< 1 Samuelova 8 >

1 Kad je Samuel ostario, postavio je svoje sinove za suce u Izraelu.
जब शमूएल बूढ़ा हुआ, तब उसने अपने पुत्रों को इस्राएलियों पर न्यायी ठहराया।
2 Njegov prvorođenac zvao se Joel, a drugi sin Abija; oni su bili suci u Beer Šebi.
उसके जेठे पुत्र का नाम योएल, और दूसरे का नाम अबिय्याह था; ये बेर्शेबा में न्याय करते थे।
3 Ali sinovi nisu išli stopama očevim: gledali su na svoj dobitak, primali mito i izvrtali pravicu.
परन्तु उसके पुत्र उसकी राह पर न चले, अर्थात् लालच में आकर घूस लेते और न्याय बिगाड़ते थे।
4 Tada se skupiše sve starješine izraelske i dođoše k Samuelu u Ramu.
तब सब इस्राएली वृद्ध लोग इकट्ठे होकर रामाह में शमूएल के पास जाकर
5 I rekoše mu: “Eto, ti si ostario, a tvoji sinovi ne idu tvojim stopama. Postavi nam, dakle, kralja da nam vlada, kao što je to kod svih naroda.”
उससे कहने लगे, “सुन, तू तो अब बूढ़ा हो गया, और तेरे पुत्र तेरी राह पर नहीं चलते; अब हम पर न्याय करने के लिये सब जातियों की रीति के अनुसार हमारे लिये एक राजा नियुक्त कर दे।”
6 Ali Samuelu nije bilo drago što su rekli: “Daj nam kralja da nam vlada!” Zato se Samuel pomoli Jahvi.
परन्तु जो बात उन्होंने कही, ‘हम पर न्याय करने के लिये हमारे ऊपर राजा नियुक्त कर दे,’ यह बात शमूएल को बुरी लगी। और शमूएल ने यहोवा से प्रार्थना की।
7 A Jahve reče Samuelu: “Poslušaj glas naroda u svemu što od tebe traži, jer nisu odbacili tebe, nego su odbacili mene, ne želeći da ja kraljujem nad njima.
और यहोवा ने शमूएल से कहा, “वे लोग जो कुछ तुझ से कहें उसे मान ले; क्योंकि उन्होंने तुझको नहीं परन्तु मुझी को निकम्मा जाना है, कि मैं उनका राजा न रहूँ।
8 Sve što su činili meni od onoga dana kad sam ih izveo iz Egipta pa do današnjega dana - ostavili su mene i služili tuđim bogovima - tako oni čine i tebi.
जैसे-जैसे काम वे उस दिन से, जब से मैं उन्हें मिस्र से निकाल लाया, आज के दिन तक करते आए हैं, कि मुझ को त्याग कर पराए, देवताओं की उपासना करते आए हैं, वैसे ही वे तुझ से भी करते हैं।
9 Sada, dakle, poslušaj njihov zahtjev, ali ih svečano opomeni i pouči o pravima kralja koji će vladati nad njima.”
इसलिए अब तू उनकी बात मान; तो भी तू गम्भीरता से उनको भली भाँति समझा दे, और उनको बता भी दे कि जो राजा उन पर राज्य करेगा उसका व्यवहार किस प्रकार होगा।”
10 Samuel ponovi sve Jahvine riječi narodu koji je od njega tražio kralja.
१०शमूएल ने उन लोगों को जो उससे राजा चाहते थे यहोवा की सब बातें कह सुनाईं।
11 I reče: “Ovo će biti pravo kralja koji će kraljevati nad vama: uzimat će vaše sinove da mu služe kod bojnih kola i kod konja i oni će trčati pred njegovim bojnim kolima.
११उसने कहा, “जो राजा तुम पर राज्य करेगा उसकी यह चाल होगी, अर्थात् वह तुम्हारे पुत्रों को लेकर अपने रथों और घोड़ों के काम पर नौकर रखेगा, और वे उसके रथों के आगे-आगे दौड़ा करेंगे;
12 Postavljat će ih za tisućnike i pedesetnike; orat će oni njegovu zemlju, žeti njegovu žetvu, izrađivati mu bojno oružje i opremu za njegova bojna kola.
१२फिर वह उनको हजार-हजार और पचास-पचास के ऊपर प्रधान बनाएगा, और कितनों से वह अपने हल जुतवाएगा, और अपने खेत कटवाएगा, और अपने लिये युद्ध के हथियार और रथों के साज बनवाएगा।
13 Uzimat će kralj vaše kćeri da mu priređuju mirisne pomasti, da mu kuhaju i peku.
१३फिर वह तुम्हारी बेटियों को लेकर उनसे सुगन्ध-द्रव्य और रसोई और रोटियाँ बनवाएगा।
14 Uzimat će najbolja vaša polja, vaše vinograde i vaše maslinike i poklanjat će ih svojim dvoranima.
१४फिर वह तुम्हारे खेतों और दाख और जैतून की बारियों में से जो अच्छी से अच्छी होंगी उन्हें ले लेकर अपने कर्मचारियों को देगा।
15 Uzimat će desetinu od vaših usjeva i vaših vinograda i davat će je svojim dvoranima i svojim službenicima.
१५फिर वह तुम्हारे बीज और दाख की बारियों का दसवाँ अंश ले लेकर अपने हाकिमों और कर्मचारियों को देगा।
16 Uzimat će vaše sluge i vaše sluškinje, vaše najljepše volove i magarce i upotrebljavat će ih za svoj posao.
१६फिर वह तुम्हारे दास दासियों को, और तुम्हारे अच्छे से अच्छे जवानों को, और तुम्हारे गदहों को भी लेकर अपने काम में लगाएगा।
17 Uzimat će desetinu od vaše sitne stoke, a vi sami postat ćete mu robovi.
१७वह तुम्हारी भेड़-बकरियों का भी दसवाँ अंश लेगा; इस प्रकार तुम लोग उसके दास बन जाओगे।
18 I kad jednoga dana budete vapili za pomoć zbog kralja koga ste sami izabrali, Jahve vas neće uslišati u onaj dan!”
१८और उस दिन तुम अपने उस चुने हुए राजा के कारण दुहाई दोगे, परन्तु यहोवा उस समय तुम्हारी न सुनेगा।”
19 Narod nije htio poslušati Samuelova glasa nego reče: “Ne! Hoćemo da kralj vlada nad nama!
१९तो भी उन लोगों ने शमूएल की बात न सुनी; और कहने लगे, “नहीं! हम निश्चय अपने लिये राजा चाहते हैं,
20 Tako ćemo i mi biti kao svi narodi: sudit će nam naš kralj, bit će nam vođa i vodit će naše ratove.”
२०जिससे हम भी और सब जातियों के समान हो जाएँ, और हमारा राजा हमारा न्याय करे, और हमारे आगे-आगे चलकर हमारी ओर से युद्ध किया करे।”
21 Kad je Samuel čuo što narod govori, kaza sve Jahvi.
२१लोगों की ये सब बातें सुनकर शमूएल ने यहोवा के कानों तक पहुँचाया।
22 A Jahve reče Samuelu: “Poslušaj njihovu želju i postavi im kralja!” Tada Samuel reče Izraelcima: “Vratite se svaki u svoj grad!”
२२यहोवा ने शमूएल से कहा, “उनकी बात मानकर उनके लिये राजा ठहरा दे।” तब शमूएल ने इस्राएली मनुष्यों से कहा, “तुम अब अपने-अपने नगर को चले जाओ।”

< 1 Samuelova 8 >