< Ponovljeni zakon 6 >

1 Ovo su zapovijedi, zakoni i uredbe koje mi Jahve, Bog vaš, zapovjedi da vas u njima poučim, kako biste ih vršili u zemlji u koju odlazite da je zaposjednete;
यह वह फ़रमान और आईन और अहकाम हैं, जिनको ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा ने तुमको सिखाने का हुक्म दिया है; ताकि तुम उन पर उस मुल्क में 'अमल करो, जिस पर क़ब्ज़ा करने के लिए पार जाने को हो।
2 da se svega svog vijeka bojiš Jahve, Boga svoga, ti, sin tvoj i sin tvoga sina, vršeći sve zakone njegove i sve zapovijedi njegove što ti ih danas propisujem, pa da imaš dug život.
और तुम अपने बेटों और पोतों समेत ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा का ख़ौफ़ मान कर उसके तमाम आईन और अहकाम पर, जो मैं तुमको बताता हूँ, ज़िन्दगी भर 'अमल करना ताकि तुम्हारी उम्र दराज़ हो।
3 Slušaj, Izraele, drži ih i vrši da ti dobro bude i da se razmnožiš u zemlji kojom teče med i mlijeko, kao što ti je obećao Jahve, Bog otaca tvojih.
इसलिए, ऐ इस्राईल सुन, और एहतियात करके उन पर 'अमल कर, ताकि तेरा भला हो और तुम ख़ुदावन्द अपने बाप — दादा के ख़ुदा के वा'दे के मुताबिक़ उस मुल्क में, जिस में दूध और शहद बहता है बहुत बढ़ जाओ।
4 Čuj, Izraele! Jahve je Bog naš, Jahve je jedan!
'सुन, ऐ इस्राईल, ख़ुदावन्द हमारा ख़ुदा एक ही ख़ुदावन्द है।
5 Zato ljubi Jahvu, Boga svoga, svim srcem svojim, svom dušom svojom i svom snagom svojom!
तू अपने सारे दिल, और अपनी सारी जान, और अपनी सारी ताक़त से ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा से मुहब्बत रख।
6 Riječi ove što ti ih danas naređujem neka ti se urežu u srce.
और ये बातें जिनका हुक्म आज मैं तुझे देता हूँ तेरे दिल पर नक़्श रहें।
7 Napominji ih svojim sinovima. Govori im o njima kad sjediš u svojoj kući i kad ideš putem; kad liježeš i kad ustaješ.
और तू इनको अपनी औलाद के ज़हन नशीं करना, और घर बैठे और राह चलते और लेटते और उठते वक़्त इनका ज़िक्र किया करना।
8 Priveži ih na svoju ruku za znak i neka ti budu kao zapis među očima!
और तू निशान के तौर पर इनको अपने हाथ पर बाँधना, और वह तेरी पेशानी पर टीकों की तरह हों।
9 Ispiši ih na dovratnicima kuće svoje i na vratima svojim!
और तू उनको अपने घर की चौखटों और अपने फाटकों पर लिखना।
10 A kad te Jahve, Bog tvoj, dovede u zemlju za koju se zakleo tvojim ocima, Abrahamu, Izaku i Jakovu, da će je tebi dati - u velike i lijepe gradove kojih nisi zidao;
और जब ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तुझको उस मुल्क में पहुँचाए, जिसे तुझको देने की क़सम उसने तेरे बाप — दादा अब्रहाम और इस्हाक़ और या'क़ूब से खाई, और जब वह तुझको बड़े — बड़े और अच्छे शहर जिनको तूने नहीं बनाया,
11 u kuće pune svakog dobra kojih nisi punio; na iskopane čatrnje kojih nisi kopao; u vinograde i maslinike kojih nisi sadio - i sit se najedeš:
और अच्छी — अच्छी चीज़ों से भरे हुऐ घर जिनको तूने नहीं भरा, और खोदे — खुदाए हौज़ जो तूने नहीं खोदे, और अंगूर के बाग़ और ज़ैतून के दरख़्त जो तूने नहीं लगाए 'इनायत करे, और तू खाए और सेर हो,
12 pazi da ne zaboraviš Jahvu koji te izveo iz zemlje egipatske, iz kuće ropstva.
तो तू होशियार रहना, कहीं ऐसा न हो कि तू ख़ुदावन्द को जो तुझको मुल्क — ए — मिस्र या'नी ग़ुलामी के घर से निकाल लाया भूल जाए।
13 Boj se Jahve, Boga svoga; njemu iskazuj štovanje; njegovim imenom polaži prisegu.
तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा का ख़ौफ़ मानना, और उसी की इबादत करना, और उसी के नाम की क़सम खाना।
14 Ne idite za drugim bogovima između bogova drugih naroda što su oko vas.
तुम और मा'बूदों की या'नी उन क़ौमों के मा'बूदों की, जो तुम्हारे आस — पास रहती हैं पैरवी न करना।
15 Jer je Jahve, Bog tvoj, što stoji u sredini tvojoj, ljubomoran Bog; gnjev bi Jahve, Boga tvoga, usplamtio protiv tebe i istrijebio te sa zemlje.
क्यूँकि ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा जो तुम्हारे बीच है ग़य्यूर ख़ुदा है। इसलिए ऐसा न हो कि ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा का ग़ज़ब तुझ पर भड़के, और वह तुझको इस ज़मीन पर से फ़ना कर दे।
16 Ne iskušavajte Jahvu, Boga svoga, kao što ste ga iskušavali kod Mase.
“तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा को मत आज़माना, जैसा तुमने उसे मस्सा में आज़माया था।
17 Točno vršite zapovijedi Jahve, Boga svoga, upute njegove i zakone njegove koje je izdao.
तुम मेहनत से ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के हुक्मों और शहादतों और आईन को, जो उसने तुझको फ़रमाए हैं मानना।
18 Čini što je pravo i dobro u očima Jahve da ti dobro bude i da se domogneš dobre zemlje za koju se Jahve zakleo tvojim ocima
और तुम वह ही करना जो ख़ुदावन्द की नज़र में दुरुस्त और अच्छा है ताकि तेरा भला हो और जिस अच्छे मुल्क के बारे में ख़ुदावन्द ने तुम्हारे बाप — दादा से क़सम खाई तू उसमें दाख़िल होकर उस पर क़ब्ज़ा कर सके।
19 da će iz nje protjerati sve tvoje neprijatelje ispred tebe; tako je obećao Jahve.
और ख़ुदावन्द तेरे सब दुश्मनों को तुम्हारे आगे से दफ़ा' करे, जैसा उसने कहा है।
20 A kad te sutra zapita tvoj sin: što su te upute, zakoni i uredbe što ih je Jahve, Bog naš, vama propisao -
“और जब आइन्दा ज़माने में तुम्हारे बेटे तुझसे सवाल करें, कि जिन शहादतों और आईन और फ़रमान के मानने का हुक्म ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा ने तुमको दिया है उनका मतलब क्या है?
21 kaži svome sinu: 'Bili smo faraonovi robovi u Egiptu, ali nas je Jahve izveo iz Egipta jakom rukom.
तो तू अपने बेटों को यह जवाब देना, कि जब हम मिस्र में फ़िर'औन के ग़ुलाम थे, तो ख़ुदावन्द अपने ताक़तवर हाथ से हमको मिस्र से निकाल लाया;
22 Na naše je oči Jahve učinio velike i strašne znakove i čudesa protiv Egipta, protiv faraona i protiv svega doma njegova,
और ख़ुदावन्द ने बड़े — बड़े और हौलनाक अजायब — ओ — निशान हमारे सामने अहल — ए — मिस्र, और फ़िर'औन और उसके सब घराने पर करके दिखाए;
23 a nas je odande izveo da nas dovede i dade nam zemlju koju je zakletvom obećao ocima našim.
और हमको वहाँ से निकाल लाया ताकि हमको इस मुल्क में, जिसे हमको देने की क़सम उसने हमारे बाप दादा से खाई पहुँचाए।
24 I naredio nam je Jahve da sve ove naredbe vršimo u strahopoštovanju prema Jahvi, Bogu svome, da bismo uvijek bili sretni i da živimo kao što je to danas.'
इसलिए ख़ुदावन्द ने हमको इन सब हुक्मों पर 'अमल करने और हमेशा अपनी भलाई के लिए ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा का ख़ौफ़ मानने का हुक्म दिया है, ताकि वह हमको ज़िन्दा रख्खे, जैसा आज के दिन ज़ाहिर है।
25 Naša će, dakle, pravednost biti: držati i vršiti sve ove zapovijedi pred Jahvom, Bogom našim, kako nam je naredio.
और अगर हम एहतियात रख्खें कि ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के सामने इन सब हुक्मों को मानें, जैसा उस ने हमसे कहा है, तो इसी में हमारी सदाक़त होगी।

< Ponovljeni zakon 6 >