< 2 Samuelova 21 >
1 U dane Davidove vladaše jednom glad tri godine uzastopce. David se obrati Jahvi, a Jahve mu odgovori: “Na Šaulu i njegovu domu leži krvna krivnja jer je pogubio Gibeonce.”
दावीद के शासनकाल में तीन साल का अकाल पड़ा; लगातार तीन वर्ष के लिए. दावीद ने याहवेह से इसका कारण जानने का प्रयास किया. याहवेह ने उन्हें उत्तर दिया, “शाऊल और उसके परिवार पर लहू का दोष है; उसने गिबियोनवासियों की हत्या की थी.”
2 Tada kralj sazva Gibeonce da ih pita. Ti Gibeonci nisu pripadali Izraelcima, nego su bili ostatak Amorejaca, kojima se Izraelci bijahu zakleli zakletvom, ali je Šaul tražio da ih uništi u svojoj revnosti za Izraelce i Judejce.
इसलिये राजा ने बातचीत के लिए गिबियोनवासियों को आमंत्रित किया. (एक सच यह था कि गिबियोनवासी इस्राएल के वंशज नहीं बल्कि अमोरियों के बचे हुए भाग थे. इस्राएलियों ने उन्हें सुरक्षा का वचन दे दिया था. शाऊल ने अपने उत्साह में भरकर इस्राएल और यहूदाह के वंशजों के हित में इन्हें समाप्त करने का प्रयास किया था.)
3 David, dakle, upita Gibeonce: “Što da vam učinim i čime da vam dadem zadovoljštinu da biste blagoslovili baštinu Jahvinu?”
दावीद ने गिबियोनवासियों से पूछा, “मैं आप लोगों के लिए क्या कर सकता हूं? मैं इसकी भरपाई किस प्रकार करूं कि आप लोग याहवेह की मीरास के प्रति आशीर्वाद ही दें?”
4 Gibeonci odgovoriše: “Ne tražimo mi ni srebra ni zlata od Šaula i njegova doma, niti nam je stalo da se pogubi koji čovjek u Izraelu.” David će im nato: “Što reknete učinit ću za vas.”
यह सुन गिबियोनवासियों ने उत्तर दिया, “शाऊल के परिवार से हमें न तो स्वर्ण की अपेक्षा है, न चांदी की, न ही हमारी इच्छा यह है कि इस्राएल के किसी भी व्यक्ति की हत्या करें.” राजा ने उन्हें आश्वासन दिया, “मैं तुम्हारे लिए जो कुछ तुम चाहो, करने के लिए तैयार हूं.”
5 A oni odgovoriše kralju: “Čovjek koji nas je zatirao i koji je smišljao da nas uništi, da nas ne bude nigdje u svemu izraelskom području,
यह सुन उन्होंने राजा से कहा, “जिस व्यक्ति ने हमारा जीवन नाश कर दिया, जिसने हमें मिटाने की युक्ति की कि हम इस्राएल देश की सीमा के भीतर देखे न जाएं,
6 od njegovih potomaka neka nam se preda sedam ljudi da ih objesimo pred Jahvom u Gibeonu na gori Jahvinoj.” Kralj odvrati: “Dat ću vam ih.”
उसके वंशजों में से हमें सात पुरुष सौंपे जाएं कि हम उन्हें याहवेह के चुने हुए शाऊल के गिबिया में ले जाकर याहवेह के सामने प्राण-दंड दें.” राजा ने उनसे कहा, “ऐसा ही होगा.”
7 Kralj poštedje Meribaala, sina Šaulova sina Jonatana, zbog zakletve pred Jahvom koja ih je vezala, Davida i Jonatana, sina Šaulova.
मगर राजा ने याहवेह के सामने अपनी प्रतिज्ञा के कारण, शाऊल के पुत्र योनातन के पुत्र मेफ़िबोशेथ को सुरक्षा प्रदान की.
8 Tako kralj uze oba sina Rispe, Ajine kćeri, koje je rodila Šaulu, Armonija i Meribaala, i svih pet sinova Merabe, Šaulove kćeri, koje je rodila Adrielu, sinu Barzilajevu, iz Mehole.
मगर राजा ने इसके लिए अइयाह की पुत्री रिज़पाह के आरमोनी और मेफ़िबोशेथ नामक दो पुत्रों को, जो उसे शाऊल से पैदा हुए थे, और शाऊल की पुत्री मेरब के पांच पुत्रों को, जो उसे मेहोली बारज़िल्लई के पुत्र आद्रिएल से पैदा हुए थे,
9 Njih dade u ruke Gibeoncima, a oni ih objesiše na gori pred Jahvom. Tako sva sedmorica poginuše zajedno, pogubljeni prvih dana žetve, na početku ječmene žetve.
गिबियोनवासियों को सौंप दिए. इन्हें उन्होंने याहवेह के सामने उस पर्वत पर प्राण-दंड दिया. इससे उसी समय सातों की मृत्यु हो गई. यह प्राण-दंड कटनी के शुरुआती दिनों दिया गया था, जौ की कटनी के शुरुआत में.
10 Rispa, Ajina kći, uze kostrijet i prostrije je za sebe na stijeni od početka ječmene žetve sve dok nije kiša s neba pala na mrtva tijela, i tako nije dala nebeskim pticama da se spuštaju na njih danju ni poljskim zvijerima noću.
इस घटना के कारण अइयाह की पुत्री, रिज़पाह ने चट्टान पर अपने लिए मोटे कपड़े का आसरा बना लिया और वह इसमें कटनी के शुरुआती दिनों से बारिश होने तक रही. वह न तो दिन में पक्षियों को शवों के निकट आने देती थी न रात में जंगली पशुओं को.
11 Kad su Davidu javili što je učinila Ajina kći Rispa, Šaulova inoča,
जब दावीद को अइयाह की पुत्री, शाऊल की उप-पत्नी रिज़पाह के इस काम की सूचना दी गई,
12 ode David i uze Šaulove kosti i kosti njegova sina Jonatana od stanovnika Jabeša Gileadskog, koji ih bijahu potajno odnijeli s trga u Bet Šanu, gdje su ih objesili Filistejci u onaj dan kad su Filistejci porazili Šaula na Gilboi.
तब दावीद ने शाऊल और योनातन की अस्थियां याबेश-गिलआद के लोगों से ले लीं. ये अस्थियां याबेश-गिलआदवासियों ने बेथ-शान के नगर चौक से चुरा ली थी. (फिलिस्तीनियों ने शाऊल की हत्या के बाद उसी दिन वहां टांग दिया था.)
13 David prenese odande Šaulove kosti i kosti njegova sina Jonatana pa ih združi s kostima pogubljenih.
दावीद ने शाऊल और उनके पुत्र योनातन की अस्थियां ले जाकर उनकी अस्थियों के साथ इकट्ठा कर दीं, जो यहां टांगे गए थे.
14 I ukopaše Šaulove kosti i kosti njegova sina Jonatana s kostima pogubljenih u zemlji Benjaminovoj, u Seli, u grobu Šaulova oca Kiša. Pošto izvršiše sve što je kralj zapovjedio, Bog se smilova zemlji.
फिर उन्होंने बिन्यामिन के सेला नामक स्थान पर शाऊल और उनके पुत्र योनातन की अस्थियों को शाऊल के पिता कीश की कब्र में रख दिया. सभी कुछ राजा के आदेश के अनुसार किया गया. यह सब पूरा हो जाने पर परमेश्वर ने देश की दोहाई का उत्तर दिया.
15 Jednom opet nasta rat između Filistejaca i Izraelaca. David ode u boj sa svojim ljudima te su se borili s Filistejcima tako da se David umorio.
फिलिस्तीनियों और इस्राएलियों के बीच दोबारा युद्ध छिड़ गया. दावीद अपनी सेना लेकर गए, और उनसे युद्ध किया. युद्ध करते हुए दावीद थक गए.
16 Išibenob, jedan od Rafinih potomaka, čije je koplje bilo teško tri stotine mjedenih šekela i koji o pripasu imaše nov mač, hvastao se tada da će ubiti Davida.
शत्रु सेना में इशबी बेनोब नामक दानवों का एक वंशज था, जिसके भाले का तोल लगभग साढ़े तीन किलो था. उसने एक नई तलवार धारण की हुई थी. उसने दावीद की हत्या करने की साजिश की.
17 Ali Davidu priskoči u pomoć Sarvijin sin Abišaj; udari on Filistejca te ga ubi. Tada se Davidovi ljudi zakleše rekavši Davidu: “Nećeš više ići s nama u boj, da ne ugasiš svjetiljke Izraelove!”
मगर ज़ेरुइयाह का पुत्र अबीशाई दावीद की सहायता के लिए आ गया. उसने फिलिस्तीनी पर हमला किया और उसका वध कर दिया. दावीद के सैनिकों ने उनसे शपथ ली कि वह अब से युद्ध-भूमि में नहीं जाएंगे, कहीं ऐसा न हो कि इस्राएल वंश का दीप ही बुझ जाए.
18 Poslije toga opet izbi rat s Filistejcima u Gobu; tada je Hušanin Sibkaj pogubio Sipaja, jednoga od Rafinih potomaka.
इसके बाद गोब नामक स्थान पर फिलिस्तीनियों से दोबारा युद्ध छिड़ गया. हुशाथी सिब्बेकाई ने साफ़ को मार गिराया. यह भी दानवों का वंशज था.
19 Uz to nasta rat s Filistejcima u Gobu; tada je Jairov sin Elhanan iz Betlehema pogubio Golijata Gitejca, koji je imao kopljaču kao tkalačko vratilo.
एक बार फिर गोब नामक स्थान पर ही फिलिस्तीनियों से युद्ध छिड़ गया. बेथलेहेमवासी जारे-ओरेगीम के पुत्र एलहानन ने गाथवासी गोलियथ को मार गिराया. उसका भाला बुनकर की धरणी के समान विशाल था.
20 Potom opet izbi rat u Gatu, gdje je bio neki čovjek visoka rasta: imaše taj na svakoj ruci i nozi po šest prstiju, dakle dvadeset i četiri; i on bijaše potomak Rafin.
उसके बाद गाथ में एक बार फिर युद्ध छिड़ गया. वहां एक बहुत ही विशाल डीलडौल का आदमी था, जिसके हाथों और पांवों में छः-छः उंगलियां थीं; पूरी चौबीस. वह भी दानवों के वंश का था.
21 Kad je počeo ružiti Izraela, ubi ga Jonatan, sin Davidova brata Šimeja.
जब उसने इस्राएल को चुनौती देने शुरू किए, दावीद के भाई सिमअह के पुत्र योनातन ने उसको मार दिया.
22 Ta četvorica bijahu potomci istoga Rafe iz Gata, a poginuše od ruke Davidove i od ruku njegovih slugu.
ये चारों गाथ नगर में दानवों का ही वंशज था. वे दावीद और उनके सेवकों द्वारा मार गिराए गए.