< 2 Ljetopisa 4 >

1 Napravi tučani žrtvenik dugačak dvadeset lakata, širok dvadeset i visok deset.
फिर उसने पीतल की एक वेदी बनाई, उसकी लम्बाई और चौड़ाई बीस-बीस हाथ की और ऊँचाई दस हाथ की थी।
2 Tada od rastaljene kovine izli more koje je od ruba do ruba mjerilo deset lakata; bilo je okruglo uokolo, pet lakata visoko, a u opsegu, mjereno vrpcom, imalo je trideset lakata.
फिर उसने ढला हुआ एक हौद बनवाया; जो एक किनारे से दूसरे किनारे तक दस हाथ तक चौड़ा था, उसका आकार गोल था, और उसकी ऊँचाई पाँच हाथ की थी, और उसके चारों ओर का घेर तीस हाथ के नाप का था।
3 Pod njim bijahu likovi volovski što ga opasivahu uokrug. Po deset ih je bilo na jednom laktu te okruživahu more uokolo; dva je reda bilo tih volova, salivenih s morem.
उसके नीचे, उसके चारों ओर, एक-एक हाथ में दस-दस बैलों की प्रतिमाएँ बनी थीं, जो हौद को घेरे थीं; जब वह ढाला गया, तब ये बैल भी दो पंक्तियों में ढाले गए।
4 More je počivalo na dvanaest volova; tri su gledala na sjever, tri na zapad, tri na jug, tri na istok: more je stajalo na njima i svi su stražnjim dijelom bili okrenuti unutra.
वह बारह बने हुए बैलों पर रखा गया, जिनमें से तीन उत्तर, तीन पश्चिम, तीन दक्षिण और तीन पूर्व की ओर मुँह किए हुए थे; और इनके ऊपर हौद रखा था, और उन सभी के पिछले अंग भीतरी भाग में पड़ते थे।
5 Bilo je debelo pedalj, rub mu kao rub u čaše, kao cvijet, a moglo je primiti tri tisuće bata.
हौद के धातु की मोटाई मुट्ठी भर की थी, और उसका किनारा कटोरे के किनारे के समान, सोसन के फूलों के काम से बना था, और उसमें तीन हजार बत भरकर समाता था।
6 Napravi deset umivaonika i postavi ih pet zdesna, pet slijeva da se u njima pere; u njima su prali što je trebalo za paljenice; more je bilo namijenjeno svećenicima da se umivaju u njemu.
फिर उसने धोने के लिये दस हौदी बनवाकर, पाँच दाहिनी और पाँच बाईं ओर रख दीं। उनमें होमबलि की वस्तुएँ धोई जाती थीं, परन्तु याजकों के धोने के लिये बड़ा हौद था।
7 Napravi deset zlatnih svijećnjaka prema propisu i stavi ih u Hekal, pet s desne strane, pet s lijeve.
फिर उसने सोने की दस दीवट विधि के अनुसार बनवाईं, और पाँच दाहिनी ओर और पाँच बाईं ओर मन्दिर में रखवा दीं।
8 Onda napravi deset stolova i postavi ih u Hekalu, pet zdesna, a pet slijeva. Napravi stotinu zlatnih kotlića.
फिर उसने दस मेज बनवाकर पाँच दाहिनी ओर और पाँच बाईं ओर मन्दिर में रखवा दीं। और उसने सोने के एक सौ कटोरे बनवाए।
9 Onda načini trijem svećenički veliko dvorište s vratima koja prevuče tučem.
फिर उसने याजकों के आँगन और बड़े आँगन को बनवाया, और इस आँगन में फाटक बनवाकर उनके किवाड़ों पर पीतल मढ़वाया।
10 More stavi s desne strane prema jugoistoku.
१०उसने हौद को भवन की दाहिनी ओर अर्थात् पूर्व और दक्षिण के कोने की ओर रखवा दिया।
11 Huram načini lonce, lopate i kotliće. Dovrši sav posao što ga je obavljao kralju Salomonu za Dom Božji:
११हूराम ने हण्डों, फावड़ियों, और कटोरों को बनाया। इस प्रकार हूराम ने राजा सुलैमान के लिये परमेश्वर के भवन में जो काम करना था उसे पूरा किया
12 dva stupa; dvije glavice što su bile navrh stupova; dva opleta da prekriju dvije glavice što bijahu navrh stupova;
१२अर्थात् दो खम्भे और गोलों समेत वे कँगनियाँ जो खम्भों के सिरों पर थीं, और खम्भों के सिरों पर के गोलों को ढाँकने के लिए जालियों की दो-दो पंक्ति;
13 četiri stotine mogranja za oba opleta; dva reda mogranja za svaki oplet da prekriju dvije glavice navrh stupova;
१३और दोनों जालियों के लिये चार सौ अनार और जो गोले खम्भों के सिरों पर थे, उनको ढाँकनेवाली एक-एक जाली के लिये अनारों की दो-दो पंक्ति बनाईं।
14 deset podnožja i deset umivaonika na podnožjima;
१४फिर उसने कुर्सियाँ और कुर्सियों पर की हौदियाँ,
15 jedno more i dvanaest volova pod njim;
१५और उनके नीचे के बारह बैल बनाए।
16 lonce, lopate, viljuške i sav pribor za njih napravi od tuča Huram Abi kralju Salomonu za Dom Jahvin.
१६फिर हूराम-अबी ने हण्डों, फावड़ियों, काँटों और इनके सब सामान को यहोवा के भवन के लिये राजा सुलैमान की आज्ञा से झलकाए हुए पीतल के बनवाए।
17 Kralj odredi da ih saliju u Jordanskoj ravnici, kod gaza Adame, između Sukota i Serede.
१७राजा ने उनको यरदन की तराई में अर्थात् सुक्कोत और सारतान के बीच की चिकनी मिट्टीवाली भूमि में ढलवाया।
18 Salomon napravi tako mnogo tih predmeta da se nije mogla izmjeriti težina tuča.
१८सुलैमान ने ये सब पात्र बहुत मात्रा में बनवाए, यहाँ तक कि पीतल के तौल का हिसाब न था।
19 Onda napravi sve predmete namijenjene Domu Božjemu: zlatni žrtvenik i stolove na kojima bjehu prineseni kruhovi,
१९अतः सुलैमान ने परमेश्वर के भवन के सब पात्र, सोने की वेदी, और वे मेज जिन पर भेंट की रोटी रखी जाती थीं,
20 zlatne svijećnjake sa svjetiljkama od čistoga zlata što su se, po propisu, trebale paliti pred Debirom;
२०फिर दीपकों समेत शुद्ध सोने की दीवटें, जो विधि के अनुसार भीतरी कोठरी के सामने जला करती थीं।
21 cvjetove, svjetiljke i usekače od zlata; bilo je to čisto zlato;
२१और सोने वरन् निरे सोने के फूल, दीपक और चिमटे;
22 nožice, kotliće, mašice i kadionice od čistoga zlata; ulaz u Dom, nutarnja vrata - Svetinje nad svetinjama - i vrata Doma - Hekala - bila su zlatna.
२२और शुद्ध सोने की कैंचियाँ, कटोरे, धूपदान और करछे बनवाए। फिर भवन के द्वार और परमपवित्र स्थान के भीतरी दरवाजे और भवन अर्थात् मन्दिर के दरवाजे सोने के बने।

< 2 Ljetopisa 4 >