< Amos 5 >

1 Počujte ovu riječ što je iznosim protiv vas, naricaljku, dome Izraelov:
हे इस्राएल के घराने, इस विलाप के गीत के वचन सुन जो मैं तुम्हारे विषय में कहता हूँ:
2 Pade i više neće ustati djevica izraelska. Na tlu svojem ona leži, nikog da je digne.
“इस्राएल की कुमारी कन्या गिर गई, और फिर उठ न सकेगी; वह अपनी ही भूमि पर पटक दी गई है, और उसका उठानेवाला कोई नहीं।”
3 Jer ovako govori Jahve Gospod domu Izraelovu: u gradu iz kojeg izlažaše tisuća, ostat će stotina, iz kojeg izlažaše stotina, ostat će ih deset.
क्योंकि परमेश्वर यहोवा यह कहता है, “जिस नगर से हजार निकलते थे, उसमें इस्राएल के घराने के सौ ही बचे रहेंगे, और जिससे सौ निकलते थे, उसमें दस बचे रहेंगे।”
4 Jer ovako govori Jahve domu Izraelovu: “Tražite i živjet ćete.
यहोवा, इस्राएल के घराने से यह कहता है, मेरी खोज में लगो, तब जीवित रहोगे।
5 Ne tražite Betela, ne idite u Gilgal, ne putujte u Beer Šebu, jer će Gilgal bit odveden u izgnanstvo, a Betel će se prometnuti u ništa.
बेतेल की खोज में न लगो, न गिलगाल में प्रवेश करो, और न बेर्शेबा को जाओ; क्योंकि गिलगाल निश्चय बँधुआई में जाएगा, और बेतेल सूना पड़ेगा।
6 Tražite Jahvu i živjet ćete, il' će ko' oganj zahvatiti kuću Josipovu i sažeć' je, a u Betelu nikog da plamen ugasi.”
यहोवा की खोज करो, तब जीवित रहोगे, नहीं तो वह यूसुफ के घराने पर आग के समान भड़केगा, और वह उसे भस्म करेगी, और बेतेल में कोई उसका बुझानेवाला न होगा।
7 Jao onima koji pravdu pretvaraju u pelin, u prah bacaju poštenje!
हे न्याय के बिगाड़नेवालों और धार्मिकता को मिट्टी में मिलानेवालो!
8 On napravi Vlašiće i Štapce, on obrće mrak u zoru, a dan u najglušu noć. On saziva morske vode i valja ih preko lica zemlje. Jahve mu je ime.
जो कचपचिया और मृगशिरा का बनानेवाला है, जो घोर अंधकार को भोर का प्रकाश बनाता है, जो दिन को अंधकार करके रात बना देता है, और समुद्र का जल स्थल के ऊपर बहा देता है, उसका नाम यहोवा है।
9 Nenadano šalje pustoš na tvrđavu i utvrdi propast nosi.
वह तुरन्त ही बलवन्त को विनाश कर देता, और गढ़ का भी सत्यानाश करता है।
10 Mrze čovjeka što na vratima pravdu dijeli i grde onog što zbori pošteno.
१०जो सभा में उलाहना देता है उससे वे बैर रखते हैं, और खरी बात बोलनेवाले से घृणा करते हैं।
11 Stoga, jer gazite siromaha, dižući od njega porez u žitu - u kućama što ih sazdaste od tesanika nikad živjet' nećete; iz ljupkih vinograda što ih posadiste nikad nećete piti vina.
११तुम जो कंगालों को लताड़ा करते, और भेंट कहकर उनसे अन्न हर लेते हो, इसलिए जो घर तुम ने गढ़े हुए पत्थरों के बनाए हैं, उनमें रहने न पाओगे; और जो मनभावनी दाख की बारियाँ तुम ने लगाई हैं, उनका दाखमधु न पीने पाओगे।
12 Jer znam mnoge vaše zločine, i vaše grijehe pregoleme: tlačite pravednika i primate mito, odbijajuć' siromaha na gradskim vratima.
१२क्योंकि मैं जानता हूँ कि तुम्हारे पाप भारी हैं। तुम धर्मी को सताते और घूस लेते, और फाटक में दरिद्रों का न्याय बिगाड़ते हो।
13 Mudrac šuti u ovo vrijeme, jer vremena su tako zla.
१३इस कारण जो बुद्धिमान् हो, वह ऐसे समय चुप रहे, क्योंकि समय बुरा है।
14 Tražite dobro, a ne zlo, da biste živjeli, i da Jahve, Bog nad Vojskama, odista s vama bude kao što velite da jest.
१४हे लोगों, बुराई को नहीं, भलाई को ढूँढ़ो, ताकि तुम जीवित रहो; और तुम्हारा यह कहना सच ठहरे कि सेनाओं का परमेश्वर यहोवा तुम्हारे संग है।
15 Mrzite zlo, ljubite dobro, držite pravicu na gradskim vratima, pa će se možda Jahve, Bog nad Vojskama, smilovat' ostatku Josipovu.
१५बुराई से बैर और भलाई से प्रीति रखो, और फाटक में न्याय को स्थिर करो; क्या जाने सेनाओं का परमेश्वर यहोवा यूसुफ के बचे हुओं पर अनुग्रह करे।
16 Stog ovako govori Jahve, Bog nad Vojskama, Gospod: “Na svakom će trgu biti kuknjava, po svim će ulicama zapomagati: 'Jao! Jao!' Težake će sazvat' da jauču, narikače da nariču,
१६इस कारण सेनाओं का परमेश्वर, प्रभु यहोवा यह कहता है: “सब चौकों में रोना-पीटना होगा; और सब सड़कों में लोग हाय, हाय, करेंगे! वे किसानों को शोक करने के लिये, और जो लोग विलाप करने में निपुण हैं, उन्हें रोने-पीटने को बुलाएँगे।
17 bit će jauk u svakom vinogradu, jer ću proći posred tebe” - veli Jahve.
१७और सब दाख की बारियों में रोना-पीटना होगा,” क्योंकि यहोवा यह कहता है, “मैं तुम्हारे बीच में से होकर जाऊँगा।”
18 “Jao vama što žudite za danom Jahvinim! Što će vam biti dan Jahvin? Tama, a ne svjetlost.
१८हाय तुम पर, जो यहोवा के दिन की अभिलाषा करते हो! यहोवा के दिन से तुम्हारा क्या लाभ होगा? वह तो उजियाले का नहीं, अंधियारे का दिन होगा।
19 Bit će vam k'o onom što uteče lavljim raljama, a sretne ga medvjed; koji uđe u kuću i stavi ruku na zid, a ujede ga zmija.
१९जैसा कोई सिंह से भागे और उसे भालू मिले; या घर में आकर दीवार पर हाथ टेके और साँप उसको डसे।
20 Neće li dan Jahvin biti tama, a ne svjetlost? Mrklina, a ne sunčan sjaj?
२०क्या यह सच नहीं है कि यहोवा का दिन उजियाले का नहीं, वरन् अंधियारे ही का होगा? हाँ, ऐसे घोर अंधकार का जिसमें कुछ भी चमक न हो।
21 Mrzim i prezirem vaše blagdane i nisu mi mile vaše svečanosti.
२१“मैं तुम्हारे पर्वों से बैर रखता, और उन्हें निकम्मा जानता हूँ, और तुम्हारी महासभाओं से मैं प्रसन्न नहीं।
22 Paljenice kad mi prinosite, prinosnice mi vaše nisu mile, na pričesnice se od ugojenih telaca vaših i ne osvrćem.
२२चाहे तुम मेरे लिये होमबलि और अन्नबलि चढ़ाओ, तो भी मैं प्रसन्न न होऊँगा, और तुम्हारे पाले हुए पशुओं के मेलबलियों की ओर न ताकूँगा।
23 Uklonite od mene dreku svojih pjesama, neću da slušam zvuke vaših harfa.
२३अपने गीतों का कोलाहल मुझसे दूर करो; तुम्हारी सारंगियों का सुर मैं न सुनूँगा।
24 Pravda nek' poteče kao voda i pravica k'o bujica silna.
२४परन्तु न्याय को नदी के समान, और धार्मिकता को महानद के समान बहने दो।
25 Prinosiste li mi žrtve i prinos u pustinji četrdeset godina, dome Izraelov?
२५“हे इस्राएल के घराने, तुम जंगल में चालीस वर्ष तक पशुबलि और अन्नबलि क्या मुझी को चढ़ाते रहे?
26 Nosit ćete Sikuta, svoga kralja, i Kevana, boga svoga, likove što ih sebi napraviste,
२६नहीं, तुम तो अपने राजा का तम्बू, और अपनी मूरतों की चरणपीठ, और अपने देवता का तारा लिए फिरते रहे, जिन्हें तुम ने अपने लिए बनाए है।
27 dok vas budem odvodio onkraj Damaska,” govori Jahve - Bog nad Vojskama njemu je ime.
२७इस कारण मैं तुम को दमिश्क के उस पार बँधुआई में कर दूँगा, सेनाओं के परमेश्वर यहोवा का यही वचन है।

< Amos 5 >