< Djela apostolska 9 >
1 Savao pak, sveudilj zadahnut prijetnjom i pokoljem prema učenicima Gospodnjim, pođe k velikomu svećeniku,
और साऊल जो अभी तक ख़ुदावन्द के शागिर्दों को धमकाने और क़त्ल करने की धुन में था। सरदार काहिन के पास गया।
2 zaiska od njega pisma za sinagoge u Damasku, da sve koje nađe od ovoga Puta, muževe i žene, okovane dovede u Jeruzalem.
और उस से दमिश्क़ के इबादतख़ानों के लिए इस मज़्मून के ख़त माँगे कि जिनको वो इस तरीक़े पर पाए, मर्द चाहे औरत, उनको बाँधकर येरूशलेम में लाए।
3 Kad se putujući približi Damasku, iznenada ga obasja svjetlost s neba.
जब वो सफ़र करते करते दमिश्क़ के नज़दीक पहुँचा तो ऐसा हुआ कि यकायक आसमान से एक नूर उसके पास आ, चमका।
4 Sruši se na zemlju i začu glas što mu govoraše: “Savle, Savle, zašto me progoniš?”
और वो ज़मीन पर गिर पड़ा और ये आवाज़ सुनी “ऐ साऊल, ऐ साऊल, तू मुझे क्यूँ सताता है?”
5 On upita: “Tko si, Gospodine?” A on će: “Ja sam Isus kojega ti progoniš!
उस ने पूछा, “ऐ ख़ुदावन्द, तू कौन हैं?” उस ने कहा, “मैं ईसा हूँ जिसे तू सताता है।
6 Nego ustani, uđi u grad i reći će ti se što ti je činiti.”
मगर उठ शहर में जा, और जो तुझे करना चाहिए वो तुझसे कहा जाएगा।”
7 Njegovi suputnici ostadoše bez riječi: čuli su doduše glas, ali ne vidješe nikoga.
जो आदमी उसके हमराह थे, वो ख़ामोश खड़े रह गए, क्यूँकि आवाज़ तो सुनते थे, मगर किसी को देखते न थे।
8 Savao usta sa zemlje. Otvorenih očiju nije ništa vidio pa ga povedu za ruku i uvedu u Damask.
और साऊल ज़मीन पर से उठा, लेकिन जब आँखें खोलीं तो उसको कुछ दिखाई न दिया, और लोग उसका हाथ पकड़ कर दमिश्क़ शहर में ले गए।
9 Tri dana nije vidio, nije jeo ni pio.
और वो तीन दिन तक न देख सका, और न उसने खाया न पिया।
10 U Damasku bijaše neki učenik imenom Ananija. Njemu u viđenju reče Gospodin: “Ananija!” On se odazva: “Evo me, Gospodine!”
दमिश्क़ में हननियाह नाम एक शागिर्द था, उस से ख़ुदावन्द ने रोया में कहा, “ऐ हननियाह” उस ने कहा, “ऐ ख़ुदावन्द, मैं हाज़िर हूँ।”
11 A Gospodin će mu: “Ustani, pođi u ulicu zvanu Ravna i u kući Judinoj potraži Taržanina imenom Savla. Eno, moli se;
ख़ुदावन्द ने उस से कहा, “उठ, उस गली में जा जो सीधा' कहलाता है। और यहूदाह के घर में साऊल नाम तर्सुसी शहरी को पूछ ले क्यूँकि देख वो दुआ कर रहा है।
12 i u viđenju vidje čovjeka imenom Ananiju gdje ulazi i polaže na nj ruke da bi progledao.”
और उस ने हननियाह नाम एक आदमी को अन्दर आते और अपने ऊपर हाथ रखते देखा है, ताकि फिर बीना हो।”
13 Ananija odgovori: “Gospodine, od mnogih sam čuo o tom čovjeku kolika je zla tvojim svetima učinio u Jeruzalemu.
हननियाह ने जावाब दिया कि ऐ ख़ुदावन्द, मैं ने बहुत से लोगों से इस शख़्स का ज़िक्र सुना है, कि इस ने येरूशलेम में तेरे मुक़द्दसों के साथ कैसी कैसी बुराइयां की हैं।
14 On ima od velikih svećenika i punomoć okovati sve koji prizivlju ime tvoje.”
और यहाँ उसको सरदार काहिनों की तरफ़ से इख़्तियार मिला है, कि जो लोग तेरा नाम लेते हैं, उन सब को बाँध ले।
15 Gospodin mu odvrati: “Pođi jer on mi je oruđe izabrano da ponese ime moje pred narode i kraljeve i sinove Izraelove.
मगर ख़ुदावन्द ने उस से कहा कि “तू जा, क्यूँकि ये क़ौमों, बादशाहों और बनी इस्राईल पर मेरा नाम ज़ाहिर करने का मेरा चुना हुआ वसीला है।
16 Ja ću mu uistinu pokazati koliko mu je za ime moje trpjeti.”
और में उसे जता दूँगा कि उसे मेरे नाम के ख़ातिर किस क़दर दुःख उठाना पड़ेगा”
17 Ananija ode, uđe u kuću, položi na nj ruke i reče: “Savle, brate! Gospodin, Isus koji ti se ukaza na putu kojim si išao, posla me da progledaš i napuniš se Duha Svetoga.”
पस हननियाह जाकर उस घर में दाख़िल हुआ और अपने हाथ उस पर रखकर कहा, “ऐ भाई शाऊल उस ख़ुदावन्द या'नी ईसा जो तुझ पर उस राह में जिस से तू आया ज़ाहिर हुआ था, उसने मुझे भेजा है, कि तू बीनाई पाए, और रूहे पाक से भर जाए।”
18 I odmah mu s očiju spade nešto kao ljuske te on progleda pa usta, krsti se
और फ़ौरन उसकी आँखों से छिल्के से गिरे और वो बीना हो गया, और उठ कर बपतिस्मा लिया।
19 i uzevši hrane, okrijepi se. Nekoliko dana provede s učenicima u Damasku.
फिर कुछ खाकर ताक़त पाई, और वो कई दिन उन शागिर्दों के साथ रहा, जो दमिश्क़ में थे।
20 te odmah stade po sinagogama propovijedati Isusa, da je on Sin Božji.
और फ़ौरन इबादतख़ानों में ईसा का ऐलान करने लगा, कि वो ख़ुदा का बेटा है।
21 Koji ga god slušahu, izvan sebe govorahu: “Nije li ovo onaj koji je u Jeruzalemu istrebljivao sve koji Ime ovo prizivlju, pa i ovamo zato došao da ih okovane odvede pred velike svećenike?”
और सब सुनने वाले हैरान होकर कहने लगे कि “क्या ये वो शख़्स नहीं है, जो येरूशलेम में इस नाम के लेने वालों को तबाह करता था, और यहाँ भी इस लिए आया था, कि उनको बाँध कर सरदार काहिनों के पास ले जाए?”
22 Savao pak, sve silniji, zbunjivaše Židove koji prebivahu u Damasku dokazujući: “Ovo je Krist!”
लेकिन साऊल को और भी ताक़त हासिल होती गई, और वो इस बात को साबित करके कि मसीह यही है दमिश्क़ के रहने वाले यहूदियों को हैरत दिलाता रहा।
23 Pošto je minulo podosta vremena, odluče Židovi pogubiti ga,
और जब बहुत दिन गुज़र गए, तो यहूदियों ने उसे मार डालने का मशवरा किया।
24 ali Savao dozna za njihov naum. Nadzirahu i vrata danju i noću da bi ga pogubili,
मगर उनकी साज़िश साऊल को मालूम हो गई, वो तो उसे मार डालने के लिए रात दिन दरवाज़ों पर लगे रहे।
25 ali ga učenici noću uzeše i preko zidina oprezno spustiše u košari.
लेकिन रात को उसके शागिर्दों ने उसे लेकर टोकरे में बिठाया और दीवार पर से लटका कर उतार दिया।
26 Kad je Savao došao u Jeruzalem, gledao se pridružiti učenicima, ali ga se svi bojahu: nisu vjerovali da je učenik.
उस ने येरूशलेम में पहुँच कर शागिर्दों में मिल जाने की कोशिश की और सब उस से डरते थे, क्यूँकि उनको यक़ीन न आता था, कि ये शागिर्द है।
27 Tada ga Barnaba uze i povede k apostolima te im pripovjedi kako je Savao na putu vidio Gospodina koji mu je govorio i kako je u Damasku smjelo propovijedao u ime Isusovo.
मगर बरनबास ने उसे अपने साथ रसूलों के पास ले जाकर उन से बयान किया कि इस ने इस तरह राह में ख़ुदावन्द को देखा और उसने इस से बातें की और उस ने दमिश्क़ में कैसी दिलेरी के साथ ईसा के नाम से एलान किया।
28 Od tada se s njima slobodno kretao po Jeruzalemu i smjelo propovijedao u ime Gospodnje.
पस वो येरूशलेम में उनके साथ जाता रहा।
29 Govorio je i raspravljao sa Židovima grčkog jezika pa i oni snovahu pogubiti ga.
और दिलेरी के साथ ख़ुदावन्द के नाम का ऐलान करता था, और यूनानी माइल यहूदियों के साथ गुफ़्तगू और बहस भी करता था, मगर वो उसे मार डालने के दर पै थे।
30 Saznala to braća pa ga odvedoše u Cezareju i uputiše u Tarz.
और भाइयों को जब ये मा'लूम हुआ, तो उसे क़ैसरिया में ले गए, और तरसुस को रवाना कर दिया।
31 Crkva je po svoj Judeji, Galileji i Samariji uživala mir, izgrađivala se i napredovala u strahu Gospodnjem te rasla utjehom Svetoga Duha.
पस तमाम यहूदिया और गलील और सामरिया में कलीसिया को चैन हो गया और उसकी तरक़्क़ी होती गई और वो दावन्द के ख़ौफ़ और रूह — उल — क़ुद्दूस की तसल्ली पर चलती और बढ़ती जाती थी।
32 Jednom Petar, obilazeći posvuda, siđe i k svetima u Lidi.
और ऐसा हुआ कि पतरस हर जगह फिरता हुआ उन मुक़द्दसों के पास भी पहुँचा जो लुद्दा में रहते थे।
33 Ondje nađe nekog čovjeka imenom Eneja, koji je osam godina ležao na postelji: bijaše uzet.
वहाँ ऐनियास नाम एक मफ़्लूज को पाया जो आठ बरस से चारपाई पर पड़ा था।
34 Reče mu Petar: “Eneja, ozdravlja te Isus Krist! Ustani i prostri sam sebi!” On umah usta.
पतरस ने उस से कहा, ऐ ऐनियास, ईसा मसीह तुझे शिफ़ा देता है। उठ आप अपना बिस्तरा बिछा। वो फ़ौरन उठ खड़ा हुआ।
35 Vidješe to svi žitelji Lide i Šarona te se obratiše Gospodinu.
तब लुद्दा और शारून के सब रहने वाले उसे देखकर ख़ुदावन्द की तरफ़ रुजू लाए।
36 U Jopi pak bijaše učenica imenom Tabita, što prevedeno znači Košuta. Bijaše ona bogata dobrim djelima i milostinjama što ih je dijelila.
और याफ़ा शहर में एक शागिर्द थी, तबीता नाम जिसका तर्जुमा हरनी है, वो बहुत ही नेक काम और ख़ैरात किया करती थी।
37 Upravo u one dane obolje i umrije. Pošto je operu, izlože je u gornjoj sobi.
उन्हीं दिनों में ऐसा हुआ कि वो बीमार होकर मर गई, और उसे नहलाकर बालाख़ाने में रख दिया।
38 A kako je Lida blizu Jope, učenici čuše da je Petar ondje i poslaše k njemu dva čovjeka s molbom: “Dođi k nama, ne oklijevaj!”
और चूँकि लुद्दा याफ़ा के नज़दीक था, शागिर्दों ने ये सुन कर कि पतरस वहाँ है दो आदमी भेजे और उस से दरख़्वास्त की कि हमारे पास आने में देर न कर।
39 Petar usta i krenu s njima. Čim stiže, odvedoše ga u gornju sobu. Okružiše ga sve udovice te mu plačući pokazivahu haljine i odijela što ih je Košuta izrađivala dok je još bila s njima.
पतरस उठकर उनके साथ हो लिया, जब पहुँचा तो उसे बालाख़ाने में ले गए, और सब बेवाएँ रोती हुई उसके पास आ खड़ी हुईं और जो कुरते और कपड़े हरनी ने उनके साथ में रह कर बनाए थे, दिखाने लगीं।
40 Petar sve istjera van, kleknu, pomoli se pa se okrenu prema tijelu i reče: “Tabita, ustani!” Ona otvori oči, pogleda Petra i sjede.
पतरस ने सब को बाहर कर दिया और घुटने टेक कर दुआ की, फिर लाश की तरफ़ मुतवज्जह होकर कहा, ऐ तबीता उठ पस उसने आँखें खोल दीं और पतरस को देखकर उठ बैठी।
41 On joj pruži ruku i pridiže je. Onda pozove svete i udovice pa im je pokaza živu.
उस ने हाथ पकड़ कर उसे उठाया और मुक़द्दसों और बेवाओं को बुला कर उसे ज़िन्दा उनके सुपुर्द किया।
42 Dozna se za to po svoj Jopi te mnogi povjerovaše u Gospodina.
ये बात सारे याफ़ा में मशहूर हो गई, और बहुत सारे ख़ुदावन्द पर ईमान ले आए।
43 Petar osta neko vrijeme u Jopi u nekog Šimuna kožara.
और ऐसा हुआ कि वो बहुत दिन याफ़ा में शमौन नाम दब्बाग़ के यहाँ रहा।