< Djela apostolska 6 >

1 U one dane, kako se broj učenika množio, Židovi grčkog jezika stadoše mrmljati protiv domaćih Židova što se u svagdanjem služenju zanemaruju njihove udovice.
उन दिनों में जब चेलों की संख्या बहुत बढ़ने लगी, तब यूनानी भाषा बोलनेवाले इब्रानियों पर कुड़कुड़ाने लगे, कि प्रतिदिन की सेवकाई में हमारी विधवाओं की सुधि नहीं ली जाती।
2 Dvanaestorica nato sazvaše mnoštvo učenika i rekoše: “Nije pravo da mi napustimo riječ Božju da bismo služili kod stolova.
तब उन बारहों ने चेलों की मण्डली को अपने पास बुलाकर कहा, “यह ठीक नहीं कि हम परमेश्वर का वचन छोड़कर खिलाने-पिलाने की सेवा में रहें।
3 De pronađite, braćo, između sebe sedam muževa na dobru glasu, punih Duha i mudrosti. Njih ćemo postaviti nad ovom službom,
इसलिए हे भाइयों, अपने में से सात सुनाम पुरुषों को जो पवित्र आत्मा और बुद्धि से परिपूर्ण हो, चुन लो, कि हम उन्हें इस काम पर ठहरा दें।
4 a mi ćemo se posvetiti molitvi i posluživanju Riječi.”
परन्तु हम तो प्रार्थना में और वचन की सेवा में लगे रहेंगे।”
5 Prijedlog se svidje svemu mnoštvu pa izabraše Stjepana, muža puna vjere i Duha Svetoga, zatim Filipa, Prohora, Nikanora, Timona, Parmenu te antiohijskog pridošlicu Nikolu.
यह बात सारी मण्डली को अच्छी लगी, और उन्होंने स्तिफनुस नामक एक पुरुष को जो विश्वास और पवित्र आत्मा से परिपूर्ण था, फिलिप्पुस, प्रुखुरुस, नीकानोर, तीमोन, परमिनास और अन्ताकिया वासी नीकुलाउस को जो यहूदी मत में आ गया था, चुन लिया।
6 Njih postave pred apostole, a oni pomolivši se, polože na njih ruke.
और इन्हें प्रेरितों के सामने खड़ा किया और उन्होंने प्रार्थना करके उन पर हाथ रखे।
7 I riječ je Božja rasla, uvelike se množio broj učenika u Jeruzalemu i veliko je mnoštvo svećenika prihvaćalo vjeru.
और परमेश्वर का वचन फैलता गया और यरूशलेम में चेलों की गिनती बहुत बढ़ती गई; और याजकों का एक बड़ा समाज इस मत के अधीन हो गया।
8 Stjepan je pun milosti i snage činio velika čudesa i znamenja u narodu.
स्तिफनुस अनुग्रह और सामर्थ्य से परिपूर्ण होकर लोगों में बड़े-बड़े अद्भुत काम और चिन्ह दिखाया करता था।
9 Nato se digoše neki iz takozvane sinagoge Slobodnjaka, Cirenaca, Aleksandrinaca te onih iz Cilicije i Azije pa počeše raspravljati sa Stjepanom,
तब उस आराधनालय में से जो दासत्व-मुक्त कहलाती थी, और कुरेनी और सिकन्दरिया और किलिकिया और आसिया के लोगों में से कई एक उठकर स्तिफनुस से वाद-विवाद करने लगे।
10 ali nisu mogli odoljeti mudrosti i Duhu kojim je govorio.
१०परन्तु उस ज्ञान और उस आत्मा का जिससे वह बातें करता था, वे सामना न कर सके।
11 Onda podmetnuše neke ljude koji rekoše: “Čuli smo ga govoriti pogrdne riječi protiv Mojsija i Boga.”
११इस पर उन्होंने कई लोगों को उकसाया जो कहने लगे, “हमने इसे मूसा और परमेश्वर के विरोध में निन्दा की बातें कहते सुना है।”
12 Podjare i narod, starješine i pismoznance pa priđu, zgrabe ga i odvuku u Vijeće.
१२और लोगों और प्राचीनों और शास्त्रियों को भड़काकर चढ़ आए और उसे पकड़कर महासभा में ले आए।
13 Ondje namjestiše lažne svjedoke koji rekoše: “Ovaj čovjek neprestance govori protiv svetog Mjesta i Zakona.
१३और झूठे गवाह खड़े किए, जिन्होंने कहा, “यह मनुष्य इस पवित्रस्थान और व्यवस्था के विरोध में बोलना नहीं छोड़ता।
14 Čuli smo ga doista govoriti: 'Isus Nazarećanin razvalit će ovo Mjesto i izmijeniti običaje koje nam predade Mojsije'.”
१४क्योंकि हमने उसे यह कहते सुना है, कि यही यीशु नासरी इस जगह को ढा देगा, और उन रीतियों को बदल डालेगा जो मूसा ने हमें सौंपी हैं।”
15 A svi koji su sjedili u Vijeću upriješe pogled u Stjepana te opaziše - lice mu kao u anđela.
१५तब सब लोगों ने जो महासभा में बैठे थे, उसकी ओर ताक कर उसका मुख स्वर्गदूत के समान देखा।

< Djela apostolska 6 >