< 2 Ljetopisa 17 >

1 Onda se na njegovo mjesto zakralji sin mu Jošafat; on pokaza svoju silu protiv Izraela.
उसका पुत्र यहोशापात उसके स्थान पर राज्य करने लगा, और इस्राएल के विरुद्ध अपना बल बढ़ाया।
2 Razmjestio je vojsku po svim utvrđenim judejskim gradovima i postavio namjesnike po judejskoj zemlji i po Efrajimovim gradovima, koje bijaše zauzeo otac mu Asa.
उसने यहूदा के सब गढ़वाले नगरों में सिपाहियों के दल ठहरा दिए, और यहूदा के देश में और एप्रैम के उन नगरों में भी जो उसके पिता आसा ने ले लिये थे, सिपाहियों की चौकियाँ बैठा दीं।
3 Jahve je bio s Jošafatom jer je hodio pravim putovima svoga oca Davida i nije tražio baala.
यहोवा यहोशापात के संग रहा, क्योंकि उसने अपने मूलपुरुष दाऊद की प्राचीन चाल का अनुसरण किया और बाल देवताओं की खोज में न लगा।
4 Tražio je Boga svojih otaca i hodio po njegovim zapovijedima, ne čineći kao Izraelovi sinovi.
वरन् वह अपने पिता के परमेश्वर की खोज में लगा रहता था और उसी की आज्ञाओं पर चलता था, और इस्राएल के से काम नहीं करता था।
5 Zato je Jahve utvrdio kraljevstvo u njegovoj ruci, pa su svi Judejci davali Jošafatu danak, tako da je stekao veliko bogatstvo i slavu.
इस कारण यहोवा ने राज्य को उसके हाथ में दृढ़ किया, और सारे यहूदी उसके पास भेंट लाया करते थे, और उसके पास बहुत धन हो गया और उसका वैभव बढ़ गया।
6 Njegovo se srce hrabrilo na Jahvinim putovima, pa je uklonio još i uzvišice i ašere iz Judeje.
यहोवा के मार्गों पर चलते-चलते उसका मन मगन हो गया; फिर उसने यहूदा से ऊँचे स्थान और अशेरा नामक मूरतें दूर कर दीं।
7 Treće godine kraljevanja posla knezove Ben-Hajila, Obadju, Zahariju, Netanela i Miheja da uče po judejskim gradovima.
उसने अपने राज्य के तीसरे वर्ष में बेन्हैल, ओबद्याह, जकर्याह, नतनेल और मीकायाह नामक अपने हाकिमों को यहूदा के नगरों में शिक्षा देने को भेज दिया।
8 I s njima levite: Šemaju, Netaniju, Zebadju, Asahela, Šemiramota, Jonatana, Adoniju, Tobiju i Tob Adoniju; a s njima svećenike Elišamu i Jorama.
उनके साथ शमायाह, नतन्याह, जबद्याह, असाहेल, शमीरामोत, यहोनातान, अदोनिय्याह, तोबियाह और तोबदोनिय्याह, नामक लेवीय और उनके संग एलीशामा और यहोराम नामक याजक थे।
9 Poučavali su po Judeji noseći sa sobom Knjigu Zakona Jahvina i obilazili sve judejske gradove učeći narod.
अतः उन्होंने यहोवा की व्यवस्था की पुस्तक अपने साथ लिये हुए यहूदा में शिक्षा दी, वरन् वे यहूदा के सब नगरों में प्रजा को सिखाते हुए घूमे।
10 Jahvin je strah spopao sva zemaljska kraljevstva oko Judeje, tako da nisu smjela zaratiti na Jošafata.
१०यहूदा के आस-पास के देशों के राज्य-राज्य में यहोवा का ऐसा डर समा गया, कि उन्होंने यहोशापात से युद्ध न किया।
11 Sami su mu neki Filistejci donosili darove i novčani danak, a Arapi mu dogonili sitnu stoku: po sedam tisuća i sedam stotina ovnova te sedam tisuća i sedam stotina jaraca.
११कुछ पलिश्ती यहोशापात के पास भेंट और कर समझकर चाँदी लाए; और अरब के लोग भी सात हजार सात सौ मेढ़े और सात हजार सात सौ बकरे ले आए।
12 Tako je Jošafat sve više napredovao dok ne postade vrlo velik. Sazidao je u Judeji kule i gradove-skladišta.
१२यहोशापात बहुत ही बढ़ता गया और उसने यहूदा में किले और भण्डार के नगर तैयार किए।
13 Imao je mnogo zaliha u judejskim gradovima, a hrabrih junaka u Jeruzalemu.
१३और यहूदा के नगरों में उसका बहुत काम होता था, और यरूशलेम में उसके योद्धा अर्थात् शूरवीर रहते थे।
14 Evo njihova popisa po obiteljima: od Judina plemena tisućnici: vojvoda Adna i s njim trista tisuća hrabrih junaka;
१४इनके पितरों के घरानों के अनुसार इनकी यह गिनती थी, अर्थात् यहूदी सहस्त्रपति तो ये थे, प्रधान अदनह जिसके साथ तीन लाख शूरवीर थे,
15 do njega vojvoda Johanan i s njim dvjesta i osamdeset tisuća;
१५और उसके बाद प्रधान यहोहानान, जिसके साथ दो लाख अस्सी हजार पुरुष थे।
16 za njim Zikrijev sin Amasja, koji se spremno stavio u Jahvinu službu, a s njim dvjesta tisuća hrabrih junaka.
१६और इसके बाद जिक्री का पुत्र अमस्याह, जिसने अपने को अपनी ही इच्छा से यहोवा को अर्पण किया था, उसके साथ दो लाख शूरवीर थे।
17 Od Benjaminova plemena: hrabri junak Eliada i s njim dvjesta tisuća ljudi naoružanih lukom i štitom;
१७फिर बिन्यामीन में से एल्यादा नामक एक शूरवीर, जिसके साथ ढाल रखनेवाले दो लाख धनुर्धारी थे।
18 za njim Jehozabad i s njim sto i osamdeset tisuća pripravnih za boj.
१८और उसके नीचे यहोजाबाद, जिसके साथ युद्ध के हथियार बाँधे हुए एक लाख अस्सी हजार पुरुष थे।
19 To su oni koji su služili kralju, ne brojeći one što ih je kralj namjestio u tvrdim gradovima po svoj Judeji.
१९ये वे हैं, जो राजा की सेवा में लौलीन थे। ये उनसे अलग थे जिन्हें राजा ने सारे यहूदा के गढ़वाले नगरों में ठहरा दिया।

< 2 Ljetopisa 17 >