< Ponovljeni zakon 2 >

1 Onda se okrenusmo i pođosmo u pustinju prema Crvenome moru, kako mi je Jahve naredio. Dugo smo se vrtjeli oko gore Seira.
“और जैसा ख़ुदावन्द ने मुझे हुक्म दिया था, उसके मुताबिक़ हम लौटे और बहर — ए — कु़लजु़म की राह से वीराने में आए और बहुत दिनों तक कोह — ए — श'ईर के बाहर — बाहर चलते रहे।
2 I reče mi Jahve:
तब ख़ुदावन्द ने मुझसे कहा, कि:
3 'Dosta ste se vrtjeli oko ovoga brda. Okrenite prema sjeveru!'
तुम इस पहाड़ के बाहर — बाहर बहुत चल चुके; उत्तर की तरफ़ मुड़ जाओ,
4 I narodu naloži ovako: 'Sad ćete proći preko područja svoje braće, potomaka Ezavovih, koji žive u Seiru. Oni se vas boje, ali vi dobro pripazite;
और तू इन लोगों को ताकीद कर दे कि तुमको बनी 'ऐसौ, तुम्हारे भाई जो श'ईर में रहते हैं उनकी सरहद के पास से होकर जाना है, और वह तुमसे हिरासान होंगे। इसलिए तुम ख़ूब एहतियात रखना,
5 s njima ne zamećite boja jer vam neću dati ni stope njihove zemlje: goru Seir predao sam Ezavu u vlasništvo.
और उनको मत छेड़ना; क्यूँकि मैं उनकी ज़मीन में से पाँव धरने तक की जगह भी तुमको नहीं दूँगा, इसलिए कि मैंने कोह — ए — श'ईर 'ऐसौ को मीरास में दिया है।
6 Hranu od njih kupujte za novac da imate što jesti; i vodu za piće kupujte od njih za novac.'
तुम रुपये देकर अपने खाने के लिए उनसे ख़ुराक ख़रीदना, और पीने के लिए पानी भी रुपया देकर उनसे मोल लेना।
7 Ta Jahve te, Bog tvoj, blagoslovio u svim djelima tvojih ruku; on je bdio nad tvojim putovanjem onom velikom pustinjom; ovih četrdeset godina Jahve, Bog tvoj, bijaše s tobom i ništa ti nije nedostajalo.
क्यूँकि ख़ुदावन्द तुम्हारा ख़ुदा तेरे हाथ की कमाई में बरकत देता रहा है, और इस बड़े वीराने में जो तुम्हारा चलना फिरना है वह उसे जानता है। इन चालीस बरसों में ख़ुदावन्द तेरा ख़ुदा बराबर तुम्हारे साथ रहा और तुझको किसी चीज़ की कमी नहीं हुई।
8 Tako smo svoju braću, potomke Ezavove što žive u Seiru, zaobišli putem što vodi u Arabu, Elat i Esjon Geber, a onda udarismo prema Moapskoj pustinji.
इसलिए हम अपने भाइयों बनी 'ऐसौ के पास से जो श'ईर में रहते हैं, कतरा कर मैदान की राह से ऐलात और 'अस्यून जाबर होते हुए गुज़रे।” फिर हम मुड़े और मोआब के वीराने के रास्ते से चले।
9 Tada mi zapovjedi Jahve: 'Nemoj uznemirivati Moapce niti s njima zameći boja, jer ništa od njihove zemlje neću dati u tvoje vlasništvo: Lotovim sinovima predao sam Ar u posjed.'
फिर ख़ुदावन्द ने मुझसे कहा, कि मोआबियों को न तो सताना और न उनसे जंग करना; इसलिए कि मैं तुझको उनकी ज़मीन का कोई हिस्सा मिल्कियत के तौर पर नहीं दूँगा, क्यूँकि मैंने 'आर को बनी लूत की मीरास कर दिया है।
10 Prije su ondje živjeli Emijci. Bio je to moćan narod i brojan; krupna stasa kao i Anakovci.
वहाँ पहले ऐमीम बसे हुए थे जो 'अनाक़ीम की तरह बड़े — बड़े और लम्बे — लम्बे और शुमार में बहुत थे।
11 Poput Anakovaca, i njih smatraju Refaimcima, ali ih Moapci nazivaju Emijcima.
और 'अनाक़ीम ही की तरह वह भी रिफ़ाईम में गिने जाते थे, लेकिन मोआबी उनको ऐमीम कहते हैं।
12 Isto su tako u Seiru živjeli prije Horijci, ali su ih Ezavovi potomci izvlastili, istrijebili ih i naselili se na njihovo, kako je, uostalom, učinio Izrael sa zemljom - baštinom svojom - koju mu je Jahve predao.
और पहले श'ईर में होरी क़ौम के लोग बसे हुए थे, लेकिन बनी 'ऐसौ ने उनको निकाल दिया और उनको अपने सामने से बर्बाद करके आप उनकी जगह बस गए, जैसे इस्राईल ने अपनी मीरास के मुल्क में किया जिसे ख़ुदावन्द ने उनको दिया।
13 'A sada ustanite i prijeđite preko potoka Zereda!' I prijeđosmo potok Zered.
अब उठो और वादी — ए — ज़रद के पार जाओ। चुनाँचे हम वादी — ए — ज़रद से पार हुए।
14 Vrijeme što smo išli od Kadeš Barnee pa dok smo prešli preko potoka Zereda iznosilo je trideset i osam godina - sve dok nije izumro iz tabora sav onaj naraštaj ljudi sposobnih za borbu, kako im se Jahve i zakleo.
और हमारे क़ादिस बर्नी'अ से रवाना होने से लेकर वादी — ए — ज़रद के पार होने तक अठतीस बरस का 'अरसा गुज़रा। इस असना में ख़ुदावन्द की क़सम के मुताबिक़ उस नसल के सब जंगी मर्द लश्कर में से मर खप गए।
15 I zbilja! Ruka Jahvina bila je protiv njih: istrebljivala ih je isred tabora dok ih nije nestalo.
और जब तक वह नाबूद न हो गए तब तक ख़ुदावन्द का हाथ उनको लश्कर में से हलाक करने को उनके ख़िलाफ़ बढ़ा ही रहा।
16 I tako, kad je smrt istrijebila iz naroda sve ljude sposobne za borbu,
जब सब जंगी मर्द मर गए और क़ौम में से फ़ना हो गए
17 reče mi Jahve:
तो ख़ुदावन्द ने मुझसे कहा,
18 'Danas prelaziš moapsku zemlju Ar.
आज तुझे 'आर शहर से होकर जो मोआब की सरहद है गुज़रना है।
19 A onda ćeš se približiti Amoncima. Nemoj ih uznemirivati niti s njima zameći boja. Ništa, naime, od zemlje Amonaca neću ustupiti tebi u vlasništvo jer sam je već predao u posjed Lotovim potomcima.'
और जब तू बनी 'अम्मोन के क़रीब जा पहुँचे, तो उन को मत सताना और न उनको छेड़ना, क्यूँकि मैं बनी 'अम्मोन की ज़मीन का कोई हिस्सा तुझे मीरास के तौर पर नहीं दूँगा इसलिए कि उसे मैंने बनी लूत को मीरास में दिया है।
20 I nju smatraju refaimskom zemljom. U njoj su prije živjeli Refaimci, koje Amonci zovu Zamzumijcima.
वह मुल्क भी रिफ़ाईम का गिना जाता था, क्यूँकि पहले रफ़ाईम जिनको 'अम्मोनी लोग ज़मज़मीम कहते थे वहाँ बसे हुए थे।
21 Bio je to narod moćan i brojan; krupna stasa kao i Anakovci. No Jahve ih uništi pred Amoncima - koji ih izvlastiše i naseliše se na njihovo,
यह लोग भी 'अनाक़ीम की तरह बड़े — बड़े और लम्बे — लम्बे और शुमार में बहुत थे, लेकिन ख़ुदावन्द ने उनको 'अम्मोनियों के सामने से हलाक किया, और वह उनको निकाल कर उनकी जगह आप बस गए।
22 kako je, uostalom, učinio i potomcima Ezavovim, koji su nastanjeni u Seiru, kad je pred njima uništio Horijce, koje su oni otjerali s posjeda i do danas žive na njihovim mjestima.
ठीक वैसे ही जैसे उसने बनी 'ऐसौ के सामने से जो श'ईर में रहते थे होरियों को हलाक किया, और वह उनको निकाल कर आज तक उन ही की जगह बसे हुए हैं।
23 I Avijce, koji su živjeli po zaseocima sve do Gaze, istrijebiše Kaftorci koji su došli iz Kaftora te se naseliše na njihovo mjesto.
ऐसे ही 'अवियों को जो अपनी बस्तियों में ग़ज़्ज़ा तक बसे हुए थे, कफ़तूरियों ने जो कफ़तूरा से निकले थे हलाक किया और उनकी जगह आप बस गए
24 'Ustajte! Na put krenite i prijeđite preko potoka Arnona. U ruke ti, eto, predajem Amorejca Sihona, kralja hešbonskoga, i njegovu zemlju. Počni s osvajanjem; izazovi ga na boj!
इसलिए उठो, और वादी — ए — अरनून के पार जाओ। देखो, मैंने हस्बोन के बादशाह सीहोन को, जो अमोरी है उसके मुल्क समेत तुम्हारे हाथ में कर दिया है; इसलिए उस पर क़ब्ज़ा करना शुरू' करो और उससे जंग छेड़ दो।
25 Od danas počinjem ugoniti strah i trepet pred tobom u narode koji su pod svim nebesima, tako da će strepiti i tresti se pred tobom kad god čuju glas o tebi.'
मैं आज ही से तुम्हारा ख़ौफ़ और रौब उन क़ौमों के दिल में डालना शुरू' करूँगा जो इस ज़मीन पर रहती हैं, वह तुम्हारी ख़बर सुनेंगी और काँपेंगी, और तुम्हारी वजह से बेताब हो जाएँगी।
26 Tada sam iz pustinje Kedmot uputio glasnike kralju hešbonskom Sihonu s miroljubivim riječima:
“और मैंने दश्त — ए — क़दीमात से हस्बोन के बादशाह सीहोन के पास सुलह के पैग़ाम के साथ क़ासिद रवाना किए और कहला भेजा, कि
27 'Pusti da prođem preko tvoje zemlje. Samo ću proći putem, ne skrećući ni desno ni lijevo.
मुझे अपने मुल्क से गुज़र जाने दे; मैं शाहराह से होकर चलूँगा और दहने और बाएँ हाथ नहीं मुड़ूँगा
28 Hranu mi prodavaj za novac da mogu jesti; i vodu za piće davaj mi za novac. Pusti me samo da pješice prođem,
तू रुपये लेकर मेरे हाथ मेरे खाने के लिए ख़ुराक बेचना, और मेरे पीने के लिए पानी भी मुझे रुपया लेकर देना; सिर्फ़ मुझे पाँव — पाँव निकल जाने दे,
29 da prijeđem preko Jordana u zemlju koju nam daje Jahve, Bog naš - kao što su mi dopustili potomci Ezavovi, nastanjeni u Seiru, i Moapci, što žive u Aru.'
जैसे बनी 'ऐसौ ने जो श'ईर में रहते हैं, और मोआबियों ने जो 'आर शहर में बसते हैं। मेरे साथ किया; जब तक कि मैं यरदन को उबूर करके उस मुल्क में पहुँच न जाऊँ जो ख़ुदावन्द हमारा ख़ुदा हमको देता है।
30 Ali hešbonski kralj Sihon ne htjede nas pustiti preko svoga; jer Jahve, Bog tvoj, duh mu zaslijepi a srce otvrdnu, da ga preda u tvoje šake, gdje je i danas.
लेकिन हस्बोन के बादशाह सीहोन ने हमको अपने हाँ से गुज़रने न दिया; क्यूँकि ख़ुदावन्द तेरे ख़ुदा ने उसका मिज़ाज कड़ा और उसका दिल सख़्त कर दिया ताकि उसे तेरे हाथ में हवाले कर दे, जैसा आज ज़ाहिर है।
31 Tada mi reče Jahve: 'Eto sam počeo da ti izručujem Sihona i njegovu zemlju. Počni osvajanje da mu zemljom zagospodariš.'
और ख़ुदावन्द ने मुझसे कहा, देख, मैं सीहोन और उसके मुल्क को तेरे हाथ में हवाले करने को हूँ, इसलिए तू उस पर क़ब्ज़ा करना शुरू' कर, ताकि वह तेरी मीरास ठहरे।
32 Kod Jahasa presrete nas Sihon.
तब सीहोन अपने सब आदमियों को लेकर हमारे मुक़ाबले में निकला और जंग करने के लिए यहज़ में आया।
33 Navali on i sav njegov narod. Ali Jahve, Bog naš, predade nam ga, tako da potukosmo njega, njegove sinove i sav njegov narod.
और ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा ने उसे हमारे हवाले कर दिया; और हमने उसे, और उसके बेटों को, और उसके सब आदमियों को मार लिया।
34 Tada osvojismo sve njegove gradove i prokletstvom udarismo sve gradove s ljudima, ženama i djecom, ništa ne štedeći,
और हमने उसी वक़्त उसके सब शहरों को ले लिया, और हर आबाद शहर को 'औरतों और बच्चों समेत बिल्कुल नाबूद कर दिया और किसी को बाक़ी न छोड़ा;
35 izuzev stoke, koju uzesmo kao plijen, skupa s plijenom iz gradova što smo ih osvojili.
लेकिन चौपायों को और शहरों के माल को जो हमारे हाथ लगा लूट कर हमने अपने लिए रख लिया।
36 Od Aroera, koji se nalazi na obali potoka Arnona, i od grada koji je u njegovoj dolini pa do Gileada nije bilo grada koji bi nam odolio: sve nam ih je Jahve, Bog naš, predao.
और 'अरो'ईर से जो वादी — ए — अरनोन के किनारे है, और उस शहर से जो वादी में है, जिल'आद तक ऐसा कोई शहर न था जिसको सर करना हमारे लिए मुश्किल हुआ; ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा ने सबको हमारे क़ब्ज़े में कर दिया।
37 Jedino se nisi primicao zemlji Amonaca, kraju uz potok Jabok, i gradovima u pogorju, kako je Jahve, Bog naš, odredio.
लेकिन बनी 'अम्मोन के मुल्क के नज़दीक और दरिया — ए — यबोक़ का 'इलाक़ा और कोहिस्तान के शहरों में और जहाँ — जहाँ ख़ुदावन्द हमारे ख़ुदा ने हमको मना' किया था तो नहीं गया।

< Ponovljeni zakon 2 >