< Ponovljeni zakon 25 >

1 Kad nastane svađa među ljudima i dođu na sud da im se sudi, neka se dade pravo onome koji je prav, a krivac neka se osudi.
अगर लोगों में किसी तरह का झगड़ा हो और वह 'अदालत में आएँ ताकि क़ाज़ी उनका इन्साफ़ करें, तो वह सादिक़ को बेगुनाह ठहराएँ और शरीर पर फ़तवा दें।
2 Ako krivac zasluži da bude išiban, neka mu sudac naredi da legne i tu pred njim neka mu odbroje onoliko udaraca koliko odgovara njegovoj krivnji.
और अगर वह शरीर पिटने के लायक़ निकले, तो क़ाज़ी उसे ज़मीन पर लिटवाकर अपनी आँखों के सामने उसकी शरारत के मुताबिक़ उसे गिन गिनकर कोड़े लगवाए।
3 Do četrdeset udaraca može mu se dati, ali ne više, da modrica ne bi bila prevelika te se ne bi ponizio tvoj brat pred tobom kad bi mu udarali više udaraca.
वह उसे चालीस कोड़े लगाए, इससे ज़्यादा न मारे; ऐसा न हो कि इससे ज़्यादा कोड़े लगाने से तेरा भाई तुझको हक़ीर मा'लूम देने लगे।
4 Ne zavezuj usta volu kad vrše.
तू दाएँ में चलते हुए बैल का मुँह न बाँधना।
5 Kad braća stanuju zajedno pa jedan od njih umre a da nije imao sina, žena pokojnoga neka se ne preudaje izvan kuće, nego neka k njoj pristupi njezin djever i uzme je sebi za ženu te izvrši djeversku dužnost.
अगर कोई भाई मिलकर साथ रहते हों और एक उनमें से बे — औलाद मर जाए, तो उस मरहूम की बीवी किसी अजनबी से ब्याह न करे; बल्कि उसके शौहर का भाई उसके पास जाकर उसे अपनी बीवी बना ले, और शौहर के भाई का जो हक़ है वह उसके साथ अदा करे।
6 A prvi sin koga ona rodi neka ostane na ime njegova pokojnoga brata da njegovo ime ne izumre u Izraelu.
और उस 'औरत के जो पहला बच्चा हो वह इस आदमी के मरहूम भाई के नाम का कहलाए, ताकि उसका नाम इस्राईल में से मिट न जाए।
7 Ako, međutim, onaj čovjek ne želi da se oženi svojom snahom, onda njegova snaha neka dođe na vrata pred starješine i kaže: 'Neće djever moj da sačuva ime bratu svome u Izraelu; neće da mi učini djeversku dužnost.'
और अगर वह आदमी अपनी भावज से ब्याह करना न चाहे, तो उसकी भावज फाटक पर बुज़ुर्गों के पास जाए और कहे, 'मेरा देवर इस्राईल में अपने भाई का नाम बहाल रखने से इनकार करता है, और मेरे साथ देवर का हक़ अदा करना नहीं चाहता।
8 Neka ga pozovu starješine njegova grada i pitaju. Bude li uporan i kaže: 'Ne želim se njom ženiti',
तब उसके शहर के बुज़ुर्ग उस आदमी को बुलवाकर उसे समझाएँ, और अगर वह अपनी बात पर क़ाईम रहे और कहे, 'मुझको उससे ब्याह करना मंज़ूर नहीं।
9 neka njegova snaha k njemu pristupi na oči starješine pa mu skine s noge sandalu, pljune mu u lice i kaže ove riječi: 'Ovako se radi čovjeku koji neće da podigne doma svome bratu!'
तो उसकी भावज बुज़ुर्गों के सामने उसके पास जाकर उसके पावों से जूती उतारे, और उसके मुँह पर थूक दे और यह कहे, 'जो आदमी अपने भाई का घर आबाद न करे उससे ऐसा ही किया जाएगा।
10 Taj neka se prozove u Izraelu 'Dom bosoga'.
तब इस्राईलियों में उसका नाम यह पड़ जाएगा, कि यह उस शख़्स का घर है जिसकी जूती उतारी गई थी।
11 Ako se dvojica potuku, pa žena jednoga pođe da izbavi svoga muža iz šaka onoga koji ga tuče i pruži ona svoju ruku i onoga uhvati za sram,
जब दो शख़्स आपस में लड़ते हों और एक की बीवी पास जाकर अपने शौहर को उस आदमी के हाथ से छुड़ाने के लिए जो उसे मारता हो अपना हाथ बढ़ाए और उसकी शर्मगाह को पकड़ ले,
12 odsijeci joj ruku i neka je ne sažaljuje oko tvoje.
तो तू उसका हाथ काट डालना और ज़रा तरस न खाना।
13 U torbi nemoj nositi dvojak uteg, veći i manji.
तू अपने थैले में तरह — तरह के छोटे और बड़े तौल बाट न रखना।
14 U svojoj kući opet nemoj držati dvojaku efu: veću i manju.
तू अपने घर में तरह — तरह के छोटे और बड़े पैमाना भी न रखना।
15 Neka ti je uteg potpun i točan i neka ti je efa potpuna i točna, da dugo živiš na zemlji koju ti daje Jahve, Bog tvoj.
तेरा तौल बाट पूरा और ठीक और तेरा पैमाना भी पूरा और ठीक हो, ताकि उस मुल्क में जिसे ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा तुझको देता है तेरी 'उम्र दराज़ हो।
16 TÓa Jahvi je, Bogu tvome, odvratan tko to čini, tko god čini nepravdu.
इसलिए कि वह सब जो ऐसे ऐसे फ़रेब के काम करते हैं, ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा के नज़दीक मकरूह हैं।
17 Sjećaj se onoga što ti je učinio Amalek dok ste bili na putu pošto ste izišli iz Egipta;
याद रखना कि जब तुम मिस्र से निकलकर आ रहे थे तो रास्ते में 'अमालीकियों ने तेरे साथ क्या किया।
18 kako te dočeka na putu i pobi u tvom zaleđu sve nemoćne kad si bio umoran i iscrpljen jer se nije Boga bojao.
क्यूँकि वह रास्ते में तेरे सामने आए और जबकि तू थका माँदा था, तोभी उन्होंने उनको जो कमज़ोर और सब से पीछे थे मारा, और उनको ख़ुदा का ख़ौफ़ न आया।
19 I zato kad te Jahve, Bog tvoj, smiri od svih tvojih neprijatelja naokolo u zemlji koju ti Jahve, Bog tvoj, daje u baštinu, izbriši pod nebom spomen na Amaleka. Ne zaboravi!
इसलिए जब ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा उस मुल्क में, जिसे ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा मीरास के तौर पर तुझको क़ब्ज़ा करने को देता है, तेरे सब दुश्मनों से जो आस — पास हैं तुझको राहत बख़्शे, तो तू 'अमालीकियों के नाम — ओ — निशान को सफ़ह — ए — रोज़गार से मिटा देना; तू इस बात को न भूलना।

< Ponovljeni zakon 25 >