< 1 Timoteju 6 >

1 Koji su pod jarmom, robovi, neka svoje gospodare smatraju svake časti dostojnima da se ne bi pogrđivalo ime Božje i nauk.
वे सभी दास, जो दासत्व के जूए में जुते हुए हैं, अपने-अपने स्वामियों को सब प्रकार से आदरयोग्य समझें जिससे कि हमारे परमेश्वर की प्रतिष्ठा तथा हमारी शिक्षा प्रशंसनीय बनी रहे.
2 A oni kojima su gospodari vjernici, neka ih ne cijene manje zato što su braća, nego neka im još više služe jer ti koji primaju njihovo dobročinstvo vjernici su i ljubljena braća. To naučavaj i preporučuj!
जिनके स्वामी विश्वासी हैं, वे अपने स्वामियों का अपमान न करें कि अब तो वे उनके समान साथी विश्वासी हैं. वे अब उनकी सेवा और भी अधिक मन लगाकर करें क्योंकि वे, जो सेवा से लाभ उठा रहे हैं, साथी विश्वासी तथा प्रिय हैं. उन्हें इन्हीं सिद्धांतों की शिक्षा दो तथा इनके पालन की विनती करो.
3 A tko drukčije naučava i ne prianja uza zdrave riječi, riječi Gospodina našega Isusa Krista, i nauk u skladu s pobožnošću,
यदि कोई इससे अलग शिक्षा देता है तथा हमारे प्रभु येशु मसीह के यथार्थ संदेश तथा परमेश्वर की भक्ति की शिक्षा से सहमत नहीं होता,
4 nadut je, puka neznalica, samo boluje od raspra i rječoborstava, od kojih nastaje zavist, svađa, pogrde, zla sumnjičenja,
वह अभिमानी है, अज्ञानी है तथा उसे बिना मतलब के वाद-विवाद व शब्दों के युद्ध का रोग है, जिसके परिणामस्वरूप जलन, झगड़े, दूसरों की बुराई, बुरे संदेह
5 razračunavanja ljudi pokvarene pameti i lišenih istine, što pobožnost smatraju dobitkom.
तथा बिगड़ी हुई बुद्धि और सच से अलग व्यक्तियों में व्यर्थ झगड़े उत्पन्‍न हो जाते है. ये वे हैं, जो परमेश्वर की भक्ति को कमाई का साधन समझते हैं.
6 Pa i jest dobitak velik pobožnost, zadovoljna onim što ima!
परंतु संतोष भरी परमेश्वर की भक्ति स्वयं में एक अद्भुत धन है
7 Ta ništa nismo donijeli na svijet te iz njega ništa ni iznijeti ne možemo!
क्योंकि हम इस संसार में कुछ भी लेकर नहीं आए हैं, इसलिये हम यहां से कुछ ले जा भी न सकेंगे.
8 Imamo li dakle hranu i odjeću, zadovoljimo se time.
हम इसी में संतुष्ट रहेंगे कि हमारे पास भोजन तथा वस्त्र हैं.
9 Jer oni koji se hoće bogatiti, upadaju u napast, zamku i mnoge nerazumne i štetne požude što ljude strovaljuju u zator i propast.
जो धनी बनने के अभिलाषी हैं, वे परीक्षा, फंदें और अनेक मूर्खता भरे व हानिकारक लालसाओं में पड़ जाते हैं, जो उन्हें पतन और विनाश के गर्त में ले डुबाती हैं.
10 Zaista, korijen svih zala jest srebroljublje; njemu odani, mnogi odlutaše od vjere i sami sebe isprobadaše mukama mnogima.
धन का लालच हर एक प्रकार की बुराई की जड़ है. कुछ इसी लालच में विश्वास से भटक गए तथा इसमें उन्होंने स्वयं को अनेक दुःखों से छलनी कर लिया है.
11 A ti se, Božji čovječe, toga kloni! Teži za pravednošću, pobožnošću, vjerom, ljubavlju, postojanošću, krotkošću!
परंतु तुम, जो परमेश्वर के सेवक हो, इन सबसे दूर भागो तथा सच्चाई, परमेश्वर भक्ति, विश्वास, प्रेम, धीरज तथा विनम्रता का पीछा करो.
12 Bij dobar boj vjere, osvoji vječni život na koji si pozvan i radi kojega si dao ono lijepo svjedočanstvo pred mnogim svjedocima! (aiōnios g166)
अपने विश्वास का कठिन संघर्ष करो, उस अनंत जीवन को थामे रखो, जिसके लिए परमेश्वर ने तुम्हें बुलाया और जिसे तुमने अनेक गवाहों के सामने अंगीकार किया है. (aiōnios g166)
13 Zapovijedam pred Bogom koji svemu život daje i pred Kristom Isusom koji pred Poncijem Pilatom posvjedoči lijepo svjedočanstvo:
सारी सृष्टि के पिता तथा मसीह येशु को, जो पोन्तियॉस पिलातॉस के सामने अच्छे गवाह साबित हुए, उपस्थित जानकर मैं तुम्हें निर्देश देता हूं:
14 čuvaj Zapovijed, neokaljano i besprijekorno, do Pojavka Gospodina našega Isusa Krista.
हमारे प्रभु येशु मसीह के दोबारा आगमन तक इस आज्ञा को निष्कलंक और निर्दोष बनाए रखो,
15 Njega će u svoje vrijeme pokazati On, Blaženi i jedini Vladar, Kralj kraljeva i Gospodar gospodara,
जो ठीक समय पर परमेश्वर के द्वारा पूरा होगा—परमेश्वर, जो धन्य व एकमात्र अधिपति, राजाओं के राजा और प्रभुओं के प्रभु हैं,
16 koji jedini ima besmrtnost, prebiva u svjetlu nedostupnu, koga nitko od ljudi ne vidje niti ga vidjeti može. Njemu čast i vlast vjekovječna! Amen. (aiōnios g166)
सिर्फ वही अमर्त्य हैं, जिनका वास अपार ज्योति में है. जिन्हें किसी ने न तो कभी देखा है और न ही देख सकता है. उनकी महिमा और प्रभुता निरंतर रहे. आमेन. (aiōnios g166)
17 Onima koji su u sadašnjem svijetu bogati zapovijedaj neka ne budu bahati i neka se ne uzdaju u nesigurno bogatstvo, nego u Boga koji nam sve bogato daje na uživanje; (aiōn g165)
संसार के धनवानों को आदेश दो कि वे घमंड न करें और अपनी आशा नाशमान धन पर नहीं, परंतु परमेश्वर पर रखें, जो हमारे उपभोग की हर एक वस्तु बहुतायत में देते हैं. (aiōn g165)
18 neka dobro čine, neka se bogate dobrim djelima, neka budu darežljivi, zajedničari -
उन्हें भले काम करने, अच्छे कामों का धनी हो जाने तथा दान देनेवाले व उदार बनने की आज्ञा दो.
19 prikupljajući sebi lijepu glavnicu za budućnost da osvoje onaj pravi život.
इस प्रकार वे इस धन का खर्च अपने आनेवाले जीवन की नींव के लिए करेंगे कि वे उस जीवन को, जो वास्तविक है, थामे रह सकें.
20 Timoteju, poklad čuvaj kloneći se svjetovnoga praznoglasja i proturječja nekog nazovispoznanja,
तिमोथियॉस, उस धरोहर की रक्षा करो, जो तुम्हें सौंपी गई है. जो बातें आत्मिक नहीं, व्यर्थ बातचीत और उन बातों के ज्ञान से उपजे विरोधी तर्कों से दूर रहो,
21 koje su neki ispovijedali pa od vjere zastranili. Milost s vama
जिसे स्वीकार कर अनेक अपने मूल विश्वास से भटक गए. तुम पर अनुग्रह होता रहे.

< 1 Timoteju 6 >