< Ponovljeni zakon 4 >

1 “A sada, Izraele, poslušaj zakone i uredbe kojima vas učim da biste ih vršili i tako poživjeli te unišli i zaposjeli zemlju koju vam daje Jahve, Bog otaca vaših.
“और अब ऐ इस्राईलियो, जो आईन और अहकाम मैं तुमको सिखाता हूँ तुम उन पर 'अमल करने के लिए उनको सुन लो, ताकि तुम ज़िन्दा रहो और उस मुल्क में जिसे ख़ुदावन्द तुम्हारे बाप — दादा का ख़ुदा तुमको देता है, दाख़िल हो कर उस पर क़ब्ज़ा कर लो।
2 Niti što nadodajite onome što vam zapovijedam niti što od toga oduzimljite; vršite zapovijedi Jahve, Boga svoga, što vam ih dajem.
जिस बात का मैं तुमको हुक्म देता हूँ, उसमें न तो कुछ बढ़ाना और न कुछ घटाना; ताकि तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के हुक्मों को जो मैं तुमको बताता हूँ मान सको।
3 Vidjeli ste svojim očima što je Jahve učinio s Baal Peorom: jer Jahve, Bog tvoj, iskorijenio je iz tvoje sredine svakoga koji je slijedio Baal Peora.
जो कुछ ख़ुदावन्द ने बा'ल फ़ग़ूर की वजह से किया, वह तुमने अपनी आँखों से देखा है; क्यूँकि उन सब आदमियों को जिन्होंने बा'ल फ़ग़ूर की पैरवी की, ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा ने तुम्हारे बीच से नाबूद कर दिया।
4 A svi vi koji se čvrsto držite Jahve, Boga svoga, živi ste i danas.
पर तुम जो ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा से लिपटे रहे हो, सब के सब आज तक ज़िन्दा हो।
5 Ja sam vas, eto, poučio o zakonima i uredbama, kako mi je Jahve, Bog moj, naredio da ih vršite u zemlji u koju idete da je zaposjednete.
देखो, जैसा ख़ुदावन्द मेरे ख़ुदा ने मुझे हुक्म दिया, उसके मुताबिक़ मैंने तुमको आईन और अहकाम सिखा दिए हैं; ताकि उस मुल्क में उन पर 'अमल करो जिस पर क़ब्ज़ा करने के लिए जा रहे हो।
6 Držite ih i vršite: to će u očima naroda biti vaša mudrost i vaša razboritost. Kad oni čuju za sve ove zakone, reći će: 'Samo je jedan narod mudar i pametan, a to je ovaj veliki narod.'
इसलिए तुम इनको मानना और 'अमल में लाना, क्यूँकि और क़ौमों के सामने यही तुम्हारी 'अक़्ल और दानिश ठहरेंगे। वह इन तमाम क़वानीन को सुन कर कहेंगी, कि यक़ीनन ये बुज़ुर्ग क़ौम निहायत 'अक़्लमन्द और समझदार है।
7 Jer koji je to narod tako velik da bi mu bogovi bili tako blizu kao što je Jahve, Bog naš, nama kad god ga zazovemo?
क्यूँकि ऐसी बड़ी क़ौम कौन है जिसका मा'बूद इस क़द्र उसके नज़दीक हो जैसा ख़ुदावन्द हमारा ख़ुदा, कि जब कभी हम उससे दुआ करें हमारे नज़दीक है?
8 Koji je to narod tako velik da bi imao zakone i uredbe pravedne kao što je sav ovaj Zakon koji vam ja danas iznosim?
और कौन ऐसी बुज़ुर्ग क़ौम है जिसके आईन और अहकाम ऐसे रास्त हैं जैसी ये सारी शरी'अत है, जिसे मैं आज तुम्हारे सामने रखता हूँ।
9 Zato pazi i dobro se čuvaj da ne zaboraviš događaje što si ih svojim očima vidio; neka ti ne iščeznu iz srca ni jednoga dana tvoga života; naprotiv, pouči o njima svoje sinove i sinove svojih sinova.
“इसलिए तुम ज़रूर ही अपनी एहतियात रखना और बड़ी हिफ़ाज़त करना, ऐसा न हो कि तुम वह बातें जो तुमने अपनी आँख से देखी हैं भूल जाओ और वह ज़िन्दगी भर के लिए तुम्हारे दिल से जाती रहें; बल्कि तुम उनको अपने बेटों और पोतों को सिखाना।
10 Onog dana kad si stajao na Horebu pred Jahvom, Bogom svojim, Jahve mi je rekao: 'Skupi mi narod! Hoću da čuju moje riječi, da me se nauče bojati sve vrijeme što budu živjeli na zemlji te da o njima pouče i svoju djecu.'
ख़ासकर उस दिन की बातें, जब तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के सामने होरिब में खड़ा हुआ; क्यूँकि ख़ुदावन्द ने मुझसे कहा था, कि क़ौम को मेरे सामने जमा' कर और मैं उनको अपनी बातें सुनाऊँगा ताकि वह ये सीखें कि ज़िन्दगी भर, जब तक ज़मीन पर ज़िन्दा रहें मेरा ख़ौफ़ मानें और अपने बाल — बच्चों को भी यही सिखाएँ।
11 Vi ste se onda primakli i stali pod brdo. S usplamtjeloga brda plamen je sukljao do sred neba zamračena tmastim oblakom.
चुनाँचे तुम नज़दीक जाकर उस पहाड़ के नीचे खड़े हुए, और वह पहाड़ आग से दहक रहा था और उसकी लौ आसमान तक पहुँचती थी और चारों तरफ़ तारीकी और घटा और ज़ुलमत थी।
12 Isred ognja Jahve je govorio vama; čuli ste zvuk riječi, ali lika niste nazreli - ništa osim glasa.
और ख़ुदावन्द ने उस आग में से होकर तुमसे कलाम किया; तुमने बातें तो सुनीं लेकिन कोई सूरत न देखी, सिर्फ़ आवाज़ ही आवाज़ सुनी।
13 Objavio vam je svoj Savez i naložio vam da ga vršite - Deset zapovijedi, što ih ispisa na dvije kamene ploče.
और उसने तुमको अपने 'अहद के दसों अहकाम बताकर उनके मानने का हुक्म दिया, और उनको पत्थर की दो तख़्तियों पर लिख भी दिया।
14 A meni je Jahve naredio da vas poučim o zakonima i uredbama što ćete ih vršiti u zemlji u koju odlazite da je zaposjednete.
उस वक़्त ख़ुदावन्द ने मुझे हुक्म दिया, कि तुमको यह आईन और अहकाम सिखाऊँ ताकि तुम उस मुल्क में जिस पर क़ब्ज़ा करने के लिए जा रहे हो, उन पर 'अमल करो।
15 Pazite dobro! Onoga dana kad vam je Jahve, Bog vaš, govorio isred ognja na Horebu, niste vidjeli nikakva lika,
“इसलिए तुम अपनी ख़ूब ही एहतियात रखना; क्यूँकि तुमने उस दिन जब ख़ुदावन्द ने आग में से होकर होरिब में तुमसे कलाम किया, किसी तरह की कोई सूरत नहीं देखी।
16 da se ne biste pokvarili te da ne biste pravili sebi kakva klesana lika, kipa muškoga ili ženskoga obličja,
ऐसा न हो कि तुम बिगड़कर किसी शक्ल या सूरत की खोदी हुई मूरत अपने लिए बना लो, जिसकी शबीह किसी मर्द या 'औरत,
17 ni obličja kakve životinje što je na zemlji, ni obličja kakve ptice što pod nebom lijeta,
या ज़मीन के किसी हैवान या हवा में उड़ने वाले परिन्दे,
18 ni obličja bilo čega što po zemlji gmiže, ni obličja kakve ribe što je u vodi pod zemljom
या ज़मीन के रेंगनेवाले जानदार या मछली से, जो ज़मीन के नीचे पानी में रहती है मिलती हो;
19 i da se ne bi, kad digneš svoje oči prema nebu te vidiš sunce, mjesec i zvijezde - svu nebesku vojsku - dao zavesti da im se klanjaš i da im iskazuješ štovanje. Njih je Jahve, Bog tvoj, dao svim narodima, svugdje pod nebom.
या जब तू आसमान की तरफ नज़र करे और तमाम अजराम — ए — फ़लक या'नी सूरज और चाँद और तारों को देखे, तो गुमराह होकर उन्हीं को सिज्दा और उनकी इबादत करने लगे जिनको ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा ने इस ज़मीन की सब क़ौमों के लिए रख्खा है।
20 A vas je uzeo Jahve i izveo vas iz Egipta - iz one peći ražarene - da postanete narod njegove baštine, to što ste danas.
लेकिन ख़ुदावन्द ने तुमको चुना, और तुमको जैसे लोहे की भट्टी या'नी मिस्र से निकाल ले आया है ताकि तुम उसकी मीरास के लोग ठहरो, जैसा आज ज़ाहिर है।
21 Ali se zbog vas Jahve na me razljutio i zakleo da ja neću prijeći preko Jordana i unići u blaženu zemlju koju ti Jahve, Bog tvoj, daje u baštinu.
और तुम्हारी ही वजह से ख़ुदावन्द ने मुझसे नाराज़ होकर क़सम खाई, कि मैं यरदन पार न जाऊँ और न उस अच्छे मुल्क में पहुँचने पाऊँ, जिसे ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा मीरास के तौर पर तुझको देता है;
22 Tako, ja ću umrijeti u ovoj zemlji; ja preko Jordana neću prijeći. A vi ćete prijeći i zaposjesti onu krasnu zemlju.
बल्कि मुझे इसी मुल्क में मरना है, मैं यरदन पार नहीं जा सकता; लेकिन तुम पार जाकर उस अच्छे मुल्क पर क़ब्ज़ा करोगे।
23 Zato pazite da ne zaboravljate Saveza što ga je Jahve, Bog vaš, sklopio s vama te sebi ne pravite klesanih likova bilo čega što je Jahve, Bog tvoj, zabranio.
इसलिए तुम एहतियात रखो, ऐसा न हो कि तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के उस 'अहद को जो उसने तुमसे बाँधा है भूल जाओ, और अपने लिए किसी चीज़ की शबीह की खोदी हुई मूरत बना लो जिसे ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा ने तुझको मना' किया है
24 Jer Jahve, Bog tvoj, oganj je što proždire; on je Bog ljubomoran.
क्यूँकि ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा भसम करने वाली आग है; वह ग़य्यूर ख़ुदा है।
25 Kad budete izrodili djecu i unučad i budete dulje u onoj zemlji proboravili, a pokvarite se praveći sebi bilo kakve klesane likove i čineći zlo u očima Jahve, Boga svojega, tako da ga na srdžbu izazovete,
और जब तुझसे बेटे और पोते पैदा हों और तुमको उस मुल्क में रहते हुए एक ज़माना हो जाए, और तुम बिगड़कर किसी चीज़ की शबीह की खोदी हुई मूरत बना लो, और ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के सामने शरारत करके उसे ग़ुस्सा दिलाओ;
26 znajte - uzimam za svjedoke protiv vas nebesa i zemlju - da će vas brzo nestati sa zemlje u koju idete preko Jordana da je zaposjednete: nećete dugo u njoj živjeti nego ćete biti iskorijenjeni.
तो मैं आज के दिन तुम्हारे बरख़िलाफ़ आसमान और ज़मीन को गवाह बनाता हूँ कि तुम उस मुल्क से, जिस पर क़ब्ज़ा करने को यरदन पार जाने पर हो, जल्द बिल्कुल फ़ना हो जाओगे; तुम वहाँ बहुत दिन रहने न पाओगे बल्कि बिल्कुल नाबूद कर दिए जाओगे।
27 Jahve će vas raspršiti po narodima i ostat će vas samo malen broj među narodima među koje vas Jahve odvede.
और ख़ुदावन्द तुमको क़ौमों में तितर बितर करेगा; और जिन क़ौमों के बीच ख़ुदावन्द तुमको पहुँचाएगा उनमें तुम थोड़े से रह जाओगे।
28 Ondje ćete se klanjati bogovima što su ih ljudske ruke načinile od drveta i kamena, bogovima koji ne mogu ni vidjeti ni čuti, ni jesti ni mirisati.
और वहाँ तुम आदमियों के हाथ के बने हुए लकड़ी और पत्थर के मा'बूदों की इबादत करोगे, जो न देखते न सुनते न खाते न सूँघते हैं।
29 Ondje ćeš tražiti Jahvu, Boga svoga. I naći ćeš ga ako ga budeš tražio svim srcem svojim i svom dušom svojom.
लेकिन वहाँ भी अगर तुम ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा के तालिब हो तो वह तुझको मिल जाएगा, बशर्ते कि तुम अपने पूरे दिल से और अपनी सारी जान से उसे ढूँढो।
30 U nevolji tvojoj snaći će te sve to, ali u posljednje vrijeme ti ćeš se obratiti Jahvi, Bogu svomu, i poslušati njegov glas.
जब तू मुसीबत में पड़ेगा और यह सब बातें तुझ पर गुज़रेंगी तो आख़िरी दिनों में तू ख़ुदावन्द अपने ख़ुदा की तरफ़ फिरेगा और उसकी मानेगा;
31 TÓa Jahve, Bog tvoj, Bog je milosrdan; neće te on zapustiti ni upropastiti niti će zaboraviti Saveza što ga je pod zakletvom sklopio s ocima tvojim.
क्यूँकि ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा, रहीम ख़ुदा है, वह तुझको न तो छोड़ेगा और न हलाक करेगा और न उस 'अहद को भूलेगा जिसकी क़सम उसने तुम्हारे बाप — दादा से खाई।
32 Ispitaj samo prijašnja vremena što su protekla prije tebe, sve otkad je Bog stvorio čovjeka na zemlji: je li ikad, s jednoga kraja nebesa do drugoga, bilo ovako veličanstvena događaja? Je li se što takvo čulo?
“और जब से ख़ुदा ने इंसान को ज़मीन पर पैदा किया, तब से शुरू' करके तुम उन गुज़रे दिनों का हाल जो तुमसे पहले हो चुके पूछ, और आसमान के एक सिरे से दूसरे सिरे तक दरियाफ़्त कर, कि इतनी बड़ी वारदात की तरह कभी कोई बात हुई या सुनने में भी आई?
33 Je li ikad koji narod čuo glas Boga gdje govori isred ognja kao što si ti čuo i na životu ostao?
क्या कभी कोई क़ौम ख़ुदा की आवाज़ जैसे तू ने सुनी, आग में से आती हुई सुन कर ज़िन्दा बची है?
34 Ili, pokuša li koji bog da ode i uzme sebi jedan narod isred drugog naroda kušnjama, znakovima, čudesima i ratom, jakom rukom i ispruženom mišicom, uza silne strahote, kao što je sve to, na vaše oči, učinio za vas Jahve, Bog vaš, u Egiptu?
या कभी ख़ुदा ने एक क़ौम को किसी दूसरी क़ौम के बीच से निकालने का इरादा करके, इम्तिहानों और निशान और मो'जिज़ों और जंग और ताक़तवर हाथ और बलन्द बाज़ू और हौलनाक माजरों के वसीले से, उनको अपनी ख़ातिर बरगुज़ीदा करने के लिए वह काम किए जो ख़ुदावन्द तुम्हारे ख़ुदा ने तुम्हारी आँखों के सामने मिस्र में तुम्हारे लिए किए?
35 Tebi je to pokazano da znaš da je Jahve pravi Bog i da nema drugoga uz njega.
यह सब कुछ तुझको दिखाया गया, ताकि तू जाने कि ख़ुदावन्द ही ख़ुदा है और उसके अलावा और कोई है ही नहीं।
36 S neba ti se oglasio svojim glasom da te pouči; dopustio ti je da vidiš njegov veliki oganj na zemlji; i isred ognja čuo si njegove riječi.
उसने अपनी आवाज़ आसमान में से तुमको सुनाई ताकि तुझको तरबियत करे, और ज़मीन पर उसने तुझको अपनी बड़ी आग दिखाई; और तुमने उसकी बातें आग के बीच में से आती हुई सुनी।
37 Zbog toga što je ljubio očeve tvoje, izabrao je poslije njih njihovo potomstvo; on, glavom, izveo te iz Egipta svojom silnom moći;
और चूँकि उसे तेरे बाप — दादा से मुहब्बत थी, इसीलिए उसने उनके बाद उनकी नसल को चुन लिया, और तेरे साथ होकर अपनी बड़ी कुदरत से तुझको मिस्र से निकाल लाया;
38 ispred tebe rastjerao je narode, i brojnije i jače od tebe, da te dovede u njihovu zemlju i preda je tebi u baštinu, kao što je i danas.
ताकि तुम्हारे सामने से उन क़ौमों को जो तुझ से बड़ी और ताक़तवर हैं दफ़ा' करे, और तुझको उनके मुल्क में पहुँचाए, और उसे तुझको मीरास के तौर पर दे, जैसा आज के दिन ज़ाहिर है।
39 Danas, dakle, spoznaj i zasadi u svoje srce: Jahve je Bog gore na nebu i ovdje na zemlji - drugoga nema.
इसलिए आज के दिन तू जान ले और इस बात को अपने दिल में जमा ले, कि ऊपर आसमान में और नीचे ज़मीन पर ख़ुदावन्द ही ख़ुदा है और कोई दूसरा नहीं।
40 Drži njegove zakone i njegove zapovijedi koje ti dajem danas da dobro bude tebi i tvojoj djeci poslije tebe; da dugo poživiš na zemlji koju ti Jahve, Bog tvoj, daje zauvijek.”
इसलिए तू उसके आईन और अहकाम को जो मैं तुझको आज बताता हूँ मानना, ताकि तेरा और तेरे बाद तेरी औलाद का भला हो, और हमेशा उस मुल्क में जो ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तुझको देता है तेरी उम्र दराज़ हो।”
41 Tada Mojsije izabra tri grada preko Jordana, na istočnoj strani,
फिर मूसा ने यरदन के पार पूरब की तरफ़ तीन शहर अलग किए,
42 kamo će se moći skloniti ubojica koji nehotice ubije svoga bližnjega a da prije nije imao mržnje prema njemu: da bi, bježeći u koji od ovih gradova, mogao spasiti svoj život.
ताकि ऐसा ख़ूनी जो अनजाने बग़ैर क़दीमी 'अदावत के अपने पड़ोसी को मार डाले, वह वहाँ भाग जाए और इन शहरों में से किसी में जाकर जीता बच रहे।
43 To su: Bezer u pustinji, u zemlji Mišoru, za Rubenovce; Ramot u Gileadu za Gadovce, i Golan u Bašanu za Manašeovce.
या'नी रूबीनियों के लिए तो शहर — ए — बसर हो जो तराई में वीरान के बीच वाक़े' है, और जद्दियों के लिए शहर — ए — रामात जो जिल'आद में है, और मनस्सियों के लिए बसन का शहर — ए — जौलान।
44 Ovo je Zakon što ga je Mojsije postavio pred Izraelce;
यह वह शरी'अत है जो मूसा ने बनी — इस्राईल के आगे पेश की।
45 ovo su upute, zakoni i uredbe što ih je Mojsije dao Izraelcima kad su izišli iz Egipta,
यही वह शहादतें और आईन और अहकाम हैं जिनको मूसा ने बनी — इस्राईल को उनके मिस्र से निकलने के बा'द,
46 s one strane Jordana, u dolini nasuprot Bet Peoru, u zemlji amorejskoga kralja Sihona, koji je živio u Hešbonu i koga su potukli Mojsije i Izraelci pošto iziđoše iz Egipta.
यरदन के पार उस वादी में जो बैत फ़ग़ूर के सामने है, कह सुनाया; या'नी अमोरियों के बादशाह सीहोन के मुल्क में जो हस्बोन में रहता था, जिसे मूसा और बनी इस्राईल ने मुल्क — ए — मिस्र से निकलने के बाद मारा।
47 Njegovu su zemlju zauzeli i zemlju bašanskoga kralja Oga, dvaju amorejskih kraljeva koji su živjeli preko Jordana na istoku,
और फिर उसके मुल्क को, और बसन के बादशाह 'ओज के मुल्क को अपने क़ब्ज़े में कर लिया। अमोरियों के इन दोनों बादशाहों का यह मुल्क यरदन पार पूरब की तरफ़,
48 od Aroera, koji se nalazi na obali potoka Arnona, do brda Sirjona, to jest Hermona,
'अरो'ईर से जो वादी — ए — अरनोन के किनारे वाक़े' है, कोह — ए — सियून तक जिसे हरमून भी कहते हैं, फैला हुआ है।
49 i svu Arabu preko Jordana, s istoka do mora u Arabi, pod obroncima Pisge.
इसी में यरदन पार पूरब की तरफ़ मैदान के दरिया तक जो पिसगा की ढाल के नीचे बहता है, वहाँ का सारा मैदान शामिल है।

< Ponovljeni zakon 4 >