovima. Tko bi god jeo bilo što ukvasano, taj neka se ukloni iz izraelske zajednice, bio stranac ili domorodac.
१९सात दिन तक तुम्हारे घरों में कुछ भी ख़मीर न रहे, वरन् जो कोई किसी ख़मीरी वस्तु को खाए, चाहे वह देशी हो चाहे परदेशी, वह प्राणी इस्राएलियों की मण्डली से नाश किया जाए।
20 Ništa ukvasano ne smijete jesti: u svim svojim prebivalištima jedite nekvasan kruh.”
२०कोई ख़मीरी वस्तु न खाना; अपने सब घरों में बिना ख़मीर की रोटी खाया करना।”
21 Zatim sazva Mojsije sve starješine Izraelaca te im reče: “Idite i pribavite janje za svoje obitelji i žrtvujte Pashu.
२१तब मूसा ने इस्राएल के सब पुरनियों को बुलाकर कहा, “तुम अपने-अपने कुल के अनुसार एक-एक मेम्ना अलग कर रखो, और फसह का पशुबलि करना।
22 Onda uzmite kitu izopa, zamočite je u krv što je u zdjeli i poškropite krvlju iz zdjele nadvratnik i oba dovratnika. Neka nitko ne izlazi preko kućnih vrata do jutra.
२२और उसका लहू जो तसले में होगा उसमें जूफा का एक गुच्छा डुबाकर उसी तसले में के लहू से द्वार के चौखट के सिरे और दोनों ओर पर कुछ लगाना; और भोर तक तुम में से कोई घर से बाहर न निकले।
23 Kad Jahve bude prolazio da pobije Egipćane, zapazit će krv na nadvratniku i na oba dovratnika, pa će mimoići ta vrata i neće dopustiti da Zatornik uđe u vaše kuće da hara.
२३क्योंकि यहोवा देश के बीच होकर मिस्रियों को मारता जाएगा; इसलिए जहाँ-जहाँ वह चौखट के सिरे, और दोनों ओर पर उस लहू को देखेगा, वहाँ-वहाँ वह उस द्वार को छोड़ जाएगा, और नाश करनेवाले को तुम्हारे घरों में मारने के लिये न जाने देगा।
24 Ovu uredbu držite u svim vremenima kao zakon za se i djecu svoju.
२४फिर तुम इस विधि को अपने और अपने वंश के लिये सदा की विधि जानकर माना करो।
25 I kad dođete u zemlju koju će vam Jahve dati kako je obećao, vršite ovaj obred.
२५जब तुम उस देश में जिसे यहोवा अपने कहने के अनुसार तुम को देगा प्रवेश करो, तब वह काम किया करना।
26 Kad vas vaša djeca zapitaju: Što vam taj obred označuje?
२६और जब तुम्हारे लड़के वाले तुम से पूछें, ‘इस काम से तुम्हारा क्या मतलब है?’
27 odgovorite im: Ovo je pashalna žrtva u čast Jahvi koji je prolazio mimo kuće Izraelaca kad je usmrćivao Egipćane, a naše kuće pošteđivao.” Tada narod popada ničice i pokloni se.
२७तब तुम उनको यह उत्तर देना, ‘यहोवा ने जो मिस्रियों के मारने के समय मिस्र में रहनेवाले हम इस्राएलियों के घरों को छोड़कर हमारे घरों को बचाया, इसी कारण उसके फसह का यह बलिदान किया जाता है।’” तब लोगों ने सिर झुकाकर दण्डवत् किया।
28 Potom Izraelci odu i poslušaju: kako je Jahve Mojsiju i Aronu naredio, tako i učine.
२८और इस्राएलियों ने जाकर, जो आज्ञा यहोवा ने मूसा और हारून को दी थी, उसी के अनुसार किया।
29 U ponoći Jahve pobije sve prvorođence po zemlji egipatskoj: od prvorođenca faraonova, koji je imao sjediti na prijestolju, do prvorođenca sužnja u tamnici, a tako i sve prvine od stoke.
२९ऐसा हुआ कि आधी रात को यहोवा ने मिस्र देश में सिंहासन पर विराजनेवाले फ़िरौन से लेकर गड्ढे में पड़े हुए बँधुए तक सब के पहिलौठों को, वरन् पशुओं तक के सब पहिलौठों को मार डाला।
30 Noću ustane faraon, on pa svi njegovi dvorani i svi Egipćani, jer se strašan jauk razlijegao Egiptom: ne bijaše kuće u kojoj nije ležao mrtvac.
३०और फ़िरौन रात ही को उठ बैठा, और उसके सब कर्मचारी, वरन् सारे मिस्री उठे; और मिस्र में बड़ा हाहाकार मचा, क्योंकि एक भी ऐसा घर न था जिसमें कोई मरा न हो।
31 Faraon pozva u noći Mojsija i Arona te im reče: “Ustajte i odlazite od moga naroda i vi i vaši Izraelci! Idite! Odajte štovanje Jahvi, kako ste tražili.
३१तब फ़िरौन ने रात ही रात में मूसा और हारून को बुलवाकर कहा, “तुम इस्राएलियों समेत मेरी प्रजा के बीच से निकल जाओ; और अपने कहने के अनुसार जाकर यहोवा की उपासना करो।
32 Pokupite svoju i sitnu i krupnu stoku, kako ste zahtijevali: idite pa i mene blagoslovite!”
३२अपने कहने के अनुसार अपनी भेड़-बकरियों और गाय-बैलों को साथ ले जाओ; और मुझे आशीर्वाद दे जाओ।”
33 Egipćani nagonili narod da brže ide iz zemlje, “jer izgibosmo svi”, govorahu oni.
३३और मिस्री जो कहते थे, ‘हम तो सब मर मिटे हैं,’ उन्होंने इस्राएली लोगों पर दबाव डालकर कहा, “देश से झटपट निकल जाओ।”
34 Tako narod ponese svoje još neukislo tijesto; naćve, uvijene u ogrtače, ponesoše na ramenima.
३४तब उन्होंने अपने गुँधे-गुँधाए आटे को बिना ख़मीर दिए ही कठौतियों समेत कपड़ों में बाँधकर अपने-अपने कंधे पर डाल लिया।
35 I učiniše Izraelci kako im je Mojsije bio rekao: zatražiše od Egipćana srebrnine, i zlatnine, i odjeće.
३५इस्राएलियों ने मूसा के कहने के अनुसार मिस्रियों से सोने-चाँदी के गहने और वस्त्र माँग लिए।
36 Jahve je učinio te Egipćani bijahu naklonjeni narodu pa davahu. Tako su Egipćane oplijenili.
३६और यहोवा ने मिस्रियों को अपनी प्रजा के लोगों पर ऐसा दयालु किया कि उन्होंने जो-जो माँगा वह सब उनको दिया। इस प्रकार इस्राएलियों ने मिस्रियों को लूट लिया।
37 Pođu tako Izraelci iz Ramsesa prema Sukotu. Bilo je oko šest stotina tisuća pješaka, osim žena i djece.
३७तब इस्राएली रामसेस से कूच करके सुक्कोत को चले, और बाल-बच्चों को छोड़ वे कोई छः लाख पैदल चलनेवाले पुरुष थे।
38 A mnogo i drugoga svijeta pođe s njima, i mnoga stoka, krupna i sitna.
३८उनके साथ मिली-जुली हुई एक भीड़ गई, और भेड़-बकरी, गाय-बैल, बहुत से पशु भी साथ गए।
39 Ispeku beskvasne prevrte od tijesta što su ga iz Egipta ponijeli: nije se bilo ukvasalo. A kako su bili tjerani iz Egipta, nisu mogli odgađati, i tako nisu sebi spremili poputninu.
३९और जो गूँधा आटा वे मिस्र से साथ ले गए उसकी उन्होंने बिना ख़मीर दिए रोटियाँ बनाईं; क्योंकि वे मिस्र से ऐसे बरबस निकाले गए, कि उन्हें अवसर भी न मिला की मार्ग में खाने के लिये कुछ पका सके, इसी कारण वह गूँधा हुआ आटा बिना ख़मीर का था।
40 Vrijeme što su ga Izraelci proveli u Egiptu iznosilo je četiri stotine i trideset godina.
४०मिस्र में बसे हुए इस्राएलियों को चार सौ तीस वर्ष बीत गए थे।
41 I kad se navrši četiri stotine i trideset godina - točno onoga dana - sve čete Jahvine iziđoše iz zemlje egipatske.
४१और उन चार सौ तीस वर्षों के बीतने पर, ठीक उसी दिन, यहोवा की सारी सेना मिस्र देश से निकल गई।
42 Ona noć koju je Jahve probdio da njih izbavi iz Egipta, odonda je svima Izraelcima, u sve naraštaje njihove, noć bdjenja u čast Jahvi.
४२यहोवा इस्राएलियों को मिस्र देश से निकाल लाया, इस कारण वह रात उसके निमित्त मानने के योग्य है; यह यहोवा की वही रात है जिसका पीढ़ी-पीढ़ी में मानना इस्राएलियों के लिये अवश्य है।
43 Reče Jahve Mojsiju i Aronu: “Neka je ovo pravilo za pashalnu žrtvu: ni jedan stranac ne smije od nje jesti!
४३फिर यहोवा ने मूसा और हारून से कहा, “पर्व की विधि यह है; कि कोई परदेशी उसमें से न खाए;
44 Svaki rob, kupljen novcem i obrezan, može je jesti.
४४पर जो किसी का मोल लिया हुआ दास हो, और तुम लोगों ने उसका खतना किया हो, वह तो उसमें से खा सकेगा।
45 Ni gost ni najamnik ne smiju je jesti!
४५पर परदेशी और मजदूर उसमें से न खाएँ।
46 Blagujte je u jednoj te istoj kući; iz kuće ne smijete iznositi mesa niti na žrtvi smijete koju kost slomiti.
४६उसका खाना एक ही घर में हो; अर्थात् तुम उसके माँस में से कुछ घर से बाहर न ले जाना; और बलिपशु की कोई हड्डी न तोड़ना।
47 Sva zajednica Izraelaca neka je prikazuje!
४७पर्व को मानना इस्राएल की सारी मण्डली का कर्तव्य है।
48 Ako bi stranac koji među vama boravi htio svetkovati Pashu u čast Jahvi, svi se njegovi muški moraju obrezati. Tek tada neka pristupi i slavi je, jer je tada kao i domorodac zemlje. Ali neobrezani ne smije od nje jesti.
४८और यदि कोई परदेशी तुम लोगों के संग रहकर यहोवा के लिये पर्व को मानना चाहे, तो वह अपने यहाँ के सब पुरुषों का खतना कराए, तब वह समीप आकर उसको माने; और वह देशी मनुष्य के तुल्य ठहरेगा। पर कोई खतनारहित पुरुष उसमें से न खाने पाए।
49 Neka vrijedi isto pravilo za domoroca i pridošlicu koji među vama boravi.”
४९उसकी व्यवस्था देशी और तुम्हारे बीच में रहनेवाले परदेशी दोनों के लिये एक ही हो।”
50 Svi Izraelci poslušaju: kako je Jahve naredio Mojsiju i Aronu, tako su i učinili.
५०यह आज्ञा जो यहोवा ने मूसा और हारून को दी उसके अनुसार सारे इस्राएलियों ने किया।
51 Toga istog dana izbavio je Jahve Izraelce u njihovim četama iz zemlje egipatske.
५१और ठीक उसी दिन यहोवा इस्राएलियों को मिस्र देश से दल-दल करके निकाल ले गया।