< 2 Korinčanima 10 >

1 Ja, Pavao, osobno vas zaklinjem blagošću i obazrivošću Kristovom - ja koji sam licem u lice među vama “skroman”, a nenazočan prema vama “odvažan” -
मैं पौलॉस, जो तुम्हारे बीच उपस्थित होने पर तो दीन किंतु तुमसे दूर होने पर निडर हो जाता हूं, स्वयं मसीह की उदारता तथा कोमलता में तुमसे व्यक्तिगत विनती कर रहा हूं.
2 molim da, jednom nazočan, ne moram biti odvažan smionošću kojom se kanim osmjeliti protiv nekih što smatraju da mi po tijelu živimo.
मेरी विनती यह है: जब मैं वहां आऊं तो मुझे उनके प्रति, जो यह सोचते हैं कि हमारी जीवनशैली सांसारिक है, वह कठोरता दिखानी न पड़े जिसकी मुझसे आशा की जाती है.
3 Jer iako živimo u tijelu, ne vojujemo po tijelu.
हालांकि हम संसार में रहते हैं मगर हम युद्ध वैसे नहीं करते जैसे यह संसार करता है.
4 Ta oružje našega vojevanja nije tjelesno, nego božanski snažno za rušenje utvrda. Obaramo mudrovanja
हमारे युद्ध के अस्त्र-शस्त्र सांसारिक नहीं हैं—ये परमेश्वर के सामर्थ्य में गढ़ों को ढाह देते हैं.
5 i svaku oholost koja se podiže protiv spoznanja Boga i zarobljujemo svaki um na pokornost Kristu;
इसके द्वारा हम उस हर एक विरोध को, उस हर एक गर्व करनेवाले को, जो परमेश्वर के ज्ञान के विरुद्ध सिर उठाता है, गिरा देते हैं और हर एक धारणा को मसीह का आज्ञाकारी बंदी बना देते हैं.
6 i spremni smo kazniti svaku nepokornost čim bude savršena vaša pokornost.
तुम्हारी आज्ञाकारिता और सच्चाई की भरपूरी साबित हो जाने पर हम सभी आज्ञा न माननेवालों को दंड देने के लिए तैयार हैं.
7 Gledajte što je očito! Ako je tko uvjeren da je “Kristov”, neka sam ponovno promisli ovo: kako je on Kristov, tako smo i mi.
तुम सिर्फ जो सामने है, उसके बाहरी रूप को देखते हो. यदि किसी को अपने विषय में यह निश्चय है कि वह मसीह का है तो वह इस पर दोबारा विचार करे कि जैसे वह मसीह का है, वैसे ही हम भी मसीह के हैं.
8 Kad bih se doista i malo više pohvalio našom vlašću - koju nam Gospodin dade za vaše izgrađivanje, a ne rušenje - ne bih se morao stidjeti.
यदि मैं उस अधिकार का कुछ अधिक ही गर्व करता हूं, जो प्रभु ने मुझे तुम्हारे निर्माण के लिए सौंपा है, न कि तुम्हारे विनाश के लिए, तो उसमें मुझे कोई लज्जा नहीं.
9 Samo da se ne bi činilo kao da vas zastrašujem poslanicama!
मैं नहीं चाहता कि तुम्हें यह अहसास हो कि मैं तुम्हें डराने के उद्देश्य से यह पत्र लिख रहा हूं.
10 Jer “poslanice su, kaže, stroge i snažne, ali tjelesna nazočnost nemoćna i riječ bezvrijedna”.
मेरे विषय में कुछ का कहना है, “उसके पत्र महत्वपूर्ण और प्रभावशाली तो होते हैं किंतु उसका व्यक्तित्व कमजोर है तथा बातें करना प्रभावित नहीं करता.”
11 Takav neka promisli ovo: kakvi smo nenazočni riječju u poslanicama, takvi smo i nazočni djelom.
ये लोग याद रखें कि तुम्हारे साथ न होने की स्थिति में हम अपने पत्रों की अभिव्यक्ति में जो कुछ होते हैं, वही हम तुम्हारे साथ होने पर अपने स्वभाव में भी होते हैं.
12 Ne usuđujemo se, doista, izjednačiti ili usporediti s nekima koji sami sebe preporučuju, ali nisu razumni jer sami sebe sobom mjere i sami sebe sa sobom uspoređuju.
हम उनके साथ अपनी गिनती या तुलना करने का साहस नहीं करते, जो अपनी ही प्रशंसा करने में लीन हैं. वे अपने ही मापदंडों के अनुसार अपने आपको मापते हैं तथा अपनी तुलना वे स्वयं से ही करते हैं. एकदम मूर्ख हैं वे!
13 Mi se pak nećemo hvaliti u bezmjerje, nego po mjeri, mjerilu što nam ga odmjeri Bog kao mjeru: doprijeti sve do vas.
हम अपनी मर्यादा के बाहर गर्व नहीं करेंगे. हम परमेश्वर द्वारा निर्धारित मर्यादा में ही सीमित रहेंगे. तुम भी इसी सीमा में सीमित हो.
14 Jer mi ne posežemo preko svoga, kao da još nismo stigli do vas. Ta prvi doista doprijesmo do vas s evanđeljem Kristovim.
अगर हमने गर्व किया तो भी हम अपनी सीमा का उल्लंघन नहीं कर रहे हैं, जैसा कि यदि हम तुम तक नहीं पहुंच पाते तो हो जाता. पर तुम तक मसीह येशु का सुसमाचार लेकर हम तुम्हारे पास सबसे पहले पहुंचे हैं.
15 Ne hvalimo se u bezmjerje, tuđim naporima. A nadamo se da ćemo s uzrastom vaše vjere među vama i mi - po našem mjerilu - prerasti u izobilje:
अन्यों द्वारा किए परिश्रम का श्रेय लेकर भी हम इस आशा में सीमा पार नहीं करते कि जैसे जैसे तुम्हारा विश्वास गहरा होता जाता है, तुम्हारे बीच अपनी ही सीमा में हमारा कार्यक्षेत्र और गतिविधियां फैलती जाएं
16 i preko vaših granica navijestiti evanđelje, a ne hvastati se onim što je već učinjeno na tuđem području.
और हम तुम्हारी सीमाओं से परे दूर-दूर क्षेत्रों में भी ईश्वरीय सुसमाचार का प्रचार करें. हम नहीं चाहते कि हम किसी अन्य क्षेत्र में अन्य व्यक्ति द्वारा पहले ही किए जा चुके काम का गर्व करें.
17 Tko se hvali, u Gospodinu neka se hvali.
जो गर्व करता है, वह परमेश्वर में गर्व करे.
18 Ta nije prokušan tko sam sebe preporučuje, nego koga preporučuje Gospodin.
ग्रहण वह नहीं किया जाता, जो अपनी तारीफ़ स्वयं करता है परंतु वह है, जिसकी तारीफ़ प्रभु करते हैं.

< 2 Korinčanima 10 >